मुंबई का प्रसिद्ध भोजन क्या है? - mumbee ka prasiddh bhojan kya hai?

अगर हम मुंबई की दो सबसे प्रसिद्ध चीजों की बात करें, जिसके लिए ये शहर इतना मशहूर है तो वो है सबसे पहला बॉलीवुड और दूसरा है यहां का टेस्टी स्ट्रीट फूड। शहर भर में आप हर गली, फुटपाथ पर, या स्कूलों और कार्यलयों के पास फूड स्टॉल लगे हुए देख सकते हैं। मुंबई के स्ट्रीट फूड की सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इसकी तारीफ होती है। मुंबई में आपको न सिर्फ लो से हाई लेवल तक हर तरह के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं यहां के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड के बारे में -

मुंबई में वड़ा पाव - Vada Pav in Mumbai in Hindi

वड़ा पाव मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। हालांकि आपको ये डिश किसी भी रेस्टोरेंट के मेन्यू में देखने को मिल जाएगी, लेकिन वड़ा पाव खाने का सबसे अच्छा अनुभव आपको स्ट्रीट फूड स्टॉल में ही मिल सकता है। वड़ा मूल रूप से एक आलू की पैटी है, जिसे बेसन के साथ डीप फ्राई किया जाता है। इसे तीखी-मीठी चटनी (सॉस) और ब्रेड के साथ सर्व किया जाता है। आपको मुंबई में 10 रुपए में वड़ा पाव कहीं भी खाने को मिल जाएगा।

बर्फीले पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के अलावा हिमाचल प्रदेश की ये 7 डिश भी हैं पर्यटकों के बीच बेहद मशहूर

(फोटो साभार : TOI)

मुंबई में सेव बटाटा पुरी - Sev Batata Puri in Mumbai in Hindi

सेव बटाटा पुरी एक चाट आइटम है जो मुंबई वासियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सेव बटाटा पुरी प्याज, आलू, टमाटर और मिर्च का मिश्रण है जिसे तली हुई फ्लैट पूरियों पर परोसा जाता है और इसके ऊपर मीठी, मसालेदार और पुदीने की चटनी डाली जाती है। पानी पुरी की तरह, सेव बटाटा पुरी को प्लेट में परोसा जाता है। इसे आमतौर पर शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाया जाता है। एक अनोखे स्वाद के लिए, दही (दही) सेव बटाटा पुरी ट्राई करें, जिसमें ऊपर से सॉस और दही डाली जाती है। भेल पुरी की एक प्लेट की कीमत 60 रुपए है।

इडली-डोसा ही नहीं चेन्नई के ये खास व्यंजन भी हैं लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय, आप भी जरूर

(फोटो साभार : indiatimes)

मुंबई में रगड़ा पैटीस स्ट्रीट फूड - Ragda Pattice street food in Mumbai in Hindi

ये एक यूनीक आइटम है, जिसमें सफेद मटर के साथ ग्रेवी होती है जिसे आलू टिक्की के साथ सर्व किया जाता है और ऊपर से धनिया और कुछ स्पेशल चटनी डाली जाती है। रगड़ा पैटीस आपको मुंबई में कहीं भी मिल जाएगी और सबसे इसे लंच के दौरान खाया जाता है।

7 ऐसी गुजरती डिशेस जो रहती हैं हमेशा गुजरातियों के दिल में, कभी चखा है आपने इन व्यंजनों को?

(फोटो साभार : indiatimes)

मुंबई में फ्रेंकी स्ट्रीट फूड - Frankie Street Food in Mumbai in Hindi

फ्रेंकी मुंबई की सड़कों पर परोसे जाने वाला सबसे प्रसिद्ध रोल्स में से एक है। प्रत्येक फ्रेंकी रोल के लिए फिलिंग एक ही कंपनी (टिब्स) द्वारा बनाई जाती है। रोल वेज और नॉन वेज दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं। पूरे मुंबई में फ्रेंकी स्टालों की एक ख़ासियत यह है कि उनमें से लगभग सभी की गाड़ियां लाल रंग में रंगी हुई होंगी। एक फ्रेंकी आपको 30 रुपए से 60 रुपए के बीच मिल जाएगी।

बैंकॉक के ये आइकॉनिक स्ट्रीट फूड हर ट्रैवलर को करने चाहिए जरूर ट्राई

(फोटो साभार : TOI)

मुंबई में कबाब - Kebabs in Mumbai in Hindi

जब नॉन वेज खाने की बात आती है, तो मुंबई में कबाब से ज्यादा लोकप्रिय कोई और व्यंजन नहीं है। चाहे वह किसी रेस्तरां में हो या किसी स्टॉल में हो कबाब मुंबई के नॉन वेज लवर्स के बीच सबसे पसंदीदा है। मोहम्मद अली रोड, कोलाबा, जोगेश्वरी वेस्ट और बांद्रा स्टेशन की कई जगहों में आपको कबाब के कई विकल्प देखने को मिल जाएंगे। चिकन और मटन में उपलब्ध कबाब को आमतौर पर मसालेदार पुदीने की चटनी और प्याज के साथ परोसा जाता है।

दार्जिलिंग के लोगों के बीच बेहद ही लोकप्रिय हैं ये स्ट्रीट फूड, क्या आपने कभी अपने टूर के दौरान इन्हें टेस्ट किया है?

(फोटो साभार : indiatimes)

मुंबई में जूस और फालूदा - Juice and Falooda in Mumbai in Hindi

मुंबई में आपको हर जगह जूस के ढेरों स्टॉल मिल जाएंगे। मुंबई के प्रसिद्ध जूस स्टॉल में विले पार्ले में अमर जूस सेंटर, वर्ली में हाजी अली जूस सेंटर और क्रॉफर्ड मार्केट के सामने बादशाह फालूदा है। मुंबई के स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर आपको जूस के काफी स्टॉल भी मिल जाएंगे। मीठा लाइम और नींबू मुंबई के लोगों के बीच एक लोकप्रिय जूस है।

पुणे में घूमने के साथ-साथ इन स्ट्रीट फूड्स का भी लें मजा, स्वादिष्ट खाने के लिए जाने जाते हैं यहां के व्यंजन

(फोटो साभार : TOI)

मुंबई में चाइनीज भेल - Chinese Bhel in Mumbai in Hindi

मुंबई की चहल पहल में नए आये पर्यटकों को हम बता देते हैं कि चाइनीज भेज क्या है, चाइनीज भेल दो अलग-अलग व्यंजनों, भारतीय और चीनी को मिलाकर बनाई जाती है। ये भेल बच्चों के साथ-साथ बड़ो में भी बेहद लोकप्रिय है। चाइनीज भेल कुछ और नहीं बल्कि तले हुए नूडल्स हैं जिन्हें शेजवान सॉस, प्याज और कुछ कटी हुई मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।

ये हैं उदयपुर के लजीज स्ट्रीट फूड्स, घूमने के साथ-साथ इन व्यंजनों का भी उठाएं लुत्फ

(फोटो साभार : indiatimes)

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग