लेपजिग का युद्ध कब हुआ था? - lepajig ka yuddh kab hua tha?

वेब खबरिस्तान। 1856 में आज के दिन समाज सुधारकों के प्रयास के बाद देश में ऊंची जाति की विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली। जबकि इससे पहले तक हिन्दुओं में ऊंची जाति की विधवाएं दोबारा विवाह नहीं कर सकती थीं। ब्रिटिश सरकार से इस कानून को लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान रहा था। उन्होंने विधवा विवाह को हिन्दुओं के बीच प्रचलित करने के लिए अपने बेटे का विवाह भी एक विधवा से किया।

दुनिया - पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व का पता चला

1439- इंग्लैंड में बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

1465- फ्रांस के मोंटलहेरी में युद्ध छिड़ा।

1519- मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू।

1661- स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।

1683- कारा मुस्तफा के नेतृत्व में तुर्की सैनिक वियना पहुंचे।

1790- अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया की स्थापना की।

1798- अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत।

1890- पार्किंसस नामक एक डॉक्टर ने पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जांच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।

1894- जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1900- रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।

1925- इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।

1926- नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटों निकाली।

1935- अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में पहला ऑटोमैटिक पार्किंग मीटर लगा।

1942- फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।

1945- अमरीका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।

1950- फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।

1951- एशिया का देश नेपाल, ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1969- अपोलो-11 यान से चंद्रमा पर पहुंचने वाले बज एल्ड्रिन पहले व्यक्ति बने और उनके चांद पर पहले कदम की फोटो प्रसारित हुई।

1970- इराक में संविधान लागू हुआ।

1990- फिलीपींस में 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।

1990- यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1993- ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने  में फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली।

2001- जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।

2004- चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।

2006- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।

2007- बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।

2007- जापान के निगाटा तट पर 6.8 तीव्रता के आए भूकंप आने से आठ लोगों की जानें गई और 800 लोग घायल हुए। एक परमाणु ऊर्जा केंद्र भी ध्वस्त हो गया।

2015- वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।

देश -

1981- भारत ने परमाणु परीक्षण किया।

16 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

ट्रीगवी ली, 1896, लेखक और मजदूर नेता

अरुणा आसफ़ अली,1909, भारतीय महिला स्वतंत्रता संग्रामी।

जगदीशचन्द्र माथुर,1917, प्रसिद्ध नाटककार।

धनराज पिल्लै,1968, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान।

कटरीना कैफ,1984,बालीवुड अभिनेत्री।

16 जुलाई को हुए निधन

केवी सुबन्ना,2005, प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार ।

वाटरलू का युद्ध 1815 में लड़ा गया था। यह युद्ध बेल्जियम में लडा़ गया था। नेपोलियन का ये अन्तिम युद्ध था एक तरफ फ्रांस था तो दूसरी तरफ ब्रिटेन, रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया, हंगरी की सेना थी। यह घमासान युद्ध कई दिनों तक चला था। बड़ी संख्या में दोनों ओर की सैनिक मारें गये थे, अपने इस लेख में हम विश्व इतिहास के इसी प्रसिद्ध वाटरलू युद्ध का उल्लेख करेंगे और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से जानेंगे:—-

वाटरलू युद्ध कब हुआ था? वाटरलू का युद्ध क्यों हुआ था, वाटरलू का युद्ध किस किस के बीच हुआ? नेपोलियन की हार कब हुई? वाटरलू की लड़ाई में किसकी पराजय हुई? 18 सौ 15 ईस्वी में किस युद्ध में फ्रांस की हार हुई? किस देशों के समूह ने मिलकर नेपोलियन को 1815 में हराया था? 1815 में नेपोलियन की हार के बाद यूरोप में मुख्यत: किस प्रकार की सरकार का चलन था? वाटरलू के युद्ध का वर्णन? वाटरलू का युद्ध कब लड़ा गया? वाटरलू युद्ध in hindi? अंग्रेजों ने वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन को कैसे पराजित किया था? नेपोलियन का पतन कैसे हुआ

वाटरलू का युद्ध का कारण

विश्व इतिहास में नेपोलियन प्रथम (1769-821) के उत्थान और पतन की कहानी बडी नाटकीय है। नेपोलियन बोनापार्ट (Nepolian Bonaparte) नामक इस साधारण सैनिक के फ्रांस का सम्राट (1804-1814) बनने तक की कहानी जितनी रोमाचक है, उतनी ही साहसपूर्ण भी। अपने उत्कर्ष काल मे वह पूरे यूरोप के लिए आतंक और भय बन गया था। उसका सपना था कि यूरोप के सभी देशों को जीत कर फ्रांस की छत्रछाया में एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की जाये। ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया को छोड़कर लगभग पूरा यूरोप फ्रांस के आधिपत्य में आ भी गया था।

नेपोलियन एक बहादुर योद्धा और कुशल सेनानायक अवश्य था किन्तु उसके आक्रमणों तथा जीतो से यूरोप के अन्य देशों को अपनी स्वतन्त्रता छिनती दिखाई दी। वे धीरे-धीरे अपने आपसी मतभेद भुलाकर नेपोलियन के विरुद्ध एकजुट होने लगे। ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, प्रशिया, रूस, स्पेन और पुर्तगाल सहित उस समय के सभी प्रमुख यूरोपीय देश नेपोलियन की पराजय के लिए प्रयत्नशील हो गये। 1812 में रूस पर आक्रमण करके नेपोलियन को काफी क्षति पहुंची थी और बहुत बड़ी संख्या मे उसके सैनिकों के मारे जाने के कारण उसकी सेना दुर्बल भी हो गयी थी। प्राय द्वीपीय युद्धो (Peninsular Wars 1808-1814) मे भी उसकी
शक्ति क्षीण हुई थी। नेपोलियन के विरुद्ध एकजुट हुए देशों की सेनाओ ने लाइपजिग (Leipzig) में फ्रांसीसी सेनाओं को बुरी तरह पराजित किया। 1814 मे हुए इस युद्ध के बाद नेपोलियन को फ्रासीसी सम्राट के पद का त्याग करना पडा। उसे एल्बा (Elba) द्वीप पर जा कर एकाकी जीवन बिताने के लिए निर्वासित कर दिया गया।

अप्रैल, 1814 मे ही प्रथम पेरिस समझौता हुआ। समझौते पर मित्र देशो के प्रतिनिधियों तथा फ्रांस की ओर से बूरबन (Bourbons) नामक पुराने शाही खानदान के उत्तराधिकारी लुई अठारहवें (Louis 18) ने हस्ताक्षर किये। फ्रांस की गद्दी पर लुई अठारहवें को बिठाया गया। उधर, नेपीलियन लगभग दस महीने तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद एल्बा द्वीप से भाग निकला और फ्रांस चला आया। उसने दुबारा गद्दी हथिया ली और सेना गठित की। उसका इरादा सेना गठित करके मित्र देशों की संयुक्त सेनाओ पर आक्रमण करने का था। अपना इरादा पूरा करने के लिए वह जून, 1815 में सेना लेकर बेल्जियम के रास्ते चल पडा। ब्रूसेल्स के निकट वाटरलू मे ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस की संयुक्त सेनाओं से उसका मुकाबला हुआ।

वाटरलू का युद्ध

वाटरलू का युद्ध का प्रारम्भ

18 जून, 1815 को वाटरलू्‌ के प्रसिद्ध मैदान मे यह निर्णायक युद्ध शुरू हुआ। नेपोलियन ने प्रारम्भ में बडी फूर्ती तथा बुद्धिमानी से काम लिया। ब्रिटिश और प्रशियन सेनाएं इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। उसे ज्ञात हुआ कि युद्ध के लिए वे सवेरे तक तैयार नहीं हों सकती, इसलिए उसने अपनी सेना को जनरल ने (General Ney) और जनरल ग्रोशी (General Grouchy) के नेतृत्व मे दो भागों में बांट दिया। स्वयं एक सेना लेकर इस आशा से तैयार हो गया कि आवश्यकता पडने पर जहां से भी सहायता मांगी जायेगी, भेज दी जायेगी।

किन्तु प्रशियन जनरल ब्लूचर (Blucher) की तेजी के कारण उसकी यह विचार सफल न हो सका। एकाएक प्रशियन सेना नेपोलियन से लिज (Liege) मेंभिड पड़ी। नेपोलियन अकेला लड़ा था। जनरल ने (General Ney) का एक सैनिक भी वहा न पहच सका था क्योकि उसके सैनिक काटरकब्रास (Quatre Bras) मे ब्रिटिश जनरल वेलिंगटन (General Wellington) से लड रहे थे। जनरल अरलन 20 हजार सैनिक लिये काटरब्रास जा रहा था कि उसे तुरन्त लिज पहुंचने का आदेश मिला। अजीब स्थिति में फंसा वह दोनों मैदानों के बीच युद्ध किये बिना दौड़ता रहा। यही भूल नेपोलियन को महंगी पडी।

इस समय तक नेपोलियन को प्रशियन सेना के विरुद्ध विजय प्राप्त हुई थी। उसने समझा कि प्रशियन नष्ट हो गये है, इसलिए उसकी गति भी मद हो गयी। उस दिन उसने विश्राम करने का भी निश्चय किया। दोपहर मे जनरल ग्रोशी को प्रशियन सेना के पीछे जाने की आज्ञा देकर वह स्वय जनरल ने (General Ney) की सहायता के लिए पहुंच गया। यदि कही नेपोलियन चार घटे पहले रवाना हो जाता तो ड्यूक ऑफ वेलिंगटन पर आक्रमण करना सहज था क्‍योंकि उस दिन वह माटजीन की पहाडी पर पडाव डाले पडा था। नेपोलियन के पास शत्रु से अधिक सेना थी किन्तु दूसरे दिन भी 12 बजे तक नेपोलियन ने आक्रमण नहीं किया।

वाटरलू के रणक्षेत्र मे तीन दिन तक घमासान युद्ध होता रहा। यह कहना कठिन था कि किस पक्ष की विजय होगी। शाम को चार बजे ब्लूचर के नेतृत्व मे कुछ प्रशियन वेलिंगटन की सहायता को आ गये। दिन के अंतिम घंटों मे फ्रांसीसी सेना का पीछे हटना भगदड मे परिवर्तित हो गया। युद्ध की दिशा ही बदल गयी और नेपोलियन को इतनी भयंकर पराजय का सामना करना पडा कि वाटरलू उसके प्रसिद्ध युद्धो का अंतिम चरण साबित हुआ।

नेपोलियन पेरिस भाग खड़ा हुआ। वह अब भी सेना का गठन कर युद्ध करना चाहता था किन्तु ब्रिटिश गुप्तचरों ने उसे कैद कर लिया। मित्र देशों के कई सेनाधिकारी उसे तोप से उड़ा देना चाहते थे किन्तु वेलिंगटन जैसे वीर सेनापतियों के विरोध स्वरूप उसे दक्षिण अटलांटिक सागर के सेंट हेलेना द्वीप (Island Of St.Helena) पर अकेला छोड़ दिया गया। अपनी पराजय से क्षुब्ध तथा पेट की एक भयंकर बीमारी के कारण 5 मई, 1821 को नेपोलियन की मृत्यु हो गयी।

वाटरलू युद्ध का परिणाम

वाटरलू के इस युद्ध मे नेपोलियन के पतन के पश्चात्‌ यूरोप के इतिहास मे दो परस्पर विरोधी प्रवृत्तियों का जन्म हुआ। एक तो प्रतिक्रियावादी, जिसके समर्थक स्वाधीनता, समानता और बंधुत्व की जगह निरंकुश शासन के हामी थे। दूसरे, सुधारवादी प्रवृत्ति के समर्थक थे, जो सामंतवाद के विरोधी और प्रजातांत्रिक प्रणाली के पक्षधर थे।

फ्रांस, इंग्लैड तथा बेल्जियम मे सुधारवादी प्रवृत्तियां स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती थीं। फिर भी पहले तीस वर्षों तक यूरोप में प्रतिक्रियावाद का बोलबाला रहा। नये-नये देशों का उनकी इच्छा के विरुद्ध आपस मे विलय कर दिया गया। बेल्जियम को उसकी इच्छा के विरुद्ध हॉलैंड से बाध दिया गया किन्तु सामान्य जन तुरन्त ही इस प्रवृत्ति से ऊब गये। फलतः यूरोप के विभिन्‍न देशो में क्रांतिया हुई। इन्हीं हलचलों को देखकर फ्रांस मे दो बार राजतन्त्र को पलट दिया गया और 1848 की क्रांति से वहा प्रजातन्त्र स्थापित हुआ। ब्रिटेन में चार्टिस्ट आंदोलन हुआ। प्रतिक्रियावाद का विधाता मेटरनिक स्वयं एक क्रांतिकारी झोके से सत्ताविहीन हुआ और उसे ब्रिटेन में शरण लेनी पडी। युद्ध की विभीषिकाओं में जलता यूरोप शांत हो गया। यूरोपीय देशो ने वियना के सम्मेलन मे नवजात यूरोप की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया। फलत: आगामी अनेक वर्षो तक यूरोप युद्ध विहीन रहा।

हमारे यह लेख भी जरूर पढ़े:—

1979 में ईरान के शाह रजा पहलवी के गद्दी छोड़कर भागने तथा धार्मिक नेता अयातुल्लाह खुमैनी के आगमन से आंतरिक Read more

भोगौलिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से फॉकलैंड ब्रिटेन की अपेक्षा अर्जेण्टीना के काफी निकट है किन्तु ब्रिटेन उसे अपना उपनिवेश मानता Read more

भारत के दक्षिण-पूर्व में एक छोटा-सा देश है वियतनाम सोशलिस्ट रिपब्लिक। 69 वर्षों तक फ्रांसीसी उपनिवेश रहने के बाद 1954 Read more

यूं तो प्रथम विश्व युद्ध का आरंभ सर्ब्रियनवासी राष्ट्रवादी (Serbian Nationalist) द्वारा आस्ट्रिया के राजकुमार आर्कडयूक फ्रैंज फर्डिनैंड (Archduke Franz Ferdinand) Read more

द्वितीय विश्य युद्ध की समाप्ति के बाद 14 मई, 1948 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने ब्रिटिश आधिपत्य के फिलिस्तीनी भू-क्षेत्र Read more

दक्षिण पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) के देश तुर्क साम्राज्य की यातनापूर्ण पराधीनता से मुक्त होना चाहते थे। Read more

20वीं सदी के प्रारम्भ में ज़ारशाही रूस ने सुदूर पूर्व एशिया (For East Asia) के दो देशों, मंचूरिया और कोरिया पर Read more

प्रिंस ओट्टो वॉन बिस्मार्क (Prince Otto Van Bismarck) को इसी युद्ध ने जर्मन साम्राज्य का संस्थापक और प्रथम चांसलर बना Read more

तुर्क साम्राज्य के ईसाइयों को सुरक्षा प्रदान करने के बहाने रूस अपने भू-क्षेत्र का विस्तार कॉस्टेंटिनोपल (Constantinople) तक करके भूमध्य सागर Read more

स्पेन फ्रांस का मित्र देश था किंतु नेपोलियन नहीं चाहता था कि यूरोप में कोई भी ऐसा देश बचा रह Read more

जुलाई, 1805 में ब्रिटेन, आस्ट्रिया, रूस और प्रशिया ने मिलकर नेपोलियन से टककर लेने का निर्णय किया। जवाब में नेपोलियन ने Read more

सात वर्षों तक चलने वाले इस युद्ध मे एक ओर ऑस्टिया, फ्रांस, रूस, सैक्सोनी, स्वीडन तथा स्पेन और दूसरी तरफ Read more

यूरोप मे धार्मिक मतभेदों विशेष रुप से कैथोलिक (Catholic) तथा प्रोस्टेंटस (Protestents) के बीच मतभेदों के कारण हुए युद्धों में Read more

पंद्रहवीं शताब्दी में ब्रिटेन मे भयानक गृहयुद्ध हुए। इनकी शुरुआत तब हुई जब ब्रिटेन का, तत्कालीन शासक हेनरी छठम (Henri Read more

लगभग 135 वर्षों तक फ्रांस और ब्रिटेन के बीच चलने वाले इस सौ वर्षीय युद्ध का आरम्भ तब हुआ जब ब्रिटेन Read more

येरूशलम (वर्तमान मे इसरायल की राजधानी) तीन धर्मों की पवित्र भूमि हैं। ये धर्म हैं- यहूदी, ईसाई और मुस्लिम। समय-समय Read more

महान रोमन सेनानायक जूलियस सीजर (Julius Caesar) ने दो बार ब्रिटेन पर चढ़ाई की। 55 ई.पू. और 54 ई.पू. में। Read more

813 ई.पू. में स्थापित उत्तरी अफ्रीका का कार्थेज राज्य धीरे-धीरे इतना शक्तिशाली हो गया कि ई.पू तीसरी-दूसरी शताब्दी में भूमध्यसागरीय Read more

प्राचीन यूनान के दो राज्य-प्रदेशो एथेंस और स्पार्टा में क्षेत्रीय श्रेष्ठता तथा शक्ति की सर्वोच्चता के लिए प्रतिदंद्धिता चलती रहती थी। Read more

पूर्व-मध्य यूनान में एक बड़ा ही सेकरा दर्रा है- थर्मापायली। यह दर्रा उत्तरी मार्ग से यूनान में आने-जाने का मुख्य Read more

ई.पू. पांचवीं-छठी शताब्दी में फारस के बादशाहों का बड़ा बोलबाला था। एजियन सागर (Aegean sea) के निकट के लगभग सभी Read more

1870 में जर्मन पुरातत्ववेत्ता (Archaeology) हेनरिक श्लिमैन (Henrich Schliemann) ने पहली बार सिद्ध किया कि टॉय का युद्ध यूनानी कवि होमर Read more

भारत 1947 में ब्रिटिश उपनिषेशवादी दासता से मुक्त हुआ किन्तु इसके पूर्वी तथा पश्चिमी सीमांत प्रदेशों में मुस्लिम बहुमत वाले क्षेत्रों Read more

लीपज़िग युद्ध का परिणाम क्या था?

यह निःसेदह इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जो न केवल 1945 से यूरोप पर वर्चस्व वाले शीत युद्ध की समाप्ति का संकेत था, बल्कि उस साम्यवादी प्रणाली के अंत का भी, जिसने1917 से रूस पर शासन किया.

100 दिन का शासन क्या है?

शासन द्वारा उक्‍त योजना में जोड़े जा रहे लाभार्थियों के उपचार पर व्‍यय होने वाली 100 प्रतिशत राशि वहन की जावेगी।

वाटरलू की लड़ाई में किसकी पराजय हुई?

अगर आप सैन्य मामलों के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं, तब भी शायद आपने वाटरलू की लड़ाई के बारे में सुना होगा. यह इतिहास में सबसे मशहूर लड़ाइयों में से एक है. 19वीं सदी की शुरुआत में अधिकांश यूरोप को जीतने वाले फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट की हार हुई थी.

नेपोलियन युद्ध की पृष्ठभूमि क्या थी?

नेपोलियन ने इटली के पीडमांड राज्य को फ्रांस में सम्मिलित कर लिया, हालैण्ड को अपने अधिकार में करके वहां के एण्टवर्प बंदरगाह को जल सेना के लिए विस्तृत करना प्रारंभ कर दिया। उसके ये कार्य इंग्लैण्ड के हितों के विरूद्ध थे, इसलिए 18 मई 1803 को इंग्लैण्ड ने फ्रांस के विरूद्ध युद्ध घोषित कर दिया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग