पेट को सही रखने के लिए क्या क्या खाना चाहिए? - pet ko sahee rakhane ke lie kya kya khaana chaahie?

स्वस्थ शरीर के लिए पेट को हेल्दी रखना आवश्यक है। अगर आपका पेट जल्दी खराब होता है या फिर उसमें अपच और बदहजमी की समस्या ज्यादा होती है, तो शायद आपका पेट हेल्दी नहीं है। पेट हेल्दी नहीं होने के कारण इम्यूनिटी कमजोर होती है और इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। चूंकि पेट ही भोजन को पचाकर पोषक तत्वों को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाता है इसलिए पेट ठीक न हो, तो असर पूरे शरीर की सेहत पर पड़ता है। हेल्दी पेट इम्यूनिटी बढ़ाकर बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करता है। खाने और लाइफस्टाइल में बदलाव करके पेट को आसानी से हेल्दी रखा जा सकता है।  तो आइए जानते हैं पेट को हेल्दी रखने के लिए कुछ उपाय।

खाने के बाद खाएं अजवाइन का चूर्ण

अजवाइन लगभग हर भारतीय किचन में पाई जाती है। अजवाइन एक मसाला है, जो खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ पेट को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। खाने में अजवाइन का इस्तेमाल करने के लिए अजवाइन, काला नमक और अदरक को पीस कर चूरन बना लें। इस चूर्ण को खाने के बाद आधा चम्मच खाएं। ये चूर्ण खाना पचाने में मदद करेगा। साथ ही बदहजमी, कब्ज और अपच से राहत देगा।

दही

दही प्रोबायोटिक फूड है। इसके गुड बैक्टीरिया पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। दही को लंच में जरूर शामिल करें। दही में चीनी न डालकर काला नमक और भुना जीरा डालकर सेवन करें। दही भूख बढ़ाने के साथ पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। नियमित दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्युनिटी भी बढ़ती है। आप दही को रोज दोपहर में खा सकते हैं।

सेब

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और प्रोटीन भी पाया जाता है। नियमित सेब खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो मल को आसानी से त्यागने में मदद करता है।

दूध 

दूध कैल्शियम का मुख्य स्रोत है। नियमित डाइट में दूध शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध पेट को साफ रखने में मदद करता है। रात को रोज हल्का गर्म दूध पीने से पेट में कब्ज नहीं बनती और मल त्यागने में आसानी होती है। दूध रोज पीने से पेट हेल्दी रहता है।

पुदीना

पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। डाइट में पुदीना शामिल करने के लिए इसकी चाय बना सकते हैं और इसकी चटनी भी बनाकर खाई जा सकती है। पुदीना में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। पुदीना बदहजमी को भी आसानी से ठीक कर देता है।

पेट को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

खाने के बाद टहलें जरूर

टहलना स्वस्थ शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।  खाना खाने के बाद नियमित रूप से टहलें। खाना खाने के बाद टहलने से खाना ठीक से पच जाता है।लंच और डिनर के बाद टहलने की आदत अपनाने से पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद 15 मिनट वॉक जरूर करें। ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद दौड़ने और भारी एक्सरसाइज करने जैसी गलती करने से बचें। आपको सिर्फ टहलना है।

जल्दी में खाना न खाएं

जल्दी-जल्दी और बिना चबाए खाना खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। दरअसल जल्दी में खाने की वजह से खाना ठीक से पचना नहीं है और शरीर में फैट जमा होने लगता है। रोज जल्दी खाना खाने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है।

फाइबर वाले फूड्स का सेवन करें

पेट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर वाले फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। फाइबर हरी सब्जियों, चोकरयुक्त आटा, चावल, बादाम, ब्रोकली, दाल और साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर वाले फूड्स डाइट में बढ़ाने से मल त्यागने में आसानी होती है और पेट में कब्ज नहीं बनती है। इसलिए ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- Pigmentation Remedies: स्किन पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

पेट को हेल्दी रखना बेहद आवश्यक है। डाइट में ऊपर बताई गई चीजों को शामिल करके पेट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लाइफस्टाइल को हेल्दी रखकर भी पेट के पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है।

All Image Credit- Freepik

Food For Healthy Stomach: कहते हैं- अगर पेट स्वस्थ रहता है तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है. सेहतमंद रहने के लिए पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है. पेट अगर हेल्दी है तो शरीर कई बीमारियों कि चपेट में आने से बच सकता है. दरअसल हम जो खाते हैं उसका असर हमारी सेहत और पेट पर पड़ता है. आजकल के ज्यादातर लोग बिजी लाइफस्टाइल और समय की कमी के चलते फास्ट फूड और जंग फूड खाने के आदी हो गए हैं, जो न केवल सेहत के लिए नुकसानदायक है बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी खराब है. दरअसल खाना सही से न पचने के कारण पेट संबंधी समस्याएं भी होती हैं. पेट को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए.

अगर आप अपनी डाइट में अधिक तेल मसाला और मैदे से बनी चीजों को शामिल करते हैं तो ये न केवल आपके पेट के लिए अनहेल्दी हैं बल्कि इनके सेवन से आपका वजन भी बढ़ता है. रात में तली-भूनी चीजों को खाने से, ये सही से पच नहीं पातीं जिसके चलते हमारा पेट भी खराब रहता है और गैस-अपच की समस्या भी हो सकती है. इसलिए आप अपनी डाइट में ऐसी हेल्दी चीजों को शामिल करें जो आसानी से पच जाएं. ऐसे फूड्स के सेवन से पेट और सेहत दोनों को हेल्दी रखा जा सकता है. आइए आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते हैं जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने से लेकर पोषण देने तक दाल-चावल खाने के हैं कई फायदे, आज ही जान लें

पेट को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये फूड्स

केला
केले को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. केले में मौजूद कार्बोहाईड्रेट की पर्याप्त मात्रा खून में वृद्धि करने के साथ ही शरीर की ताकत भी बढ़ाता है. केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है.

चुकंदर
चुकंदर को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. चुकंदर पाइल्‍स के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. चुकंदर का जूस पीलिया, हेपेटाइटिस और उल्टी के उपचार में असरदार है. इतना ही नहीं इसके सेवन से पेट को स्वस्थ रखा जा सकता है.

दलिया
दलिया में फाइबर, खनिज और विटामिन भरपूर होता है. दलिया को डाइट में शामिल कर पेट को स्वस्थ रखा जा सकता है. दलिया को नाश्ते में खाने से वजन और कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है.

सेब
सेब को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सेब में पोटैशियम, विटामिन ए, फॉस्फोरस, विटामिन सी और कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ेंः पके केले के साथ कच्चा केला भी शरीर को रखता है फिट, पेट की परेशानी होती है दूर

दही
अगर आपको दही खाना पसंद है तो ये आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है. दही में अजवाइन डालकर खाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है. दही पेट को ठंडा रखती है जिससे पेट की परेशानियां दूर होती हैं.(Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : March 17, 2021, 06:56 IST

पेट सही करने के लिए क्या खाएं?

पेट साफ करने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियों और ताजा फलों का सेवन करना चाहिए। साथ ही, अपनी डाइट में लस्सी और दही को शामिल करना चाहिए। इन सबके अलावा, रोजाना सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीना सबसे बेहतर है।

पेट की आंतों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

फाइबर युक्त खाद्यपदार्थ इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फाइबर की मौजूदगी वाले खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करें. इसके लिए कई सब्जियां या फल के साथ-साथ कई प्रकार के अनाज और खजूर इत्यादि भी काफी मददगार साबित होते हैं. दरअसल ये हामरे आंतों के सुचारु रूप से काम करने में मददगार होते हैं.

पेट की सफाई के लिए क्या करें?

रोजाना सब्जियों का जूस पीने से पेट में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल सकते हैं। इसके लिए आप पालक, चुकंदर, टमाटर, खीरा, लौकी या गाजर का जूस बनाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। जूस पीने से कोलन साफ होता है, शरीर से सारे टॉक्सिंस भी निकल जाते हैं। सब्जियों का जूस पेट को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है।

आंतों को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

1- आंतों को हल्दी बनाने वाला खाना खाएं- आंतों को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपना खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है. आपको ऐसा भोजन लेना चाहिए जिससे आंत स्वस्थ रहें. इसके लिए आपको खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करना जरूरी है. आप खाने में कुछ फलों, नट्स, स्प्राउट्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर खाना खाएं.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग