निम्न में से किस भाषा के नाम अपने राज्य से नहीं मिलते हैं? - nimn mein se kis bhaasha ke naam apane raajy se nahin milate hain?

भारत और उसके राज्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

भारत संस्कृतिक विविधता वाला देश है और यह विश्व की प्राचीनतम और महानतम सभ्यताओ में से एक है. भारत राज्यों का संघ, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य है जिसमें शासन की संसदीय प्रणाली है. इस लेख में हम भारत और उसके राज्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज प्रस्तुत कर रहे हैं जो विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है.

Indian Map

भारत के संविधान में भारत को "राज्यों का संघ" कहा गया है. वर्तमान में भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं. इन सभी प्रदेशों की अपनी भाषा, संस्कृति, त्यौहार, खानपान और पहनावा है. इस लेख में भारत की इसी विविधता पर आधारित 10 प्रश्नों की एक क्विज दी जा रही है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है.

1. भारत एक राज्यों का संघ है जिसमें 29 राज्यों और कितने केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं?

A. 6

B. 7

C. 8

D. 9

उत्तर: B

2. निम्न लिखित में से कौन अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है?

A. इटानगर

B. दिसपुर

C. इंफाल

D. शिलांग

उत्तर: A

3. आंध्र प्रदेश में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा कौन-कौन सी हैं?

A. अंग्रेजी और तेलगु

B. तेलुगू और उर्दू

C. तेलुगू और कन्नड़

D. उपरोक्त सभी

उत्तर: B

भारत के सर्वोत्कृष्ट व्यक्ति, वस्तु एवं स्थान से जुड़े तथ्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

4. हरियाणा का राजकीय फूल कौन-सा है?

A. कमल

B. रोडोडेंड्रोन

C. गोल्डन शावर

D. घोषित नहीं

उत्तर: A

5. निम्न में से कौन सा राज्य उत्तर में स्थित नहीं है?

A. झारखंड

B. जम्मू और कश्मीर

C. हिमाचल प्रदेश

D. हरियाणा

उत्तर: A

6. किस राज्य की मुख्य भाषा खासी है?

A. मिज़ोरम

B. नागालैंड

C. मेघालय

D. त्रिपुरा

उत्तर: C

विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज

7. निम्नलिखित में से किस राज्य का राजकीय वृक्ष बादाम है?

A. हिमाचल प्रदेश

B. गोवा

C. जम्मू और कश्मीर

D. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: C

8. किस राज्य का सीमा क्षेत्र सबसे बड़ा है?

A. महाराष्ट्र

B. मध्य प्रदेश

C. उत्तर प्रदेश

D. राजस्थान

उत्तर: D

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय प्रतीक पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज

9. निम्नलिखित किस राज्य में सबसे ज्यादा आबादी है?

A. उत्तर प्रदेश

B. महाराष्ट्र

C. बिहार

D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: A

10. एलीफंट फॉल्स किस राज्य में स्थित हैं?

A. मिज़ोरम

B. उड़ीसा

C. मणिपुर

D. मेघालय

उत्तर: D

उपरोक्त भारत और उसके राज्यों पर आधारित 10 वतुनिष्ठ सामान्य ज्ञान प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी हैं।

विभिन्न देशों के पुराने नाम पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज

खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर

भारत के कौन-से राज्य में कौन-सी भाषा बोली जाती है पर आधारित सामान्य ज्ञान:

भारतीय राज्य देश के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई हैं। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, जिनका चुनाव उस राज्य के मतदाताओं द्वारा प्रति पाँच वर्ष की अवधि पर किया जाता है। प्रत्येक राज्य की अपनी विधानसभा भी होती हैं, जो राज्य स्तर पर भारत की संसद के समान ही हैं, जहाँ से राज्य सरकार, राज्य में शासन चलाती है। संसार में सबसे बड़ा गणतन्त्र, भारत गणराज्य में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। राज्य का मुखिया मुख्यमंत्रीहोता हैं और केंद्र शासित प्रदेश का मुखिया को उप-राज्यपाल या प्रशासक कहा जाता हैं।

भारत के 28 राज्य और 22 भाषाओं के नाम

भारत अनेकता में एकता प्रदर्शित करने वाला देश हैं। यहाँ हर एक राज्य में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं, रहन-सहन और बोली और संस्कृति भी हर 40-50 किलोमीटर में ही अलग दिखाई देती हैं। भारत में विभिन्नता का स्वरूप न केवल भौगोलिक है, बल्कि भाषायी तथा सांस्कृतिक भी है। हिन्दी भाषा को भारत की राजकीय और आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है और हिंदी भारत के 10 राज्यों की राजकीय भाषा है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1652 मातृभाषायें प्रचलन में हैं, जबकि संविधान द्वारा 22 भाषाओं को राजभाषा की मान्यता प्रदान की गयी है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के अंतर्गत पहले केवल 15 भाषाओं को राजभाषा की मान्यता दी गयी थी, लेकिन 21वें संविधान संशोधन के द्वारा सिन्धी को तथा 71वाँ संविधान संशोधन द्वारा नेपाली, कोंकणी तथा मणिपुरी को भी राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया। बाद में 92वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में चार नई भाषाओं बोडो, डोगरी, मैथिली तथा संथाली को राजभाषा में शामिल कर लिया गया। इस प्रकार अब संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। भारत में इन 22 भाषाओं को बोलने वाले लोगों की कुल संख्या लगभग 90% है। इन 22 भाषाओं के अतिरिक्त अंग्रेज़ी भी सहायक राजभाषा है और यह मिज़ोरम, नागालैण्ड तथा मेघालय की राजभाषा भी है। कुल मिलाकर भारत में 58 भाषाएँ  स्कूलों में पढ़ायी की जाती है। भारत के सभी राज्यों की प्रमुख भाषाओं के नाम निम्नलिखित है- 

भारत के 28 राज्यों में बोली जाने वाली 22 भाषाओं की सूची:

भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भाषा अन्य भाषा
जम्मू एवं कश्मीर कश्मीरी डोगरी और हिंदी
हिमाचल प्रदेश हिन्दी पंजाबी और नेपाली
हरियाणा हिन्दी पंजाबी और उर्दू
पंजाब पंजाबी हिन्दी
उत्तराखंड हिन्दी गड्वाली, कुमाऊनी, उर्दू, पंजाबी और नेपाली
दिल्ली हिन्दी पंजाबी, उर्दू और बंगाली
उत्तर प्रदेश हिन्दी उर्दू
राजस्थान हिन्दी पंजाबी और उर्दू
मध्य प्रदेश हिन्दी मराठी और उर्दू
पश्चिम बंगाल बंगाली हिंदी, संताली, उर्दू, नेपाली
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढी हिन्दी
बिहार हिन्दी मैथिली और उर्दू
झारखंड हिन्दी संताली, बंगाली और उर्दू
सिक्किम नेपाली हिन्दी, बंगाली
अरुणाचल प्रदेश बंगाली नेपाली, हिन्दी और असमिया
नागालैंड बंगाली हिन्दी और नेपाली
मिजोरम बंगाली हिन्दी और नेपाली
असम असमिया बंगाली, हिंदी, बोडो और नेपाली
त्रिपुरा बंगाली हिन्दी
मेघालय बंगाली हिन्दी और नेपाली
मणिपुर मणिपुरी, नेपाली, हिन्दी और बंगाली
ओडिशा ओरिया हिंदी, तेलुगु और संताली
महाराष्ट्र मराठी हिन्दी, उर्दू और गुजराती
गुजरात गुजराती हिंदी, सिंधी, मराठी और उर्दू
कर्नाटक कन्नड़ उर्दू, तेलुगू, मराठी और तमिल
दमन और दीव गुजराती हिंदी और मराठी
दादरा और नगर हवेली गुजराती हिंदी, कोंकणी और मराठी
गोवा कोंकणी मराठी, हिन्दी और कन्नड़
आंध्र प्रदेश तेलुगु उर्दू, हिंदी और तमिल
केरल मलयालम -
लक्षद्वीप मलयालम -
तमिलनाडु तमिल तेलुगू, कन्नड़ और उर्दू
पुडुचेरी तमिल तेलुगू, कन्नड़ और उर्दू
अंडमान और निकोबार द्वीप बंगाली हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम

इन्हें भी पढ़े: भारतीय राज्य और लोक नृत्य की सूची

प्रश्नोत्तर (FAQs):

𝒬. मलयालम किस राज्य की भाषा है?

𝒜. केरल की भाषा मलयालम है जो द्रविड़ परिवार की भाषाओं में एक है। मलयालम भाषा के उद्गम के बारे में अनेक सिद्धान्त प्रस्तुत किए गए हैं।

𝒬. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग "बौद्धवाद" के प्रचार के लिए किया गया?

𝒜. पाली भाषा का ज्यादा प्रयोग 'बौद्धवाद' के प्रचार के लिए किया गया था। सन 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में बौद्धों की जनसंख्या 84 लाख से अधिक है जिनमें से 87% (73 लाख) नवबौद्ध हैं।

𝒬. भाषायी राज्यों की माँग पर विचार करने के लिए 1953 ई० में गठित, राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

𝒜. भाषायी राज्यों की माँग पर विचार करने के लिए 1953 ई० में गठित, राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष फजल अली थे। उनका पूरा नाम खान बहादुर सैयद सर फ़ज़ल अली वे असम और उड़ीसा के राज्यपाल तथा न्यायधीश थे।

𝒬. किस को सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘भारत का प्रक्षेपास्त्र पुरुष (मिसाइल मैन)’ कहा जाता है?

𝒜. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘भारत का प्रक्षेपास्त्र पुरुष (मिसाइल मैन)’ कहा जाता है। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे।

𝒬. तमिल भाषा के ‘शिलप्पदिकारम’ और ‘मणिमेखलई’ नामक गौरव ग्रन्थ किससे संबंधित है?

𝒜. तमिल भाषा के ‘शिलप्पदिकारम’ और ‘मणिमेखलई’ नामक गौरव ग्रन्थ हिन्दू धर्म से संबंधित हैं। जिसमे शिलप्पादिकारम को 'तमिल साहित्य' के प्रथम महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। और मणिमेकलई कवि चितलाई चतनार द्वारा रचित एक महाकाव्य है , जो कि आधुनिक तमिल साहित्य पाँच महाकाव्यों में से एक है।

𝒬. लक्षद्वीप के लोग मूलत: कौन-सी भाषा बोलते है?

𝒜. लक्षद्वीप के लोग मूलत: मलयालम भाषा बोलते है। और जिसमे मिनिकॉय द्वीप पर माही या माह्ल भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। द्वीप समूह जातीय रूप से निकटतम भारतीय राज्य केरल के मलयाली लोगों के समान हैं।

𝒬. भारतीय संविधान की अनुसूचियों में से कौन-सी अनुसूची में संविधान के तहत मान्यता प्राप्त भाषाएँ सूचिबद्ध हैं?

𝒜. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।इसके बाद, कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को 1992 ई. में जोड़ा गया। हाल में 2003 में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा, और संथाली भाषा शामिल किए गए

𝒬. राज्यों को भाषाई आधार पर कब पुनर्गठित किया गया था?

𝒜. सरकार ने 22 दिसम्बर 1953 को राज्य पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति की घोषणा की। राज्यों को भाषाई आधार पर 1956 ई० में पुनर्गठित किया गया था

𝒬. स्वतंत्र भारत का वह सबसे पहला राज्य कौन-सा है जो केवल भाषाई आधार पर बनाया गया या?

𝒜. अक्टूबर 1953 को आंध्र प्रदेश राज्य का गठन हो गया, जो भाषा के आधार पर गठित भारत का पहला राज्य था। आंध्र प्रदेश राज्य के गठन के कारण भारत के अन्य भाषा भाषियों के मांग की अवहेलना नहीं की जा सकती थी। इसलिए सरकार ने 22 दिसम्बर 1953 को राज्य पुनर्गठन आयोग की नियुक्ति की घोषणा की ।

𝒬. भारत में जनसंख्या की क्षमता की परिभाषा किस रूप में दी जाती है?

𝒜. भारत में जनसंख्या की क्षमता की परिभाषा प्रति वर्ग किलोमीटर व्यक्तियो की संख्या के रूप में दी जाती है।

RELATED POSTS

LATEST POSTS

POPULAR POSTS

🙏 If you liked it, share with friends.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग