फ़िल्टर डिवीजन में कौन-कौन के अनुसार
1. कार्यालय कलेक्टर
प्रोफ़ाइल चित्रनामपदईमेलपताफोनफैक्स2. पुलिस अधीक्षक
प्रोफ़ाइल चित्रनामपदईमेलपताफोनफैक्स3. विभागाध्यक्ष
प्रोफ़ाइल चित्रनामपदईमेलपताफोनफैक्सइसमें साफ संदेश है कि जिन लोगों ने बेहतर काम किया, उनको बड़े जिले और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कामकाज से नाराजगी के चलते सुराज अभियान के तहत ही दो जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इस तरह कुल 18 जिलों में अब नए कलेक्टर पदस्थ हो गए हैं। कोरबा कलेक्टर दयानंद को बिलासपुर भेजा जाना चौंकाने वाला नाम है।
दो दिन से वे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के साथ हुए वाकये के चलते चर्चा में थे। लेकिन सरकार ने उनके कामकाज को बहुत अच्छा पाया। अब तक लगातार अच्छा परफार्म कर रहे मुकेश बंसल को सीधे मुख्यमंत्री का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। वे अध्ययन अवकाश पर जा रहे रजत कुमार का स्थान लेंगे। वैसे भी मुकेश सीएम के विश्वासपात्र अफसरों में से एक माने जाते हैं। शेष|पेज 4
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर काम करके दिखाने वाले उमेश अग्रवाल को महासमुंद से दुर्ग भेजकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली में ओडीएफ में अच्छे कम के रिवाॅर्ड के रूप में किरण कौशल को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान में अंबिकापुर माॅडल का कांसेप्ट लाने वाले भीम सिंह को सीएम ने राजनांदगांव की कमान सौंपी है।
बस्तर के आठ में से चार जिलों में नए कलेक्टर भेजे गए हैं। जगदलपुर के अमित कटारिया की रायपुर वापसी सबसे अहम है, उन्हें सर्व शिक्षा अभियान का मिशन संचालक बना दिया गया है। महिला बाल विकास के कामों से एमएमआर और आईएमआर के अच्छे नतीजे का भी लाभ शम्मी आबिदी को मिला है। उन्हें रायगढ़ जैसे औद्योगिक जिले में पोस्टिंग मिली है।
अंबलगन दंपति का बिलासपुर और रायगढ़ कलेक्टर अलरमेलमंगई का भी तबादला तय माना जा रहा था। पी अंबलगन को एमडी मार्कफेड और डी अलरमेलमंगई को एमडी खनिज विकास निगम और डायरेक्टर माइनिंग बनाया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य में दो-दो मिशन डायरेक्टर बदलते हुए मंत्री अजय चंद्राकर की इच्छा पूरी कर दी है। ढाई साल से संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रहे आर प्रसन्ना को एनआरएचएम की कमान सौंपी गई है। अब तक एनआरएचएम डायरेक्टर रहे सारांश मित्तर को बालोद का कलेक्टर बनाया गया है।
सौरभ इससे पहले रायपुर के प्रभारी कलेक्टर भी कुछ दिनों के लिए बनाए गए थे, कई दिनों से उनके रायपुर कलेक्टर बनाए जाने की चर्चा थी।
रायपुर के नए कलेक्टर अब सौरभ कुमार होंगे। सौरभ अब तक रायपुर नगर निगम की जिम्मेदार निभा रहे थे। अब तक रायपुर के कलेक्टर रहे डॉ एस भारती दासन को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त सह संचालक बनाया गया है। जनसंपर्क विभाग का जिम्मा संभाल रहे तारण प्रकाश सिन्हा अब राजनांदगांव के कलेक्टर बना दिए गए हैं।
शनिवार की शाम प्रशासनिक फेरबदल की एक लिस्ट सरकार की तरफ से जारी की गई। इसमें प्रदेश के अलग-अग विभाग में काम कर रहे 29 IAS अफसरों के नाम हैं। कोरिया, कोरबा, जांजगीर, बेमेतरा, बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। दर्जनों विभाग के सचिव और संचालकों को हटाकर नए अफसरों को बिठा दिया गया है।