कालापानी की सजा कैसे होती है? - kaalaapaanee kee saja kaise hotee hai?

अंग्रेजी हुकूमत के दौर में काला पानी की सजा की खबरें आप आज भी सुनते होंगे। आखिर ऐसा क्या था इस सजा में जो आज तक इसकी चर्चा की जाती है। क्यों इसे क्रूरतम श्रेणी में गिना जाता है, आइए जानते हैं...

  • News18India.comLast Updated :April 04, 2016, 10:09 IST

1/ 19

अंग्रेजी हुकूमत के दौर में काला पानी की सजा की खबरें आप आज भी सुनते होंगे। आखिर ऐसा क्या था इस सजा में जो आज तक इसकी चर्चा की जाती है। क्यों इसे क्रूरतम श्रेणी में गिना जाता है, आइए जानते हैं...

2/ 19

अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर बनी सेल्युलर जेल आज भी काला पानी की दर्दनाक दास्तां सुनाती है। आज भले इसे राष्ट्रीय स्मारक में बदल दिया गया हो लेकिन बटुकेश्वर दत्त और वीर सावरकर जैसे अनेक सेनानियों की कहानी आज भी यह जेल सुनाती है।

3/ 19

सेल्युलर जेल भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है। भारत जब गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था, अंग्रेजी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों पर कहर ढा रही थी। हजारों सेनानियों को फांसी दे दी गई, तोपों के मुंह पर बांधकर उन्हें उड़ा दिया गया। कई ऐसे भी थे जिन्हें तिल तिलकर मारा जाता था, इसके लिए अंग्रेजों के पास सेल्युलर जेल का अस्त्र था।

4/ 19

इस जेल को सेल्युलर इसलिए नाम दिया गया था, क्योंकि यहां एक कैदी से दूसरे से बिलकुल अलग रखा जाता था। जेल में हर कैदी के लिए एक अलग सेल होती थी। यहां का अकेलापन कैदी के लिए सबसे भयावह होता था।

5/ 19

यहां कितने भारतीयों को फांसी की सजा दी गई और कितने मर गए इसका रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। लेकिन आज भी जीवित स्वतंत्रता सेनानियो के जेहन में कालापानी शब्द भयावह जगह के रूप में बसा है। यह शब्द भारत में सबसे बड़ी और बुरी सजा के लिए एक मुहावरा बना हुआ है।

6/ 19

अंडमान के पोर्ट ब्लेयर सिटी में स्थित इस जेल की चाहरदीवारी इतनी छोटी थी कि इसे आसानी से कोई भी पार कर सकता है। लेकिन यह स्थान चारों ओर से गहरे समुद्री पानी से घिरा हुआ है, जहां से सैकड़ों किमी दूर पानी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता है। यहां का अंग्रेज सुपरिंडेंट कैदियों से अक्सर कहता था कि जेल दीवार इरादतन छोटी बनाई गई है, लेकिन यहां ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां से आप जा सकें।

7/ 19

सबसे पहले 200 विद्रोहियों को जेलर डेविड बेरी और मेजर जेम्स पैटीसन वॉकर की सुरक्षा में यहां लाया गया। उसके बाद 733 विद्रोहियों को कराची से लाया गया। भारत और बर्मा से भी यहां सेनानियों को सजा के बतौर लाया गया था।

8/ 19

सुदूर द्वीप होने की वजह से यह विद्रोहियों को सजा देने के लिए अनुकूल जगह समझी जाती थी। उन्हें सिर्फ समाज से अलग करने के लिए यहां नहीं लाया जाता था, बल्कि उनसे जेल का निर्माण, भवन निर्माण, बंदरगाह निर्माण आदि के काम में भी लगाया जाता था। यहां आने वाले कैदी ब्रिटिश शासकों के घरों का निर्माण भी करते थे। 19वीं शताब्दी में जब स्वतंत्रता संग्राम ने जोर पकड़ा, तब यहां कैदियों की संख्या भी बढ़ती गई।

9/ 19

सेल्यूलर जेल का निर्माण 1896 में प्रारंभ हुआ और 1906 में यह बनकर तैयार हुई। इसका मुख्य भवन लाल ईंटों से बना है। ये ईंटें बर्मा से यहां लाई गईं, जो आज म्यांमार के नाम से जाना जाता है। इस भवन की 7 शाखाएं हैं और बीचोंबीच एक टावर है। इस टावर से ही सभी कैदियों पर नजर रखी जाती थी। ऊपर से देखने पर यह साइकल के पहिए की तरह दिखाई देता है। टावर के ऊपर एक बहुत बड़ा घंटा लगा था, जो किसी भी तरह का संभावित खतरा होने पर बजाया जाता था।

10/ 19

प्रत्येक शाखा तीन मंजिल की बनी थी। इनमें कोई शयनकक्ष नहीं था और कुल 698 कोठरियां बनी थीं। प्रत्येक कोठरी 15×8 फीट की थी, जिसमें तीन मीटर की ऊंचाई पर रोशनदान थे। एक कोठरी का कैदी दूसरी कोठरी के कैदी से कोई संपर्क नहीं रख सकता था।

11/ 19

जेल में बंद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बेड़ियों से बांधा जाता था। कोल्हू से तेल पेरने का काम उनसे करवाया जाता था। हर कैदी को तीस पाउंड नारियल और सरसों को पेरना होता था। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था तो उन्हें बुरी तरह से पीटा जाता था और बेडियों से जकड़ दिया जाता था।

12/ 19

कालापानी में अधिकाश कैदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. दीवन सिंह,मौलाना फजल-ए-हक खैराबादी, योगेंद्र शुक्ला, बटुकेश्वर दत्त, मौलाना अहमदउल्ला, मौवली अब्दुल रहीम सादिकपुरी, बाबूराव सावरकर, विनायक दामोदर सावरकर, भाई परमानंद, शदन चंद्र चटर्जी, सोहन सिंह, वमन राव जोशी, नंद गोपाल आदि थे।

13/ 19

काला पानी जेल में भारत से लेकर बर्मा तक के लोगों को कैद में रखा गया था। एक बार यहां 238 कैदियों ने भागने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। एक कैदी ने तो आत्महत्या कर ली और बाकी पकड़े गए। जेल अधीक्षक वाकर ने 87 लोगों को फांसी पर लटकाने का आदेश दिया था।

14/ 19

यहां 1930 में भगत सिंह के सहयोगी महावीर सिंह ने अत्याचार के खिलाफ भूख हड़ताल की थी। जेल कर्मचरियों ने उन्हें जबरन दूध पिलाया। दूध जैसे ही पेट के अंदर गया तो उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके शव में एक पत्थर बांधकर उन्हें समुद्र में फेंक दिया गया था।

15/ 19

अंग्रेजों द्वारा अमानवीय अत्याचार करने के कारण 1930 में यहां कैदियों ने भूख हड़ताल कर दी थी, तब महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसमें हस्तक्षेप किया। 1937-38 में यहां से कैदियों को स्वदेश भेज दिया गया था।

16/ 19

जापानी शासकों ने अंडमान पर 1942 में कब्जा किया और अंग्रेजों को वहां से मार भगाया। उस समय अंग्रेज कैदियों को सेल्युलर जेल में बंद कर दिया गया था। उस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने भी वहां का दौरा किया था। 7 में से 2 शाखाओं को जापानियों ने नष्ट कर दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध खत्म होने के बाद 1945 में फिर अंग्रेजों ने यहां कब्जा जमाया।

17/ 19

भारत को आजादी मिलने के बाद इसकी दो और शाखाओं को ध्वस्त कर दिया गया। शेष बची तीन शाखाएं और मुख्य टावर को 1969 में राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया गया। 1963 में यहां गोविन्द वल्लभ पंत अस्पताल खोला गया। वर्तमान में यह 500 बिस्तरों वाला अस्पताल है और 40 डॉक्टर यहां के निवासियों की सेवा कर रहे हैं।

18/ 19

10 मार्च 2006 को सेल्युलर जेल का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया गया। भारत सरकार द्वारा इस जेल में सजा काट चुके कैदियों को बधाई भी दी गई।

19/ 19

1996 में बनी मलयालम फिल्म काला पानी की शूटिंग यहीं पर हुई थी।

First Published: April 04, 2016, 09:44 IST

काले पानी की सजा कैसे देते हैं?

सेल्युलर जेल जहाँ पर स्थिति है उसके चारों ओर पानी ही पानी हॉइ, जहां से कोई कैदी भाग नही सकता है। जेल के चारो तरफ पानी होने के कारण ही सेल्युलर जेल को कालापानी की सजा बोला जाता हैं

काला पानी में कितने कैदी है?

- काला पानी जेल में भारत से लेकर बर्मा तक के लोगों को कैद में रखा गया था। एक बार यहां 238 कैदियों ने भागने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। एक कैदी ने तो आत्महत्या कर ली और बाकी पकड़े गए। जेल अधीक्षक वाकर ने 87 लोगों को फांसी पर लटकाने का आदेश दिया था।

काला पानी की सजा से क्या अभिप्राय है?

इसके साथ ही काले पानी में 70 से ज्याजा मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इससे डाइजेशन ठीक होता है, मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है.

काला पानी की सजा कब और किसने शुरू की?

काले पानी की इस सजा की शुरुआत वर्ष 1857 में हुए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद से हुई थी। पहली बार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ब्रिटिश सरकार का विरोध करने वाले 200 कैदियों को जेलर डेविड बेरी की कस्टडी में काले पानी की सजा सुनाई गई थी।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग