खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?
खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?
खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा का प्रमुख अंग माना जाता है। सुरक्षा परिषद की शक्ति महासभा की अपेक्षा बहुत व्यापक है। महासभा मानवता की सर्वोच्च राजनीतिक शक्ति का...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Sep 2009 10:37 PM
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा का प्रमुख अंग माना जाता है। सुरक्षा परिषद की शक्ति महासभा की अपेक्षा बहुत व्यापक है। महासभा मानवता की सर्वोच्च राजनीतिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। राजनीतिक विषयों में सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का कार्यपालक अंग है।
संरचना : सुरक्षा परिषद में मूलत: पांच स्थाई सदस्य होते हैं, साथ ही छह अस्थाई सदस्य भी। 1965 में संशोधन कर सदस्यों की संख्या 10 कर दी गई थी। अस्थाई सदस्यों में से 5 एशियाई, अफ्रीकी राज्यों में से, एक पूर्वी यूरोप, 2 लैटिन अमेरिका से, 2 लैटिन अमेरिका व शेष दो पश्चिमी यूरोप व अन्य राज्यों से होते हैं। अत: कुल सदस्य संख्या 15 होती है। चीन, रूस, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका इसके स्थाई सदस्य हैं। पांच स्थाई सदस्यों के चार्टर में गतिशीलता की जगह स्थायित्व के समावेश का प्रयास था।
चयन : अस्थाई सदस्यों का निर्वाचन महासभा दो-तिहाई बहुमत से 2 वर्ष के लिए करती है। सदस्यों का निर्वाचन करते समय महासभा संगठन के उद्देश्यों, अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के योगदान तथा भौगोलिक क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की जरूरत का ध्यान रखती है।
कार्य : इसका प्रमुख कार्य विश्व में सुरक्षा और शांति कायम करना है। इसको कई अधिकार प्राप्त हैं। नए राष्ट्रों को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता प्रदान करना, महासचिव का चयन, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति आदि ऐसे काम हैं जिनको वह महासभा के साथ मिलकर करती है। सुरक्षा परिषद के निर्णय में 9 सदस्यों सहित पांच स्थाई सदस्यों के स्वीकरोक्ति भी शामिल होनी चाहिए।
अगला लेख पढ़ें
GATE 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, gate.iitk.ac.in से कर सकेंगे चेक
अगला लेखGATE 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, gate.iitk.ac.in से कर सकेंगे चेक
India
सुरक्षा परिषद MEANING IN ENGLISH - EXACT MATCHES
सुरक्षा परिषद = THE SECURITY COUNCIL(Noun) उदाहरण : ईरान के परमाणु कार्य से संबंधित यूएन का एक प्रतिवदेन संभावित दंडात्मक कार्रवाई के लिए सुरक्षा परिषद को भेजा जा रहा है.
Usage : A UN report on Iran 's nuclear work is being forwarded to the Security Council for possible punitive action.
सुरक्षा परिषद = SECURITY COUNCIL(Noun) Usage : The security council maintains peace in the country.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council - UNSC)
चर्चा में क्यों?
- हाल ही में इज़राइल और फ़िलिस्तीन के संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council-UNSC) की बैठक आयोजित हुई है।
प्रमुख बिन्दु
- चीन के प्रयासों के चलते हाल ही में इज़राइल और फ़िलिस्तीन के संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council-UNSC) की बैठक आयोजित हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चीन ही है।
- यह बैठक वर्चुअल रूप से विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सभी 15 सदस्यों (5 स्थाई व 10 अस्थाई) सदस्यों ने भाग लिया है।
- हालांकि इस बैठक में कोई संयुक्त वक्तव्य नहीं जारी हो सका, किन्तु विभिन्न सदस्यों ने इसमें इज़राइल और फ़िलिस्तीन के संघर्ष को लेकर अपनी महत्वपूर्ण राय रखी।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने भी इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच शान्ति की अपील की है। भारत ने यह भी कहा कि वह अपनी पूर्ववत नीति के तहत फ़िलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देता है।
- इस बैठक में कई देशों ने इज़राइल द्वारा फ़िलिस्तीन के गाजा पट्टी में की जा रही सैनिक कार्यवाई का विरोध किया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)
- प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) तक विश्व में सामूहिक सुरक्षा का सिद्धांत नहीं था। प्रत्येक देश को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होती थी। स्वयं से सुरक्षा के कई नुकसान थे-
- देशों के बीच हथियारों की होड़ लगी रहती थी।
- आपस में सभी एक-दूसरे पर शक करते थे, इससे युद्ध की संभावना बनी रहती थी।
- प्रथम विश्व युद्ध की भारी तबाही को देखते हुए लीग ऑफ नेशन्स (राष्ट्र संघ) का सिद्धांत आया, लेकिन लीग ऑफ नेशन्स व्यवहारिक तौर पर कार्य नहीं कर पायी और दुनिया को द्वितीय विश्व युद्ध का दंश सहना पड़ा।
- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सामूहिक सुरक्षा की प्रबल रूप से आवश्यकता महसूस की गयी। सन् 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) का निर्माण हुआ।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी), संयुक्त राष्ट्र संघ का एक प्रमुख अंग है जो इससे संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों को लेता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि यूएनएससी, संयुक्त राष्ट्र संघ का नाभिक (Nucleus) है।
- अगर यूएनएससी के कार्य प्रभावित होते हैं तो संयुक्त राष्ट्र संघ के भी कार्य गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि यूएनएससी में सुधारों की बात की जाती है ताकि संयुक्त राष्ट्र जैसी महत्वपूर्ण बहुपक्षीय संस्था प्रासंगिक बनी रहे।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को महान शक्ति क्लब (Great Power Club) भी कहा जाता है।
- वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं, जिसमें 5 स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य हैं। अस्थाई सदस्य बदलते रहते हैं और इनके पास वीटो शक्ति भी नहीं होती है।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के रूप में भारत का चुनाव दो वर्षों (वर्ष 2021-22 के बीच) के लिए हुआ है।
डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज के लिए यहां क्लिक करें
Download PDF Archive Section English Current Affairs