कर्क राशि में कौन सा ग्रह खराब चल रहा है? - kark raashi mein kaun sa grah kharaab chal raha hai?

अक्षर तालिका : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।

राशि विशेषता : शांत, कोमल एवं शीतल स्वभाव।


कर्क राशि (Cancer) का स्थान हृदय में होता है। इसके कारक ग्रह चंद्र और मंगल माने गए हैं। जल तत्व प्रधान कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। भाग चर है और कर्क लग्न की बाधक राशि वृष तथा बाधक ग्रह शुक्र है। लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है।

लाल किताब अनुसार चतुर्थ भाव में कर्क राशि मानी गई है जिसके चंद्र का पक्का चतुर्थ माना जाता है। जल तत्व प्रधान कर्क राशि का स्वामी चंद्र है और इसे उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है। लाल किताब की कुंडली अनुसार चंद्र के खराब या अच्छा होने की कई स्थितियाँ हैं। यदि आप कर्क राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।

अशुभ की निशानी : माता को कष्ट। चंद्रमा से संबंधित बीमारियों में दिल से संबंधित रोग या आँख की पुतली की बीमारियाँ प्रमुख हैं। सर्दी-जुकाम भी इसके अशुभ होने की निशानी है। घर के आसपास के नल, कुआँ, तालाब आदि का जल सूख जाता है। संवेदनशीलता एवं हृदय में भावनाओं की कमी हो जाती है। अत्याधिक बेचैनी और मानसिक तनाव बना रहता है। आत्महत्या करने के विचार बार-बार आते हैं। व्यक्ति घोर निराशावादी हो जाता है।

सावधानी व उपाय : 28 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह करें। धार्मिक स्थान पर नंगे पैर जाएँ।

माँ के हाथों से चावल या दही खाकर ही किसी यात्रा का प्रारंभ करें। माँ की आज्ञा की अवहेलना न करें। मंदिर में राजमा के बीज रखें। बेटियों को दही, चावल या दूध दें। प्रतिदिन बड़ के वृक्ष में जल चढ़ाएँ। अपने मन की बातें किसी को न बताएँ।

सोमवार का व्रत रखें।

यदि आपकी कर्क राशि है तो आपके लिए यहां लाल किताब के अनुसार कुछ जरूरी सलाह दी जा रही है। जल तत्व प्रधान कर्क राशि के कारक ग्रह चंद्र और मंगल माने गए हैं जबकि इसका स्वामी ग्रह चंद्र है। कर्क लग्न की बाधक राशि वृष तथा बाधक ग्रह शुक्र है। चतुर्थ भाव में कर्क राशि मानी गई है जिसके चंद्र का पक्का घर चतुर्थ ही है। लाल किताब के अनुसार चंद्र के खराब या अच्छा होने की कई स्थितियां हैं।

कर्क राशि का ग्रह चंद्र होता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। चंद्र खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका चंद्र खराब है या नहीं।


अशुभ की निशानी

*माता को कष्ट।

*सर्दी-जुकाम, दिल से संबंधित रोग या आंख की पुतली की बीमारियां।

*घर के आसपास के नल, कुआं, तालाब आदि का जल सूख जाना।

*संवेदनशीलता एवं हृदय में भावनाओं की कमी का होना।

*अत्याधिक बेचैनी और मानसिक तनाव बना रहता है।

*आत्महत्या करने के विचार बार-बार आते हैं।

*व्यक्ति घोर निराशावादी हो जाता है।

उपाय जानने के लिए वीडियो पर क्लिक करें...

सावधानी

*माता से संबंध अच्‍छे बनाए रखें।

*मां की आज्ञा की अवहेलना न करें।


*साफ-स्वच्छ जल ही ग्रहण करें।

*धार्मिक स्थान पर चप्पल-जुते पहनकर न जाएं।

Venus Transit Horoscope कर्क राशि में शुक्र का आगमन, राखी से पहले बढेगी इन 5 राशियों की कमाई

Authored by

Gitika dubey

| Navbharat Times | Updated: Aug 4, 2022, 10:54 AM

Shukra Grah Gochar 2022, शुक्र के कर्क राशि में आने से 5 राशियों को विशेष रूप से लाभ होने जा रहा है। इन राशियों की लव लाइफ और दांपत्‍य जीवन में जहां बहार आने वाली है तो वहीं रुपये-पैसे के मामले में भी यह गोचर उनके लिए बेहद फायदेमंद होने जा रहा है। देखें शुक्र के कर्क राशि में आने से आपको भी मिलेगा लाभ।

Venus Transit Horoscope कर्क राशि में शुक्र का आगमन, राखी से पहले बढेगी इन 5 राशियों की कमाई

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें - सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

शुक्र कर्क राशि में आकर अब पुूरे अगस्त इसमेे संचार करने वाले हैं। शुक्र का संबंध भौतिक सुविधाओं के साथ ही प्रेम और सौंदर्य से माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन करने से कई जातकों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ते हैं। इस बार भी यह माना जा रहा है कि शुक्र के कर्क राशि में आने से कुछ राशियों को जल्‍द ही रुपये-पैसे और लव लाइफ से जुड़ी अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। शुक्र का कर्क राशि में यह गोचर 7 अगस्‍त, रविवार को होने जा रहा है और 31 अगस्‍त तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में राखी से पहले ही शुक्र राशि परिवर्तन करके कई राशियों को लाभ और खुशियां देने वाले हैं।

मेष राशि : वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा

आपकी राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। यह भाव आपकी सुख-सुविधाओं, वाहन, माता आदि का कारक भाव माना जाता है। इस भाव में शुक्र के गोचर से आपके जीवन में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है, जो लोग वाहन खरीदना चाहते थे उनका सपना शुक्र ग्रह पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही माता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा और उनसे आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब था तो उसमें भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को गले से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें।

शुक्र कर्क राशि में संचार, प्यार और पैसों के मामले में अगस्त में परेशान होंगे 5 राशियों के लोग

मिथुन राशि : पारिवारिक सुख में वृद्धि

आपकी राशि से द्वितीय भाव में शुक्र ग्रह संचार करेंगे इसलिए पारिवारिक सुख में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कुंटुंब में कोई मांगलिक कार्य भी इस दौरान संपन्न हो सकता है। इसके साथ ही आपकी वाणी में शुक्र देव मिठास घोल सकते हैं जिससे सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। कारोबारियों को इस गोचर से लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ लोग पैतृक कारोबार को आगे बढ़ाने का काम भी इस अवधि में कर सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को स्वादिष्ट भोजन करने के भी कई मौके शुक्र के कर्क राशि में गोचर के दौरान मिल सकते हैं।

कर्क राशि : व्‍यक्तित्‍व में आकर्षण बढ़ेगा

शुक्र ग्रह का गोचर आपकी ही राशि में होगा, इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया से जुड़े हैं या फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं उनके कार्य को सराहना मिल सकती है। आप अपनी कलात्मक क्षमता का विकास भी इस दौरान कर सकते हैं। हालांकि भौतिक चीजों पर आप काफी खर्च इस समय कर सकते हैं, इससे बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी विनम्रता लोगों को पसंद आएगी और इस दौरान आपके दोस्तों की संख्या भी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि : छात्रों को होगा लाभ

आपके धर्म के भाव यानि नवम भाव में शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। यह भाव अध्यात्म, यश, पिता, तीर्थ यात्रा आदि का कारक भी माना जाता है। इस दौरान धर्म अध्यात्म के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और इससे आपको लाभ भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा और उनके सहयोग से शिक्षा जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी के भाई या बहन से कोई अच्छी खबर सुनने को आपको मिल सकती है। कुछ लोगों के मन में वैराग्य की भावना भी इस दौरान जाग सकती है।

मकर राशि : वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

शुक्र ग्रह का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा इसलिए वैवाहिक जीवन में इस समय अच्छे बदलाव आएंगे क्योंकि यह भाव विवाह का कारक माना जाता है। वहीं जिन लोगों की अब तक शादी नहीं हुई है उनकी शादी भी इस दौरान पक्की हो सकती है। मकर राशि के जातकों को साझेदारी के कारोबार में भी खूब लाभ इस दौरान प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस राशि के जातकों के कंटेंट को काफी पसंद किया जा सकता है। हालांकि इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वासना को खुद पर इस दौरान हावी न होने दें नहीं तो जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

कर्क राशि पर अभी कौन सा ग्रह चल रहा है?

कर्क राशि : व्‍यक्तित्‍व में आकर्षण बढ़ेगा शुक्र ग्रह का गोचर आपकी ही राशि में होगा, इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ सकता है।

कर्क राशि पर कौन से ग्रह का प्रभाव है?

कर्क राशि (Cancer) का स्थान हृदय में होता है। इसके कारक ग्रह चंद्र और मंगल माने गए हैं। जल तत्व प्रधान कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। भाग चर है और कर्क लग्न की बाधक राशि वृष तथा बाधक ग्रह शुक्र है।

कर्क राशि में कौन सा ग्रह नीच का होता है?

कर्क राशि मंगल की नीच राशि है.

कर्क राशि का अच्छा समय कब आएगा 2022?

वर्ष 2022 में अप्रैल से अगस्त तक का समय कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार और सकारात्मक रहने वाला है। इस वर्ष राहु मेष राशि में गोचर करते हुए, आपको शुभ परिणाम देंगे। राहु की कृपा से कर्क राशि के जातक रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग