निर्धनता दूर करने के कौन कौन उपाया हैं? - nirdhanata door karane ke kaun kaun upaaya hain?

  1. Home
  2. /
  3. 10th class
  4. /
  5. सामाजिक विज्ञान 10th
  6. /
  7. भारत में निर्धनता दूर करने के उपाय?

निर्धनता का अर्थ?

निर्धनता का अर्थ उस रासायनिक प्रक्रिया से है जिसमे मनुष्य अपने जीवन की आधारभूत या बुनियादी आवश्यकताओं को भी पूरा करने मे सक्षम नही हो पाता। जब किसी समाज का बहुत बड़ा भाग न्यूनतम जीवन स्तर से भी वंचित रहता है तथा केवल निर्वाह स्तर ही गुजारा करता है तो उस समाज मे व्यापक निर्धनता विद्यमान रहती है।

1.गोडार्ड के अनुसार ” निर्धनता एक ऐसी स्थिति है जिसमे कोई व्यक्ति स्वयं अपनी व अपने आश्रितों की समाज स्वीकृति ढंग से पूर्ति नही कर पाता।”

Table of Contents

  • निर्धनता का अर्थ?
  • भारत में निर्धनता के कारण
  • भारत निर्धनता दूर करने के उपाय

2.जी. के. अग्रवाल के अनुसार ” निर्धनता का तात्पर्य एक ऐसे अभावग्रस्त जीवन से है, जो समाज के सामाजिक, आर्थिक कुसमायोजन से उत्पन्न होता है तथा जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति अपनी तथा अपने आश्रितों की अनिवार्य जरूरतों को पूरा करने मे असमर्थ रहता है।

भारत में निर्धनता के कारण

1. राष्ट्रीय आय एवं प्रति व्यक्ति आय का निम्न स्तर-

भारत का कुल राष्ट्रीय उत्पादन जनसंख्या की तुलना में कम है। पता प्रति व्यक्ति आय भी कम ही है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार भारत निर्धन देशों की श्रेणी में आता है।

इन्हें भी पढ़ें:- फसल चक्र की परिभाषा लिखिए।

2. विकास की धीमी दर-

भारत की पंचवर्षीय योजनाओं में विकास की दर धीमी रही है।विकास की धीमी दर के कारण प्रति व्यक्ति आय का स्तर भी निम्न रहा है।

3. मूल्यों में वृद्धि-

भारत में कीमतों में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह वृद्धि विशेष रूप से कृषि जन्य पदार्थों में हुई है। निर्धन लोग कीमतों में वृद्धि से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। वे लोग अधिक निर्धन होते चले जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:- Differentiate between bone and cartilage.

4. बेरोजगारी की व्यापकता-

बेरोजगारी निर्धनता का मुख्य कारण है और भारत में अदृश्य वह शिक्षित बेरोजगारी व्यापक रूप में पाई जाती है। अब तो बेरोजगारी एक स्थाई समस्या बन गई है।

5. भारत की असमानता-

भारत में आए और धन का वितरण असमान है। आई का असमान वितरण निर्धनता की व्यापकता एवं जनता को बढ़ाता है।

इन्हें भी पढ़ें:- class 10 atmakatha question answer | आत्मकथ्य पाठ के प्रश्न उत्तर

भारत निर्धनता दूर करने के उपाय

  1. विकास की गति को तेज किया जाए। इससे रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे और निर्धनता में कमी आएगी।
  2. आय एवं धन के वितरण को समानताओं को कम किया जाए।
  3. जनसंख्या की वृद्धि को नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएं। इस संबंध में परिवार कल्याण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएं।
  4. कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएं।
  5. कीमत स्थिरता के लिए उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।
  6. उत्पादन तकनीक में आवश्यक परिवर्तन किया जाए।
  7. न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
  8. स्वरोजगार के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

Read more – स्टील और स्टेनलेस स्टील के बीच क्या अंतर है?

Read more – ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।

Read more – ऊर्जा संरक्षण क्यों आवश्यक है?

Read more- जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

इन्हें भी पढ़ें:- खाद्य श्रृंखला व खाद्य जाल में अंतर लिखिए।

click here – click

Recommended

  • RNA क्या होता है? | RNA कितने प्रकार के होते हैं? | RNA का कार्य क्या होता है?
  • साबुन क्या होता है-
  • भारत की प्रमुख रेशेदार फसलें कौन सी है-
  • निबंध-लेखन (संकेत-बिंदुओं पर आधारित)
  • मेंडलीफ की आवर्त सारणी की सीमाएं-
  • उपभोक्ता किसे कहते हैं?
  • बीजाण्ड तथा बीज में अंतर-
  • प्रायिकता किसे कहते हैं-

Post navigation

  1. Home
  2. /
  3. Other
  4. /
  5. निर्धनता दूर करने के उपाय-

1-निर्धनता का अर्थ-

सरल शब्दों में निर्धनता वह सामाजिक परिदृश्य है जिसमें समाज का एक अंग जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ होता है । तथापि, जब समाज का एक बड़ा भाग जीवन की न्यूनतम आवश्यकताओं से वंचित रहता है तथा केवल निर्वाह के स्तर पर जीवित रहता है तो समाज सामूहिक निर्धनता की स्थिति में होता है ।

निर्धनता दूर करने के उपाय

2-निर्धनता क्या है-

निर्धनता एक विश्वव्यापी समस्या है यद्यपि विकासशील देशों में निर्धनता अधिक गम्भीर समस्या है लेकिन विकसित देशों में भी निर्धनता है।

Table of Contents

  • 1-निर्धनता का अर्थ-
  • 2-निर्धनता क्या है-
  • 3-निर्धनता दूर करने के उपाय-

न्यूयार्क विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र प्राध्यापक सुश्री एडवर्ड वुल्फ के अनुसार विकसित देशों की दृष्टि से सम्पत्ति और आय की असमानताएँ संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वाधिक हैं जहाँ 1995 में सर्वाधिक धनी 20 प्रतिशत जनसंख्या की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 55,000 डाॅलर और सर्वाधिक निर्धन 20 प्रतिशत जनसंख्या की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 5000 डॉलर थी।

वर्ष 1991 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 3 करोड़ 57 लाख व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे थे और 10 प्रतिशत जनसंख्या से अधिक आबादी आज गरीबी रेखा से नीचे है।

भारत में स्वाधीनता के बाद से ही निर्धनता गम्भीर समस्या बनी हुई है क्योंकि इनकी संख्या निरन्तर बढ़ रही है। योजना आयोग के विशेषज्ञ दल के अनुसार 1994-95 में देश की 39.6 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे थी। यह एक विडम्बना है कि स्वाधीनता के समय की भारत की जनसंख्या से अधिक आबादी आज गरीबी रेखा से नीचे है।

इन्हें भी पढ़ें:- Piyush Goel Writer of World First Hand Write Needle Book Madhushala

निर्धनता दूर करने के उपाय

3-निर्धनता दूर करने के उपाय-

(1) आर्थिक विकास की व्यूह रचना में परिवर्तन – भारत में आर्थिक विकास का लाभ अपेक्षाकृत बड़े कृषकों व उद्योग पतियों को मिला है अतः आवश्यकता इस बात की है कि छोटे व सीमांत कृषकों को सुविधाएं प्रदान की जाएं तथा कुटीर उद्योगों का विकास किया जाए उपभोक्ता उद्योग तथा कृषि पर आधारित उद्योगों के विकास को प्राथमिकता प्रदान की जाए क्योंकि इन उद्योगों में पूंजी लगाकर अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सकता है |


(2) भूमि सुधार कार्यक्रम – निर्धनता को दूर करने के लिए भूमि सुधार कार्यक्रमों को लागू किया जाए कृषि योग्य बनाई जाने वाली भूमि एवं जोतो की सीमा बंदी के अंतर्गत उपलब्ध होने वाली अतिरिक्त भूमि निर्धनों में वितरित की जाए इससे निर्धनों की आय बढ़ेगी वह उनका जीवन स्तर ऊंचा होगा |


(3) सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था – यह आवश्यक है कि देश में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जाए इसके लिए अस्पताल पीने के लिए जल आवश्यक उपभोग की वस्तुएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाए शिक्षा परिवार नियोजन सुविधा की व्यवस्था की जाए |


(4) रोजगार में वृद्धि –निर्धनता को दूर करने के लिए कृषि भिन्न एवं लघु उद्योग धंधों का विकास किया जाए जिससे पूर्ण व आंशिक बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा तथा उनकी निर्धनता दूर होगी |

इन्हें भी पढ़ें:- वैश्विक तापमान वृद्धि के प्रमुख प्रभाव।


(5) कीमत वृद्धि पर नियंत्रण – सरकार विभिन्न मौद्रिक एवं राज कोसी उपायों द्वारा वस्तुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि को रोके इससे निर्धन लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी तथा वह निर्धनता की रेखा से ऊपर निकलेंगे |


(6) उत्तराधिकार कानूनों में परिवर्तन – सरकार उत्तराधिकार कानूनों में परिवर्तन करके जोतो को अनार्थिक होने से रोक सकती है इससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा निर्धनता रोकने में मदद मिलेगी |


(7) आवास सुविधा – निर्धनों के लिए आवास का प्रबंध किया जाए इसके लिए इन्हें मकान बनाने हेतु जमीन, वस्तुएं तथा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं |

निर्धनता दूर करने के उपाय


(8) परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर जोर – सामान्यतः निर्धन वर्ग के लोगों के यहां बच्चों की संख्या अधिक होती है तथा परिवार का भार अधिक होता है अतः इनकी निर्धनता को तभी दूर किया जा सकता है जबकि यह छोटे परिवार के महत्व को समझें इसके लिए देश में परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर जोर देने की आवश्यकता है |

इन्हें भी पढ़ें:- कारक की परिभाषा, प्रकार, नियम और उदाहरण-

9-उत्पादन तकनीक-उत्पादन तकनीक में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं

10-विकास की गति-विकास की गति को तेज किया जाए इससे रोजगार के अधिक अवसर सर जी होंगे और निर्धनता से कमी आएगी।

Recommended

  • रक्तदान करने के फायदे और नुकसान-
  • पारिस्थितिक तंत्र की कार्यप्रणाली।
  • पर्यावरण-प्रदूषण पर निबंध(Essay on environment pollution)
  • क्रिस्टलीय ठोस तथा अक्रिस्टलीय ठोस में क्या अंतर है?
  • केंद्रीकरण के गुण तथा दोष क्या है।
  • Surface roughness measurement ppt
  • Top 5 Best Asus laptop for students in 2022
  • धारिता किसे कहते है, मात्रक (12th, Physics, Lesson-3)

निर्धनता दूर करने के कौन कौन उपाय हैं?

भारत निर्धनता दूर करने के उपाय.
विकास की गति को तेज किया जाए। ... .
आय एवं धन के वितरण को समानताओं को कम किया जाए।.
जनसंख्या की वृद्धि को नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएं। ... .
कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएं।.
कीमत स्थिरता के लिए उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।.

निर्धनता का मुख्य कारण क्या है इसे कैसे दूर किया जा सकता है?

भारत में निर्धनता का एक बड़ा कारण बेकारी है । यह बेकारी शिक्षित और अशिक्षित सभी लोगों में है । इससे देश की बहुत सी मनुष्य शक्ति व्यर्थ जा रही हैं और गरीबी बढ़ती जाती है । अतः बेकारी उन्मूलन निर्धनता को दूर करने की दिशा में अनिवार्य कदम है ।

निर्धनता का मुख्य कारण आप क्या मानते हैं इसे कैसे दूर किया जा सकता है क्या आपके पास इस समस्या का कोई समाधान है?

कम कैलोरी की आवश्यकता के बावजूद शहरी क्षेत्रों के लिए उच्च राशि निश्चित की गई, क्योंकि शहरी क्षेत्रों में अनेक आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अधिक होती हैंइस प्रकार, वर्ष 2011-12 में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाला पाँच सदस्यों का परिवार निर्धनता रेखा के नीचे होगा, यदि उसकी आय लगभग 4,080 रुपये प्रतिमाह से कम है।

निर्धनता के कारण कौन कौन से हैं?

भारत में निर्धनता के कारण.
अशिक्षा.
उद्योगों की कमी.
सामाजिक कारण.
प्रौद्योगिकी का निम्न स्तर.
श्रम की मांग और पूर्ति में असंतुलन.
जनसंख्या में तीव्र वृद्धि.
प्राकृतिक प्रकोप.
तकनीकी प्रशिक्षण.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग