मूली खाने से क्या पेट में गैस बनती है? - moolee khaane se kya pet mein gais banatee hai?

सर्दियों में आने वाली कुछ प्रमुख सब्जियों में मूली भी शामिल है। लोग इसे सलाद, चटनी, सब्जी और पराठा बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। पर कुछ लोगों को मूली खाना अच्छा नहीं लगता। इसके पीछे वो तर्क देते हैं कि मूली खाने से उन्हें एसिडिटी, बदहजमी और पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं। दरअसल, ये बात सही भी है कि मूली खाने से लोगों को गैस की समस्या होती है। पर आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है और इससे बचने का उपाय क्या है? नहीं तो,  हमने इसी बारे में लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन अश्वनी कुमार से बात की, जिन्होंने हमें इसके कारणों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मूली खाने के सही समय (right time to eat radish) के बारे में भी बताया जिससे कि आप मूली खाने के नुकसानों से बच सकते हैं। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं मूली खाने से गैस क्यों बनती है?

मूली खाने से गैस बनती है -Does radish cause acidity?

मूली एल्कलाइन (Alkaline food) फूड है, जिसे खाने से एसिडिटी होती है। दरअसल, जब आप मूली खाते हैं तो इससे आपके शरीर का पीएच डिसबैलेंस होने लगता है। इससे एसिड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और ये एसिड रिफ्लक्स जैसा होता है यानी कि कुछ भी खाते ही आपको लगेगा कि ये पेट में चढ़ रहा है और गले में वापिस आ रहा है। इससे खट्टी डकारें होती हैं और एसिडिटी शुरू हो जाती है। इस तरह मूली गैस बनने के साथ कई बार पेट दर्द का भी कारण बनता है।

मूली खाने से गैस बनने पर क्या करें-How to eat radish to avoid acidity in hindi?

1. मूली खाने का सही समय चुनें

मूली खाने का समय बदलने से आप मूली के कारण बनने वाली गैस से बच सकते हैं। मूली आमतौर पर सेवन करने के लिए सुरक्षित होती है। हालांकि, मूली की एक बड़ी मात्रा पाचन तंत्र को परेशान कर सकती है और पेट फूलना और ऐंठन का कारण बन सकती है। पर इससे बचने के लिए आप बस इसे रात को और सुबह खाली पेट खाने से बचें। दरअसल, जब सुबह खाली पेट आप मूली खाते हैं तो ये पेट के पीच को डिसबैलेंस कर देता है और इस वजह से आपको गैस की समस्या होनी लगती है। इसके अलावा जब आप इसे रात को खाते हैं या फिर खा कर सो जाते हैं तो ये ब्लॉटिंग का कारण बन जाता है। इसलिए आपको इन दोनों ही समय पर मूली नहीं खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : क्या सुबह खाली पेट कीवी खाना शरीर के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट की राय

2. दिन में खाएं मूली

अगर आप चाहते हैं कि आप मूली खाएं और आपको कोई भी दिक्कत ना हो तो आपको मूली दिन के समय खाना चाहिए। दरअसल, दिन के समय मूली खाने से ये आराम से पच जाता है। ऐसा इसलिए कि मूली को पचने के लिए लंबा समय चाहिए होता है तो, दिन में इसे करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इस तरह आपका खाना आसानी से पच जाता है।

3. मूली को काला नमक लगा कर खाएं

मूली को आप काला नमक लगा कर खा सकते हैं। इससे होगा ये कि मूली एसिडिक है और काला नमक बेसिक नेचर का। तो, ये दोनों मिल कर एक दूसरे को न्यूट्रलाइज कर देंगे और जब आप इन दोनों को एक साथ खाएंगे तो ये एसिडिटी का भी कारण नहीं बनेगा। साथ ही काला नमक पेट के लिए और एसिडिटी के लिए, दोनों में ही फायदेमंद है।

4. मूली के पराठे में अजवाइन मिलाएं

अगर आप मूली के पराठे खाना चाहते हैं और चाहते हैं कि उससे आपको गैस ना बने तो आप इसमें अजवाइन मिला सकते हैं। अजवाइन की खास बात ये है कि ये पाचन क्रिया को सही करता है और आप जो भी खाएंगे उसे आसानी से पचा देगा। इसलिए जब आप मूली के पराठे बनाते हैं और उसमें अजवाइन का इस्तेमाल करते हैं तो ये जल्दी पच जाता है और आपको एसिडिटी भी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें : नए साल पर लें ये डाइट रेजॉल्यूशन, बॉडी होगी फिट और दूर रहेंगी बीमारियां

5. मूली को दही के साथ खाएं

 कुछ लोगों को मूली से एलर्जी हो सकती है, इसके सेवन के बाद पित्ती या खुजली हो सकती है। साथ ही कुछ लोगों को इससे पेट दर्द भी हो सकता है। ऐसे में दही मूली के असर को न्यूट्रलाइज कर सकता है और इसलिए आपको मूली को दही के साथ खाना चाहिए।

तो, इन 5 तरीकों से मूली खाने से आप गैस और बदहजमी से बचे रह सकते हैं। साथ ही कोशिश करें कि मूली को कभी भी सुबह और शाम में ना खाएं। ना ही मूली खाने के बाद सोएं। इससे आपकी पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं।  

सफेद छोले- छोले पुड़ी, छोले भटूरे, छोले चवाल ये कुछ ऐसी डिश हैं जिसे बहुत चाव से खाया जाता है लेकिन छोले खाने से गैस बनती है. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें छोले नहीं खाने चाहिए या फिर सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

क्या मूली से गैस बनता है?

लोगों की शिकायत होती है कि मूली खाने के बाद उन्हें गैस बनती है, जिससे उन्हें कभी कभी लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है। कई लोगों को मूली खाने से पेट में दर्द होने की भी शिकायत रहती है। आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक इस तरह की समस्या मूली खाने से नहीं होती, बल्कि मूली के सेवन के गलत तरीके से होती है।

क्या मूली खाने से एसिडिटी होती है?

ओनलीमाईहेल्‍थ के मुताबिक, दरअसल कई लोग इस लिए मूली खाना नहीं पसंद करते हैं क्‍योंकि उन्‍हें इसे खाते ही पेट में गैस (Acidity) की समस्‍या शुरू हो जाती है. लेकिन आपको बता दें कि अगर आप इसे बनाने और खाने के तरीके में बदलाव करें तो आप मूली खाने के बाद गैस की समस्‍या से बच सकते हैं.

मूली खाने से पेट में दर्द क्यों होता है?

ऐसा इसलिए क्योंकि मूली वात प्रकृति की होती है अर्थात यह शरीर के अंदर वायु बढ़ाने का काम करती है, जिससे आपका दर्द बहुत अधिक बढ़ सकता है. कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट में भारीपन की समस्या होती है, कुछ लोगों को पेट फूलने की दिक्कत होती है तो कुछ लोगों को सीने पर जलन या खट्टी डकार की समस्या होने लगती है.

मूली कब नहीं खाना चाहिए?

आपको रात के समय में मूली का सेवन करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है. वहीं आयरन का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज गैसे आदि समस्याएं होती हैं. इतना ही नहीं अगर आप रात में मूली का सेवन करते हैं तो इससे घुटना,कमर,कंधा या पैर में भी दर्द होता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग