आज आप जानेंगे कि Bharat Ka Sabse Bada Jila कौन सा है 2022 में? क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से जैसा कि आप जानते है भारत देश विभिन्न राज्यों से मिलकर बना है। लेकिन ये सभी राज्य छोटे बड़े जिलों से मिलकर बने है। यानी जिलों से मिलकर राज्य और राज्यों से मिलकर देश का निर्माण होता है। भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। जबकि भारत में कुल 726 जिले है।
अक्सर लोगों को भारत का सबसे बड़ा राज्य जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की जानकारी होती है। लेकिन बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें इंडिया का सबसे बड़ा जिला कौन सा यह पता होगा। तो चलिए आज हम आपको क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से Bharat Ka Sabse Bada Jila कौन सा है 2022 में?
- भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022 में
- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2022 (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
- भारत के 10 सबसे बड़े जिले (क्षेत्रफल के आधार पर)
- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2022 (जनसंख्या की दृष्टि से)
- भारत के 10 सबसे बड़े जिले (जनसंख्या के आधार पर)
- FAQ’s (Frequently Asked Questions)
- प्रश्न: यूपी के 75 जिलों में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
- प्रश्न: भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
- प्रश्न: भारत का सबसे छोटा गांव कौन सा है?
- प्रश्न: भारत में कुल कितने गांव हैं?
- प्रश्न: भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन सा है
- यह भी पढ़े:
- भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2022
- भारत की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां 2022 में?
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022 में
- भारत का कौन सा राज्य कब बना
- दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2022 में
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत के सभी जिलों में उनकी जनसंख्या और क्षेत्रफल के मुताबिक तहसील और गांव बनाए जाते है। इन्ही के आधार पर तय किया जाता है भारत का कौन सा जिला सबसे बड़ा है। बता दे भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। जिसमे भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात राज्य में स्थित कच्छ है। इसका कुल क्षेत्रफल 45,652 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले में कुल 10 तहसील, 939 गांव और 6 नगर पालिका है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला माहे है। यह पांडूचेरी में स्थित है। इसका क्षेत्रफल मात्र 9 वर्ग किलोमीटर है।
भारत के 10 सबसे बड़े जिले (क्षेत्रफल के आधार पर)
क्र.सं. | जिला | राज्य | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर) |
01 | कच्छ | गुजरात | 45,652 |
02 | लेह | लद्दाख | 45,110 |
03 | जैसलमेर | राजस्थान | 38,401 |
04 | बीकानेर | राजस्थान | 30,247 |
05 | बाड़मेर | राजस्थान | 28,387 |
06 | जोधपुर | राजस्थान | 22,850 |
07 | अनंतपुर | आंध्र प्रदेश | 19,130 |
08 | महबूबनगर | आंध्र प्रदेश | 18,419 |
09 | नागौर | राजस्थान | 17,718 |
10 | कुर्नूल | आंध्र प्रदेश | 17,658 |
भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है 2022 (जनसंख्या की दृष्टि से)
भारत जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी वर्तमान जनसंख्या 1,389,046,200 यानी एक अरब 38 करोड़ के पार है। इनमे जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला ठाणे है। यह महाराष्ट्र में स्थित है। वर्तमान समय में ठाणे की कुल जनसंख्या 1.11 करोड़ है। वहीं जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला दिबनग घाटी है। जो अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। इसकी जनसंख्या मात्र 75 या 80 है।
- भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है 2022 में
भारत के 10 सबसे बड़े जिले (जनसंख्या के आधार पर)
क्र.सं. | जिला | राज्य | जनसंख्या |
01 | ठाणे | महाराष्ट्र | 1.11 करोड़ |
02 | उत्तर चौदह परगना | पश्चिम बंगाल | 1 करोड़ |
03 | बंगलौर | कर्नाटक | 96.22 लाख |
04 | पुणे | महाराष्ट्र | 94.29 लाख |
05 | मुंबई उपनगरीय | महाराष्ट्र | 93.57 लाख |
06 | दक्षिण चौवा परगना | पश्चिम बंगाल | 81.62 लाख |
07 | बर्धमान | पश्चिम बंगाल | 77.18 लाख |
08 | अहमदाबाद | गुजरात | 72.14 लाख |
09 | मुर्शिदाबाद | पश्चिम बंगाल | 71.04 लाख |
10 | जयपुर | राजस्थान | 66.26 लाख |
उम्मीद है आपको Bharat Ka Sabse Bada Jila कौन सा है 2022 में? इसकी पूरी जानकारी मिली होंगी। बता दे, क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है जबकि सबसे छोटा राज्य गोवा है। वहीं जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश और सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
FAQ’s (Frequently Asked Questions)
प्रश्न: यूपी के 75 जिलों में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर: यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न: भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: भारत का सबसे छोटा जिला माहे है, जो पंडुचेरी में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है।
प्रश्न: भारत का सबसे छोटा गांव कौन सा है?
उत्तर: भारत का सबसे छोटा गांव HA Village है। जो भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
प्रश्न: भारत में कुल कितने गांव हैं?
उत्तर: भारत में कुल गांव की संख्या 6,28,221 है।
प्रश्न: भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन सा है
उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला लेह है। इसका कुल क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है।
यह भी पढ़े:
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है 2022
भारत की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां 2022 में?
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022 में
भारत का कौन सा राज्य कब बना
दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है 2022 में