चना और बादाम खाने से क्या होता है? - chana aur baadaam khaane se kya hota hai?

Chana and Almonds : बादाम कई पोषक तत्वों का बेहतर स्रोत होता है। नियमित रूप से बादाम के सेवन से शरीर की मजबूती को बढ़ाई जा सकती है। वहीं, इसमें मौजूद हेल्दी फैट आपके बालों, स्किन और नाखूनों के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, काले चने की बात कि जाए तो यह मैग्नीशियम और पोटेशियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल संबंधी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। नियमित रूप से इन दिनों के मिश्रण का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन मिलता है, जो कई परेशानी दूर कर सकता है। काले चने में मौजूद फैटी एसिड सूजन की परेशानी को कम करता है। आज हम इस लेख में चना और बादाम खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। 

डायबिटीज करे कंट्रोल

भीगे चना और बादाम खाने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही इससे इंसुलिन के कार्य में भी सुधार किया जा सकता है। चना और बादाम में मौजूद मैग्नीशियम डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है। 

इसे भी पढ़ें - चना और मूंगफली साथ में खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

वजन घटाने में है प्रभावी

भीगे चना और बादाम फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।  नाश्ते के रूप में  इसके सेवन से आपको अधिक भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

दिल को रखे स्वस्थ

बादाम में हेल्दी फैट और फ्लेवोनोइड्स मौजूद होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। चना और बादाम में मौजूद फ्लेवोनोइड शरीर की सूजन को रोकने में असरदार है। इसके अलावा बादाम में मौजूद विटामिन ई और विभिन्न अन्य पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। 

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

भीगे चना और बादाम कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह हड्डियों की कमजोरी को दूर करने इसे मजबूत बनाए रखने मेें आपकी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से चना और बादाम का सेवन करते हैं तो हड्डियों से जुड़ी परेशानी होने की संभावना को कम किया जा सकता है। 

खून की कमी करे दूर

काला चना खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार किया जा सकता है। वहीं, बादाम में भी आयरन की मौजूदगी होती है। इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक किया जा सकता है। यह एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। खासतौर पर अगर आप गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चना और बादाम काफी फायदेमंद हो सकती है। 

प्रोटीन का है बेहतर स्त्रोत

चना और बादाम दोनों ही प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो मांसपेशियों से लेकर हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से चना और बादाम का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी। 

भीगे चना और बादाम का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

बादाम एक सुपरफूड है जिससे सेहत को अनगिनत लाभ होते हैं। बादाम उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं या जो वजन कम कर रहे हैं। बादाम फाइबर और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि बादाम मांसपेशियों से लेकर बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए भी लाभदायक होते हैं।

इसी तरह काले चने मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, इसलिए यह दिल की सेहत को बढ़ावा देता है। काला चना खाने से ब्यूटायरेट के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है जोकि एक फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करता है। काले चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलन, ब्रेस्ट और लंग कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

बादाम और काले चने को भिगोकर, डेजर्ट में या सब्जी के रूप में खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों को एक साथ भिगोकर खाने से इनकी पावर डबल हो जाती है। इसका कारण यह है कि इन्हें रातभर पानी में भिगोने से इनके पोषक तत्वों के अवशोषित होने की क्षमता बढ़ जाती है। इन्हें एक साथ खाने से प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी दूर होती है।

(फोटो साभार: TOI)

प्रोटीन का खजाना

भीगे बादाम और चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों से लेकर हड्डियों की ताकत सभी के लिए जरूरी है। एक चम्मच भीगे बादाम में लगभग दो ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसी तरह भीगे काले चने में भी इतना ही प्रोटीन पाया जाता है।

वजन घटाने में सहायक

भीगे हुए काले चने और बादाम में कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। यह दोनीं चीजें प्रोटीन और फाइबर का बेहतर स्रोत है और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम है। इनमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को शांत करते हैं, जो आपको अधिक खाने या अन्हेल्दी चीजों के सेवन से रोकते हैं।

दिल को रखते हैं स्वस्थ

बादाम में फ्लेवोनोइड्स और हेल्दी फैटी एसिड होते हैं इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। इनके फ्लेवोनोइड सूजन को रोकने के लिए जाने जाते हैं जबकि विटामिन ई और विभिन्न अन्य पोषक तत्व आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करते हैं।

हड्डियों को बनाते हैं मजबूत

बादाम और काले चने खाने से आपको अपने दैनिक कैल्शियम की पूर्ति करने में मदद मिलती है और आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। उम्र बढ़ने के ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा होता है जिससे हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है और वो कमजोर हो जाती हैं। कैल्शियम से भरपूर बादाम और चने आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक

टाइप 2 डायबिटीज एक गंभीर समस्या है और इसे कंट्रोल करने के लिए आपको भीगे बादाम और चने खाने चाहिए। इनमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है। यह इंसुलिन के कार्य में सुधार करते हैं। इनमें पाया जाने वाला पोषक तत्व मैग्नीशियम शुगर के मरीजों के लिए जरूरी है।

शरीर में नहीं होने देते खून की कमी

काला चना हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। भीगा हुआ काला चना शाकाहारियों के लिए आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में मदद करता है और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए सबसे बेहतर चीज है। बादाम और चना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी बहुत अच्छा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

क्या चना और बादाम एक साथ खा सकते हैं?

भीगे बादाम और चने खाने के फायदे : आप अक्सर चने और बादाम खाते होंगे लेकिन अब आपको इन दोनों चीजों को भिगोकर एक साथ खाना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन्हें भिगोकर खाने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और आपको ज्यादा ताकत मिल सकती है। बादाम एक सुपरफूड है जिससे सेहत को अनगिनत लाभ होते हैं

चना और बादाम और किशमिश खाने से क्या फायदा होता है?

चना और किशमिश भिगोकर खाने के फायदे (Chickpeas And Raisins Benefits in Hindi).
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उपयोगी ... .
खून की कमी दूर करने में फायदेमंद ... .
कब्ज की समस्या में फायदेमंद ... .
मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदेमंद ... .
आंख की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद.

चना बादाम किशमिश भिगोकर खाने से क्या होता है?

बादाम की तुलना में इसके दाम काफी कम होते हैं लेकिन फायदे बहुत होते हैं। रोज सुबह एक मुट्ठी चना भिगोकर खाने से ताकत और एनर्जी तो मिलती ही है, स्पर्म काउंट और क्वालिटी में भी फायदा होता है।

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से क्या फायदा होता है?

सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भीगे हुए काले चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे हुए काले चने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग