क्रिकेट के 42 नियम pdf download - kriket ke 42 niyam pdf download

स्टोरी हाइलाइट्स

  • क्रिकेट में होते हैं कुल 42 नियम
  • MCC की ओर से जारी है रूलबुक

क्रिकेट का सीजन लगातार जारी है और फैन्स के लिए हर दिन कोई ना कोई मुकाबला हो रहा है. जब हर कोई क्रिकेट के पीछे दीवाना है तो इस मौके पर हम आपको इस खेल से जुड़ी एक अहम जानकारी देते हैं. 

क्रिकेट में कई तरह के नियम होते हैं, किस टीम में कितने खिलाड़ी होंगे, कब नो-बॉल होगी, अंपायर का क्या नियम होगा. अगर सभी को मिलाएं तो आधिकारिक तौर पर क्रिकेट में कुल 42 तरह नियम होते हैं. 

हर एक नियम में अलग-अलग प्वाइंट्स होते हैं, जो विस्तार से चीज़ों को बयान करते जाते हैं. इसमें खिलाड़ियों की संख्या, बल्ले की लंबाई, बॉलिंग करते वक्त बॉलर का बनता कोण समेत सभी चीज़ों को बारीकी से समझाया गया है.

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा इन नियमों को बनाया गया, जिसमें विस्तार से हर बात को समझाया गया है. क्रिकेट के इन 42 नियमों की लिस्ट को यहां पढ़ें...

1.    खिलाड़ियों से जुड़े नियम
2.    रनर्स, रिटायर्ड, पारी, सबस्टीट्यूट के नियम
3.    अंपायरिंग के नियम
4.    स्कोर के नियम
5.    बॉल के नियम
6.    बल्ले से जुड़े नियम
7.    पिच से जुड़े नियम
8.    विकेट्स से जुड़े नियम
9.    बॉलिंग, पॉपिंग और क्रीज़ के नियम
10.    पिच पर रोलिंग, पानी देने, क्रीज़ को मार्क करने के नियम
11.    पिच को ढकने की जानकारी
12.    पारी से जुड़े नियम
13.    फॉलोऑन से जुड़ी बातें
14.    पारी घोषणा से जुड़े नियम
15.    ब्रेक से जुड़े नियम
16.    खेल को शुरू और बंद करने के नियम
17.    मैदान पर प्रैक्टिस से जुड़े नियम
18.    रन से जुड़े नियम
19.    बाउंड्री के नियम
20.    बॉल खो जाने के नियम
21.    नतीजे से जुड़ी बातें
22.    ओवर से जुड़ी बातें 
23.    डेड बॉल
24.    नो बॉल
25.    वाइड बॉल
26.    बाय और लेग बाय
27.    अपील से जुड़े नियम
28.    विकेट गिरने के नियम
29.    बल्लेबाज के ग्राउंड से बाहर जाने के बारे में
30.    क्लीन बोल्ड के नियम
31.    टाइम्ड आउट
32.    कैच 
33.    बॉल को संभालने के नियम
34.    बॉल का दो बार बल्ले से छूना
35.    हिट विकेट 
36.    लेग बिफॉर विकेट
37.    फील्ड में बाधा डालने का नियम
38.    रन आउट का नियम
39.    स्टम्प होने का नियम
40.    विकेटकीपिंग के नियम
41.    फील्डिंग के नियम
42.    फेयर और अनफेयर प्ले

ये भी पढ़ें

  • धर्मशाला टी-20 में श्रीलंका ने किए बड़े बदलाव, जानें भारत की प्लेइंग-11
  • IPL से पहले 'थाला' एमएस धोनी का नया अवतार, नए प्रोमो में मूंछों में आए नजर

क्रिकेट में कितने नियम होते है?

क्रिकेट में कई तरह के नियम होते हैं, किस टीम में कितने खिलाड़ी होंगे, कब नो-बॉल होगी, अंपायर का क्या नियम होगा. अगर सभी को मिलाएं तो आधिकारिक तौर पर क्रिकेट में कुल 42 तरह नियम होते हैं. हर एक नियम में अलग-अलग प्वाइंट्स होते हैं, जो विस्तार से चीज़ों को बयान करते जाते हैं.

क्रिकेट का पहला नियम क्या है?

नियम 1: खिलाड़ी. एक क्रिकेट टीम में एक कप्तान सहित ग्यारह खिलाड़ी शामिल होते हैं। आधिकारिक प्रतियोगिताओं के बाहर टीमें एक तरफ ग्यारह से ज्यादा खिलाड़ी रखने पर सहमत हो सकती हैं, हालांकि ग्यारह से अधिक कोई भी खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण नहीं कर सकता है।

क्रिकेट में दौड़ के कितने रन ले सकते हैं?

जवाब ये हैं कि दौड़ के रन लेने की कोई भी लिमिटेशन नही हैं। अगर कोई बाउंड्री आ जाये तो रन भागे नही जा सकते अगर बाउंड्री नही हुई तो आप 10 भी भाग सकते हो। बशर्ते रन आउट ना हो जाओ। एकदिवस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाये हैं?

क्रिकेट के खेल में कितने अंपायर होते हैं?

पेशेवर मैचों में, खेल के दौरान मैदान पर १५ लोग होते हैं। इनमें से दो अंपायर होते हैं जो मैदान में होने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। दो बल्लेबाज होते हैं, उनमें से एक स्ट्राइकर होता है जो गेंद का सामना करता है और और दूसरा नॉन स्ट्राइकर कहा जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग