राजस्थान बोर्ड 10 वीं का रीचेकिंग रिजल्ट कैसे चेक करें? - raajasthaan bord 10 veen ka reecheking rijalt kaise chek karen?

RBSE 10TH Result : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. लेकिन कई छात्र ऐसे है जिन्हें कुछ विषयों में सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ेगी. लेकिन अगर ऐसे छात्रों को लगता है कि उनके मार्क्स अच्छे आने चाहिए थे. अगर छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो उनको माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक मौका देता है. जिससे ज्यादातर छात्रों के कुछ नंबर बढ़ जाते है. जिसके बाद उन्हैं पूरक परीक्षा नहीं देनी पड़ती है. कई बार तो ऐसा भी होता कि प्रतिभाशाली छात्र भी इस योजना का फायदा उठाते है. जिससे जिला मेरिट में भी बदलाव हो जाते है.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 13 जून को 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी किए गए है. इन परिणामों से असंतुष्ट छात्र अगले 10 दिन यानि 22 जून 2022 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते है. RBSE की ओर से 10th Class में Rechecking Application फॉर्म भरकर Subject Wise पूनर्मूल्यांकन का मौका दिया गया है. 

RBSE 10th Class की रीचेकिंग / रेवलुएशन प्रक्रिया

इसमें एप्लाई करने के लिए संबंधित छात्र को सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in है. बोर्ड वेबसाइट पर जाने के बाद रिवैल्यूएशन (रिचेकिंग) फॉर्म लिंक पर क्लिक करेंगे. जिसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा. इस आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है. उसे पूरा भरने के बाद आपसे आवेदन शुल्क मांगा जाएगा. 10th Class Rechecking के लिए एक विषय का 300 रुपए आवेदन शुल्क है. आप जितने विषयों में रीचेकिंग आवेदन करेंगे. उतनी ही फीस भरनी होगी. 

ऑनलाइन फीस भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंट निकाल लें ताकि आपके पास आवेदन शुल्क की रसीद के साथ साथ आवेदन क्रमांक भी मिल जाएंगे. जिससे आप भविष्य में आवेदन का स्टेटस देख सकते है. 

अगर 22 जून तक आवेदन नहीं कर पाते है तो भी चिंतित होने की जरुरत नहीं है. विलंब शुल्क के साथ उसके बाद भी कुछ दिनों तक आवेदन कर सकते है. रेचेकिंग के लिए प्रति विषय सामान्य शुल्क 300 रुपए है तो वहीं विलंब होने पर प्रति विषय 600 रुपए शुल्क लगेगा. 

अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

RBSE 10th Result 2022 Live Updates : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम ( RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 ) सोमवार को जारी कर दिया। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.edu.in व rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी  कल्ला ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 82.89 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा। सेकेंडरी ( Rajasthan Board Class 10 Result 2022 ) के साथ-साथ राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक) परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 - RBSE 10th Result 2022 - इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम 

RBSE 10th Result Live Updates: यहां पढ़ें राजस्थान बोर्ड 10वीं लाइव अपडेट्स

Mon, 13 Jun 2022 04:46 PM

RBSE 10th Result 2022: यहां जानें जिलेवार कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

जिलेवार कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

01 अजमेर- 77.02
02 अलवर- 85.63
03 बांसवाड़ा- 82.97 
04 बाड़मेर- 87.82
05 भरतपुर-  82.48  
06 भीलवाड़ा- 78.85
07 बीकानेर- 82.68
08 बूंदी- 72.05
09 चित्तौड़गढ़- 70.33
10 चूरू- 84.51
11 डूंगरपुर- 87.05
12 जयपुर- 86.70
13 जैसलमेर- 83.36
14 जालौर- 86.52 
15 झुंझुनूं- 91.29 
16 झालावाड़- 74.84 
17 जोधपुर- 89.59  
18 कोटा-  74.18
19 नागौर- 91.44 

20 पाली-  76.96
21 सवाई माधोपुर- 76.44
22 सीकरी- 91.36 
23 सिरोही- 75.36
24 श्री गंगानगर- 83.61 
25 टोंक- 81.23
26 उदयपुर- 73.17 
27 धौलपुर- 73.45 
28 दौसा- 85.61
29 बरनी- 72.69  

30 राजसमंद- 78.37
31 हनुमानगढ़-  85.08
32 करौली- 77.69
33 प्रतापगढ़- 69.99

Mon, 13 Jun 2022 04:45 PM

RBSE 10th Result 2022: नागौर का रिजल्ट सबसे अच्छा, प्रतापगढ़ सबसे फिसड्डी

RBSE 10th Result 2022: नागौर जिले में जहां सर्वाधिक 91.44 प्रतिशत बच्चे पास हुए वहीं प्रतापगढ़ में सिर्फ 69.99 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए।

Mon, 13 Jun 2022 03:30 PM

RBSE 10th Result 2022: रेगुलर छात्रों का कैसा रहा

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रेगुलर में 82.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। जबकि प्राइवेट में रिजल्ट 31 फीसदी ही रहा।

Mon, 13 Jun 2022 03:29 PM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका का रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका में कुछ 7229 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 6918 शामिल हुए। 62 फीसदी छात्र पास हुए। छात्र 58.52 प्रतिशत और छात्राएं 66.45 प्रतिशत पास हुईं।

Mon, 13 Jun 2022 03:27 PM

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल से 17 प्रतिशत कम रहा रिजल्ट

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल से इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट करीब 17 प्रतिशत कम रहा। साल 2021 में 10वीं का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2020 में 88.64 प्रतिशत रहा था। 

Mon, 13 Jun 2022 03:25 PM

RBSE 10th Result 2022: रेगुलर छात्रों का कैसा रहा

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में रेगुलर में 82.95 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। जबकि प्राइवेट में रिजल्ट 21 फीसदी ही रहा।

Mon, 13 Jun 2022 03:24 PM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 467490 छात्र और 410358 छात्राओं ने सफलता हासिल की

राजस्थान बोर्ड 10वीं में 467490 छात्र और 410358 छात्राओं ने सफलता हासिल की। 
छात्र 81.62 फीसदी पास हुए।
छात्राएं 84.38 प्रतिशत पास हुईं।

Mon, 13 Jun 2022 03:19 PM

RBSE 10th Result 2022: कोरोना से पहले 2020 से अच्छा रहा परिणाम

RBSE 10th Result 2022:  राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2020 की तुलना में अच्छा रहा। 2020 की तुलना में पास प्रतिशत बढ़ा। 

Mon, 13 Jun 2022 03:18 PM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 82.89 प्रतिशत पास, लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 82.89 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बेटियों ने फिर बाजी मारी है। 84.38 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। जबकि 81.62 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

Mon, 13 Jun 2022 03:16 PM

RBSE 10th Result 2022: शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जारी किया राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंटस् अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Mon, 13 Jun 2022 03:02 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होते ही सेकेंडरी एग्जामिनेशन रिजल्ट 2022 (10वीं रिजल्ट) के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने करने के बाद रिजल्ट पेज खुलेगा। वहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। 

Mon, 13 Jun 2022 02:56 PM

Rajasthan RBSE Class 10th result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड

rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in 
livehindustan.com

Mon, 13 Jun 2022 02:55 PM

RBSE 10th Result 2022: 10वीं के साथ प्रवेशिका और वोकेश्नल रिजल्ट भी

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ प्रवेशिका और वोकेश्नल रिजल्ट भी जारी होने जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर यह जारी होने जा रहा है। 

Mon, 13 Jun 2022 02:52 PM

RBSE 10th Result 2022: जानें कैसे आप चेक कर सकेंगे आरबीएसई 10वीं रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- "RBSE Rajasthan Board 10th Result" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3-  रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Mon, 13 Jun 2022 02:46 PM

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की टॉपरों की लिस्ट नहीं आएगी

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: राजस्थान बोर्ड का कहना है कि स्क्रूटिनी व इंम्प्रूवमेंट परीक्षा के बाद बहुत से छात्रों के मार्क्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में बाद में टॉपरों की सूची बदलने की संभावना रहती है। इसलिए नतीजों के ऐलान के समय मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती है।

Mon, 13 Jun 2022 02:41 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: जयपुर शिक्षा संकुल में हो रहा शिक्षा मंत्री का इंतजार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: जयपुर शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का इंतजार हो रहा है। जल्द वह यहां पहुंचकर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करेंगे। 10 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इसी का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स इस लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Mon, 13 Jun 2022 02:34 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी में इन चीजों की होगी जांच

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में दिए गए अंकों के योग में भिन्नता, अंदर बाहर (केचिंग) में भिन्नता, किसी प्रश्न के अंक नहीं दिए गए हों, आंसरशीट में दिए गए अंकों में भिन्नता आदि त्रुटियों का निपटारा किया जाता है। इसलिए अगर आप रीचेकिंग के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यह जरूर जान लें कि आपकी आंसर-शीट की कौन सी चीजें चेक होंगी।

Mon, 13 Jun 2022 02:32 PM

RBSE 10th Result 2021 : 10वीं पास करने के बाद कतई न करें ये गलतियां

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे करीब 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 10वीं पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है। इसलिए स्ट्रीम और प्रोफेशनल करियर को लेकर सोच समझकर फैसला लें। 

Mon, 13 Jun 2022 02:29 PM

RBSE Rajasthan 10th Result 2022: राजस्थान 10वीं रिजल्ट में कौन सा जिला रहेगा अव्वल

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कौन सा जिला अव्वल रहता है और कौन सा फिसड्डी, इस पर भी नजर रहेगी। यहां रेगुलर और प्राइवेट दोनों तरह के बच्चों का अलग अलग रिजल्ट डाटा जारी होगा।
 

Mon, 13 Jun 2022 02:26 PM

RBSE 10 Result 2022 : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम देखने के लिए इन दस्तावेजों को तैयार रखें

आरबीएसई कक्षा 10 के परिणाम कुछ मिनटों बाद घोषित किए जाएंगे। छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षा रोल नंबर व पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि तैयार रखनी चाहिए।

Mon, 13 Jun 2022 02:22 PM

RBSE 10th Result 2022: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 के बाद रीचेकिंग के लिए आवेदन कैसे करें

RBSE 10th Result 2022: जो उम्मीदवार अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बिना किसी विलंब शुल्क के परिणाम की घोषणा की तारीख से 10 दिनों के भीतर स्क्रूटनी (परिणाम की पुन: जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की विंडो 5 और दिनों के लिए उपलब्ध होगी लेकिन फिर 100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

Mon, 13 Jun 2022 02:17 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: 10वीं के बाद निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-

- रुचि को दें प्राथमिकता
- जुनून का आकलन करें
- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
- सही करियर विकल्प की पहचान करें
- दूसरों की मदद लें
- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
- लोगों की नहीं करें परवाह
- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।

Mon, 13 Jun 2022 02:16 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: किसी के दबाव में आकर या दोस्तों को देखकर फैसला न लें

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: 10वीं के बाद आपका एक फैसला यह तय करेगा कि आप आगे जाकर क्या बनेंगे। 11वीं में प्रवेश लेते समय आपको साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। स्ट्रीम के चुनाव में कोई जल्दबाजी न करें। किसी के दबाव न आएं। अपनी रुचि को पहचानें। हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी लें। आर्टस हो, विज्ञान हो या फिर कॉमर्स। हर स्ट्रीम में आगे क्या संभावनाएं है, आपकी रूचि के हिसाब से क्या वो स्ट्रीम आपके लिए बेहतर है। ये जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि स्ट्रीम चयन में माता पिता का दबाव देखने को मिलता है ज्यादातर छात्र अपने अभिभावकों के दबाव में आकर स्ट्रीम का चयन तो कर लेते हैं लेकिन अपने इच्छानुसार स्ट्रीम न मिलने के कारण अपना बेस्ट नहीं दे पाते। इसीलिए जरूरी है कि किसी के दबाव में आकर कोई फैसला न लें। अपने दिमाग में पहले ये सेट कर लें कि आपकी रुचि किस सब्जेक्ट में है और भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुनें।

Mon, 13 Jun 2022 02:14 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: जॉब या प्रोफेशनल कोर्स चुनने में न करें जल्दबाजी

ऐसी बहुत सी सरकारी नौकरियां और प्रोफेशनल या जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज हैं जिनके लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। इनका चुनाव करते समय अपनी योग्यता, कमजोरी और ताकत को पहचानें।

Mon, 13 Jun 2022 02:09 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: सेकेंडरी एग्जामिनेशन के लिंक पर करना होगा क्लिक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होते ही सेकेंडरी एग्जामिनेशन रिजल्ट 2022 (10वीं रिजल्ट) के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने करने के बाद रिजल्ट पेज खुलेगा। वहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। 

Mon, 13 Jun 2022 01:57 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: मार्क्स कम आने पर मनोबल न गिराएं

RBSE 10th Result 2022: मार्क्स कम आने पर अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। निराश हताश होने की बजाए विचार करें कि कहां कमी रह गए। आज जो भी सफल है, वो जीवन में कई बार असफल भी हुआ होगा। कामयाब लोगों की सक्सेस स्टोरीज पड़ें। रिजल्ट सब कुछ नहीं है। एक रिजल्ट आपकी कामयाबी का फैसला नहीं कर सकता। इसलिए निराशा को अपने पास फटकने न दें।

Mon, 13 Jun 2022 01:43 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से जारी होगा। यहां के प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल में तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। करीब 3 बजे यहां शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला पहुंचेंगे।

Mon, 13 Jun 2022 01:40 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: स्टूडेंट्स के दिल की धड़कनें बढ़ी

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने की घड़ी नजदीक आ गई है। विद्यार्थियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। बीते कई दिनों से चल रहा उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

Mon, 13 Jun 2022 01:37 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में डेढ़ घंटे से भी कम का समय बाकी

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2022- राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने में डेढ़ घंटे से भी कम समय बचा है। बीएसईआर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट दोपहर 3 बजे परिणाम घोषित करेगा।

Mon, 13 Jun 2022 01:35 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर rajresults.nic.in आएगा रिजल्ट का लिंक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: दोपहर तीन बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के रिजल्ट जारी करते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। 

Mon, 13 Jun 2022 01:19 PM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: नवंबर में हुई थीं राजस्थान बोर्ड 2021 की पूरक परीक्षा

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 2021 का आयोजन केवल अजमेर मुख्यालय पर हुआ था। 2021 की बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 18 से 20 नवंबर के बीच अजमेर में तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए 1300 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।

Mon, 13 Jun 2022 01:17 PM

RBSE 10th Result 2022 : पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराना एलएन मंत्री के लिए था चुनौती

रीट घोटाले में नाम आने के बाद राजस्था बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौल को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद राजस्थान बोर्ड के नए प्रशासक एलएन मंत्री ने पद संभाला था। उनके समाने परीक्षा पारदर्शिता के साथ कराना बड़ी चुनौती थी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) के नए प्रशासक एलएन मंत्री ने यह काम सफलता के साथ किया।

Mon, 13 Jun 2022 12:58 PM

RBSE 10th Result 2022 : टाली गई थीं आरबीएसई 10वीं परीक्षा

RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं पहले तीन मार्च से शुरू होनी थी। इसके बाद इसे स्थगित कर 24 मार्च से कर दिया गया था। प्रैक्टिकल भी टले थे। 17 जनवरी से होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं 15 से 18 फरवरी के बीच हुई थीं। कोरोना के चलते परीक्षा प्रक्रिया में हुई देरी के कारण यह फैसला लिया गया था।

Mon, 13 Jun 2022 12:44 PM

RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं के मॉडल पेपर भी किए गए थे जारी

RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के मॉडल पेपर जारी किए थे। सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए थे। परीक्षार्थी इन पेपरों से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जान सकते थे। इससे छात्रों का काफी मदद मिली।
 

Mon, 13 Jun 2022 12:28 PM

RBSE 10th Result 2022: पूरी सुरक्षा के साथ हुई थी राजस्थान बोर्ड परीक्षा

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड अजमेर मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए थे जिसके टेलीफोन नंबर भी जारी किए थे। परीक्षार्थी कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर सकता था। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया गया। शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की परीक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और नकल रोकने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

Mon, 13 Jun 2022 12:26 PM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के मैथ्स के पेपर में एक प्रश्न गलत, सभी को मिलेगा एक अंक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के गणित के पेपर में एक प्रश्न का मान सही नहीं रहा था। गणित का पेपर 12 अप्रैल को प्रदेश में आयोजित हुआ था। इसको लेकर अब बोर्ड ने फैसला लिया कि इस प्रश्न का मान सही नहीं होने के कारण अब स्टूडेंट्स को 1 अंक दिया जाएगा। इसका फायदा दसवीं की परीक्षा में बैठे सभी 11 लाख स्टूडेंट्स को होगा।  

Mon, 13 Jun 2022 11:45 AM

RBSE Result 2022 : 12वीं परीक्षा के एक पेपर में पूछे प्रश्नों पर हुआ था बवाल

आरबीएसई 12वीं परीक्षा में कांग्रेस की उपलब्धियों से जुड़े सवालों पर विवाद हो गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान सरकार से जवाब मांगा था। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से कुछ दिन पहले आयोजित राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा के प्रश्न पत्र में छह ऐसे सवाल थे जो सीधे तौर पर राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस से जुड़े थे। परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
ये थे प्रश्न
- कांग्रेस की सामाजिक एवं विचारधारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
- 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी? 
- भारत में प्रथम तीन आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा? 
- कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व इसका क्या जनादेश मिला?  विवेचना कीजिए। 
- आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुर्न स्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए। 
- गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था?

Mon, 13 Jun 2022 11:41 AM

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: कौन सी स्ट्रीम चुनेंगे, करें विचार

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों को ये समय यूं ही नहीं व्यर्थ करना चाहिए। आंसर-की आने के बाद छात्रों को अपने मार्क्स का मोटा मोटा अंदाजा लग गया होगा। उन्हें अपनी रुचि और करियर विकल्पों पर विचार करते हुए सोच लेना चाहिए कि वह कि स्ट्रीम को जाएंगे। अभी से आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम चुनने करने की प्लानिंग करें।

Mon, 13 Jun 2022 11:32 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद धोखेबाजों के चंगुल में न फंसे

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: रिजल्ट से पहले और बाद में कई बार छात्र-छात्राओं के पास कराने और नंबर बढ़वाने के नाम पर फर्जी कॉल आती हैं। धोखेबाज पैसा जमा करने के लिए बच्चों को अपना बैंक अकाउंट नंबर और आईएफसी कोड भी देते हैं। छात्र-छात्राएं ऐसे तत्वों के झांसे में न आएं।

Mon, 13 Jun 2022 11:31 AM

RBSE 10th Result 2022: सबसे पहले यहां चेक कर पाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट को लेकर अब इंतजार खत्म होने वाला है। नतीजे दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स livehindustan.com से अपनी मार्क्सशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

Mon, 13 Jun 2022 11:25 AM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम एसएमएस से यूं करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 एसएमएस के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं। अपने मोबाइल पर SMS बॉक्स पर जाकर टाइप करें- 
 RESULT (space) RAJ10(space) रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

Mon, 13 Jun 2022 10:57 AM

RBSE 10th Result 2022 : 2016 व 2017 में लड़के आगे, इसके बाद से लड़कियों का दबदबा

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में वर्ष 2016 व 2017 ऐसे वर्ष रहे हैं जिनमें लड़कों का परिणाम लड़कियों से आगे रहा था। 2016 में लड़कों का परिणाम 76.02 प्रतिशत रहा था, जबकि लड़कियों का परिणाम 75.70 प्रतिशत ही रहा था। इधर 2017 में भी लड़कों का परिणाम 79.01 प्रतिशत रहा था, जबकि लड़कियों का परिणाम 78.89 फीसद ही रहा था। इन दो साल को छोड़ कर इसके बाद वाले सालों में लड़कियों शिखर पर बनी हुई हैं।

Mon, 13 Jun 2022 10:53 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कब कितने विद्यार्थी बैठे

यहां जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कब कितने विद्यार्थी बैठे। 

वर्ष     बैठे     उत्तीर्ण
2021 1255385 1249833
2020 1152201 929045
2019 1098132 876848
2018 1058018 844909
2017 1072799 847063
2016 1051105 797672
 

Mon, 13 Jun 2022 10:33 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने दिया ब्योरा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के लिए इस वर्ष 10,36,626 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं ।इसी तरह प्रवेशिका परीक्षा के लिए  7,229 और माध्यमिक ( व्यवसायिक ) के लिए 56,215 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड के ये परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट w.w.w. rajeduboard. rajasthan.gov. in पर उपलब्ध होगें।

Mon, 13 Jun 2022 10:24 AM

RBSE 10th Result 2022: जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में परिणाम घोषित करेंगे शिक्षा मंत्री

राजस्थान की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की  सेकेंडरी ,प्रवेशिका और  सेकेंडरी (व्यवसायिक ) परीक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार मध्यान्ह 3:00 बजे घोषित किया जाएगा | शिक्षा मंत्री डा.बी .डी .कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के  कॉन्फ्रेंस हाल में यह परिणाम घोषित करेंगे।'

Mon, 13 Jun 2022 10:09 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Mon, 13 Jun 2022 10:02 AM

RBSE 10th Result 2022 : कोरोना काल में रहे उच्चतम नतीजे

RBSE 10th Result 2022 : 10वीं के परीक्षार्थियों का परिणाम वर्ष 2021 को छोड़ कर इससे पूर्व के वर्षों में कभी 81 प्रतिशत क्रास नहीं किया है।  इस बार की 10वीं कक्षा का परिणाम पिछले साल यानी 2021 के परिणाम 99.56 प्रतिशत से कम रहेगा।

Mon, 13 Jun 2022 09:36 AM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: आरबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम परीक्षा तिथि और समय

24 मार्च से 26 अप्रैल 

सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
रिजल्ट का समय - 13 जून दोपहर 3 बजे
RBSE class 10th result 2022: Official websites
यहां चेक करें - 
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
 

Mon, 13 Jun 2022 09:36 AM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: आरबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम परीक्षा तिथि और समय

24 मार्च से 26 अप्रैल 

सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
रिजल्ट का समय - 13 जून दोपहर 3 बजे
RBSE class 10th result 2022: Official websites
यहां चेक करें - 
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
 

Mon, 13 Jun 2022 09:26 AM

RBSE 10th Result Passing Marks : जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पासिंग मार्क्स

RBSE 10th Result Passing Marks : राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के नंबर अलग-अलग 33 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा।

Mon, 13 Jun 2022 09:09 AM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: कितने छात्रों को हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 10,91,088 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की थी।

Mon, 13 Jun 2022 09:08 AM

RBSE 10th Result 2022: वेबसाइट rajresults.nic.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ करीब साढ़े छह लाख विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

जैसे ही राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही SMS पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन 

यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं 
- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।

RBSE Board Result 2022 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं। 
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें। 
- राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

Mon, 13 Jun 2022 09:05 AM

RBSE 10th Result 2022 : जानें पिछले पांच सालों का राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसा रहा

2016 से 2021 तक के परिणाम एक नजर में
वर्ष     परिणाम लड़के लड़कियां
2021     99.56 99.51 99.62
2020     80.63 79.90 81.41
2019     79.85 79.45 80.35
2018     79.86 79.79 79.89
2017     78.96 79.01 78.89
2016     75.89 76.02 75.70
 

Mon, 13 Jun 2022 08:37 AM

RBSE 10th result 2022: राजस्थान बोर्ड क्यों जारी नहीं करता टॉपरों की लिस्ट

RBSE 10th result 2022: बताया जाता है कि स्क्रूटिनी व इंम्प्रूवमेंट परीक्षा के बाद कुछ छात्रों को नंबर बढ़ जाते हैं। ऐसे में बाद में टॉपरों की सूची बदलने की संभावना रहती है। इसलिए नतीजों के ऐलान के समय मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती है। 

Mon, 13 Jun 2022 08:09 AM

RBSE 10th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार भी न मेरिट और न टॉपर

RBSE 10th Result 2022 Live: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में इस बार भी न तो मेरिट लिस्ट जारी होगी और न ही टॉपरों के नामों की घोषणा होगी। दरअसल कुछेक साल पहले राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। कुछ दिन पहले जारी हो चुके राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में भी टॉपरों का ऐलान नहीं किया गया है। 

Mon, 13 Jun 2022 07:38 AM

RBSE 10th Result 2022 : पिछले साल 18.92 प्रतिशत बच्चे ज्यादा हुआ थे पास

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम 99.56 फीसदी रहा था। जबकि 2020 में 80.64 प्रतिशत रहा था। यानी पिछले वर्ष 18.92 प्रतिशत ज्यादा बच्चे पास हुए। 

Mon, 13 Jun 2022 07:35 AM

RBSE 10th Result 2022 : जानें पिछले साल कैसा रहा था लड़के लड़कियों का रिजल्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में छात्राओं का रिजल्ट 99.62 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 99.51 फीसदी रहा।

Mon, 13 Jun 2022 07:34 AM

Rajasthan Board 10th Result 2022 : ऐसे कर पाएंगे चेक आरबीएसई 10वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट ऐसे चेक कर पाएंगे। 
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए सेकेंडरी रिजल्ट (10वीं) के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 4: इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
 

Mon, 13 Jun 2022 07:31 AM

RBSE 10th Result 2022 : पिछले साल 1249833 हुए थे पास

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड में 12 लाख 55 हजार 385 छात्र-छात्राएं थे। इनमें से 12 लाख 49 हजार 833 पास हुए हैं।

Mon, 13 Jun 2022 07:30 AM

RBSE 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले जारी हो चुका है 12वीं का रिजल्ट

BSER Rajasthan Board 10th Result 2022: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट से पहले राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीन स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो चुका है। राजस्थान बोर्ड 12वीं ऑर्ट्स में 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। साइंस स्ट्रीम में 96.53 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 97.53 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।

Mon, 13 Jun 2022 07:28 AM

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल फर्स्ट डिविजन वालों की थी भरमार

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पिछले साल 12,04,606, विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 44,875 स्टूडेंट्स सेकंड जबकि 352 थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। एक छात्र का सप्लीमेंट्री आया है। 

Mon, 13 Jun 2022 07:14 AM

RBSE 10th Result 2022: एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार 81 फीसदी रह सकता है रिजल्ट

RBSE 10th Result 2022: एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम पिछले साल यानी 2021 के परिणाम 99.56 प्रतिशत से कम रहेगा लेकिन 81 प्रतिशत से अधिक रह सकता है। गत वर्ष की तुलना में इस बार उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी कम रह सकती है।

Mon, 13 Jun 2022 07:11 AM

RBSE 10th Result 2022: जानें पिछले साल कैसा रहा था राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका रिजल्ट

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका में 99.41 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जुलाई माह में जारी किया गया था।

Mon, 13 Jun 2022 07:06 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम आज

राजस्थान बोर्ड की माध्यमिक, प्रवेशिका और माध्य. (व्यावसायिक) परीक्षा का परिणाम सोमवार अपराह्न 3 बजे घोषित होगा। जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षामंत्री बीडी कल्ला परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट //rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

Mon, 13 Jun 2022 07:02 AM

RBSE 10th Result 2022: जानें कैसे आप चेक कर सकेंगे आरबीएसई 10वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आप कैसे चेक कर सकेंगे 
स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- "RBSE Rajasthan Board 10th Result" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3-  रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4-  रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Mon, 13 Jun 2022 07:00 AM

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी के लिए 100 रुपये फीस

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को 100 रुपये फीस भी देनी होगी। इसका भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। स्क्रूटनी के बाद स्टूडेंट्स अपनी आंसर-शीट की स्कैन कॉपी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर SCRUTINY 2022 के लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा। 

Mon, 13 Jun 2022 06:57 AM

RBSE 10th Result 2022 : 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट का इंतजार होगा खत्म, शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला करेंगे जारी

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में आरबीएसई 10वीं परिणाम घोषित करेंगे। माना जा रहा है कि इस साल बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम ही रहेगा।

Mon, 13 Jun 2022 06:52 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं और 12वीं के बाद 10वीं रिजल्ट की प्रतीक्षा

RBSE 10th Result 2022: आरबीएसई ने 6 जून को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम और 8 जून को कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा 2022 की घोषणा की। लगभग 10.91 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लिया, जो अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। अब जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

Mon, 13 Jun 2022 06:37 AM

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: जानें कैसा रहा था वर्ष 2020 का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 11 लाख 78 हजार 570 विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। 11 लाख 52 हजार 201 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 9 लाख 29 हजार 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा।

Mon, 13 Jun 2022 06:33 AM

RBSE Rajasthan Board 10th result 2022: मार्कशीट में मिलेगी ये डिटेल्स

RBSE 10th result 2022: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विद्यालय का नाम, विषय वार अंक, कुल अंक, प्रतिशत, ग्रेड की डिटेल्स दे रखी होगी।

Mon, 13 Jun 2022 06:28 AM

RBSE 10th Result 2022: आरबीएसई 10वीं परिणाम एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें

RBSE 10th Result 2022: छात्र आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम चेक करने के लिए एसएमएस सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 देखने के लिए RESULT (space ) RAJ10 (space) रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

Mon, 13 Jun 2022 06:23 AM

RBSE 10th Result 2022: 1957 में हुई थी राजस्थान बोर्ड की स्थापना

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना 4 दिसंबर 1957 को हुई थी। हर साल बोर्ड परीक्षा आयोजित करता था। 

Mon, 13 Jun 2022 06:22 AM

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल नहीं हुईं थीं परीक्षाएं, फॉर्मूले से तय किया रिजल्ट

कोरोना के चलते 2021 में परीक्षा नहीं हो पाई। सरकार ने स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का निर्णय लिया। मार्क्स के लिए राज्य सरकार ने कमेटी का गठन किया। कमेटी के बताए फार्मूला के आधार पर स्कूलों ने अपना रिजल्ट तैयार कर बोर्ड को भेजा। इसके बाद बोर्ड ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया। यह परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा और ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम ही रहेगा।

Mon, 13 Jun 2022 06:19 AM

RBSE 10th Result 2022: रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसके नंबर अपेक्षा से कम हैं, तो वह रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा जो स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा।

Mon, 13 Jun 2022 06:17 AM

BSER Rajasthan Board 10th Result 2022 : जानें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पासिंग मार्क्स

BSER Rajasthan Board 10th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने होंगे। प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के नंबर अलग-अलग 33 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा।

Mon, 13 Jun 2022 06:13 AM

Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के उपरांत रीइवेल्यूएशन का भी मिलगा मौका

Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट होंगे, उन्हें रिजल्‍ट के बाद पुनर्मूल्यांकन कराने का मौका भी दिया जाएगा। रीचेकिंग कराने के लिए स्टूडेंट्स को फीस का भुगतान करना होगा।

Mon, 13 Jun 2022 06:11 AM

RBSE 10th Result 2022: पढ़ें राजस्थान 10वीं रिजल्ट पर शिक्षा मंत्री का ट्वीट

Rajasthan Board 10th Result 2022 : शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक तथा प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम कल  दोपहर 3 बजे घोषित किया जा रहा है । सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं।' 
 

Mon, 13 Jun 2022 06:08 AM

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल राजस्थान 10वीं बोर्ड में 99.56 फीसदी बच्चे हुए थे पास

RBSE 10th Result 2022: साल 2021 में 10वीं का रिजल्ट 99.56% रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कियों का 99.52 रहा। 12,04,606, छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। 44,875 स्टूडेंट्स ने सेकंड जबकि 352 छात्रों ने थर्ड डिवीजन हासिल किया। एक छात्र के सप्लीमेंट्री आई। 10वीं बोर्ड में 12 लाख 55 हजार 385 छात्र-छात्राएं थे। इनमें से 12 लाख 49 हजार 833 पास हुए।
 

Mon, 13 Jun 2022 06:08 AM

RBSE 10th Result 2022: पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट कम रहेगा

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम ही रहेगा क्योंकि पिछले साल कोरोना के चलते बिना परीक्षा लगभग सभी बच्चों को पास कर दिया गया था। 
पिछले साल परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा था। 

Mon, 13 Jun 2022 06:06 AM

RBSE 10th Result 2022: पिछले वर्ष नहीं हो पाईं थी राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं

RBSE 10th Result 2022: कोरोना के चलते वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हो पाई थीं। सरकार ने स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा कराए प्रमोट करने का निर्णय लिया। मार्क्स के लिए राज्य सरकार ने कमेटी का गठन किया। कमेटी के बताए फार्मूला के आधार पर स्कूलों ने अपना रिजल्ट तैयार कर बोर्ड को भेजा गया था। इसके बाद बोर्ड ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया। 

Mon, 13 Jun 2022 06:05 AM

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा आज

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक) परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के कॉन्फ्रेंस हाल में यह परिणाम घोषित करेंगे।

दसवीं क्लास का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.in या cbseresult.nic.in पर जाएं। इसके बाद (सीबीएसई 10th रिजल्ट ) कक्षा 10 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब आप अपना सही सही रोल नंबर और जन्मतिथि भरें ताकि कोई गलती न हो । सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अगले टैब में रिजल्ट खुल जाएगा।

राजस्थान स्टेट ओपन 10वीं का रिजल्ट 2022 कब आएगा?

Rajasthan RSOS 10th 12th Result 2022 : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ( आरएसओएस ) की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर सवा बारह बजे घोषित होने वाला है। बीडी कल्ला रिजल्ट जारी करेंगे। Rajasthan RSOS 10th 12th Result 2022 : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ( आरएसओएस ) की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

मैं राजस्थान में अपना 10 वीं कक्षा का परिणाम कैसे देख सकता हूं?

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 की घोषणा शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला करेंगे। उसके बाद छात्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 2022 आरबीएसई को rajeduboard.rajasthan.gov.in rajresults.nic.in 10वीं पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

10वीं का रिजल्ट 2022 राजस्थान बोर्ड अजमेर कैसे देखे नाम से?

आरबीएसई रिजल्ट 2022 (RBSE Result 2022) (घोषित) - 10वीं का परिणाम @rajeduboard.rajasthan.gov.in. आरबीएसई रिजल्ट 2022 - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 02 सितंबर को कक्षा 10 और 12 पूरक परीक्षा के लिए आरबीएसई रिजल्ट जारी कर दिया है। पूरक परीक्षा के लिए आरबीएसई रिजल्ट 2022 देखने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे उपलब्ध है ...

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग