बुधवार के दिन कौन से भगवान का दिन होता है? - budhavaar ke din kaun se bhagavaan ka din hota hai?

हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता या देवी को समर्पित है, उस दिन उस देवता या देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। उस दिन खास मंत्रों, चालीसा और विशेष पाठ करने से भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के संकट दूर करते हैं तथा मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। उस विशेष दिन के लिए खास ज्योतिषीय उपाय भी होते हैं, जिनको करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आज बुधवार है और आज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव छोटे पुत्र श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आखिर गणेश जी की पूजा के लिए विशेष दिन के तौर पर बुधवार ही क्यों है। इसके बारे में जानने के लिए हमें गणेश जी की उत्पत्ति के समय की कथा जाननी जरुरी है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती की कृपा से जब श्री गणेश जी की उत्पत्ति हुई थी, तब उस समय भगवान शिव के धाम कैलाश में बुध देव उपस्थित थे। बुध देव की उपस्थिति के कार श्रीगणेश जी की आराधना के लिए वह प्रतिनिधि वार हुए यानी बुधवार के दिन गणेश जी पूजा का विधान बन गया।

कौन हैं गणेश जी के दो पुत्र, जानें स्वास्तिक के साथ क्यों लिखते हैं रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ

भगवान गजानन को चढ़ाएं ये 5 चीजें, धन-संपदा की नहीं होगी कमी

बुधवार की विशेषता

बुधवार को सौम्यवार भी कहा जाता है। बुधवार के दिन को श्री गणेश का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन कोई भी काम शुरु करना शुभ होता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है, उन्हें बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए।

भगवान गणेश की दो पत्नियां और पुत्र

भगवान गणेश जी की दो पत्नियां हैं- रिद्धि और सिद्धि। गणेश जी को रिद्धि से क्षेम और सिद्धि से लाभ नाम के दो पुत्र हैं।

वैसे माता दुर्गा का वार मंगलवार है परंतु लाल किताब के अनुसार बुधवार को भी उनकी पूजा होती है। हालांकि बुधवार को गणेशजी की विधिवत रूप से पूजा करने के 10 लाभ मिलते हैं। आओ जानते हैं कि वे कौन कौनसे फायदे हैं।

1.बुधवार की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। ज्योतिष अनुसार यह भगवान गणेश और लाल किताब अनुसार दुर्गा माता का दिन है। कमजोर मस्तिष्क वालों को बुधवार के दिन उपवास रख कर पूजा करना चाहिए, क्योंकि बुधवार का दिन बुद्धि प्राप्ति का दिन होता है।

2. पुराणों में गणेशजी की भक्ति शनि सहित सारे ग्रहदोष दूर करने वाली भी बताई गई हैं।

3. प्रत्येक बुधवार के शुभ दिन गणेशजी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है और उसके जीवन से सभी तरह की रुकावटें दूर होती हैं।

4. बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करने से समस्त प्रकार की तंत्र शक्ति का निवारण होता है।

5. इसी प्रकार यदि परिवार में गृह कलेश हो तो बुधवार के दिन दूर्वा के गणेशजी की प्रतिकात्मक प्रतिमा बनाएं। इसे अपने घर के देवालय में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी विधि-विधान से पूजा करें।

6. धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में यह घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है।

7.गणेश या दुर्गा मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को बुधवार के दिन साबुत बादाम देना चाहिए। इससे घर की बीमारी दूर होती है।

8. इस दिन जमा किए गए धन में बरकत रहती है। बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए।

9. बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को गणेश मंत्र का स्मरण करें-

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

अर्थात भगवान गणेश आप सभी बुद्धियों को देने वाले, बुद्धि को जगाने वाले और देवताओं के भी ईश्वर हैं। आप ही सत्य और नित्य बोधस्वरूप हैं। आपको मैं सदा नमन करता हूं। कम से कम 21 बार इस मंत्र का जप जरुर होना चाहिए।

10. ग्रह दोष और शत्रुओं से बचाव के लिए-

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

ये भगवान गणेश जी के बारह नाम है। इन नामों का जप उचित स्थान पर बैठकर किया जाए तो यह उत्तम फलदायी है। जब पूरी पूजा विधि हो जाए तो कम से कम 11 बार इन नामों का जप करना शुभ होता है।

Lord Ganesha : हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी भगवान को समर्पित है. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. बुधवार को कौन से उपाय करने से परेशानियों से निजात मिल सकता है आइए जानें.

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है. बुध ग्रह की पूजा के अलावा भगवान गणेश की पूजा करें क्योंकि ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है. इनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. बुधवार के दिन इन उपायों को करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी.

अगर आपकी जन्म कुंडली में बुध दोष है तो प्रत्येक बुधवार को गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं. गाय को पवित्र और शुभ माना जाता है. इस दिन गाय को हरी घास खिलाना चाहिए. ऐसा करने से समस्त देवी-देवताओं की कृपा मिलती है. 

अगर जन्म कुण्डली में बुध दोष हो और उसके कारण आपको परेशानी हो रही हो तो आपको अपने ज्योतिषी के पास जाने की आवश्यकता है और उनकी सलाह पर आप अपनी छोटी उंगली पर पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं.

भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाएं. ऐसा करने से समस्त समस्याएं दूर होती हैं. हरी मूंग का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुधवार के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को आप हरी मूंग दाल दान कर सकते हैं. ऐसा करने से बुध दोष के बुरे प्रभाव कम होंगे.

बुध ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए आपको मंदिर जाना चाहिए और भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए. स्नान करने के बाद और साफ कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. 11 या 21 दूर्वा को एकसाथ इकट्ठा करके गांठ बनाएं और गणेश जी को आर्पित करें.

बुधवार के दिन कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?

Wednesday Worship: मान्यतानुसार हफ्ते का प्रत्येक दिन अलग-अलग देवताओं को समर्पित है. बुधवार (Wednesday) के दिन बुद्धि के देवता माने जाने वाले भगवान गणेश की पूजा (Lord Ganesh Puja) की जाती है.

भगवान श्री कृष्ण का कौन सा दिन होता है?

नई दिल्ली, Janmashtami 2022: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग और वृषभ राशि में जब चंद्रमा था तब रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसी कारण हर साल इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को के रूप में मनाया जाता है।

बुधवार करने से क्या फायदा होता है?

- बुधवार का व्रत करने से जीनव में धन की कमी से मुक्ति मिलती है, और सुखों की प्राप्ति होती है। - बुध को माल और व्यापारियों का स्वामी माना जाता है। इसीलिए अगर आप के व्यापार में परेशानियां आ रहीं हैं तो ये व्रत करने से परेशानियां दूर हो सकतीं हैं।

बुधवार को क्या नहीं करना चाहिए?

इन कार्यों को भी करने की है मनाही वहीं ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन बालों से जुड़ी कोई भी चीज खरीदनी या बेचनी नहीं चाहिए। साथ ही नई जूते या कपड़े खरीदकर उन्हें पहनना भी शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा मान्यता है कि बुधवार के दिन दूध को जलाकर बनने वाली चीजें खीर, रबड़ी आदि भी घर में नहीं बनानी चाहिए

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग