किसी लड़की को अपना दीवाना कैसे बनाएं? - kisee ladakee ko apana deevaana kaise banaen?

किसी लड़के को अपना दीवाना कैसे बनाये? लड़के को अपने प्यार में पागल कैसे करें? How to make a boy crazy about you in Hindi? How to make a boy madly in love with you in Hindi

लड़का भी आपमें इंटरेस्ट रखता है इसके लिए आपको लड़का आपसे प्यार करता है नहीं कैसे जाने पढ़ना चाहिए। इन 7 tips को अगर आपने अच्छे से फॉलो किया। तो कोई भी लड़का आपके लिए दीवाना हो सकता है।

हाँ ये भी सही है कोई आपके प्यार में पागल हो, तो उसके लिए आपको बेहतर बनना होगा। यहाँ तक की आपको अपने मेकअप और लुक पर भी ध्यान देना होगा।

कोई आपको पसंद करे इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं। पर कोई आपके प्यार में दीवाना हो उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी।

अपने मनपसंद लड़के को अपना दीवाना बनाने से के लिए उससे अच्छे से बात करने आना चाहिए। इसके लिए आप मनपसंद लड़के से बात करने का तरीका पढ़ें।

और आपको यहाँ बेहतर कैसे बनना है? ये भी आगे आपको पता चलने वाला है।

किसी को प्यार में पागल कैसे करें जिससे वो आपके ही बारें में ही सोचे?


किसी को अपने प्यार में पागल करने के लिए अपने आप को कुछ हद तक बदलना होगा ! जिसको अपने प्यार में पागल करना चाहती हैं उसकी कमजोरी को अपना ताकत बनाना होगा।

यहाँ सबसे ज्यादा ध्यान आपको उसकी हरकतों पर देना होगा। जैसे उसकी Body language को नोटिस करना होगा।

आज से पहले जो कहीं न मिले हों, ऐसे psychological तरीकों के बारें में आप जानोगी।

बस आपको उन्ही तरीकों को बारी बारी से अपनाना होगा। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं! वो 7 नए तरीके जिससे किसी को अपना दीवाना कैसे बना सकती हैं।

1. अपने लुक को सुन्दर बनाओ


लड़के को अपने दीवाना बनाने के लिए, सबसे पहले तो जितना हो सके अपने आपको आकर्षक बनाओ।

आप सोच रही होगी वो तो मैं पहले से जानती हूँ पर शायद नहीं। खेल तो अभी शुरू हुआ है।

लड़का आपका दीवाना बने उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण आपका सुन्दर, आकर्षक दिखना ही है।

आप वैसे कितनी भी सुन्दर हो, या कम हो पर लड़के लड़कियों में जो चीज़ देखते हैं! उसे आपको खूबसूरत बनाना होगा। वरना शायद लड़का ज्यादा मोहित न हो।

1.1. चेहरे की खूबसूरती


चेहरा चाहे तो अकेला किसी भी लड़के को दीवाना बना सकता है। सबसे पहले कोई लड़का किसी लड़की का चेहरा ही देखता है।

अगर वो आपका चेहरा देखकर वहीं रुक जाये तो बस आपका काम बन गया ! बेशक, आपके चेहरे में कोई कमी न हो। पर चेहरे में आकर्षण ही सबसे जरुरी है।

हाँ सोच रही हो Makeup, यहाँ अब आपकी मेकअप की ताकत रंग लाने वाली है। इसके लिए आपको चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय पढ़ना चाहिए।

इस तरह कुछ नैचुरली, और कुछ मेकअप के जरिये चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनाकर लड़के को सामने जाओ ! पर अभी आप पूरी तरह तैयार नहीं हो, तो चलो आगे।

1.2. कपड़े पर ध्यान दो


आपको अपने कपड़े को ढंग से पहनना होगा। यहाँ ढंग से मतलब है की, डिज़ाइनर, स्टाइलिश, नए कपड़े पहनने होंगे ! लड़के चेहरे के बाद लड़की के कपड़े को ही देखते हैं।

और लड़के को कुछ ज्यादा ही इम्प्रेस करने के लिए western टाइप के कपड़े अगर पहनती हो ! तो ऐसा कुछ नहीं है की लड़का उससे इम्प्रेस होगा। बल्कि कई लड़के बुरा समझते हैं।

किसी भी लड़के को अपना दीवाना बनाने के लिए इस पॉइंट को अच्छे से करियेगा ! तो चलते हैं हम अपने आगे के तरीके पर जो आपके लिए बहुत important है।

2. अपनी अदाओं का जलवा दिखाओ


लड़कियां ये जानती तो हैं की अदा क्या होती है। पर ज्यादातर को पता ही नहीं होता की अदा कब, कहाँ और कैसे करना चाहिए।

पहले तो मैं आपको बता दूँ, लड़की की अदा इतनी पॉवरफुल होती है की लड़के को तुरंत दीवाना बना सकती है।

बस आपको अदा का वार अच्छे से मारना है ताकि लड़का वहीं घायल हो जाये।

आप अपनी अदा का जलवा तब दिखाओ जब लड़का आपकी ही तरफ देख रहा हो। आप देख रही हो तब नहीं।

जब लड़का आपको बार बार देख रहा हो, बस उसी समय आपको अपनी अदा का सहारा लेना होगा।

3. लड़के से हंसकर बात करो


लड़के से आप जब भी बात करो तो नार्मल तरीके से बात मत करो।

लड़के से बात करते समय उसकी हंसने वाली बातों पर हंसो। लड़के से काफी हंसी ख़ुशी से बात करो ! बार बार हसने के लिए नहीं बोल रहा हूँ। बस जब जरुरत हो तो जरूर हंसो।

जब आप लड़के इस तरह से घुल मिलकर बात करोगी। तो लड़के को बड़ा फ्रेंडली महसूस होगा।

लड़कियों में ऐसा देखने को कम मिलता है ! और आपके इतने हंसमुख मिजाज को देखकर लड़का आपके प्यार में पागल हो सकता है। लड़के को अपने प्यार में पागल करने के लिए इस पर ध्यान देना।

4. आँखों से आँखों में तीर चलाओ


ज्यादा बात मुँह से नहीं आँखों से करने की कोशिश करो ! क्योंकि एक बार लड़के को अपने आँखों में झाँकने पर मज़बूर कर दिया। तो उसका वहां से निकलना मुश्किल हो जायेगा।

आँखों ही आखों में लड़के को कुछ इशारे करो। लड़के की आँखों में देखकर मुस्कुराओ।

सिर्फ एक बार ही अगर आपके आँखों का तीर सीधा लड़के की आँख पर लगता है ! तो आपको लड़के के दिल तक पहुंचने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बस आपको इस बात का ध्यान रखना है की समय समय पर आपको उसे देखना होगा। और न ज्यादा न ही कम।

किसी भी लड़के को अपना दीवाना बनाने के लिए ये तरीका भी काम आपके आ सकता है।

5. जानबूझकर लड़के के सामने से आओ जाओ


हाँ, आपको जानबूझकर लड़के के सामने आना जाना है। ऐसा इसलिए की, जब आप कई बार लड़के के सामने से आओगी जाओगी तो लड़के की नज़र में भी आओगी।

इससे लड़के का ध्यान बार बार आपकी तरफ जायेगा। वो न चाहते हुए भी कई बार आपके बारें में ही बात करेगा आपको लेकर सोचेगा।

हो सकता हो लड़का किसी काम में या लोगों के बीच व्यस्त हो। ऐसे में वो आपको भूल सकता है।

तो यहाँ पर आपके लिए ये ज़बरदस्त तरीका काम आएगा! किसी भी लड़के को अपने प्यार में पागल बनाने के लिए।

6. किसी बहाने से लड़के से हेल्प मांगो


आपको चाहे लड़के से किसी भी प्रकार की हेल्प की जरुरत हो या न हो ! पर आपको कोई न कोई बहाना बनाकर लड़के से हेल्प मांगनी है।

जैसे कोई सामान लाना है तो, भले ही वहां कई लड़के हो। पर आपको उससे ही कहकर वो सामान मंगवाना है।

ऐसे ही कोई भी बहाना बनाकर लड़के से जब मदद मांगोगी। तो लड़का समझेगा आप उसको special समझती हो।

लड़का मन ही मन सोचेगा की आप उस पर विश्वास करती हो। और शायद कहीं न कहीं उसे पसंद भी करती हो।

और यही आपको दिखाना भी है। क्योंकि लड़को को लड़की की तरफ से थोड़ी सी भी पहल बहुत बड़ी लगती है ! और ये लड़के को आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है।

7. लड़के के साथ कुछ खाओ पियो


अगर आप लड़के से साथ कहीं घूमने फिरने जाती हो। वहां कोशिश करो की लड़के के साथ कुछ खाओ पियों।

ऐसा इसलिए लड़के के साथ जब आप कुछ भी खाओगी पियोगी ! तो उसे लगेगा आप उस पर विश्वास करती हो। लड़के को बड़ा फ्रेंडली फील होगा।

घर पर या बाहर लड़के के साथ में कुछ खाना पीना लड़के का दिल जीत लेगा।

आपके बिताये हुए वो कुछ पल लड़का याद करेगा। और इस तरह भी लड़के को आप अपने प्यार में पागल बना सकती हो।

सलाह :


किसी लड़के को अपना दीवाना कैसे बनाये? How to make a boy crazy about you in Hindi? ये अब आप जान गयी होगी।

इन तरीकों को अच्छे से उपयोग करने पर आप किसी लड़के को अपने प्यार में पागल बना सकती हो।

पर कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो लड़की से दूर दूर रहते हैं। कुछ शर्म की वजह से कुछ single life में खुश रहना चाहे हैं ! तो ऐसे लड़कों पर भी ये काम करेगा पर शायद थोड़ी देर में।

आप इन तरीकों को अगर ज्यादा असली के तरह निभा पाओगी तो और अच्छे ये काम करेगा ! पर आप ये उसी लड़के पर ही इस्तेमाल करना। जिसे आप सच में पसंद करती हो। उसके साथ रिलेशनशिप में आना चाहती हो।

वरना कभी कभी ऐसा खेल लड़के के लिए ज़िन्दगी भर का दर्द बन जाता है ! आशा है की आपको इस आर्टिकल के जरिये अपने सवाल का सटीक जवाब मिल गया हो।

ऐसे ही हर परेशानियों का हल MagicalAdvice.com पर ही आपको मिलेगा। बेस्ट ऑफ़ लक 🤗

लड़कियों को अपना दीवाना कैसे बनाये?

लड़कियों को अच्छा लगता है जब लड़के उनके आगे-पीछे घूमते हैं। और आप उसे अच्छी तरह से हँसा पाएंगे, तो भी वे आपसे बहुत खुश हो जाएंगी!.
ईमानदारी से उसकी तारीफ करें। ... .
वह खुद को जिस भी नजरिये से देखती है, उसके इस नजरिये को बढ़ावा दें।.

लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो वो क्या क्या करती हैं?

लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो वो हमेशा अपने फोन को पास रखती है, फ्री टाइम में उसके हाथ में मोबाइल रहता है और बार बार मोबाइल को चेक करती है। इसके अलावा अगर लड़की के फ़ोन पर बार बार मैसेज और कॉल आते तो समझों लड़की को किसी से प्यार हो गया है और उससे प्यार करने वाला उसकी खबर ले रहा है।

दीवाना कैसे बनाएं?

कैसे किसी लड़के को दीवाना बनाएँ.
उसके आपके बारे में सोचने के तरीके को बदलना.
बॉडी लेंग्वेज का यूज करना.
अपने कनैक्शन को और भी मजबूत करना.

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें?

एक अच्छे लड़के में होती हैं ये खूबियां एक अच्छा लड़का हमेशा लड़की का सम्मान करता है चाहे वह उसकी खुद की गर्लफ्रेंड/बीवी हो या कोई और! केयर करने वाला लड़का अच्छा होता है। जो लड़का आप के गुस्से को सह कर भी आप से प्यार करें उस लड़के से अच्छा और कोई लड़का हो ही नहीं सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग