गोवा में क्या क्या खाते हैं? - gova mein kya kya khaate hain?

Famous Food In Goa In Hindi : गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ हर साल भारी मात्रा में पर्यटक यात्रा करते हैं। गोवा एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां पर्यटक किसी भी मौसम में यात्रा कर सकते हैं। वैसे तो इलाके के हिसाब से गोवा भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है लेकिन यह पूरी दुनिया में अपने समुद्री किनारों और अपने सी-फ़ूड के लिए भी जाना जाता है। गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों को भले ही थोड़ी मुश्किल हो सकती है लेकिन जो लोग मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं उनके लिए गोवा बहुत ही अच्छी जगह है।

गोवा की यात्रा की योजना बनाने वाले लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि गोवा का मुख्य भोजन क्या है या गोवा में कौन से व्यंजन उपलब्ध हैं। अगर आप भी गोवा जाने की तैयारी कर रहें हैं और जानना चाहते हैं कि गोवा का प्रसिद्ध खाना कौन सा है तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको गोवा के प्रसिद्ध भोजन के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं –

1. गोवा का फेमस खाना पोर्क विंडालू – Pork Vindaloo Famous Food In Goa In Hindi

पोर्क विंडालू एक पुर्तगाली व्यंजन है लेकिन यह गोवा का एक प्रसिद्ध पकवान है और इसके भारतीय अंदाज में बनाया जाता है। यह पकवान मांस पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत खास है। बता दें कि इस पकवान को सूअर के गोश्त, शराब और अदरक के साथ बनाया जाता है। अच्छे स्वाद के लिए इसमें लाल मिर्च के साथ कई अन्य तरह के मसाले भी डाले जाते हैं।

2. गोवा के मशहूर भोजन क्रैब – Crab Famous Food In Goa In Hindi

क्रैब गोवा के एक प्रचलित व्यंजन है जिसकों केकड़े के मांस से बनाया जाता है। आपको बता दें कि इस व्यंजन का सूप थोडा गाढ़ा होता है जिसको बनने में नारियल और कई तरह के तेज मसाले डाले जाते हैं। इस पकवान को चावल और चपाती के साथ खाया जाता है। अगर आप तेज मसलों भोजन को ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको यह डिश बहुत पसंद आएगी।

और पढ़े: गोवा ट्रिप पर क्या पहनना चाहिए क्या नहीं 

3. गोवा का मुख्य भोजन प्रॉन बावचाओ – Prawn Balchao Famous Food In Goa In Hindi

प्रॉन बावचाओ गोवा की एक ऐसे डिश है जिसमें झींगे का इस्तेमाल किया जाता है। गोवा के लोग पकवान में झीगें का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। प्रॉन बावचाओ को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले, भुने हुए प्याज, नारियल का सिरका, मिर्च और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं तो आपको यह डिश जरुर पसंद आएगी।

4. गोवा का प्रसिद्ध खाना साना – Saana Famous Food In Goa In Hindi

साना गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा व्यंजन है। बहुत से लोग साना को इडली भी कहते हैं। आपको बता दें कि साना को स्टीम किए गए चावल से तैयार किया जाता है। इसे नमकीन और मीठे दोनों तरह से बनाया जाता है। मीठी साना में गुड़ या फिर शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप गोवा की यात्रा करते हैं तो इस डिश का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

5. गोवा के प्रसिद्ध व्यंजन गोअन रेड राइस – Goan Red Rice Famous Food In Goa In Hindi

अगर आप चावल के तरह-तरह के पकवान पसंद करते हैं तो आपको गोअन रेड राइस स्वाद जरुर चखना चाहिए। गोअन रेड राइस (Goan red rice) को उकड़ा राइस भी कहते हैं। इस पकवान को बिना पॉलिश किये गए चावल को नारियल करी के साथ बनाया जाता है।

6. गोवा के व्यंजन कोरिस पाऊ – Choris Pao Famous Food In Goa In Hindi

गोवा में कोरिस पाओ को स्ट्रीट फूड माना जाता है, लेकिन यह कई तरह रेस्तरां में भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि यह एक ख़ालिस पुर्तगाली ब्रेड जिसको मिर्च के पोर्क सॉसेज के साथ बनाया जाता है। अगर आप गोवा की यात्रा करने जा रहें हैं आपको इस खास व्यंजन का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

और पढ़े: डोना पाउला बीच क्यों खास हैं हनीमून के लिए 

7. गोवा में फेमस खाना पोई – Poi Famous Food In Goa In Hindi

गोवा में अधिक पुर्तगाली प्रभाव होने की वजह से यहाँ पर ब्रेड से बने तरह तरह के पकवान उपलब्ध हैं। लेकिन यहां पर जो ब्रेड सबसे ज्यादा लोकप्रिय है उसका नाम पोई (Poi) है। बता दें कि पोई दिखने में पाव कि तरह होता है लेकिन इसमें खमीर पैदा करने के लिए स्थानीय ताड़ी का उपयोग किया जाता है। अगर आप ब्रेड खाने ने शौकीन हैं तो आपको पोई को जरुर ट्राई करना चाहिए।

8. गोवा का प्रसिद्ध खाना किंगफ़िशर – Kingfisher Famous Food In Goa In Hindi

अगर आप गोवा की यात्रा कर रहें और अपने किंगफ़िशर का जयका नहीं लिया है तो आपकी गोवा यात्रा अधूरी रह जाएगी। गोवा में रहने वाले लोग किंगफ़िशर को विस्वान भी कहते हैं। विस्वान को आग पर सेंकपर पकाया जाता है। इसे सेंकने से पहले इस पर कई तरह के मसालों के साथ सूजी लगाई जाती है। जिससे कि यह बाहर से थोड़े कुरकुरे से सिंके हुए रहने और अंदर से मुलायम और रसीले रहें।

और पढ़े: गोवा की होली कैसे मनाई जाती हैं और क्यों खास है

9. गोवा का मशहूर फ़ूड फेनी वाइन – Feni Famous Food In Goa In Hindi

फेनी गोवा के सबसे प्रसिद्ध वाइन में से एक है। आपको बता दें फेनी (Feni) को काजू के साथ तैयार किया जाता है। फेनी को पुर्तगाली लोग बेहद पसंद करते थे। जब पुर्तगाली ल भारत आये थे तो वे अपने साथ काजू लेकर आये थे और उन्होंने यहां पर काजू के पौधे लगाए थे। यही कारण है कि गोवा में काजू का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। इसके अलावा दक्षिण गोवा में नारियल की फेनी को बेहद पसंद किया जाता है। नारियल से बनी फेनी को नारियल के पेड़ से निकलने वाली ताड़ी से बनाया जाता है। अगर आप गोवा की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको गोवा की सबसे खास चीज फेनी का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

10. गोवा के व्यंजन बेबिंका – Bebinca Famous Food In Goa In Hindi

अगर आप केक खाने के शौकीन हैं तो बेबिंका का स्वाद लेना आपके लिए एक नया अनुभव साबित हो सकता है। बता दें कि बेबिंका (Bebinca) गोवा का एक प्रसिद्ध केक है जिसकों नारियल की कई परतों के साथ बनाया जाता है। गोवा में इस केक को लेकर एक कहानी बताई जाती है। कहा जाता है कि गोवा की एक बिबिओना ने इस केक को बनाया था। बता दें कि इस केक को बनाने में काफी समय लगता है।

और पढ़े : ये हैं 10 ऐसे काम जो आप गोवा यात्रा के दौरान फ्री में कर सकते हैं 

इस आर्टिकल में आपने गोवा के 10 प्रसिद्ध  खाने के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

  • गोवा का लोकप्रिय त्योहार
  • गोवा की नाइटलाइफ़ और टॉप 10 नाईट क्लब 
  • 10 ऐसे काम जो आपको गोवा में नहीं करने चाहिए 
  • मंड्रेम बीच और नाईटलाइफ की जानकारी 

Goa में खाने में क्या फेमस है?

गोवा के 18 प्रसिद्ध व्यंजन हिंदी में (18 Famous Food of Goa In Hindi).
चिकन ज़ाकुटी -Goa ka mukhya bhojan. ... .
फीजोडा – पोर्क के साथ लाल बीन्स ... .
झींगे Xec Xec/झींगे Xeque Xeque. ... .
चिकन कैफरियल ( Chicken Cafreal) ... .
फिश रीचीडो (Fish Recheado) ... .
गोअन फिश करी ... .
गोअन पोर्क विंदालू ... .
गोवा झींगा करी-.

गोवा का शाकाहारी भोजन क्या है?

गोवा का प्रसिद्ध खाना साना – Saana Famous Food In Goa In Hindi. साना गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा व्यंजन है। बहुत से लोग साना को इडली भी कहते हैं। आपको बता दें कि साना को स्टीम किए गए चावल से तैयार किया जाता है।

गोवा में सबसे सस्ता क्या मिलता है?

क्या है खासियत? वैसे तो गोवा पार्टी और बीच के लिए जाना जाता है लेकिन आपको बता दें कि गोवा की इस मार्केट से आप कपड़ों से लेकर जूतों तक सभी चीजों को खरीद सकती हैं। इस मार्केट में टी-शर्ट्स काफी सस्ते दामों में आपको मिल जाएंगी। साथ ही इस मार्केट में आपको काफी सारी एंटीक चीजें भी खरीदने को बेहद आसानी से मिल जाएगी।

गोवा घूमने में कितना खर्च आता है?

अगर आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बता दें, इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति का खर्च 29824 रुपए आएगा और दो व्यक्ति एक साथ घूमने के लिए जाते हैं तो उन्हें करीबन 24840 रुपए देने होंगे। इसके अलावा, अगर तीन लोग एक साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो उन्हें लगभग 24600 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग