महाशिवरात्रि के व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए? - mahaashivaraatri ke vrat mein shaam ko kya khaana chaahie?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत-उपवास करते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा और अर्चना करते हैं। शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान होता है। सच्ची आस्था और निश्चल मन से भगवान को नमन करके अगर आप कुछ मांगते हैं तो वह आप पर प्रसन्न हो सकते हैं। कुछ लोग शिवरात्रि के दिन व्रत रहते हैं लेकिन अगर आप शिवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे तो कुछ वर्जित चीजों को खाने से परहेज कर सकते हैं। इस बार शिवरात्रि एक मार्च 2022 को मनाई जा रही है। इस मौके पर अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अन्न ग्रहण न करके व्रत रख सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि शिवरात्रि के पावन दिन पर क्या खा सकते हैं और क्या भूल से भी नहीं खाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से करें परहेज। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं 

फलों का सेवन

व्रत में कई चीजे आप नहीं खा सकते हैं। ऐसे में व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं और व्रत में इन्हें खाया भी जा सकता है।  शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

ठंडाई का सेवन

व्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो पेट के लिए भी लाभदायक है। सादा दूध न पीकर उसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची आदि वाला दूध पी सकते हैं। शिवरात्रि में पानी का भरपूर सेवन करें।

सात्विक भोजन

महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए। आलू, कद्दू, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं।

शिवरात्रि में क्या न खाएं?

लहसुन प्याज का सेवन न करें

आप महाशिवरात्रि का व्रत रहे या न रहें लेकिन इस दिन लहसुन प्याज का सेवन न करें। पवित्र दिनों में लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए। इसलिए खाना बनाते समय लहसुन-प्याज न मिलाएं।

शिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाते हैं?

शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैंव्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो पेट के लिए भी लाभदायक है।

शिवरात्रि के दिन शाम को क्या खाना चाहिए?

फलों में आप केला, सेब, संतरा, अनार जैसे फल खा सकते हैं. इससे आप शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं और आपका पेट भी भरा रहेगा. 5- अन्न- व्रत में अन्न खाना मना होता है. आप इसकी जगह पर सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा खा सकते हैं.

रात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए?

-व्रत के दिन आप मखाने और मूंगफली को हल्के घी में फ्राई कर इसमें सेंधा नमक मिलकर भी खा सकते हैं। -व्रत में मीठी चीजें खा सकते हैं जिसमें गाजर या लौकी की खीर बनाकर खा सकते हैं। -शिवरात्रि के व्रत में मांसाहार और भारी भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए

महाशिवरात्रि का व्रत कब खोलते हैं?

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के व्रत की शुरुआत त्रयोदशी से ही हो जाती है और इसी दिन से लोगों को शुद्ध सात्विक आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। कुछ लोग तो इसी दिन से व्रत का आरंभ कर देते हैं। इसके बाद चतुर्दशी तिथि को पूजा करके व्रत करने का संकल्‍प लेते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग