किलाकर लिपि के बारे में आप क्या जानते हैं? - kilaakar lipi ke baare mein aap kya jaanate hain?

कीलाक्षर लिपि एक अत्यधिक प्राचीन लिपि है। इसके अक्षर देखने में कील जैसे दिखाई पड़ते हैं, इसलिए इस लिपि को 'कीलाक्षर लिपि' के नाम से पुकारते हैं। गीली मिट्टी की ईटों अथवा पट्टिकाओं पर कठोर कलम या छेनी से टंकित किए जाने के कारण इस लिपि के अक्षरों की आकृति स्वाभाविक रूप से कील की सी हो जाया करती थी। इस प्रकार के अक्षरों और इनसे बनी लिपि का उपयोग सबसे पहले ग़ैर-सामी सुमेरियों ने किया था।

निर्माणकर्ता

दक्षिणी बैबीलोनिया अथवा दजला-फरात के मुहानों के दोआब में बसे प्राचनी सुमेरियों को इस लिपि के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। कालक्रम से भाषाएँ बदलती गईं, पर यही प्राचीन सुमेरी लिपि बनी रही। एलामी, बाबुली, असूरी (अथवा असुर), खत्ती, उरार्तू के निवासी, सभी ने बारी-बारी से इस कीलाक्षर लिपि का अपने-अपने राज्याधिकारों में उपयोग किया था। आज हज़ारों छोटे-बड़े अभिलेख इस लिपि में लिखे हुए उपलब्ध हैं, जिनका संग्रह 7वीं सदी ई. पू. में ही प्राचीन पुराविद और संग्रहकर्ता असीरिया के राजा असुरबनिपाल ने निनेवे के अपने ग्रंथागार में कर लिया था।[1]

अभिलेख

निनेवे की खुदाई से प्राप्त अभिलेख अब तुर्की, ईरान, सोवियत, जर्मनी, फ़्राँस, इंग्लैंड, शिकागो और पेंसिलवेनिया के संग्रहालयों में सुरक्षित हैं। जल प्रलय की पहली चर्चा करने वाला बाबुली महाकाव्य 'गिलगमेश' भी इन्हीं कीलाक्षरों में अनेक ईटों पर लिखा गया था, जिसकी मूल प्रति लेनिनग्राद के एरमिताज संग्रहालय में सुरक्षित हैं। खत्ती रानी ने खत्तियों और मिस्री फराऊओं ने परस्पर युद्ध बंदकर शांति स्थापित करने के लिए अद्वैत के उपासक मिस्री नृपति इख़नातून को अंतर्जातीय विधि स्थापक स्वरूप जो पहला पत्र लिखा, वह इन्हीं कीलाक्षरों में लिखा गया था।

बोगजकोई का वह प्रसिद्ध संधिपत्र भी, जिसके द्वारा खत्तियों और मितन्नियों का आपसी युद्ध बंद किया गया था और जिसमें साक्षी स्वरूप भारतीय ऋग्वैदिक देवताओं- इंद्र, मित्र, वरुण, नासत्यों, का उल्लेख किया गया है, इन्हीं कीलाक्षरों में लिखा है। कीलाक्षरों के उपयोग की सीमा एलाम से तुर्की तक, अरब से अर्मीनिया तक थी।

उद्भव

कीलाक्षर लिपि के लिए यूरोपीय भाषाओं में समानार्थक शब्द 'क्यूनीफ़ार्म' है। इस लिपि का उद्भव कब हुआ, यह कह सकना संभव नहीं है, पर इसमें संदेह नहीं कि इसका व्यवहार ई. पू. तीसरी सहस्राब्दी से पूर्व अवश्य शुरू हो गया था। विद्वानों का मत है कि इस लिपि का प्रादुर्भाव प्रथमत: चित्रलिपि से हुआ और वह शब्दचिह्न, ध्वन्यात्मक, स्वरात्मक दशाओं से गुजरकर वर्णात्मक स्थिति को प्राप्त हुई। यह लिपि आरंभ में व्यंजन प्रधान थी; धीरे-धीरे स्वरों के उदय से वर्णात्मक बनी और इस कालाविधि में अनेक भाषाओं ने अपने को इसके द्वारा व्यक्त कर इसे मान्यता दी। अमरीकी, भारतीयों, चीनियों, सिंधियों, क्रीतियों और संभवत: मिस्रियों की चित्रलिपि को छोड़कर संसार की प्राय: लिपियाँ-बाबुली और असूरी, खत्ती और फिनीकी इब्रानी और अरबी, ग्रीक और रोमन, अरमई और फ़ारसी, इसी कीलाक्षर लिपि से निकली हैं। उसकी उपलिपियों का परिवार बड़ा है और आज समस्त संसार उसी लिपि का, उसके अनंत विकसित रूपों में, उपयोग कर रहा है।[1]

रहस्यभेद

इस लिपि का रहस्यभेद 19वीं सदी के मध्य में तब हुआ, जब ईरान स्थित अंग्रेज़ राजदूत रालिंसन ने दारा के लिखवाए बेहिस्तून के शिलालेख की त्रिभाषिक इबारत को अन्य विद्वानों की सहायता से पढ़ डाला। उसमें प्राचीन फ़ारसी, एलामी और बाबुली भाषाओं में दारा की विजय प्रशस्ति व्यक्तिवाची नामों के कारण आसान था। जब प्राचीन फ़ारसी वाले पहले खाने की इबारत पढ़ ली गई तो उसकी मदद से दूसरे और तीसरे खानों की एलामी और बाबुली भी पढ़ने में देर न लगी। इस प्रकार रोज़ेट्टा स्टोन की मिस्री लिपि की ही भाँति बेहिस्तून की यह त्रिभाषिक कीलाक्षर लिपि भी पढ़ी गई, यह घटना 19वीं सदी के ऐतिहासिक आश्चर्यों में गिनी जाती है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ↑ 1.0 1.1 कीलाक्षर लिपि (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 19 मार्च, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

देखें  वार्ता  बदलें

भाषा, लिपि और साहित्य
भाषा

उड़िया · उर्दू · अंग्रेज़ी · अवहट्ट भाषा · अरबी · अवधी · असमिया · अंगवाकू · कन्नड़ · कश्मीरी · कोंकणी · गुजराती · डोगरी · भोजपुरी · तमिल · तेलुगु · पंजाबी · पहलवी · पालि · फ़ारसी · नेपाली · बांग्ला · बिहारी · ब्रजभाषा · मिज़ो भाषा · बाख़्त्री भाषा · बोडो · मणिपुरी · मराठी · मलयालम · मैथिली · पिंगल · मुंडा · राजस्थानी · डच भाषा · संस्कृत · संथाली · सिंधी · सिंहली · राष्ट्रभाषा · शौरसेनी · अवेस्ता भाषा · हिंदी · दर्दीय भाषाएँ · प्राकृत · जौनसारी · अपभ्रंश · कुरुख भाषा · आरमाईक · अंगिका · पैशाची भाषा · अर्ध मागधी · गांधारी भाषा · मॉरिशसी हिन्दी · फिजी हिन्दी · नेपाली हिन्दी · सूरीनामी हिन्दी · हॉलैंडी हिन्दी · त्रिनिदादी हिन्दी · गुयानी हिन्दी · दक्षिण अफ़्रीक़ी हिन्दी · ताजुज़्बेकी हिन्दी · कलकतिया हिन्दी · शिलांगी हिन्दी · मुम्बईया हिन्दी · अनामी भाषा · कच्छी भाषा · दक्खिनी हिन्दी · खासी · तुळु · मागधी · अक्कादी · बुरुशास्की · अथाबस्कन भाषा · ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ · भाषाविज्ञान · लेप्चा · अफ्रीकी भाषाएँ · अमरीकी भाषा · अल्बेनियन भाषा · असूरी भाषा · आइसलैंडिक · इतालवी भाषा · आयरिश · आर्जेंटीनी · आर्मीनी भाषा · आस्ट्री भाषा · आस्ट्रेलियाई भाषा · इब्रानी भाषा · ईरानी भाषा · उक्रेनी भाषा और साहित्य · एस्कीमो भाषा · लिम्बू भाषा · मुंडारी भाषा · साधु भाषा · आभीरी (बोली) · बियाटे भाषा

बोली

अंगामी · अंडमानी · खड़ी बोली · पहाड़ी बोली · बघेली बोली · कौरवी बोली · हरियाणी बोली · बुन्देली बोली · कन्नौजी बोली · बैसवाड़ी बोली · छत्तीसगढ़ी बोली · डिंगल · अजमेरी बोली · गढ़वाली बोली · पश्चिमी पहाड़ी बोली · मगही बोली · कुमायूँनी बोली · बाँगड़ी बोली · पश्चिमी हिन्दी · पूर्वी हिन्दी · ढूँढाड़ी बोली · राँगड़ी बोली · मालवी बोली · मेवाती बोली · मारवाड़ी बोली · मेवाड़ी बोली · धड़ौती बोली

लिपि

देवनागरी · ब्राह्मी · खरोष्ठी · शारदा लिपि · कलिंग लिपि · बांग्ला लिपि · तेलुगु एवं कन्नड़ लिपि · ग्रन्थ लिपि · तमिल लिपि · वट्टेळुत्तु लिपि · कीलाक्षर लिपि · सिन्धु सभ्यता लिपि · गुरुमुखी लिपि · हड़प्पा लिपि · ब्राह्मी लिपि अशोक-काल · अरामाइक लिपि · रोमन लिपि · गुप्त लिपि · पाण्डुलिपि · शंख लिपि · अंकन (लिपि) · ब्रेल लिपि · आइसलैंडिक लिपि · आरमेइक लिपि · कुटिल लिपि · रंजना लिपि · चकमा लिपि · धम्म लान्ना लिपि · गीइज़ लिपि · आबूगीदा

साहित्य

प्राकृत साहित्य · असमिया साहित्य · उड़िया साहित्य · कन्नड़ साहित्य · कश्मीरी साहित्य · गुजराती साहित्य · तमिल साहित्य · तेलुगु साहित्य · राजस्थानी साहित्य · ब्रजभाषा साहित्य · मुग़लकालीन भाषा साहित्य · अंग्रेज़ी साहित्य

कीलाकार लिपि के बारे में आप क्या जानते हैं?

कीलाकार लिपि एक प्राचीन लेखन प्रणाली है जिसका उपयोग पहली बार लगभग 3400 ईसा पूर्व में किया गया था। मिट्टी की गोलियों पर अपने पच्चर के आकार के निशान से प्रतिष्ठित, दुनिया भर में लेखन का सबसे पुराना रूप है। कीलाकार लिपि में वर्णमाला(alphabet) या अक्षर नहीं हैं

कीलाकार लिपि का विकास कब हुआ?

लगभग 2600 ई. पू. के आसपास वर्ण कीलाकार हो गए और भाषा सुमेरियन थी ।

कीलाकार लिपि का आरंभ कहाँ हुआ था?

कीलाकार लिपि एक प्राचीन लिपि थी, जिसको जिसके अक्षर देखने में कीलें जैसी दिखाई देते थे, इसी कारण इसे कीलाकार लिपि के नाम से जाना जाता था। इसका विकास सर्वप्रथम मेसोपोटामिया की सभ्यता के सुमेरियन लोगों द्वारा किया गया।

किला का लिपि को सर्वप्रथम कब और किसके द्वारा पढ़ा गया?

Answer: ब्राह्मी लिपि को वर्तमान समय में हमारे समक्ष प्रकट करने का श्रेय अंग्रेज अधिकारी जेम्स प्रिंसेप' ने (1837 ई.) को जाता है। उन्होंने ही सर्वप्रथम 'साँची के स्तूप' पर अंकित ब्राह्मी अक्षरों में 'दानं ' शब्द को पढ़ा तथा इसी शब्द के आधार पर जेम्स प्रिंसेप ने ब्राह्मी लिपि की वर्णमाला तैयार की।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग