MP Board Admit Card Download 2022 : मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर 25 जनवरी को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के नियमित(Regular) एवं स्वाध्यायी (Private) सभी विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए गए है।
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड 2022 एवं Class 10th, 12th MP Board Admit Card Download Kaise Kare के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।
यदि आप कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हैं तो आप 25 जनवरी से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एमपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास आवेदन क्रमांक या रोल नंबर का होना आवश्यक है।
- Highlight- MP Board Admit Card Download 2022
- कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- लटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
लेख विषय | एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 |
शैक्षणिक सत्र | 2021-22 |
कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड | 25 जनवरी से 31 मार्च 2022 |
कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड | 25 जनवरी से 31 मार्च 2022 |
हेल्पलाइन नंबर | 18002330175 |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in |
यह भी पढ़ें :
● एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2022 PDF
● एमपी बोर्ड मॉडल पेपर 2022 PDF
● एमपी बोर्ड टाइम टेबल PDF 2022
कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के स्टूडेंट है तो दोनों क्लास के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया समान है।
कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं MP Board Admit Card Download करने के लिए आपको नीचे बताएगा कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना होगा।
स्टेप-1 एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।
Direct Link : mpbse.mponline
ऊपर दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
स्टेप-2 अब यहां आपको Active Link वाले ऑप्शन में तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको पहले वाले रेड बॉक्स में Examination/ Enrollment Forms पर क्लिक करना है।
Examination/ Enrollment Forms पर क्लिक करते ही आपके सामने एक न्यू विंडो ओपन होगी।
स्टेप-3 अब आपको MP Exam Admit Card 2022 के नीचे Print Main Exam Admit Card 2022 वाली लिंक पर क्लिक करना है।
Print Main Exam Admit Card 2022 पर क्लिक करते ही आपके सामने मुख्य परीक्षा- प्रवेश पत्र 2022 की एक न्यू विंडो ओपन होगी।
स्टेप-4 अब आपको पहले वाले बॉक्स में कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का आवेदन क्रमांक/ रोल नंबर लिख देना है।
नोट- आप जिस क्लास में है उस क्लास का बोर्ड परीक्षा आवेदन क्रमांक या रोल नंबर डालना होगा।
और दूसरे वाले बॉक्स में दी गई कैप्चर संख्या को जोड़ कर लिख देना है फिर Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
Submit के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा जारी हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का प्रवेश पत्र आ जाएगा।
स्टेप-5 अब आप अपने एमपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या नीचे दिए गए प्रिंट के बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं।
इस प्रकार आप ऊपर बताई गई mp board admit card download प्रक्रिया को फॉलो करके अपना कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं।
लटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Read More :
● एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट PDF 2021-22
● मध्यप्रदेश रुक जाना नहीं योजना क्या है?
● एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड 2022 एवं mp board admit card download kaise kare के बारे में बताया है आपके मन में इसके अलावा भी यदि कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।