सफेद आंकड़े की जड़ क्या काम में आती है? - saphed aankade kee jad kya kaam mein aatee hai?

1.अगर आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो गुरु पुष्य या रवि पुष्य नक्षत्र में सुबह के समय आक की जड़ को साफ कर लें और इसे पानी के साथ पीस लें। फिर इस पेस्ट को रुई के साथ मिलाकर बत्ती बनाएं और उसे दीपक में डालकर काजल तैयार कर लें। इसके बाद इस काजल को गणपति जी के मूल मंत्र के साथ अपनी आंखों पर लगा लें। इससे लोग आपकी ओर खिंचने लगेंगे।

2.जिनके पास पैसा नहीं टिकता है व हमेशा रुपयों की तंगी बनी रहती हैं उन्हें इससे बचने के लिए अपने घर के मुख्य दरवाजे पर आक की जड़ को काले कपड़े में लपेटकर लटका देना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं आएगी। साथ ही घर में सुख—समृद्धि में वृद्धि होगी।

3.अगर आपके बच्चे को बार—बार नजर लग जाती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सफेद आक की जड़ को गणपति जी के मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः' से 108 बार जाप करते हुए अभिमन्त्रित करके बच्चे को गले में पहनाना चाहिए। इससे नजरदोष से बचाव होगा।

4.अगर किसी पर भूत—प्रेत बाधा है तो उन्हें सफेद आक की जड़ बांधनी चाहिए। इससे धारण करने से पहले जड़ को बजरंगबली के चरणों में रखकर उनके किसी भी सिद्ध मंत्र से अभिमंत्रित कर लेना चाहिए। ऐसा करने से प्रेत बाधा आपको छू भी नहीं पाएगी।

5.अगर बुरी नजर की वजह से बच्चे की तबियत अक्सर खराब रहती है तो रवि पुष्य या गुरु पुष्य के दिन श्वेत आक के 11 फूलों की माला बनाकर बच्चे को पहनाना चाहिए।

6.यदि घर की बरक्कत रुक गई हो और सारे काम बिगड़ रहें हो तो सफेद आक की जड़ को गणेश जी के सामने रखें। अब इसे पूजा के बाद अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी।

7.आक का उपाय सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। जिन लोगों को शारीरिक कमजोरी लगती है उन्हें आक की जड़ का रस पीने से लाभ होगा।

8.जिन्हें कान में दर्द रहता है या बुखार है तो सफेद आक की जड़ को पीसकर इसके रस को पीने से ज्वर ठीक हो जाएगा। साथ ही इसके लेप को कान के पास रखने से दर्द से छुटकारा मिलेगा।

9.सफेद आक का पौधा आसानी से कहीं भी मिल सकता है। वैसे अधिकतर यह शुष्क और ऊंची भूमि में देखने को मिलता है। सफेद आक का पौधा करीब 5 फुट चौड़ा और 7 फुट ऊंचा होता है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों के समान मोटे होते हैं। सामान्य आक के पत्ते हरे रंग के होते हैं, लेकिन सफेद आक के पत्ते सफेद रंग के ही होते है।

10.सफेद आक का प्रयोग ज्यादातर तंत्र विद्या में किया जाता है। इसमें फूल भी होते हैं। इसकी जड़ से निकलने वाले दूध से कई ज्योतिषीय क्रियाएं सम्पन्न होती हैं।

धन प्राप्ति एवं सुख समृद्धि के लिए आकड़े की जड़ का सरल उपाय 

> आंकड़े के पौधे में भगवान गणेश का वास माना जाता है। इसलिए इसकी जड़ बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी जाती है।> खासतौर पर धन लाभ की दृष्टि से यह बहुत प्रभावी मानी गई है। 

 धन प्राप्ति एवं सुख समृद्धि का सरल उपाय :- 

* सबसे पहले आंकड़े की जड़ को जलाएं। उसकी राख बना लें। 

* आंकड़े की इस भस्म से परिवार के हर सदस्य को टीका लगाएं। 

माना जाता है कि यह आंकड़े की भस्म का तिलक घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। 

इस तरह आंकड़े की जड़ बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह श्री यानी सुख-समृद्धि देती है, जिससे जीवन में असुरक्षा का भाव मिटता है और ईश्वर में आस्था बढ़ती है।

धर्म डेस्क: अगर आपकी एक आंख में कोई पीड़ा हो रही है, किसी कारण से दर्द हो रहा है, तो ठीक उसके दूसरे पैर के अंगूठे पर। मान लीजिये कि आपकी बायीं आंख में परेशानी हो रही है तो दायें पैरे के अंगूठे पर और अगर दायीं आंख में परेशानी हो रही है तो बायें पैरे के अंगूठे पर श्वेत आक को दूध से पूरी तरह गीला करके कुछ देर रखने से काफी राहत मिलती है। आक के पौधे को अगर घर के द्वार पर लगा दिया जाये तो किसी भी टोटके का कोई असर नहीं होता, आपका घर सुरक्षित रहता है, आपके घर में बरकत होने लगती है और आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहता है। साथ ही घर में धन, यश और कीर्ति बनी रहती है।

यहां कुछ बातों का विशेष ध्यान

जड़ी-बूटी लाते समय पीछे पलटकर कभी नहीं देखना चाहिए।
ब्रहम मुहूर्त किसी भी जड़ी-बूटी या औषधि को प्राप्त करने का सबसे अच्छा समय होता है।
साथ ही अगर जड़ी-बूटियों को रवि पुष्य योग, गुरु पुष्य योग या शनि पुष्य योग में प्राप्त किया जाये तो ये विशेष हितकारी होती हैं।

कैसा होता है सफेद आक का फूल
सफेद आक का पौधा आसानी से कहीं भी मिल सकता है। वैसे अधिकतर यह शुष्क और ऊंची भूमि में देखने को मिलता है। सफेद आक का पौधा करीब 5 फुट चौड़ा और 7 फुट ऊंचा होता है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों के समान मोटे होते हैं। सामान्य आक के पत्ते हरे रंग के होते हैं, लेकिन सफेद आक के पत्ते सफेद रंग के ही होते है। तंत्र शास्त्र में सफेद फूल वाले मदार का ही अधिकतर प्रयोग किया जाता है। इसके फल आम के जैसे दिखाई देते हैं, जिन पर सफेद रूई होती है और इनकी शाखाओं से दूध निकलता है।  

क्या है सफेद आक का फूल
श्वेत आक के पौधे को गणपति जी का स्वरुप माना जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि अगर किसी पुराने श्वेत आक के पौधों की जड़ों को खोदा जाये और उसकी जड़ में से अगर गणेश जी की प्रतिमा प्राप्त होती है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस प्रतिमा की पूजा करने से सारे दुखों का निवारण हो जाता है। जिस घर में यह प्रतिमा स्थापित की जाए, उस घर में ऋद्धि-सिद्धि और अन्नपूर्णा का भंडार हमेशा रहता है, साथ ही लक्ष्मी जी का निवास रहता है। पुराने समय में साधक मंत्र सिद्धि करके इस प्रतिमा को अपनी पैसों वाली झोली में रखते थे और रखने के बाद जितने मुट्ठी में आये, उतने पैसे निकालते थे। ऐसा विश्वास किया जाता था कि उस झोली में से जितना धन निकाला जायेगा, उतना ही धन दुबारा झोली में आ जायेगा।

अगली स्लाइड में जाने कैसे करें इसका इस्तेमाल

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

आंकड़े की जड़ से क्या फायदा होता है?

धन प्राप्ति एवं सुख समृद्धि का सरल उपाय :- माना जाता है कि यह आंकड़े की भस्म का तिलक घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। इस तरह आंकड़े की जड़ बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह श्री यानी सुख-समृद्धि देती है, जिससे जीवन में असुरक्षा का भाव मिटता है और ईश्वर में आस्था बढ़ती है।

सफेद आंकड़े की जड़ घर में रखने से क्या होता है?

श्वेत आक के पौधे को गणपति जी का स्वरुप माना जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि अगर किसी पुराने श्वेत आक के पौधों की जड़ों को खोदा जाये और उसकी जड़ में से अगर गणेश जी की प्रतिमा प्राप्त होती है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस प्रतिमा की पूजा करने से सारे दुखों का निवारण हो जाता है।

सफेद आंकड़े की जड़ का प्रयोग कैसे करें?

तो एक सफ़ेद आंकड़े की जड़ को लेकर लाल कपडे में अच्छे तरीके से लपेटकर अपने घर में किसी अच्छी जगह पर रख दे. इस उपाय से जीवन में शांति बनी रहेगी. और आपको सुख की प्राप्ति होगी. संतान प्राप्ति के लिए भी सफ़ेद आंकड़े की जड़ बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं.

सफेद आक की जड़ क्या काम आती है?

शास्त्र बताते हैं कि पवित्र आक का पौधा अपने मुख्य द्वार पर या उसके सामने लगाना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इसमें सफेद फूल होते हैं, जो भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। ये पौधा हमेशा नकारात्मक ऊर्जा और ताकतों से बचाता है। इस पौधे से निकलने वाली ऑक्सीजन पर्यावरण को शुद्ध करती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग