मीन राशि की प्रेम राशि कौन है? - meen raashi kee prem raashi kaun hai?

अगर आपकी राशि मीन है तो आप ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जरूर जानें।   

सभी राशियां एक दूसरे से भिन्न स्वभाव की होती हैं और उनकी कुछ अलग विशेषताएं होती हैं। किसी राशि के लोग गुस्सैल तो किस राशि के हंसमुख स्वभाव के होते हैं, किसी राशि के लोग स्वभाव से बेहद भावुक होते हैं, तो कुछ राशियां कठोर होती हैं। सभी राशियों के स्वभाव के बारे में हमें ज्योतिष से जानकारी मिल सकती है।

दरअसल ज्योतिष शास्त्र हमें भूत, वर्तमान और भविष्य की सटीक जानकारी देने में मदद करता है। पिछले कुछ दिनों से हम सभी 12 राशियों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में बता रहे हैं  इसी क्रम में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से मीन राशि के लोगों के स्वभाव के बारे में जानें। 

स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं 

ज्योतिष के अनुसार मीन राशि के लोग स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इनके विचारों से लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग विनम्र दिल वाले इंसान होते हैं। ये काल्पनिक दुनिया में ज्यादा रहते हैं। इनके पास धन आवश्यकता से अधिक होने के कारण कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। इस राशि के लोगों को युवा अवस्था में ही धन, वैभव, ऐश्वर्य एवं भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। ये ईश्वर के भक्त होते हैं, लेकिन अंध भक्ति का दिखावा नहीं करते हैं। ये अपने माता पिता के प्रति श्रद्धावान एवं उनकी सहायता करने में आगे होते हैं।

उदार और दयालु स्वभाव के होते हैं 

मीन राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत दयालु और उदार होते हैं। ये लोग किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास कर लेते हैं। ज्यादा इमोशनल होने की वजह से कई बार लोग इनके इस स्वभाव का फायदा उठा लेते हैं। ये लोग सहज और कलात्मक होते हैं। मीन राशि वाले परिवार के लिए समर्पित होते हैं। ये अपने व्यवसाय को बार-बार बदलते रहते हैं। परिवार में यदि कोई भी समस्या होती है तो वे शीघ्र दूर करने की कोशिश करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:आपकी राशि बताएगी कि कौन है आपका दोस्‍त और कौन है दुश्‍मन

दूसरों की मदद करते हैं 

दान देने के लिए ये हमेशा तत्पर रहते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मीन राशि के लोग पैसों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं, फिर भी सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए पैसे जमा करते हैं। मीन राशि के लोग बहुत ही दोस्ताना स्वभाव के होते हैं। ये लोग नि:स्वार्थ स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा कुछ पाने की उम्मीद के बिना दूसरों की मदद करते हैं। दोस्तों की जरूरत को हमेशा अपनी जरूरत समझते हैं। 

मीन राशि की लव लाइफ

प्यार को देते हैं अहमियत 

मीन राशि के जातक प्यार को अभूतपूर्व मानते हैं। उनके लिए प्यार किसी चमत्कार जैसा है। ये लोग प्यार में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। उनका मानना होता है कि प्यार सिर्फ देने के नाम है। इसलिए ये लोग सामने वाले से ज्यादा उम्मीद किए बिना ही सिर्फ अपना प्यार लुटाते हैं। इनका माना होता है कि यदि प्यार जिंदगी में है तभी इसके मायने हैं। प्रेम इनके लिए अत्यंत पवित्र एहसास होता है। इसके बिना जीवन अधूरा होता है। 

इसे जरूर पढ़ें:मीन लव हॉरोस्कोप 2022: इस वर्ष कैसे रहेंगे आपके प्रेम और वैवाहिक संबंध, पंडित जी से जानें

Recommended Video

इन्हें आपसी झगड़े पसंद नहीं होते हैं 

प्यार को अहमियत देने वाली मीन राशि के लोग कभी भी अपने रिश्तों में मनमुटाव या लड़ाई झगडे पसंद नहीं करते हैं। ये लोग प्यार के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी भी तरह का लड़ाई झगड़ा जल्द ख़त्म हो जाये इसलिए शीघ्र ही नरम हो जाते हैं। चूंकि ये प्यार में लड़ाई झगड़ा नहीं चाहते हैं, इसलिए मीन राशि के लोगों के साथ अन्य राशियों के लोगों की अनबन कम होता है। ये प्यार में चीजों को देने में या क्षमा करने में विश्वास करते हैं। स्वभाव से काफी विनम्र होते हैं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को बहुत ज्यादा सम्मान देते हैं। 

प्यार में अच्छी भाषा को अहमियत देते हैं 

इनमें समाजसेवा की प्रवृति होने की वजह से ये कभी भी समझौता कर लेते हैं। ये कोमल और निःस्वार्थ होते हैं व् किसी को जल्दी अपने दिल की बात नहीं बताते हैं। इनके विचार दूसरों से बिलकुल अलग होते हैं। प्यार में ये बहुत अच्छी भाषा का प्रयोग करते हैं। अपने साथी या प्रेमी को बहुत सम्मान देते हैं और सम्मान वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। लेकिन कई बार यदि प्यार में इन्हे धोखा मिल जाए तो ये गलत रास्ते पर भी जा सकते हैं। ये प्यार की गहराई तक नहीं जाते हैं और ऊपरी दिखावे से ही दूसरों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। यदि आप मीन राशि के साथ प्यार या वैवाहिक संबंधों में हैं तो भूलकर भी इन्हें धोखा न दें।

किस राशि से बन सकते हैं मीन के अच्छे संयोग 

मीन राशि एक ऐसी राशि के जो किसी भी अन्य राशि के साथ अच्छे संयोग बना सकती है। लेकिन यदि बात शादी या प्रेम संबंधों की है तो मीन के साथ मकर राशि का मेल सबसे अच्छा है। इसके अलावा मीन राशि की लड़कियों के लिए वृश्चिक राशि सबसे अच्छा मेल माना जाता है। 

अगर आपकी राशि भी मीन है तो हमें उम्मीद है कि ये ज्योतिषीय अनुमान आपके लिए काफी हद तक ठीक होगा। हालांकि ये समय और ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार बदल भी सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and pixabay 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

मीन राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

मीन प्रेमियों के लिए वृश्चिक, कर्क तथा मीन राशि वाले जातक अच्छे साथी साबित होते हैं।

मीन राशि का मित्र कौन है?

मेष, कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के साथ इनकी मित्रता रहेगी तथा इनसे अच्छे संबंध बनते रहेंगे। वृषभ, मिथुन, कन्या तथा तुला राशि वालों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। इनके मित्र सभी प्रकार के होते हैं।

मीन राशि वालों को अपना प्यार कब मिलेगा?

मीन राशि प्रेम एवं संबंध राशिफल 2022 – वर्ष का चौथा तिमाही 1 अक्टूबर 2022 से 31 दिसम्बर 2022: 2022 के इन मासों मे मातृ, पितृ, पक्ष से सहयोग व प्यार मिलता हुआ रहेगा। जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि का जीवनसाथी कौन सी राशि का होना चाहिए?

मीन राशि और वृषभ राशि का संबंध गहरा और विश्वसनीय होता है। अगर यह दोनों एक दूसरे के ऊपर विश्वास दिखाते हैं तो यह संबंध लंबा भी चलता है। इन दोनों राशियों को अपने जीवनसाथी का बेसब्री से इंतजार होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग