भारत में सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी कौन सा है? - bhaarat mein sabase tej udane vaala pakshee kaun sa hai?

एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में विश्व का सबसे तेज उड़ने वाला अनोखा पक्षी 'पेरिग्रीन फाल्कन' (Peregrine falcon) भी मिला है.

पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्धों की गणना के दौरान कई प्रकार अनोखे और दुर्लभ पक्षी भी मिले है, इसमें विश्व का सबसे तेज उड़ने वाला अनोखा पक्षी 'पेरिग्रीन फाल्कन' (Peregrine falcon) भी मिला है. इस की विशेषता ये है कि ये दुनिया का सबसे तेज 320 KM रफ्तार से उड़ने वाला पक्षी है.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : February 10, 2021, 11:39 IST

पन्ना. मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) जो देश-दुनिया मे बाघों के लिए जाना जाता है. लेकिन अब गिद्धों के मामले में भी पन्ना टाइगर रिजर्व प्रदेश में अव्वल रहा है. बता दें कि हाल ही में पूरे प्रदेश में हुई गिद्धों की गणना में पन्ना टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक गिद्ध पाये गए हैं.गिद्धों की गणना के दौरान रिजर्व में कई प्रकार अनोखे और दुर्लभ पक्षी भी मिले है, इसमें विश्व का सबसे तेज उड़ने वाला अनोखा पक्षी ‘पेरिग्रीन फाल्कन’ (Peregrine falcon) भी मिला है. इस अनोखे पक्षी की विशेषता ये है कि ये दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से उड़ने वाला पक्षी है, और उड़ाने भरते समय जीवित पक्षियों को पकड़कर कर खा जाता है.

पन्ना टाइगर रिजर्व में हाल ही में हुई गिद्धों की गणना के दौरान दुनिया के सबसे तेज रफ्तार पक्षी पेरीग्रीन फाल्कन भी पाए गए हैं, जो यहां के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है. इससे साफ पता चलता है कि यहां पर पर्यावरण गिद्धों और अन्य पक्षियों के लिए अनुकूल है, जिससे वहां यहां पर रहना पसंद कर रहे हैं. पेरीग्रीन फाल्कन के बारे में कहा जाता है कि ये पक्षी बहुत लंबी-लंबी दूरियां तय करते हैं, ये एक देश से दूसरे देश की दूरियां भी तय करते हैं.

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने इस अनूठे पक्षी के बारे में बताया कि पेरीग्रीन फाल्कन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी अधिक तेज गति से उड़ान भरता है. कई जगहों में इस पक्षी की स्पीड 380 से 390 किलोमीटर प्रति घंटा भी दर्ज की गई है. जो दुनिया के तेज रफ्तार पक्षियों में सबसे ज्यादा है. इस पक्षी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खाता है. यह पक्षी चिड़ियों का शिकार करके जिंदा रहता है. इस खास पक्षी के साथ-साथ अन्य भी कई प्रकार के पक्षी पन्ना टाइगर रिजर्व में गणना के दौरान गए हैं.

पहली बार गिद्धों की कराई टैगिंग
टाइगर रिजर्व में दिसंबर में भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों की मदद से एक रेड हेडेड वल्चर की सफलता पूर्वक रेडियो टैगिंग की गई है. यहां पर रिसर्च के लिए विभिन्न प्रजाति के 25 गिद्धों का रेडियो टैगिंग की गई है. वन परिक्षेत्र गहरीघाट के झालर घास मैदान में एक रेड हेडेड वल्चर का जीपीएस टैग किया गया. इस प्रजाति का गिद्ध पन्ना टाइगर रिज़र्व में पाया जाता है. टैगिंग के बाद गिद्धों को खुले आकाश में छोड़े गए हैं.

गिद्धों की 7 प्रजातियां देखी जाती है पन्ना टाइगर रिजर्व में
पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्धों की सात प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से चार प्रजातियां पन्ना बाघ अभयारण्य की निवासी हैं जब कि शेष तीन प्रजातियां प्रवासी हैं. गिद्धों के प्रवास मार्ग हमेशा से ही वन्य जीव प्रेमियों के लिए कौतूहल का विषय रहे हैं. गिद्ध न केवल एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश बल्कि एक देश से दूसरे देश मौसम अनुकूलता के हिसाब से प्रवास करते हैं.

पन्ना टाइगर रिजर्व में गिद्धों की गणना का हासिल

  • पन्ना टाइगर रिजर्व में भी मिला विश्व का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी पेरीग्रीन फाल्कन.
  • यह पक्षी 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज भरता है उड़ान.
  • हवा में ही स्टंट करके जीवित पक्षियों का शिकार करने में है माहिर.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Mp news, Panna news

FIRST PUBLISHED : February 10, 2021, 11:39 IST

जीव विज्ञान के अनुसार पक्षी एक प्रकार का उड़ने तथा अण्डा देने वाले रीढ़धारी (Vertebrate) जीव होता है। लगभग 10,000 प्रजातियाँ इस समय इस धरती पर निवास करती हैं। इस लेख में हमने, विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों के नाम तथा उनसे सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को सूचीबद्ध किया गया है।

Top 10 Fastest Birds in the world HN

जीव विज्ञान के अनुसार पक्षी एक प्रकार का उड़ने तथा अण्डा देने वाले रीढ़धारी (Vertebrate) जीव होता है। लगभग 10,000 प्रजातियाँ इस समय इस धरती पर निवास करती हैं। विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों को सूचीबद्ध किया गया है और उनसे सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर नीचे चर्चा की गयी है:

10. अन्ना हमिंगबर्ड

यह एक मध्यम आकार का हमिंगबर्ड ट्रोचिलिडे पक्षी परिवार से संबंधित है। यह उत्तरी अमेरिका के तट पर पाया जाता है।    

अधिकतम गति: 98.27 किमी / घंटा

9. ग्रे-हेड अल्बट्रॉस

इसे ग्रे-हेड मॉलीमाक के नाम से भी जाना जाता है और अल्बट्रॉस परिवार से संबंधित है।    

अधिकतम गति: 127 किमी / घंटा

8. रॉक डोव (कबूतर)

यह कोलंबि पक्षी परिवार से सम्बंधित है। 

अधिकतम गति: 148.9 किमी / घंटा

7. रेड ब्रेस्टेड मेर्गंसेर

यह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, ग्रीनलैंड, यूरोप और एशिया के ताजे पानी के झीलों और नदियों में पाया जाता है।    

अधिकतम गति: 129 किमी / घंटा

6. स्पर विंग गूज़

यह उप-सहारा अफ्रीका के आर्द्रभूमि क्षेत्र में पाया जाता है।

अधिकतम गति: 142 किमी / घंटा

5. फ्रिगेट बर्ड

यह फ्रेगेटिडे पक्षी परिवार से संबंधित है और सभी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय महासागरों में पाया जाता है।   

अधिकतम गति: 153 किमी / घंटा

4. यूरेशियन हॉबी

यह लंबी दुरी तक उड़ने वाला प्रवासी पक्षी है जो सर्दियों में अफ्रीका और एशिया में प्रवास करता है। यह स्लेट ग्रे रंग का होता है तथा इसके सरीर पर दो छोटे काले मोस्टैचियल पट्टियां होती है।

अधिकतम गति: 160 किमी / घंटा

3. वाइट-थ्रोटेड नीडलटेल   

यह एक प्रवासी पक्षी है जो प्रजनन मध्य एशिया और दक्षिणी साइबेरिया में करता है तथा सर्दियों में भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिणपूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया प्रवास कर जाता है।

अधिकतम गति: 169 किमी / घंटा

2. गोल्डन ईगल

यह उत्तरी गोलार्ध में पाया जाने वाला शिकारी पक्षियों में एक है जिसका रंग भूरा और पंख हल्के सुनहरे रंग का होता है।     

अधिकतम गति: 240–320 किमी / घंटा

1. पेरेग्रीन फाल्कन

यह एक बड़ा, कौवे के आकार का फाल्कन है, जिसका पीठ नीला-भूरे रंग, अंडरपर्ट्स सफ़ेद तथा सिर काले रंग का होता है। यह ध्रुवीय क्षेत्र को छोड़कर पृथ्वी के लगभग हर क्षेत्र में पाया जाता है। इस पक्षी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खाता है।

अधिकतम गति: 389 किमी / घंटा

विश्व के शीर्ष 10 सबसे बड़े टेलीस्कोप कौन से हैं

विश्व के 10 सबसे तेज उड़ने वाले पक्षियों की सूची

पक्षियों के नाम (रैंक)

अधिकतम गति

1. पेरेग्रीन फाल्कन

389 किमी / घंटा

2. गोल्डन ईगल

240–320 किमी / घंटा

3. वाइट-थ्रोटेड नीडलटेल

169 किमी / घंटा

4. यूरेशियन हॉबी

160 किमी / घंटा

5. फ्रिगेट बर्ड

153 किमी / घंटा

6. स्पर विंग गूज़

142 किमी / घंटा

7. रेड ब्रेस्टेड मेर्गंसेर

129 किमी / घंटा

8. रॉक डोव (कबूतर)

148.9 किमी / घंटा

9. ग्रे-हेड अल्बट्रॉस

127 किमी / घंटा

10. अन्ना हमिंगबर्ड

98.27 किमी / घंटा

पक्षियों की प्रजातियां आर्कटिक से लेकर अन्टार्कटिक तक लगभग सभी क्षेत्रों पाई जाती हैं। शुतुरमुर्ग एक बड़ा उड़ान रहित पक्षी है वही गुंजन पक्षी (हमिंगबर्ड) दो इंच लंबी छोटी पक्षी है।

जाने विश्व की 10 सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में

पृथ्वी पर सबसे तेज चलने वाला पक्षी कौन सा है?

320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भरता है उड़ान पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने इस अनूठे पक्षी के बारे में बताया कि पेरेग्रीन फाल्कन पिक दुनिया में सबसे तेजी से उड़ता है. इसकी रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक होती है.

सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी का नाम क्या है?

हालांकि चीता संसार का सबसे तेज दौड़ने वाला पशु है और वह 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। लेकिन डक हॉक संसार का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी है। वह 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है।

भारत में सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी कौन सा है?

"पेरेग्राइन फाल्कन" जो कि बाज की ही एक प्रजाति है। जिसकी गति गोता लगाते वक्त लगभग ३२० किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है।

कौन सा पक्षी दूर तक देख सकता है?

Solution : चील, बाज तथा गिद्ध, मनुष्य की तुलना में चार गुनी अधिक दूरी तक देख सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग