Q.14: निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-
(a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O
(b) NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O
(c) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3
(d) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCL
उत्तर- (a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O
यहां Ca है दो तत्वों में, N दो तत्वों में, H तीन तत्वों में और O चार तत्वों में।
पहले Ca, N, H और फिर अंत में O के परमाणुओं की संख्या को समान करेंगे।
Ca परमाणुओं को संतुलित करें तो → Ca के परमाणु दोनों तरफ समान संख्या में हैं (1)
N परमाणुओं को संतुलित करने पर-
LHS RHS
N 1 2
N की संख्या दोनों ओर समान करने के लिए LHS के HNO3 को 2 से गुना कर दें।
इसी प्रकार O तथा H को भी दोनों तरफ संतुलित करें। इस प्रकार संतुलित समीकरण करके उपरोक्त अभिक्रिया होगी-
2HNO3 + Ca (OH)2 → Ca(NO3)2 + 2H2O
जांच करने पर-
परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या
H 2×1+2×1=4 2×2=4
N 2×1=2 2×1=2
O 2×3+2×1=8 2×3+2×1=8
Ca 1 1
(b) NaOH + H2SO4 → Na2So4 + H2O
यहां Na दो तत्वों में है, O चार तत्वों में, S दो तत्वों में। इसलिए पहले Na फिर S और H और अंत में O को संतुलित करेंगे।
Na परमाणुओं की संख्या जांचने पर-
LHS RHS
Na 1 2
इसे संतुलित करने के लिए LHS के NaOH को 2 से गुना करें।
2NaOH + H2SO4 → Na2 SO4 + H2O
S के परमाणुओं की संख्या पहले से ही दोनों तरफ समान है।
H को संतुलित करें-
LHS RHS
H 4 2
इसे संतुलित करने के लिए RHS में H2O को 2 से गुना करें।
2NaOH + H2SO4 → Na2 SO4 + 2H2O
अब O के परमाणुओं की संख्या को जांचे-
LHS RHS
O 6 6
तो अब उपरोक्त अभिक्रिया का संतुलित समीकरण है-
2NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + 2H2O
जांच करने पर-
परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या
Na 2 2
O 2+4=6 4 +2 = 6
H 2+2=4 2×2=4
S 1 1
(c ) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3
उपरोक्त अभिक्रिया में परमाणुओं की संख्या को जांचने पर-
परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या
Na 1 1
Cl 1 1
Ag 1 1
N 1 1
O 3 3
उपरोक्त अभिक्रिया में दोनों तरफ परमाणुओं की संख्या समान है अत: यह संतुलित समीकरण है।
(d) BaCl2 + H2SO4 → BaSo4 + HCl
उपरोक्त अभिक्रिया में हर परमाणु दो तत्वों में है।
Cl की संख्या जांचने पर-
LHS RHS
Cl 2 1
इसे संतुलित करने के लिए RHS में HCL को 2 से गुना कर दें।
BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + 2H1
Bs, S, O और H के परमाणुओं की संख्या दोनों तरफ पहले से ही समान है।
अत: संतुलित रासायनिक समीकरण है-
BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + 2HCl
फिर से उपरोक्त अभिक्रिया को जांचने पर
परमाणु LHS पर संख्या RHS पर संख्या
Ba 1 1
Cl 2 2
H 2 2
S 1 1
O 4 4