चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस पैक कौन सा है? - chehare ke lie sabase achchha phes paik kaun sa hai?

आजकल प्रदूषण, धूप और धूल की वजह से चेहरे की असली रंगत कही खो-सी जाती है। इसी वजह से लोग त्वचा का रंग साफ करने के लिए कई तरह की फेयरनेस क्रीम का उपयोग करते हैं, लेकिन अकेले फेयरनेस क्रीम की मदद से खोई हुई रंगत वापस नहीं आ सकती। क्रीम के साथ ही समय-समय पर फेयरनेस फेस पैक का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सबसे अच्छे फेयरनेस फेस पैक के नाम बता रहे हैं। बाजार में मौजूद बेस्ट फेयरनेस फेस पैक के साथ ही हम इनकी खूबियां और खामियां भी बताएंगे। यह जानकारी आपको अपने लिए बेस्ट फेयरनेस फेस पैक का चुनाव करने में मदद करेगी।

आगे पढ़ें

आर्टिकल के पहले भाग में जानते हैं, रंग साफ करने के लिए फेस पैक का चुनाव कैसे करें।

विषय सूची

  • रंग साफ करने के लिए फेस पैक कैसे चुनें?
  • रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे फेस पैक के नाम
  • रंग साफ करने के लिए फेस पैक को सही तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स

रंग साफ करने के लिए फेस पैक कैसे चुनें?

त्वचा के लिए हमेशा एक सुरक्षित फेस पैक का ही चुनाव करना चाहिए। इसी वजह से नीचे हमने कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं, जिसे ध्यान में रखकर आप बेस्ट फेयरनेस फेस पैक चुन सकते हैं।

  • फेस पैक में प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया हो।
  • फेस पैक में त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल नहीं होने चाहिए।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा सर्टिफाइड आर्गेनिक लेबल लगा हो।
  • फेस पैक बनाने वाली कंपनी की सील लगी होनी चाहिए।
  • फेस पैक में लिखी सामग्री की सूची को पढ़ लें।
  • पैकेट को अच्छे से चेक कर लें कि पहले से खुला न हो।
  • फेस पैक को खरीदने से पहले उसके बारे में ऑनलाइन जरूर पढ़ें।
  • संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही उचित फेस पैक का चुनाव करें।
  • फेस पैक को विश्वसनीय दुकान या हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक से ही खरीदें।

स्क्रॉल करें

चलिए, लेख के अगले भाग में रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे फेस पैक के नाम जानते हैं।

रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे फेस पैक के नाम

अगर सही फेस पैक की जानकारी हो, तो उसके चुनाव में ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं होता। हम समझते हैं कि आपका समय कितना कीमती है। इसी वजह से ग्राहकों द्वारा पसंद किए गए 10 सबसे अच्छे फेस पैक का नाम बता रहे हैं। इस जानकारी की मदद से आप अपने लिए बेस्ट फेस पैक का चुनाव बिना अधिक समय गवाएं कर सकते हैं।

1. बायोटिक बायो फ्रूट व्हाइटिंग एंड डीपगमेंटशन फेस पैक

स्किन कॉस्मेटिक्स से जुड़े कई प्रचलित ब्रांड में से एक बायोटिक है, जो चेहरे का रंग साफ करने के लिए फेस पैक भी बनाता है। इस ब्रांड का दावा है कि यह सबसे अच्छा फेयरनेस फेस पैक है, जिसे अनानास, टमाटर, नींबू और पपीते के फलों के रस से बनाया गया है। इसके अलावा, इसमें मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग हुआ है।

गुण:

  • त्वचा को निखार सकता है।
  • स्किन को नरम, मुलायम और जवां बना सकता है।
  • त्वचा की गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने का काम कर सकता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • यह फेस पैक सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • इसके इस्तेमाल से पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।
  • ऑर्गेनिक और प्रिजर्वेटिव-फ्री सामग्री से बनाया गया है।
  • किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • इसकी कीमत भी कम है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसके इस्तेमाल से हल्की जलन महसूस हो सकती है। ऐसे में बिना पैच टेस्ट के इसका उपयोग न करें।
  • कुछ कस्टमर्स का मानना है कि इसके इस्तेमाल से पिंपल हो सकते हैं।

Buy Now From Amazon

2. मामाअर्थ उबटन फेसमास्क

बेस्ट फेयरनेस फेस पैक की लिस्ट में मामाअर्थ उबटन फेस मास्क का नाम भी शामिल है। इस फेस पैक को एप्रिकोट ऑयल, शहतूत के अर्क, हल्दी, खीरा, कोकम बटर और ऑलिव ऑयल एक्स्ट्रैक्ट से बनाया गया है। एप्रिकोट, शहतूत और ऑलिव ऑयल में विटामिन-ए व ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

गुण:

  • त्वचा के धब्बों से छुटकारा दिला सकता है।
  • स्किन को निखारने में मदद कर सकता है।
  • यह चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • यह हाइपोएलर्जेनिक है, जो एलर्जी से बचा सकता है।
  • इसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट (एसएलईएस), पैराबेंस, सल्फेट, कृत्रिम प्रिजर्वेटिव, पेट्रोलियम और आर्टिफिशियल खुशबू जैसे हानिकारक रसायनिक पदार्थ नहीं हैं।
  • इसमें इस्तेमाल की गई हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचा सकते हैं।
  • इसमें मौजूद कोकम बटर स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों की मानें, तो इससे त्वचा रूखी हो सकती है। इसलिए, इस फेस पैक को लगाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज जरूर करें।
  • टब पैकेजिंग है, जिस कारण क्रीम को उंगली से निकालना होता है।

Buy Now From Amazon

3. बायोटिक मिल्क प्रोटीन व्हाइटनिंग और रिजूवनेटिंग फेस पैक

बायोटिक मिल्क प्रोटीन व्हाइटनिंग भी चेहरे का रंग साफ करने वाला फेस पैक है। कंपनी के अनुसार, इसमें दूध प्रोटीन, व्हीट जर्म, बादाम तेल, शहद और समुद्री शैवाल (सी वीड) के अर्क के गुण हैं। यह गुण त्वचा को निखारने, मॉइस्चराइज करने, मुलायम बनाने और झुर्रियों को दूर करने का काम कर सकते हैं। इसलिए, इसे सबसे अच्छा फेयरनेस फेस पैक माना जा सकता है।

गुण:

  • त्वचा की गंदगी को दूर करने का काम कर सकता है।
  • इसमें किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • यह किफायती है।
  • कही भी आसानी से मिल जाता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा के काले धब्बों को कम करने का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • अतिसंवेदनशील त्वचा वालों को इससे हल्की जलन हो सकती है।

Buy Now From Amazon

4. बेला वीटा एंंटी टैन ब्राइटनिंग एंड टैन रिमूवल फेस ग्लो पैक

चेहरे का रंग साफ करने के लिए बेला वीटा ऑर्गेनिक टैन रिमूवल फेस पैक का उपयोग भी किया जा सकता है। इसे बेंटोनाइट क्ले, खुबानी का तेल, खसखस का अर्क, लौंग का तेल, विटामिन-ई ऑयल, एलोवेरा, अंगूर का अर्क, चंदन पाउडर और ग्लिसरीन जैसे प्राकृतिक तत्वों से बनाया जाता है। यह फेयरनेस फेस पैक ब्राइट लुक देने के साथ ही सन-टैन को कम कर सकता है।

गुण:

  • दाग-धब्बों और झाइयों को कम कर सकता है।
  • डैमेज स्किन को रिपेयर कर सकता है।
  • त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • यह सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • इसमें पैराबेंस और कृत्रिम रंग का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा में कसावट ला सकता है।
  • बड़े पोर्स यानी रोम छिद्रों को सिकोड़ता है, जिससे स्किन एक जैसी लगती है।
  • मुंहासों के साथ ही ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स की समस्या को दूर कर सकता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण:

  • संवेदनशील त्वचा वालों को इससे एलर्जी हो सकती है। कुछ ग्राहकों ने इस्तेमाल के बाद खुजली होने की शिकायत की है, इसलिए पैच टेस्ट करके ही इसे त्वचा पर लगाएं।
  • फेस पैक असर दिखाने में समय ले सकता है।

Buy Now From Amazon

5. खादी मौरी हर्बल उबटन

सबसे अच्छे फेयरनेस फेस पैक के नाम में खादी मौरी हर्बल उबटन भी शामिल है। इस ब्रांड का दावा है कि इसमें एंटी-फंगल व एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव हैं, जो त्वचा को बैक्टीरिया और फंगस से छुटकारा दिला सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस फेस पैक को गुलाब जल या घी के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो यह शानदार परिणाम दे सकता है।

गुण:

  • इसे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टैन को हटाकर ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • यह खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) द्वारा प्रमाणित है।
  • इसे बनाते हुए किसी तरह के हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा को निखारने और जवां बनाने में मदद कर सकता है।
  • हल्दी के गुणों से भरपूर है, जो डार्क सर्कल और एक्ने को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अवगुण:

  • त्वचा की गहराई से सफाई करने वाला यह फैस मास्क स्किन को हल्का ड्राई कर सकता है, इसलिए फेसपैक को धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू तेज लग सकती है।

Buy Now From Amazon

6. वादी हर्बल्स चंदन केसर-हल्दी फेस पैक

वादी हर्बल्स का यह फेयरनेस फेस पैक भी रंग साफ करने का एक अच्छा विकल्प है। इसमें चंदन, केसर और हल्दी के गुण हैं। चंदन त्वचा की मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने का काम करता है। वहीं, केसर त्वचा में निखार लाने में मदद कर सकता है। इसमें हल्दी के एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण भी हैं। इसी वजह से इसे त्वचा का रंग साफ करने वाला बेस्ट फेस पैक माना जाता है।

गुण:

  • मुंहासे को पनपने से रोक सकता है।
  • खुजली की समस्या से निजात दिला सकता है।
  • त्वचा की जलन को कम कर सकता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन-ई दाग व काले धब्बों को कम कर सकता है।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
  • स्किन इंफेक्शन को बचा सकता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।

अवगुण:

  • यह क्रीम असर दिखाने में समय ले सकती है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों को इसके इस्तेमाल से हल्की जलन हो सकती है।

Buy Now From Amazon

7. लोटस हर्बल्स क्लेवाइट ब्लैक क्ले स्किन व्हाइटनिंग फेस पैक

लोटस हर्बल का यह प्रोडक्ट भी चेहरे का रंग साफ करने वाला फेस पैक है। इसमें ब्लैक क्ले, शहतूत और मुलेठी अर्क के गुण मौजूद हैं। यह सभी प्राकृतिक तत्व मिलकर त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • मुंहासे और एक्जिमा से प्रभावित त्वचा को ठीक कर सकता है।
  • त्वचा को बैक्टीरिया की समस्या से निजात दिला सकता है।
  • रंगत को साफ कर सकता है।
  • त्वचा को जवां रखने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को टैन से छुटकारा दिला सकता है।
  • त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर स्किन साफ कर सकता है।
  • गर्म और नम मौसम में चेहरे की देखभाल कर सकता है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसका इस्तेमाल करने से उनकी त्वचा ड्राई हो जाती है। इसलिए, हमेशा फेस पैक का इस्तेमाल करने के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है।

Buy Now From Amazon

8. हिमालया हर्बल्स फेयरनेस केसर फेस पैक

कई चर्चित स्किन केयर ब्रांड में से एक हिमालया भी है, जो चेहरे का रंग साफ करने के लिए फेस पैक बनाता है। इस फेयरनेस फेस पैक में हल्दी, अखरोट, एलोवेरा और केसर का इस्तेमाल किया गया है। अखरोट और एलोवेरा ब्लैकहेड्स को हटाने का काम कर सकते हैं।

गुण:

  • त्वचा की गंदगी को दूर कर सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम कर सकता है।
  • हल्दी और केसर त्वचा की रंगत और इलास्टिसिटी को बढ़ा सकते हैं।
  • इसे सभी प्रकार की त्वचा वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।

अवगुण:

  • इसमें पैराबेंस है।

Buy Now From Amazon

9. जॉवीस इंस्टा फेयर लिकोरिस ग्लो पैक

रंग साफ करने के लिए फेस पैक के रूप में आप जॉवीस इंस्टा को भी चुन सकते हैं। इस कंपनी के अनुसार, इसे मुल्तानी मिट्टी, बियरबेरी, मुलेठी, अरबुटिन अर्क और मुल्तानी मिट्टी से बनाया गया है। इसी वजह से कुछ ग्राहक जॉवीस इंस्टा को बेस्ट फेयरनेस फेस पैक कहते हैं।

गुण:

  • त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • मेलेनिन के उत्पादन को कम करके त्वचा में निखार ला सकता है।
  • त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • यह सस्ता है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू पसंद नहीं आ सकती है।
  • सिर्फ एक्टिव सामग्रियों की ही जानकारी दी गई है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल है कि इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।

Buy Now From Amazon

10. वनालय उबटन फेस मास्क, फेस पैक फॉर फेयरनेस

सबसे अच्छे फेयरनेस फेस पैक की सूची में वनालय उबटन फेस मास्क का भी नाम शामिल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें केसर, हल्दी और खुबानी जैसे प्राकृतिक तत्व हैं, जो त्वचा को पोषण देने के साथ ही रंग को निखार सकते हैं।

गुण:

  • स्किन को एक्सफोलिएट करके त्वचा की विषाक्ताओं को खत्म कर सकता है।
  • इसमें चंदन का इस्तेमाल किया गया है, जो स्किन को ब्राइट कर सकता है।
  • आंखों के नीचे के काले घेरे (डार्क सर्कल) को दूर कर सकता है।
  • त्वचा को फ्रेश और यूथफूल लुक देता है।
  • त्वचा को मुलायम और चिकना बना सकता है।
  • इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।

अवगुण:

  • अधिक संवेदनशील त्वचा पर हल्की जलन महसूस हो सकती है।

Buy Now From Amazon

आगे है और जानकारी

अब हम रंग साफ करने के लिए फेस पैक को इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं।

रंग साफ करने के लिए फेस पैक को सही तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स

फेयरनेस फेस पैक का लाभ तभी हो पाता है, जब इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए। फेस पैक का इस्तेमाल करने का सटीक तरीका जिन्हें नहीं पता, वो इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले किसी बेस्ट फेस वॉश या क्लींजर से चेहरे को अच्छे से धो लें।
  • फिर चेहरे को साफ तौलिए से पोछ लें।
  • इसके बाद फेस पैक को दो उंगलियों पर लेकर पूरे चेहरे पर फैलाएं।
  • फेस पैक को आंखों में जाने से बचाएं।
  • इसे अच्छी तरह लगाने के बाद आंख के ऊपरी हिस्से में खीरा या गुलाब जल में भीगी हुई रूई रख सकते हैं। इससे आंखों को भी आराम मिलता है।
  • अब फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें।
  • फिर चेहरे को पानी से धो लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे को धोते समय ज्यादा न रगड़ें।
  • इसके बाद चेहरे को पोछ लें और चाहे तो टोनर भी लगा सकते हैं।
  • इसके बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

अब खिली-खिली और निखरी त्वचा पाने के लिए इनमें से किसी भी बेस्ट फेयरनेस फेस पैक को आप चुन सकते हैं। अब बिना वक्त गवाएं अपनी जरूरत के हिसाब से ऊपर बताए गए एक फेस पैक का चयन करें और अमेजन लिंक से प्रोडक्ट ऑर्डर कर लें। ऐसा करने से घर बैठे-बैठे रंग साफ करने वाला फेस पैक आपको मिल जाएगा। याद रखें जितनी जल्दी आप फेसपैक का इस्तेमाल शुरू करेंगे, उतनी जल्दी ही इसके परिणाम आपको दिखेंगे।

Was this article helpful?

The following two tabs change content below.

  • Author

अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की... more

फेस पैक कौन सी कंपनी का अच्छा होता है?

Indus Valley BIO ऑर्गेनिक Bentonite क्ले (मुल्तानी मिट्टी का पाउडर). Wow Skin Science Ubtan फेस और बॉडी पैक चिक्पिया आटा, बादाम शेल पाउडर, केसर और हल्दी एक्सट्रैक्ट, रोज़ वाटर और सैंडलवुड ऑयल के साथ - कोई सल्फेट, पैराबेन, सिलिकॉन और रंग, 200ml नहीं.

रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

रोजाना रात को सोने से पहले अगर आप अपने चेहरे पर हर्बल फेस मास्क लगाते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसलिए कोशिश करें की सोने से आधे घंटे पहले फेस पर हर्बल मास्क जरूर अप्लाई करें। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा, खीरे या चंदन का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या फेस पैक रोज लगाना चाहिए?

क्या करें- अपने चेहरे को साफ करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 3 बार लगा सकती हैं।

40 की उम्र के बाद चेहरे की देखभाल कैसे करें?

Skin care: 40 के बाद भी चेहरे पर बरकरार रहेगा ग्लो, आज ही से करें....
डे और नाइट स्किन केयर रूटीन अधिकतर महिलाएं स्किन की देखभाल के लिए दिन का रूटीन फॉलो करती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं, जो नाइट में सिर्फ मुंह धोकर सो जाती है. ... .
हाइड्रेशन ... .
कोलेजन.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग