Bharat Ke Pratham Rashtrapati: –आज हम अपने इस लेख में भारत के प्रथम राष्ट्रपति के बारे में जानकारी को साझा करने जा रहे है। की भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? आइये जानते है इस जानकारी को विस्तार रूप में। डॉ राजेंद्र प्रसाद (First President of India: Dr. Rajendra
Prasad) भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे, वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के मुख्य नेताओं में से एक थे। सम्पूर्ण भारत में डॉ राजेंद्र प्रसाद काफी लोकप्रिय थे जिसके बाद से उन्हें राजेंद्र बाबू एवं देश रत्न कहकर बुलाया जाता था। राजेन्द्र प्रसाद जी का जन्म 3 दिसम्बर, 1884 में बिहार के सीवान जिले के एक छोटे से गांव जीरादेई में हुआ। आजाद भारत के वह पहले राष्ट्रपति है जिन्होंने राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला। डॉ राजेंद्र प्रसाद वह व्यक्ति है जिन्हे इस पद पर दो बार कार्य
संभालने का मौका मिला। 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को पहली बार संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति बनने का अवसर मिला यह वह दिन है जिसे 21 तोपों की
सलामी दी गई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को पहली चुनी हुई संसद ने विधिवत पहला राष्ट्रपति वर्ष 1952 में बनाया। जिसके बाद इन्होने इस पद में गोपनीयता रूप में 13 मई 1952 को शपथ ग्रहण की। इस पद को सुशोभित करने का इतिहास इन्होने दूसरी बार तब रचा जब वह दूसरी बार भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। वर्ष 1957 में वह एक बार भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में चयनित किये गए। इसी के साथ ही वह तीसरी बार भी 1962 में यह पद हासिल करने वाले थे लेकिन तब उनके द्वारा यह पद त्याग कर दिया गया। इसी कारण आज वह भारत में
प्रथम राष्ट्रपति और दो बार राष्ट्रपति होने के नाम से प्रशिद्ध है। यह भी देखें :- भारत की जनसंख्या कितनी है Bharat Ke Pratham
Rashtrapati Kaun The-भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म उस समय हुआ जब ब्रिटिश शासन का पूरा राज भारत में था। उस समय भारत में वह दौर चल रहा था जिसमें हर क्षेत्र में ब्रिटिश शासन अपनी छाप छोड़ चुका था ,खाने से लेकर कपड़े पहनने तक ब्रिटिश छाप महसूस की जा सकती थी। लेकिन आप सभी को बता दें की भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में पहचाने जाने वाले परंपरा के अनुसार ही कपड़े पहनते थे। वह भारतीय संस्कृति के अनुकूल धोती कुर्ता एवं सिर पर टोपी पहनते थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म
एक संयुक्त परिवार में हुआ जिसकी वजह से उन्हें परिवार से बचपन से ही काफी प्यार मिला है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी एक प्रतिभाशाली और विद्वान पुरुष थे। वह एक उदार दृष्टिकोण एवं दृढ़ निश्चयी वाले व्यक्ति थे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म बिहार के सीवान जिले में हुआ जिसके बाद से इनकी बचपन की शिक्षा भी इसी जिले में पूर्ण हुई।
शिक्षा के क्षेत्र में वह काफी विद्वान व्यक्ति थे ,उनके पिता महादेव सहाय संस्कृत एवं फ्रांसीस विद्वान थे। उस दौर में प्राचीन काल से चली आ रही बाल विवाह प्रथा से उनका विवाह 13 वर्ष की आयु में राजबांशी देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद अपनी पढाई जारी रखने के बाद उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की 18 वर्ष की आयु में उन्होंने इस प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक अहम भूमिका रही है। भारत छोड़ो ,नमक आंदोलन ,में
उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी थे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति
डॉ राजेंद्र प्रसाद जी बिहार राज्य के सीवान जिले के रहने वाले थे। स्वतंत्र भारत के बाद भारत में 15 राष्ट्रपति बन चुके है। First President of India: Dr. Rajendra Prasad – भारत के प्रथम राष्ट्रपति
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व
Bharat Ke Pratham Rashtrapati
स्वतंत्र भारत के बाद भारत के राष्ट्रपति की लिस्ट
क्र.
राष्टपति के नाम
President’s name
जन्म–काल
date of birth
कार्य–काल
tenure
राजनीतीज्ञ पार्टी
Politician Party
1-
डॉ राजेंद्र प्रसाद
1884-1963
1950-1962
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
2
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
1888-1975
1962-1967
स्वतंत्र
3
डॉ जाकिर हुसैन
1897-1969
1967-1969
स्वतंत्र
4
वी.वी गिरी
1894-1980
1969-1974
स्वतंत्र
5
फखरुद्दीन अहमद
1905-1977
1974-1977
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
6
नीलम संजीवा रेड्डी
1913-1996
1977-1982
जनता पार्टी
7
गिआनी जेल सिंह
1916-1994
1982-1987
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
8
रामास्वामी वेंकटरमण
1910-2009
1987-1992
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
9
डॉ शकर दयाल शर्मा
1918-1999
1992-1997
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
10
के आर नारायण
1920-2005
1997-2002
स्वतंत्र
11
ए पी जे अब्दुल कलाम
1931-2015
2002-2007
स्वतंत्र
12
श्रीमती प्रतिभा पाटिल
1934
2007-2012
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
13
प्रणव मुखर्जी
1935
2012 से 2017
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
14
रामनाथ कोविंद
1945
2017 से 24 जुलाई 2022 तक
भारतीय जनता पार्टी
15
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
20 June 1958
25 जुलाई 2022 से वर्तमान समय तक
भारतीय जनता पार्टी
भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी कहाँ के रहने वाले थे ?
भारत में अभी तक कितने राष्ट्रपति रह चुके है ?
भारत में प्रथम राष्ट्रपति कब बना ?
भारत में प्रथम बार वर्ष 1950 में देश के राष्ट्रपति को चुना गया था।
भारत के राष्ट्रपति की नियुक्ति कौन करता है ?
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार Proportional representation system एकल संक्रमणीय मत पद्धति (single transferable vote system) के द्वारा होता है। संसद के दोनों सदनों लोक सभा एवं राज्य सभा तथा राज्य की विधानसभाओं के निवार्चित सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव 5 वर्षों के लिए किया जाता है।
भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे ?
भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णनन सर्वपल्ली जी थे।
Back to top button