आईपीएल की विजेता टीमें | IPL Winners List From 2008 To 2022: आईपीएल के अब तक 15 सीजन खेले जा चुके है । आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम रही है और अब तक मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस के बाद एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है और चेन्नई की टीम अब तक 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।
साल | विजेता | जीत | उपविजेता | कप्तान |
2022 | गुजरात टाइटन्स | 07 विकेट्स | राजस्थान रॉयल्स | हार्दिक पंड्या |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | 27 रन | कोलकाता नाईट रायडर्स | एमएस धोनी |
2020 | मुंबई इंडियंस | 05 विकेट्स | दिल्ली कैपिटल्स | रोहित शर्मा |
2019 | मुंबई इंडियंस | 01 रन | चेन्नई सुपर किंग्स | रोहित शर्मा |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | 08 विकेट्स | सनराईजर्स हैदराबाद | एमएस धोनी |
2017 | मुंबई इंडियंस | 01 रन | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | रोहित शर्मा |
2016 | सनराईजर्स हैदराबाद | 08 रन | रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर | डेविड वार्नर |
2015 | मुंबई इंडियंस | 41 रन | चेन्नई सुपर किंग्स | रोहित शर्मा |
2014 | कोलकाता नाईट रायडर्स | 03 विकेट्स | किंग्स XI पंजाब | गौतम गंभीर |
2013 | मुंबई इंडियंस | 23 रन | चेन्नई सुपर किंग्स | रोहित शर्मा |
2012 | कोलकाता नाईट रायडर्स | 05 विकेट्स | चेन्नई सुपर किंग्स | गौतम गंभीर |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | 58 रन | रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर | एमएस धोनी |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | 22 रन | मुंबई इंडियंस | एमएस धोनी |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | 06 रन | रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर | एडम गिलिक्रिस्ट |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | 03 विकेट्स | चेन्नई सुपर किंग्स | शेन वार्न |
आईपीएल की विजेता टीमें/IPL Winners List From 2008 To 2022
गुजरात टाइटन्स ( सीजन-15, 2022)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में आईपीएल में पहली बार शिरकत कर रही हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स ने लम्बे समय से आईपीएल में चली आ रही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की बादशाहत को ख़तम करते हुए फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 11 गेंद शेष रहते 07 विकेट्स से हराकर आईपीएल 2022 की ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कप्तानी का बेजोड़ नमूना पेश किया और मैच में 03 विकेट्स के साथ 34 रन बनाकर अपनी टीम की विजय गाथा लिखी, इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी दिया गया.
चेन्नई सुपरकिंग्स ( सीजन-14, 2021)
कोरोना महामारी के चलते UAE में खेले गए आईपीएल 2021 में एक बार फिर एमएस धोनी की कप्तानी का जादू देखने को मिला और टीम ने फाइनल मैच में कोलकाता नाईट रायडर्स को 27 रन से हराते हुए चौथी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस के 86 रनों की बदौलत कोलकाता को 193 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट्स खोकर 165 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस ( सीजन-13, 2020)
कोरोना महामारी के चलते आईपीएल 2020 अपने तय समय से 6 महीने बाद यूनाइटेड अरब अमीरात में खेला गया और हमेशा की तरह इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपना जादू दिखाते हुए फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट्स से हराकर लगातार दूसरी और कुल पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की. मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की. पूरा स्कोरकार्ड देखे Cricbuzz पर
मुंबई इंडियंस ( सीजन-12, 2019)
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल के ख़िताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट्स पर 148 रन बनाये थे। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट्स खोकर 147 रन ही बना सकी।
चेन्नई सुपरकिंग्स ( सीजन-11, 2018)
साल 2018 में खेले गए आईपीएल 2018 के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 साल बाद वापसी करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन के शानदार शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था।
मुम्बई इंडियंस (सीजन-10, 2017)
21 मई 2017 को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर यह खिताब अपने नाम की है और मुंबई इंडियंस आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई जिसने IPL का खिताब तीन बार अपने नाम किया।
आईपीएल की विजेता टीमें- सनराइजर्स हैदराबाद (सीजन-9, 2016)
IPL का नौवा सीजन 2016 में हुआ जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी और टूर्नामेंट को अपने नाम किया इस सीजन में सनराइज हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गजब की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई फाइनल मैच में बैंक कटिंग मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने फाइनल मैच में गजब की बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार पारी खेली और 2 विकेट भी अपने नाम किये।
मुंबई इंडियंस (सीजन-8, 2015)
IPL में शुरू से ही प्रसिद्ध टीम रही मुंबई इंडियंस ने एक बार और 2015 में भी इस टूर्नामेंट को दोबारा जीता और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में गजब की बल्लेबाजी की और अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को फाइनल मैच जीता दिया रोहित शर्मा को फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला रोहित शर्मा ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की पारी खेली।
कोलकाता नाइट राइडर्स (सीजन-7, 2014)
IPL का सातवां सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया और IPL के इतिहास में दुबारा टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बनी कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल मैच में गजब का खेल दिखाया और पहली बार फाइनल में पहुंची किंग्स इलेवन पंजाब को हराया फाइनल मैच में मनीष पांडे ने शानदार 93 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
आईपीएल की विजेता टीमें- मुंबई इंडियंस (सीजन-6, 2013)
2013 में हुए IPL के छठे सीजन में मुंबई इंडियंस ने IPL का ख़िताब पहली बार जीता और आईपीएल की दो बार विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा कर पहली बार ख़िताब जीता.
कोलकाता नाइट राइडर्स (सीजन-5, 2012)
2012 में हुए आईपीएल के पांचवे सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स ने आईपीएल के 4th सीजन की विजेता टीम चैन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल के ख़िताब अपने नाम किया.
चेन्नई सुपर किंग्स (सीजन-4,
2011)
IPL की नंबर वन टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 में हुए आईपीएल के चौथे सीजन में दूसरी बार IPL के ख़िताब को अपने नाम किया फाइनल मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय ने 95 रन की पारी खेली और माइकल हसी ने भी 65 रन की पारी खेली।
आईपीएल की विजेता टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स (सीजन-3, 2010)
IPL इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में आईपीएल के तीसरे सीजन में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराकर पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया।
डेक्कन चार्जर्स (सीजन-2, 2009)
2009 में हुई IPL के दूसरे सीजन में पहले सीजन की सबसे कमजोर टीम रही डेक्कन चार्जर्स ने बाजी मारी और खिताब को अपने नाम किया IPL का यह सीजन पहली बार विदेशी धरती ( दक्षिण अफ्रीका) पर खेला गया।(IPL Winner List In Hindi)
आईपीएल की विजेता टीमें – राजस्थान रॉयल्स (सीजन-1, 2008)
2008 में IPLके पहले सीजन में सबसे कमजोर मानी जा रही टीम राजस्थान रॉयल ने IPL का खिताब जीता था और पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल आईपीएल की विनर रही।
All Photo Source/Credits: BCCI, IPLT20, Getty Images
Video For: आईपीएल की विजेता टीमें (2008 से 2022 तक ) | IPL Winners List From 2008 To 2022
How Many Times CSK Win IPL | चेन्नई सुपर किंग्स अब तक कितनी बार आईपीएल जीती है ?
4 Times.
Who Win IPL 2021 | आईपीएल 2022 का ख़िताब किसने जीता था ?
Gujarat Titans
Who is IPL 2008 Winner | आईपीएल 2008 की विजेता कौन थी ?
Rajasthan Royals.
Who Win Most IPL Titles | आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ख़िताब किस टीम ने जीता है
Mumbai Indians.