ऐसा कौन सा देश है जहां सोना सस्ता मिलता है? - aisa kaun sa desh hai jahaan sona sasta milata hai?

Cheapest Gold Market in The World: आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां आपको इंडिया से करीब 15 फीसदी सस्ता गोल्ड मिलेगा. आइए जानें इनके बारे में...

  • News18HindiLast Updated :October 26, 2020, 14:28 IST

1/ 5

दुबई के नाम सुनने के बाद ही लोगों के जहन सोना खरीदने की बात आ जाती है. दुबई में दिएरा नाम की एक जगह है, जहां गोल्ड साउक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है. इसके अलावा दुबई में आप जोयलुकास, गोल्ड एंव डायमंड पार्क और मालाबार गोल्ड जैसे कुछ बाजार हैं जहां से आप आसानी से कम कीमत में सोना खरीद सकते हैं.

2/ 5

कम कीमत में सोने की खरीदी के लिए लोगों की सबसे पसंदीदा जगह थाइलैंड का बैंकाक भी है. यहां पर आपको बहुत ही कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है. इसके साथ ही वैरायटी भी काफी अच्छी होती है. यहां चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. यहां आपको बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी.

3/ 5

हांगकांक दुनियाभर में अपने शॉपिंग हब के लिए जाना जाता है, लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे की यहां सोना भी बेहद कम कीमत पर मिलता है. हांगकांग दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है. इसके अलावा यहां के गोल्ड डिजाइन दुनिया भर में फेमस हैं.

4/ 5

पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी फेमस है, लेकिन यहां पर सोने का भी अच्छा कारोबार होता है. स्विटजरलैंड का ज्यूरिख शहर अपने गोल्ड मार्केट के लिए भी जाना जाता है. यहां आपको हैंडमेट डिजाइनर गहने मिलते हैं. यहां पर काम करने वाले कारीगर पीढ़ी दर पीढ़ी इसी पेशे में लगे हुए हैं.

5/ 5

इसके अलावा भारत में केरल राज्य में भी काफी सस्ता सोना मिल जाता है. केरल राज्य के कोचिन शहर में मालाबार गोल्ड, भीमा जेवेल्स, जोयलुकास जैसे कुछ जगहों से आपको कम कीमत में सोने खरीदने का मौका मिल सकता है. दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर यहां के बाजारों की रौनक अलग ही होती है. यहां पर नए गहने से ज्यादा पुराने सोने के गहने बदलने का चलन सबसे अधिक है.

First Published: October 26, 2020, 12:02 IST

World's Cheapest Gold

Highlights

  • दुनिया के कई देशों में Gold की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है
  • स्विटजरलैंड के ज्यूरिख शहर में लोगों को अच्छा और बेहतर सोना मिल सकता है
  • दुनिया में पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र दुबई गोल्ड का भी एक बड़ा हब है

World's Cheapest Gold: मानव सभ्यता के हजारों वर्षों के इतिहास में जिस चीज़ से इंसान ने बेइंतहा प्यार किया है, वह है सोना! सोने को लेकर इंसान की इसी दीवानगी ने सोने को दुनिया की सबसे बहुमूल्य धातुओं में से एक बना दिया है। यही कारण है कि सोने को मुश्किल दिनों का साथी भी कहा जाता है।दुनिया में तेल के बाद सबसे अधिक पैसा सोने में निवेश किया जाता है। 

सोने को लेकर दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देशों में इसकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। हम सभी ने अखबारों मैगजीन या टीवी पर दुबई की तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें दुकानों पर भर भर कर जेवरात दिखाई देते हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि क्या वहां सोेना इतना सस्ता है? जी हां, दुनिया में कई देशों में सोने के दाम भारत से 15 प्रतिशत तक कम हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में.. 

दुबई

सस्ते सोने के मामले में दुबई का मुकाबला शायद ही कोई दूसरा देश कर पाए। दुनिया में पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र दुबई गोल्ड का भी एक बड़ा हब है। यहां की सरकार सोने पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाती है, यह भी यहां सस्ता सोना मिलने का एक प्रमुख कारण है। यहां का दिएरा एक ऐसी जगह है, जहां गोल्ड सूक एरिया गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है। 

स्विट्जरलैंड 

आपको स्विट्जरलैंड का नाम सुनकर स्विस बैंक का ख्याल जरूर आता होगा। लेकिन स्विटजरलैंड दुनिया भर में गोल्ड के लिए भी फेमस है। स्विस वॉचेज़ अपनी डिजाइनर गोल्डन घड़ियों के लिए काफी मशहूर है। इस देश में सोने का अच्छा कारोबार होता है। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख शहर में लोगों को अच्छा और बेहतर सोना मिल सकता है। यहां हैंडमेड डिजाइनर गहनों के साथ आपको काफी वैरायटी मिलती है। 

हांगकांग 

एक समय ब्रिटिश कोलोनी रहे हांगकांग में टैक्स की रियायतें भी भरपूर हैं। ऐसे में चीन का यह स्वायत्त क्षेत्र दुनिया भर में गोल्ड शॉपिंग के लिए भी मशहूर है। हांगकांग में आपको सोना बेहद कम कीमत पर मिलता है। मालूम हो कि यह विश्व का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। 

थाईलैंड

अपने सुंदर बीच और पर्यटन केंद्रों के लिए मशहूर थाईलैंड भी दुबई की तरह ही सस्ते सोने का केंद्र है। थाईलैंड के बैंकॉक में आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सोना खरीद सकते हैं। थाईलैंड के चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको बहुत कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है और साथ ही अच्छी वैरायटी भी होती है। 

भारत ला सकते हैं कितना सोना? 

सवाल उठता है कि थाइलैंड से लेकर दुबई तक आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। लेकिन विदेशों में खरीदा सोना क्या भारत लाया जा सकता है, इस पर टैक्स कितना देना होगा, आपको इस पर भी गौर करना चाहिए। देश में सोने के सिक्के गहने आदि लाने को बड़ी सख्ती से केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली सेंट्रल इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम ने गाइड फॉर ट्रैवलर्स जारी की गई है। इसमें आपको बताया गया है कि विदेश से आप कितना सोना ला सकते हैं।

ये है ड्यूटी चार्ज 

  • जो नागरिक एक साल से विदेश में रह रहे हैं, वे अधिकतम 40 ग्राम सोना ही ला सकते हैं
  • यात्रियों को सीमा से अधिक गोल्ड लाने पर ड्यूटी कनवर्टिबल करेंसी में देना होता है।
  • गोल्ड बार, तोला बार जिस पर  मैन्युफैक्चर का नाम सीरियल नंबर लिखा होता है, 12.5 प्रतिशत की दर से सरचार्ज देना होता है।
  • अन्य प्रकार के गोल्ड जैसे कि पत्थरों या मोतियों से जड़े गहनों के अलावा 12.5 प्रतिशत ड्यूटी के साथ 1.25% समाज कल्याण सरचार्ज लगाया जाता है

Latest Business News

दुबई में 1 किलो सोना कितने का मिलता है?

दुबई में सोने की कीमत करीब 36 हजार रुपए प्रति तोला है और इंदौर में यही कीमत करीब 41 हजार रुपए प्रति तोला है। यदि किसी तस्कर ने एक किलो सोने की तस्करी की तो उसे पांच लाख रुपए का मुनाफा हो जाता है। बीते दस माह में डीआरआई ने पूरे देश में 15 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 574 करोड़ से अधिक कीमत का 1400 किलो सोना तस्करी का पकड़ा है।

विश्व में सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है?

थाईलैंड के बैंकॉक में आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सोना खरीद सकते हैं। थाईलैंड के चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको बहुत कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है और साथ ही अच्छी वैरायटी भी होती है।

दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं?

अगर आप भारत से है और दुबई से सोना खरीद के लाने की सोच रहे हैं तो कुछ अहम बातों का खास ख्याल रखना होगा। जो भारतीय करीब एक साल से विदेश में रह रहे हैं, अपने साथ 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। वहीं पुरुष 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं

दुबई में १० ग्राम सोने की कीमत क्या है?

दुबई में 10 ग्राम सोने का भाव क्या है? Dubai Me Sone Ka Rate प्रति ग्राम 24k सोना को 4,521.30 रूपए है मतलब 10 ग्राम सोने का भाव 45,213.00 रूपए है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग