घर के छत पर कौन सा पौधा लगाना चाहिए? - ghar ke chhat par kaun sa paudha lagaana chaahie?

अगर आप घर में शांति बनाए रखना चाहती हैं तो भूलकर भी कुछ चीजें घर की छत में न रखें। आइए जानें उन चीजों के बारे में। 

हमारे घर में रखी हर एक चीज यदि वास्तु के अनुसार हो तो उसका महत्व तो बढ़ ही जाता है और घर में सुख और शांति भी कायम होती है। ऐसा माना जाता है कि सही जगह पर और सही तरीके से रखी चीजें घर में सौहार्द्र लाने के साथ माता लक्ष्मी को भी आमंत्रित करती हैं। इसलिए अक्सर लोग किसी भी नई वस्तु को रखने के लिए या फिर पुरानी वस्तुओं को घर से बाहर करने के लिए वास्तुशास्त्र की मदद लेते हैं। ऐसे ही वास्तु से जुड़े सवालों में एक सवाल यह भी है कि आपको अपने घर की छत पर क्या चीजें रखनी चाहिए और किन चीजों को भूलकर भी घर की छत में नहीं रखना चाहिए अन्यथा घर को नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। 

वास्तु के अनुसार घर की छत को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए। अन्यथा नकारात्मक ऊर्जाएं प्रबल हो जाती हैं जिसका असर घर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। साथ ही साथ ऐसा करने से धन की लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। घर का कबाड़ छत पर रखने से आर्थिक नुकसान तो होता ही है इसके अलावा बीमारियों, रुकावटों, बाधाओं, आपसी मन मुटाव आदि का भी सामना परिवार के सदस्यों को करना पड़ता है। घर की छत मानसिक मजबूती प्रदान करती है। घर की छत जितनी साफ़ सुथरी होगी हमारा मस्तिष्क भी उतना ही साफ़ होगा यानि हम फालतू की सोच एवं अनावश्यक बातों से दूर रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको घर की छत में भूलकर भी ऐसी कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो आपके विनाश का कारण बन सकती हैं। 

मटके या टूटे गमले 

अक्सर लोग घर की छत पर टूटे हुए मटके या टूटे फूटे गमले रख देते हैं। टूटे हुए गमलों के लिए सबसे अच्छा स्थान लोगों को घर की छत ही नजर आती है क्योंकि यहां बाहर वालों की ज्यादा नजर नहीं जाती है। लेकिन वास्तु की मानें तो मटके और टूटे-फूटे गमले घर की समृद्धि के लिए अशुभ माने जाते है। इसके बदले आप घर की छत में पौधों के गमले लगा सकते हैं जो आपकी छत की सुंदरता बढ़ा सकते हैं एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। 

घर की छत पर न रखें कबाड़ 

घर की छत का संबंध केतु से होता है। इसलिए छत पर कबाड़ रखना यानी राहु को आमंत्रित करना होता है। ऐसे में यह मस्तिष्क पर हावी रहेगा और कोई भी काम आसानी से नहीं बनने देगा। ऐसा करना आपके लिए रुकावटें पैदा करेगा और अनावश्यक खर्च बढ़ाएगा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न करेगा। घर की छत पर कभी भी किसी भी प्रकार का कबाड़ ना रखें। इससे पितृ दोष भी लगता है। टूटा- फूटा फर्नीचर, अनुपयोगी वस्तुएं,  पानी की टूटी हुई टंकी इत्यादि घर की छत में रखने से मानसिक अशांति होती है। सप्ताह में कम से कम एक बार छत को झाड़ू से साफ़ करें या सप्ताह में 1 बार इसे पानी से धो दें। घर की  छत पर 2 -3 कुर्सियां रखें एवं कभी- कभी यहां जरूर बैठें। ऐसा करने से आपको मानसिक मजबूती मिलेगी। ऐसा करने से सेहत भी अच्छी रहेगी  या यूं कहें कि जो कृपा अटकी हुई थी वो भी आने लगेगी। 

इसे भी पढ़ें:Vastu Tips: जानें घर में वास्तु के हिसाब से क्या होनी चाहिए बालकनी की दिशा

सूखे हुए पत्ते 

यदि आपके  घर के आसपास बड़े पेड़ हैं और उसके सूखे पत्ते घर की छत में इकट्ठे होते हैं तो उस पर पत्ते एकत्रित ना होने दें, बल्कि उन्हें समय- समय पर साफ करते रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर की छत में सूखे हुए पत्ते घर में नकारात्मक ऊर्जालाते हैं और मानसिक अशांति का कारण भी बनते हैं। इसलिए यदि आप घर को साफ़ और लोगों को सुखी रखना चाहती हैं तो घर की छत में ऐसे पत्ते इकट्ठे न होने दें। 

घर की छत पर न रखें झाड़ू 

अगर आप अपना इस्तेमाल किया हुआ झाड़ू पुराना होने पर घर की छत में रख देती हैं तो आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर की छत में रखने से यद् घर के विनाश का कारण बन सकती है। झाड़ू को किसी ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर उस पर न पड़े। लेकिन घर की छत में रखी हुई झाड़ू पर सभी की नजर पड़ती है जो आपके घर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें:धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्‍तु टिप्‍स पंडित जी से जानें

जंग लगा हुआ सामान 

कभी भी जंग लगा हुआ लोहे का कोई सामान घर की छत पर ना रखें। कुछ लोग जंग लगा हुआ ग्रिल, तार, औजार, आदि अपनी छत पर रख देते हैं जो सही नहीं है। ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। यदि आपके घर में ऐसा कोई भी सामान है जिसमें जंग लगा हुआ है तो उसे तुरंत घर से दूर हटा दें। जंग लगा हुआ सामान घर में अशांति का कारण बनता है। 

घर की छत पर न रखें बांस 

कई लोग घर में बांस या बल्लियां रखते हैं और उसके लिए  सबसे उचित स्थान उन्हें घर की छत ही दिखाई देता है। लेकिन यदि आपके घर में ऐसी कोई भी सामग्री है जिसमें बांस का इस्तेमाल किया गया है तो आप उसे तुरंत घर की छत से दूर हटा दें। घर की छत पर बांस रखना अशुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष लगता है और मानसिक अशांति होती है। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष भी लगता है। 

Recommended Video

कांटेदार एवं बोनसाई पौधे 

लोग अक्सर घर की छत को सजाने के लिए इसमें कई तरह के पौधे लगाते हैं। इन पौधों में बोनसाई पौधेभी शामिल होते हैं और ऐसे पौधे भी जिनमें कांटे होते हैं वो भी सजावट के लिए लगाते हैं।  लेकिन घर की शांति के लिए कांटेदार एवं बोनसाई पौधे छत पर भूल कर भी न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के पौधे व्यक्ति के विकास में अवरोध पैदा करते हैं। अतः इन्हें छत पर लगाने से बचना चाहिए।

यहां बताई गयी चीज़ों को घर की छत में रखने से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

घर की छत पर कौन सा पौधा लगाना चाहिए?

वास्तु पौधा (Vastu Plant) 2: नीम का पेड़ (Neem Tree) वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाना चाहिए

गृहलक्ष्मी का पौधा कौन सा होता है?

गृहलक्ष्मी Web Stories वास्तु में बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि और तरक्की होती है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा भी समाप्त होती है। बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है।

कौन सा पौधा लगाने से घर में लक्ष्मी आती है?

ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर बाईं तरफ (लेफ्ट साइड) शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ होता है. इस जगह शमी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर में कभी पैसों की कमी नहीं रहती है. इसी तरह, मुख्य द्वार पर दाईं तरफ (राइट साइड) अनार का पौधा भी इंसान को भाग्यशाली बनाता है.

घर में सबसे शुभ पौधा कौन सा होता है?

क्या आप जानते हैं घर में कौन सा पेड़ लगाना होता शुभ.
बरगद,पीपल, गूलर का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। ... .
सामान्यत: लोग घर में नीम का पेड़ लगाना पसंद नहीं करते, लेकिन घर में इस पेड़ का लगा होना बहुत शुभ होता है। ... .
हिन्दू धर्म में तुलसी के इस पौधे का बहुत महत्व होता है।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग