१४२८ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग दिल्ली को मुंबई से जोड़ता है। इसका रूट
दिल्ली - जयपुर – अजमेर –
उदयपुर – अहमदाबाद – वडोदरा -
मुंबई है। दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-8 के आसपास तो अनेक जगह हैं। दिल्ली से 48 कि॰मी॰ दूर सुल्तानपुर बर्ड सेंक्चुरी में प्रवासी पक्षियों को निहारने के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त हेरिटेज विलेज मानेसर में ठहर कर सुकून की सांस ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए विश्व की सबसे बड़ी होटल श्रृंखला बेस्ट वैस्टर्न का रिजॉर्ट भी है। इसके अलावा गुड़गांव से एक अलग मार्ग पकड़कर 60
कि॰मी॰ दूर पटौदी जा सकते हैं, जहां प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी नवाब मंसूर अली खान पटौदी का पुश्तैनी आवास हेरिटेज होटल के रूप में स्वागत को तैयार है। गुड़गांव से ही एक हाईवे अलवर के लिए निकलता है। इस मार्ग पर दमदमा झील और सोहना जैसी मिनी सैरगाहें भी हैं। राजमार्ग-8 पर ही आगे बहरोड़ से पहले एक मार्ग नीमराना की ओर जाता है, जहां सैलानी ऐतिहासिक इमारत में ठहरने का लुत्फ उठा सकते हैं। वहां का नीमराना फोर्ट विश्वप्रसिद्ध हेरिटेज होटल है।
दिल्ली | १३ |
हरियाणा | १०१ |
राजस्थान | ६८८ |
गुजरात | ४९८ |
महाराष्ट्र | १२८ |
कुल (लगभग) | १४२८ |
राष्ट्रीय राजमार्ग 48, लाल रंग |
हुबली और बेलगाम के बीच ऍनऍच 48 का एक दृश्य |
2,807 कि॰मी॰ (1,744 मील) |
दिल्ली |
चेन्नई |
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिल नाडु |
राष्ट्रीय राजमार्ग ४८ (National Highway 48) भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह उत्तर में दिल्ली से आरम्भ होकर दक्षिण में चेन्नई तक जाता है। सात राज्य इसके मार्ग में आते हैं: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिल नाडु।[1][2]
गंतव्य[संपादित करें]
राष्ट्रीय राजमार्ग ४८ कई महत्वपूर्ण शहरों से गुज़रता है:
- दिल्ली - दिल्ली
- हरियाणा - गुरुग्राम, धारुहेड़ा
- राजस्थान - जयपुर, अजमेर, उदयपुर
- गुजरात - अहमदाबाद, वड़ोदरा, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, चिखली, वापी
- महाराष्ट्र - ठाणे, पुणे, कोल्हापुर
- कर्नाटक - बेलगाम, हुबली, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकूर, बंगलौर
- तमिल नाडु - कृष्णगिरि, वेल्लूर, चेन्नई
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
- राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)
- राष्ट्रीय राजमार्ग ४८ (भारत, पुराना संख्यांक)
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "New National Highways notification - GOI" (PDF). The Gazette of India. मूल (PDF) से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 June 2018.
- ↑ "Rationalisation of Numbering Systems of National Highways" (PDF). New Delhi: Department of Road Transport and Highways. मूल (PDF) से 1 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 April 2012.