भारत में मुख्यतः चार नदी प्रणालियाँ है (अपवाह तंत्र) हैं। उत्तरी भारत में सिंधु, उत्तरी-मध्य भारत में गंगा, और उत्तर-पूर्व भारत में ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली है। ब्रह्मपुत्र नदी दुनिया में सबसे बड़ी नदी घाटियों में से एक है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। इस लेख में हमने भारत के ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
ब्रह्मपुत्र नदी विश्व में सबसे बड़ी नदी घाटियों में से एक है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह या हिमनद (ग्लेसियर) से हुआ है।
1. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी किस नाम से जानी जाती है।
A. दिहांग
B. सीआंग
C. त्संगपो या साम्पो
D. जमुना
Ans: C
व्याख्या: ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश में बहने वाली एक ऐतिहासिक नदी है। इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमनद (ग्लेसियर) से हुआ है। यह बांग्लादेश में जमुना, तिब्बत में त्सांग-पो या साम्पो, चीन में या-लू-त्सांग-पू चियांग या यरलुंग ज़ैगंबो जियांग तथा भारत में ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
2. निम्नलिखित में से कौन त्सांग-पो का शाब्दिक अर्थ है?
A. शोधक
B. आरोग्य
C. स्व-क्लीनर
D. उपरोक्त सभी
Ans: A
व्याख्या: तिब्बत में, ब्रह्मपुत्र नदी को त्सानपो के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है 'शोधक'। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
3. अरुणाचल प्रदेश में त्संगपो नदी किस नाम से जानी जाती है?
A. देहांग
B. देबांग
C. लोहित
D. सुवनश्री
Ans: A
व्याख्या: ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में त्संगपो या साम्पो, अरुणाचल में डिहं या देहांग तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आदि ब्रह्मपुत्र की उपनदियां हैं। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
4. देहांग नदी किस स्थान पर 'ब्रह्मपुत्र' के नाम से जानी जाती है?
A. सादिया
B. अनिनी
C. भालुकपोंग
D. जीरो
Ans: A
व्याख्या: जब देहांग नदी को सादिया शहर में पहुचती है तो यहाँ से 'ब्रह्मपुत्र' के नाम से जानी जाती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
पृथ्वी के जल विज्ञान (भूगोल) पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
5. निम्नलिखित में से किस नदी का संगम सादिया शहर में देहांग नदी से होती है और संगम के बाद 'ब्रह्मपुत्र' के नाम से जानी जाती है?
A. देबांग और देहांग
B. देबांग और धनश्री
C. देबांग और लोहित
D. उपरोक्त सभी
Ans: C
व्याख्या: देबांग और लोहित का संगम सादिया शहर में होती है और संगम के बाद नदी 'ब्रह्मपुत्र' के नाम से जानी जाती है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
6. निम्नलिखित में से कौन असम के ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा एक बड़ा नदी द्वीप है।
A. मजुली
B. डिब्रू सैखोवा
C. श्रीरंगम
D. भवानी द्वीप
Ans: A
व्याख्या: असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच 452 स्क्वेयर किलोमीटर पर है 'माजुली द्वीप ', जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। इसे हाल ही में भारत सरकार ने देश का पहला आयलैंड डिस्ट्रिक्ट घोषित किया है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
7. निम्नलिखित में से कौन सी सहायक नदी ब्रह्मपुत्र से उत्तरी छोर पर नहीं मिलती है?
A. नोआ दिहिंग
B. जियाढल
C. सीआंग
D. धनश्री
Ans: A
व्याख्या: नोआ दिहिंग नदी ब्रह्मपुत्र से दक्षिणी छोर पर मिलती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
भारत के बागान फसलों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
8. निम्नलिखित में से कौन सी सहायक नदी ब्रह्मपुत्र से दक्षिणी छोर पर नहीं मिलती है?
A. दिगारू
B. कोपिली
C. मानस
D. कृषनाइ
Ans: C
व्याख्या: मानस नदी ब्रह्मपुत्र से उत्तरी छोर पर मिलती है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
9. निम्नलिखित में से कौन सी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी बर्फ आधारित नहीं है?
A. नोआ दिहिंग
B. सुवनश्री
C. बुरिदेहिंग
D. पग्लादिया
Ans: A
व्याख्या: ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियों में सुवनश्री, मानस, जियाभराली, पग्लादिया, पुथिमारी और संकोश बर्फ आधारित है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
10. ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में किस नाम से जानी जाती है?
A. जमुना
B. पद्मा
C. मेघना
D. मडुवा
Ans: A
व्याख्या: ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। इसका उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमनद (ग्लेसियर) से हुआ है। इसकी की लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है। बांग्लादेश में यह जमुना के नाम से जानी जाती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
1000+ भारतीय भूगोल पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी