कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise) के फायदे क्या हैं?
कीगल एक्सरसाइज के फायदे नीचे बता रहे हैं :
मजबूत पेल्विक एरिया
कीगल एक्सरसाइज करने से पेल्विक एरिया में रक्त प्रवाह सही से होता, जिससे यहां की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
मूत्र संबंधी समस्याएं
प्रसव के बाद महिला में मूत्र संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं, जैसे मूत्र को नियंत्रित न कर पाना। यही नहीं, पुरुषों में भी मूत्र को नियंत्रित नहीं कर पाने या बार-बार मूत्र आने की समस्या होती है। लेकिन ऐसा पाया गया है कि कीगल एक्सरसाइज करने से यह समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। क्योंकि, मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। यही नहीं, महिला के सामान्य प्रसव में भी यह व्यायाम सहायक है।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें : थायरॉइड पेशेंट्स करें ये एक्सरसाइज, जल्द हो जाएंगे फिट
वजन कम होता है
वजन घटाने के लिए यह एक्सरसाइज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इसे करने से पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। जिससे पेट कम होता है। इसके लिए लेट कर इस एक्सरसाइज को करें।
सेक्स की इच्छा को बढ़ाएं
गर्भावस्था के बाद महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। किन्हीं कारणों से पुरुषों में भी यह समस्या हो सकती है। अगर ऐसा है, तो इसे दूर करने में कीगल एक्सरसाइज सहायक है। यह सेक्स में अरुचि को कम करती है। यही नहीं, महिलाओं को होने वाली कमर दर्द को कम करने में भी यह सहायक है।
पुरुषों के लिए लाभ
कीगल एक्सरसाइज को करने से पुरुषों के नितंबों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। जिससे पुरुष संभोग करते हुए जल्दी डिस्चार्ज होने की परेशानी से बच जाते हैं। यानी, उनकी सेक्स लाइफ बेहतर हो सकती है। अगर पुरुषों को इरेक्शन की समस्या हो, तो वो भी इससे दूर होती है। क्योंकि यह एक्सरसाइज करने से लिंग और पेल्विक एरिया में खून का प्रवाह सही से होता है। ऐसा होने से पुरुषों के लिंग से एक्साइटमेंट बनी रहती है।
और पढ़ें : बाबा रामदेव के फिटनेस सिक्रेट करें फॉलो और रहें ताउम्र फिट एंड हेल्दी
महिलाओं के लिए लाभ
कीगल एक्सरसाइज करने से महिलाओं की वजायना टाइट होती है। कई महिलाएं इसलिए इस एक्सरसाइज को करती हैं। यही नहीं, इससे महिलाओं का शरीर मेनोपॉज के लिए भी तैयार होता है।
पेट की चर्बी होती है कम
बेली फैट कम करने के लिए लोग कई तरह के विकल्प अपनाते हैं। अगर आप भी इसी समस्या का समाधान ढूंढ रहें हैं, तो आपके लिए कीगल एक्सरसाइज बेस्ट है। फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं की इस वर्कआउट को नियमित करने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
सेक्स लाइफ होती है बेहतर
कीगल एक्सरसाइज से पेल्विक एरिया की मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग होती है और ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
गर्भवती महिलाओं को मिलता है कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise) का लाभ
गर्भावस्था के तीसरे महीने में गर्भवती महिला डॉक्टर के सलाह अनुसार नियमित रूप से 10 से 20 बार कीगल एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद बेहतर स्वास्थ्य के लिए कर सकती हैं। कीगल वर्कआउट करने से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले यूरिन या पेल्विक फ्लोर मसल्स से जुड़ी परेशानी कम हो सकती हैं। कीगल वर्कआउट गर्भवती महिला योगा मैट पर आराम से लेट कर सकती हैं। गर्भधारण के तीसरी तिमाही के दौरान कीगल वर्कआउट एम्प्टी ब्लैडर के दौरान करने से लाभ मिलता है। इसका अर्थ यह है की गर्भवती महिलाओं को कीगल एक्सरसाइज करने से पहले टॉयलेट जरूर कर लेना चाहिए।
और पढ़ें : रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद ऊर्ध्व मुख श्वानासन को कैसे करें, क्या हैं इसे करने के फायदे जानें
कीगल वर्कआउट (Kegel Exercise) करने के पहले किस तरह की सावधानियां बरतें?
इस एक्सरसाइज को करने से पहले निम्नलिखित बातों को ध्यान रखें। जैसे:
- यह एक्सरसाइज करते हुए आपके पेट, कमर या टांगे ढीली होनी चाहिए। यानी, जब आप ये एक्सरसाइज करेंगे, तो आपका पेट, कमर और जांघ की मांसपेशियां टाइट नहीं होनी चाहिए।
- इसको करते हुए आपका ब्लैडर भी पूरी तरह से खाली होना चाहिए।
- कीगल एक्सरसाइज को करते समय मन और तन दोनों को शांत रखें।
- इस व्यायाम को अधिक न करें, अन्यथा आप थक जाएंगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।
- इस करते हुए अपनी मांसपेशियों को हल्के से दबाएं। उन पर अधिक दवाब न डालें।
- इसे करने से पहले सही तरीका आपको पता होना चाहिए। अगर आप इसे गलत तरीके से करेंगे, तो आपको पेट या टांगों में दर्द हो सकता है।
- कुछ सेकेंड इस एक्सरसाइज को करने के बाद उतने की सेकेंड का आराम दें।
- कभी यूरिन को न रोकें, खासतौर पर अगर आपका ब्लैडर भरा हुआ हो। इससे आपकी मांसपेशियां कमजोर होंगी, जिससे ब्लैडर पूरी तरह से खाली होने में समस्या आएगी। इससे मूत्र संक्रमण की संभावना रहती है।
अगर आप रोजाना कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise) करते हैं, तो आप अच्छे परिणाम पा सकते हैं लेकिन, जल्दी अच्छे परिणामों की उम्मीद न करें। क्योंकि इसकी शुरुआत में आपको अचानक यूरिन लीक होना या मूत्र का कम आना जैसी समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन, रोजाना इसे करने से आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आपको कीगल एक्सरसाइज करते हुए कोई समस्या आ रही हो, तो किसी डॉक्टर या स्वस्थ विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि वो आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।
By उस्मान | Published: June 21, 2019 03:54 PM2019-06-21T15:54:12+5:302019-06-21T15:54:12+5:30
आजकल बहुत से लोग Premature Ejaculation, Erectile Dysfunction जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं. कई अध्ययनों के अनुसार, अधिकतर व्यक्ति औसततन 2-5 मिनट तक ही यौन संबंध बना पाते हैं.
फोटो- पिक्साबे
Next
आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन की समस्या का सामना कर रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह वो स्थिति होती है, जब कोई व्यक्ति यानी यौन संबंध के दौरान एक मिनट या उससे पहले ही स्खलित हो जातें है। इस समस्या को प्रीमैच्योर इजेकुलेशन (Premature Ejaculation) भी कहा जाता है। इसी तरह बहुत से लोग सेक्स के दौरान चरम सीमा तक पहुंचने में असमर्थत होते हैं यानी वो इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) से पीड़ित होते हैं।
यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि इन सेक्स समस्याओं का खराब खानपान के साथ यौन संबंध के दौरान जल्दबाजी और ज्यादा उत्तेजित होना प्रमुख खारण हैं। मेडिकल में इस समस्या से निपटने के लिए कई इलाज हैं लेकिन वो काफी खर्चीले हैं। इसके अलावा दवाओं से कई दुष्प्रभावों का भी खतरा होता है।
हालांकि कई खानपान में बदलाव और रोजाना एक्सरसाइज करके भी इस रिश्ते खराब करने वाली समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक एक्सरसाइज बहुत ज्यादा फेमस है जिसे केगेल एक्सरसाइज (Kegel exercise) कहते हैं।
ऐसे
करें कीगल एक्सरसाइज
कीगल एक्सरसाइज करते समय आपको उन मसल्स को पेशाब के दौरान पांच सेकंड तक दबा लेना चाहिए और फिर आराम देना चाहिए। इस तरह आपको एक दिन में 10 से 20 बार इसे रिपीट करना चाहिए। आप इसे कई पोजीशन में ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे लेटकर, घुटनों को झुकाकर, कुर्सी पर बैठकर और खड़े होकर भी कर सकते हैं।
पेल्विक मसल्स की ऐसे करें पहचान
पेल्विक फ्लोर यानी लोअर पेल्विस की मसल्स का पता लगाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आपको पेशाब के दौरान बीच
में कई बार पेशाब की धार को रोकना चाहिए। इस दौरान यह जानने की कोशिश करें कि ऐसा करने से किस मसल पर ज्यादा असर पड़ रहा है। मसल की पहचान करने के बाद आपको इसके लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए।
कीगल
एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार इसे करते समय आप 10 बार रिपीट नहीं कर सकते हैं। इसलिए धीरे-धीरे शुरू करते हुए एक दिन में 10 से 20 बार ही रिपीट करें। इसे करते समय अपनी सांस न रोकें और पेट, बटक, थाई की मसल्स को पुश न करें। कीगल को करने के एक बेहतर तरीका यह भी है कि आप अपने गुदा की मसल्स को दबाकर रखें जिस तरह आप बाउल मूवमेंट को रोककर रखते हैं। सांस लेते हुए 5 से 10 सेकंड दबाकर रखें और फिर रिलैक्स हो जाएं।
कीगल एक्सरसाइज से पुरुषों को हो सकते हैं ये
फायदे
- कीगल एक्सरसाइज करने से पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
- इससे मूत्राशय के नियंत्रण में मदद मिलती है जो शीघ्रपतन में बड़ी भूमिका निभाता है।
- मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और आप पेशाब पर नियंत्रण रख सकेंगे।
- बार-बार पेशाब आने की समस्या से मिल सकती है राहत।
- लिंग में खून का प्रवाह बढ़ता है।