हाथी से बड़ा कौन सा जानवर होता है? - haathee se bada kaun sa jaanavar hota hai?

Duniys Ka Sabse Bada Janwar Kaun Sa Hai

आज आप जानेंगे कि Duniya Ka Sabse Bada Janwar कौन सा है 2022 में? और कहां पाया जाता है, दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवरों की लिस्ट जैसा कि आप जानते है पृथ्वी पर अलग-अलग प्रजाति के लाखों जीव जन्तु पाए जाते है, जिनमे कुछ छोटे तो कुछ बहुत बड़े जीव होते है। जो दुनिया के अलग अलग देशों, महासागर में पाए जाते है।

हमारी पृथ्वी पर जल, थल और नभ तीनों स्थलों पर जानवर पाए जाते है। जैसे पानी में अनेक प्रजाति के जीव, जमीन पर जानवर और स्तनधारी जीव और आकाश में विभिन्न प्रकार के पक्षी उड़ते रहते है। हालाकि इनमे विश्व का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है इसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। तो चलिए जानते है Duniya Ka Sabse Bada Janwar कौन सा है 2022 में?

  • ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती

  • दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है 2022
  • दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर की लिस्ट 2022
    • 1) ब्लू व्हेल (Blue Whale)
    • 2) कोलोसल स्क्विड (Colossal Squid)
    • 3) अफ्रीकी हाथी (African Elephant)
    • 4) जिराफ़ (Giraffe)
    • 5) व्हेल शार्क (Whale Shark)
    • 6) भूरा भालू (Brown Bear)
    • 7) खारे पानी के मगरमच्छ (Saltwater Crocodiles)
    • 8) शुतुरमुर्ग (Ostrich)
    • 9) चीनी सैलामैंडर (Chinese Salamander)
    • 10) गोलियत बीटल (Goliath Beetle)
  • यह भी पढ़े:
    • दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2022 में
    • दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है 2022 में
    • दुनिया के सात अजूबे इमेज सहित देखिए
    • दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है
    • ऐसा कौन सा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना
  • FAQ’s (Frequently Asked Questions)
    • प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है?
    • प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?
    • प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?
    • प्रश्न: विश्व का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है?
    • प्रश्न: दुनिया का सबसे लंबा जीवन काल जीने वाला जानवर कौन सा है?

जब भी सबसे बड़े जानवर की बात आती है तब अक्सर लोग डायनासोर का नाम लेते है। लेकिन बता दे, पृथ्वी पर डायनासोर का अंत करोड़ों साल पहले हो चुका है। डायनासोर एक बहुत बड़ा और विशाल जानवर था। जिसके बाद अब वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल (Blue Whale) मछली थी। ब्लू व्हेल की लंबाई 110 फिट और वजन 200 टन तक हो सकता है। इनकी औसत आयु 80 से 90 साल की होती है।

दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवर की लिस्ट 2022

1) ब्लू व्हेल (Blue Whale), वजन 200 टन, लंबाई 110 फिट

2) कोलोसल स्क्विड (Colossal Squid), वजन 495 किलोग्राम, लंबाई 60 से 90 फिट

3) अफ्रीकी हाथी (African Elephant) वजन 7 टन, लंबाई 35 फिट

4) जिराफ (Giraffe) ऊंचाई 19 फिट, 1200 किलोग्राम

5) व्हेल शार्क (Whale Shark) वजन 22000 किलो, लंबाई 40 फिट

6) भूरा भालू (Brown Bear) वजन 1 टन, ऊंचाई 10 फिट

7) खारे पानी के मगरमच्छ (Saltwater Crocodiles) वजन 453 किलोग्राम, ऊंचाई 17 फिट

8) शुतुरमुर्ग (Ostrich) वजन 150 किलोग्राम, ऊंचाई 9 फिट

9) चीनी सैलामैंडर (Chinese Salamander) वजन 30 से 60 किलोग्राम, लंबाई 6 फिट

10) गोलियत बीटल (Goliath Beetle) वजन 100 ग्राम, ऊंचाई 4.5 इंच

1) ब्लू व्हेल (Blue Whale)

Blue Whale

दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल (Blue Whale) है। यह एक समुद्र में रहने वाला जीव है। ब्लू व्हेल दुनिया का सबसे रहस्यमय जीव है। इसके बारे में कई जानकारी ऐसी है जिनके बारे में अभी भी वैज्ञानिक खोज कर रहे है। यह एक स्तनधारी जीव है। इसकी औसत आयु 80-90 साल है। ब्लू व्हेल की लंबाई 110 फिट और वजन 200 टन है।

ब्लू व्हेल इतनी भरी मछली होती है कि इसकी केवल जीभ का वजन एक हाथ के बराबर होती है। इस मछली के अंदर गिल्स नही होते है। इनके अंदर इंसानों की तरह फेफड़े होते है। इस मछली का आकार एक कार के बराबर होता है। ब्लू व्हेल पानी के अंदर सांस नहीं ले सकते इन्हे हर मिनट में पानी की सतह पर सांस लेने आना पड़ता है।

ब्लू व्हेल के बच्चा का वजन भी 4000 किलोग्राम तक होता है। नवजात ब्लू व्हेल अपनी मां का बसायुक्त दूध पीते है जिससे हर दिन उनका 90 किलोग्राम वजन बढ़ता है। 19वीं सदी में ब्लू व्हेल लगभग सभी समुद्रों में पाए जाती थी, लेकिन अब यह धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है।

2) कोलोसल स्क्विड (Colossal Squid)

Colossal Squid

कोलोसल स्क्विड भी समुद्र के अंदर पाया जाती है। यह एक जेली फिश है। इनकी लंबाई 60 से 90 फिट तक होती है। इसकी आंखें दुनिया में सबसे बड़ी होती है। कोलोसल स्क्विड की एक आंख 10 इंच के व्यास के बराबर होती है। इसी वजह से इसे सबसे बड़े जीव की लिस्ट में शामिल किया गया है। साल 2007 में दुनिया के सबसे बड़े जीवित विशाल स्क्विड का वजन 495 किलोग्राम (1,091 पाउंड) था।

3) अफ्रीकी हाथी (African Elephant)

African Elephant

भूमि पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर अफ्रीकी हाथी है। यह अफ्रीका में पाए जाते है। इसलिए इन्हे अफ्रीकी हाथी कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे बुद्धिमान प्रजातियों में शामिल है, क्योंकि ये हाथी बेहद बुद्धिमान होते है। अफ्रीकी एलीफेंट की लंबाई पुंछ से लेकर सूंड तक 35 फिट होती है, और इनकी ऊंचाई 13 फिट होती है। वहीं इनका वजन 7 टन हो सकता है। बता दे, अफ्रीकन एलीफेंट लुप्त होने की कगार पर है। इसलिए इनका संरक्षण किया जाता है।

4) जिराफ़ (Giraffe)

Giraffe

विश्व के सबसे लंबे जीव की बात करे तो जिराफ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जिराफ अपनी लंबी गर्दन और विशेष पैरों के लिए जाने जाते है। जिराफ की गर्दन की लंबाई 6 फिट और ऊंचाई 19 फिट तक होती है। इनका वजन 1200 किलोग्राम होता है। नवजात जिराफ की ऊंचाई 5 फिट तक होती है। जिराफ के पैर बेहद शक्तिशाली होती है, यह शेर से अपने बचाव के लिए पैरों और गर्दन से हमला करते है।

विश्व में सबसे ज्यादा जिराफ ईस्ट अफ्रीका के ग्रासलैंड में पाए जाते है। यहां के जिराफ आकार में सबसे बड़े होते है। इनका शिकार शेर, तेंदुआ, चित्तीदार लकड़बग्घा और अफ्रीकी जंगली कुत्ते कर सकते हैं। जिराफ ज्यादातर मिलनसार होते है। इसलिए यह अक्सर झुंड में रहते है।

  • दुनिया का सबसे बड़ा और खतरनाक जंगल कौन सा है 2022

  • चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है कारण जानिए

5) व्हेल शार्क (Whale Shark)

Whale Shark

समुद्र में रहने वाले जीवों में व्हेल शार्क सबसे बड़ा जानवर है। यह धीमी गति से चलने वाली मछली है। व्हेल शार्क मुख्य रूप से खुले महासागरों में पाई जाती है। इसकी लंबाई 40 फीट तक होती है और इनका वजन अधिकतम 22000 किलो तक हो सकता है। वहीं इनकी उम्र 80 से 130 साल तक होती है। व्हेल शार्क बेहद डरावनी मछली होती है। यह 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे पानी में पाई जाती है। लेकिन इनका शिकार काफी तेजी से हो रहा है। अगर ऐसा ही होता रहा तो जल्द ही यह विलुप्त हो जायेंगी।

6) भूरा भालू (Brown Bear)

Brown Bear

भूरे भालू यूरेशिया और उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले भालू की एक प्रजाति है। यह काले भालू से आकर में काफी बड़े होते है। भूरे भालू को यूरेपीय देशों में राष्ट्रीय पशु की मान्यता प्राप्त है। यह मुख्यत रूस, मध्य एशिया, चीन, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, होक्काइडो, स्कैंडिनेविया, बाल्कन, पिकोस डी यूरोपा, ईरान, अनातोलिया और काकेशस के हिस्सों में पाए जाते है। इनका वजन 1 टन और ऊंचाई 10 फिट तक होती है।

भूरे भालू बेहद शक्तिशाली होते है। इसके अलावा आर्कटिक महाद्वीप में Polor Bear भी पाए जाते है। जिन्हे भी विश्व के बड़े जानवरों में शामिल किया गया है। यह जमीन और पानी दोनों में रह सकते हैं। इन्हे ध्रुवीय भालू भी कहा जाता है।

7) खारे पानी के मगरमच्छ (Saltwater Crocodiles)

Saltwater Crocodiles

खारे पानी में रहने वाले मगरमच्छ दुनिया के सबसे बड़े जीवित मगरमच्छ होते है। इनका वजन 453 किलोग्राम और ऊंचाई 17 फिट होती है। यह अपने शिकार पर घात लगाकर हमला करके उसे डुबोता है। और फिर उन्हें निगल जाता है। यह मगरमच्छ बेहद खतरनाक होता है।

साल्टवाटर मगरमच्छ के दांत शार्क मछली के समान होते है। यह एशिया और ऑस्ट्रेलिया में आसानी से पाए जाते है। इन्हे दुनिया के सबसे पुराने जानवरों में शामिल किया जाता है। यह मगरमच्छ दुनिया का सबसे बड़ा सरीसर्प भी है।

8) शुतुरमुर्ग (Ostrich)

Ostrich

दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में एक पक्षी का नाम भी शामिल है, जिसका नाम शुतुरमुर्ग है। शुतुरमुर्ग दो प्रकार के होते हैं एक कॉमन शुतुरमुर्ग और दूसरे सोमाली शुतुरमुर्ग। इनकी ऊंचाई 9 फीट तथा वजन 150 किलोग्राम होता है। शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कहलाता है। यह जमीनी सबसे तेज पक्षी है। शुतुरमुर्ग 70 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ते हैं। शुतुरमुर्ग के पंख सजावट के काम और खाल चमड़ा उत्पाद के काम आती है।

9) चीनी सैलामैंडर (Chinese Salamander)

Chinese Salamander

चीनी समन्दर दुनिया के सबसे बड़े उभयचरों में से एक है। भारत में अक्सर बारिश के समय आपने मंडे को को देखा होगा। लेकिन चीन में पाए जाने वाले मेंढक जिसे चीनी समंदर कहते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में शामिल है। इनकी लंबाई 6 फीट और वजन 30 से 60 किलोग्राम होता है। वर्तमान में यह बेहद कम दिखाई देते हैं।

  • दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है 2022 में

10) गोलियत बीटल (Goliath Beetle)

Goliath Beetle

दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवरों में 10 वें स्थान पर गोलियत बीटल आते हैं। यह अफ्रिका के टॉपिकल जंगल में पाए जाते हैं। इनका मुख्य भोजन पेड़ पर लगे रस और फल होते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कीट है। इनका वजन 100 ग्राम और ऊंचाई 4.5 इंच होती है। बीटल मादाएं गहरे भूरे रंग से लेकर रेशमी सफेद तक होती हैं, लेकिन नर बीटल आम तौर पर भूरे, सफेद, काले या सफेद होते हैं।

आशा है आपको Duniya Ka Sabse Bada Janwar कौन सा है 2022 में? दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कहां पाया जाता है और दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवरों की लिस्ट की पूरी जानकारी मिली होगी। अब तक लोगों को डायनासोर दुनिया का सबसे बड़ा जानवर लगता था लेकिन करोड़ों साल पहले ही इनका अंत हो गया था। वर्तमान में ब्लू वेल ही दुनिया की सबसे बड़ी मछली और जानवर है। जिनकी लंबाई 110 फीट और वजन 200 टन है।

यह भी पढ़े:

  • दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2022 में

  • दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है 2022 में

  • दुनिया के सात अजूबे इमेज सहित देखिए

  • दुनिया में किस धर्म के कितने लोग है

  • ऐसा कौन सा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं बना

FAQ’s (Frequently Asked Questions)

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है?

उत्तर: भारत में सबसे बड़ा जानवर हाथी को माना जाता है।

प्रश्न: दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?

उत्तर: टाइटेनोबोआ दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता है इसलिए इन्हें मॉन्सटर स्नेक भी कहते हैं।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?

उत्तर: विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है।

प्रश्न: विश्व का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है?

उत्तर: विश्व का सबसे छोटा पक्षी गुंजन पक्षी है।

प्रश्न: दुनिया का सबसे लंबा जीवन काल जीने वाला जानवर कौन सा है?

उत्तर: दुनिया में सबसे लंबा जीवन जीने वाला जानवर कछुआ है। इनकी औसत आयु डेट 150 से 200 साल तक है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग