किसी पर्यटन स्थल के प्राकृतिक सौंदर्य पर फीचर लिखिए - kisee paryatan sthal ke praakrtik saundary par pheechar likhie

भारत विविधता में एकता का देश है जहाँ आपको हर तरह के लोग अपनी अलग संस्कृति, रीति-रिवाज आदि बिखेरते मिलेंगे। जैसे अनेक सब्जियों को मिलाकर एक स्वादिष्ट सब्जी बनती है, ठीक उसी तरह भारत में भी बहुत से धर्मों का समागम है जो मिलकर इस देश को धर्मनिरपेक्ष बनाता है। उत्तर भारत में पर्यटन स्थल की कोई कमी नहीं है। आप भारत के पर्यटन स्थल देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। जहाँ एक तरफ रंग-बिरंगी वादियाँ दिखेंगी तो दूसरी ओर समुद्र की ऊँची उठती लहरें। कही आसमान छूने वाले पहाड़ दिखेंगे तो कहीं खिलखिलाते बगीचे।बस ज़रूरत है ठहर कर इन्हें समटने की।

भारत के 10 पर्यटन स्थल

खिलखिलाते हुए एक ऐसी सवारी के लिए तैयार हो जाओ जो आपको कृतार्थ कर देगी।चलिए अब विस्तार से भारत के पर्यटन स्थल की सूची की पर नज़र डालते हैं:

1. दिल्ली – दिलवालों का शहर

भारत की राजधानी दिलवालों की दिल्ली के नाम से मशहूर है। यह शहर यहाँ मौजूदा ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, बाज़ारों आदि के लिए पूरे देशभर में विख्यात है। कहीं से भी आने वाला व्यक्ति दिल्ली अवश्य आता है और इसका ये कारण है कि उन्हें यहाँ का वातावरण मैत्रीपूर्ण लगता है। अगर आप कुछ पल शांति के बिताना चाहते हैं तो कमल मंदिर आपके लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद होगी। यदि आप शोर-गुल पसंद करते है तो चाँदनी चौक जाइए। लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर बाज़ार आदि बहुत सी जगह घूम कर अपना सफर यादगार बनाइए।

2. आगरा – ताजमहल का शहर

भारत दर्शनीय स्थल में आगरा का नाम बेझिझक लिया जाता है क्योंकि दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा यहीं स्थित है। ताजमहल की असीम सुंदरता प्रेम की दास्तान बयान करती है। सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल को शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की स्मृति में बनवाया था। इसके पिछली तरफ यमुना नदी बहती है। यहाँ की एक और चीज़ मशहूर है और वो है स्वादिष्ट आगरा का पेठा, जिसका स्वाद आपकी जबान पर बना रहेगा।

और जानें: 10 Soulful Retreats Near Agra For A Break Away From The Crowds

3. जयपुर – गुलाबी शहर

“गुलाबी शहर” के नाम से जाना जाने वाला यह शहर राजस्थान में स्थित है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। लोगों के बीच सबसे ज़्यादा प्रख्यात है हवा महल।अगर यहाँ आकर आपने हवा महल नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। राजस्थानियों के बीच रहकर आप खुद को.कभी बेगाना नहीं समझेंगे क्योंकि इनकी बोली में अपनापन है। आप यहाँ अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूम सकते हैं।

4. दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक दार्जिलिंग भी है जिसे “पहाड़ियों की रानी” भी कहा जाता है। एक ओर मन को विलुप्त करने वाले पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ हरे-भरे खूबसूरत चाय के बागान।यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ चाय का उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। अन्य आकर्षित स्थान हैं- टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट।

और जानें: New Forest Trail In Darjeeling: A Holy Grail, Only For All Cyclists!

Planning your holiday but confused about where to go? These travel stories help you find your best trip ever!

Real travel stories. Real stays. Handy tips to help you make the right choice.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग