नारियल पानी पीने का सही समय क्या है? - naariyal paanee peene ka sahee samay kya hai?

गर्मी के मौसम में नारियल पानी (coconut water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की शिकायत भी नहीं होती है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। क्योंकि नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, लेकिन नारियल पानी का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने का सही समय क्या है और नारियल पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नारियल पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान (Nariyal Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

नारियल पानी पीने का सही समय

नारियल पानी का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नारियल पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। लेकिन एक दिन में एक नारियल पानी से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नारियल पानी पीने के फायदे

- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन (Dehydration) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप रोजाना एक नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

- नारियल पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा मौजूद होती है और विटामिन ई स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके रोजाना सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

- नारियल पानी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए रोजाना एक नारियल पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आप किसी भी तरह के बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं और उनको वजन कम करना है, तो उनको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है, साथ ही फैट भी कम होता है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। क्योंकि नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है।

- नारियल पानी का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

- नारियल पानी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

नारियल पानी पीने के नुकसान

- नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी संबंधी समस्या हो सकती है।

- नारियल पानी से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है।

- अगर किसी को पेट संबंधी परेशानी हो, तो उसे अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो, तो उसे नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Water Benefits: नारियल पानी को यूं ही जादुई ड्रिंक नहीं माना गया है। गर्मी के मौसम में यह राहत दिलाने के साथ शरीर में एनर्जी बूस्ट करने का काम भी करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, नैचुल एंज़ाइम्स होते हैं और पोटेशियम जैसे खनीज होते हैं, जो इसे सुपर ड्रिंक बनाते हैं। वैसे को दिन के किसी भी समय नारियल पानी पीने से आपको फायदे पहुंच सकते हैं, लेकिन सही समय पर इसका सेवन ज़्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।

Health Tips: किडनी को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

यह भी पढ़ें

नारियल पानी पीने का सही समय क्या है?

सुबह खाली पेट

खाली पेट हर सुबह नारियल पानी पीने से सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचते हैं। नारियल पानी में लॉरिक एसिड होता है, जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर डीहाइड्रेशन और कब्ज़ से लड़ने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।

High Cholesterol: जानें, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

यह भी पढ़ें

वर्कआउट से पहले या फिर बाद में

नारियल का पानी एक नैचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट करने के साथ एनर्जी भी देता है। वर्कआउट के बाद अगर आप इसे पीते हैं, तो इससे शरीर को खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं।

खाने से पहले या बाद में

खाने से पहले ताज़ा नारियल का पानी पीने से आपका पेट काफी हद तक भर जाता है, जिससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती है, जो पेट के लिए अच्छा होता है। नारियल पानी एक तरह से खाना पचाने का काम करता है। इससे खाना फौरन पच जाता है और ब्लोटिंग भी नहीं होती।

Benefits Of Dragon Fruit: शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है यह फल, जानें अन्य फायदे

यह भी पढ़ें

सोने से पहले

नारियल की मीठी और लुभावनी खुशबू का मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी होता है, जो चिंता को कम करने में मदद करता है और हमारी हृदय गति को धीमा कर देता है। तनाव को कम करने और दिमाग को शांति देने के लिए सोने से पहले एक गिलास नारियल पानी पिएं। इसके अलावा सोने से पहले नारियल पानी पीने से टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं और आपका यूरिनरी ट्रेक्ट की सफाई भी हो जाती है, जिससे आप संक्रमण और किडनी से जुड़ी दिक्कतों से बचते हैं।

Weight Loss Tips: वर्किंग वीमेन तेजी से वजन घटाने के लिए आज से फॉलो करें ये डाइट प्लान

यह भी पढ़ें

हैंगओवर का बेस्ट इलाज

क्या आप जानते हैं कि एक गिलास नारियल का पानी हैंगओवर का बेस्ट घरेलू उपाय है? शराब से डिहाइड्रेशन होता है, जिससे अगली सुबह सिर दर्द और मतली आती है। ऐसे में नारियल पानी पी लेना चाहिए, इससे इन दोनों समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स भी वापस मिल जाते हैं।

नारियल पानी पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरा होता है।

Weight Loss Tips: बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के घटाना चाहते हैं वजन, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

कच्चे नारियल का पानी कब पीना चाहिए?

नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय- सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन कई तरह से फायदेमंद होता है। नारियल पानी नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और वर्कआउट से पहले ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। वर्कआउट के समय इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह कैलोरी में कम और पचने में आसान होता है।

नारियल पानी कितने बजे पीना चाहिए?

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय- नारियल पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं. इसे आप दिन के समय या रात में भी पी सकते हैं. लेकिन कुछ खास समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं. खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन- सुबह उठते ही खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं.

नारियल पानी के नुकसान क्या है?

इस पेय का अधिक सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर- नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है तो हाई ब्लड प्रेशर की दवा खाने वाले मरीजों को इस पेय का ज्यादा सेवन का नहीं करना चाहिए। सर्दी-जुकाम- किसी भी मौसम में अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो आप इस पेय को पीने से बचें।

खाना खाने के बाद नारियल पानी पीने से क्या होता है?

खाली पेट हर सुबह नारियल पानी पीने से सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचते हैं। नारियल पानी में लॉरिक एसिड होता है, जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर डीहाइड्रेशन और कब्ज़ से लड़ने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग