September में जन्मे लोग कैसे होते हैं - saiptaimbair mein janme log kaise hote hain

  • सितंबर में हुआ है जन्म, जानें अपने भविष्य का हाल

    साल का 9वां महीना यानी की सितंबर अंकज्योतिष के हिसाब से मंगल का महीना होता है। मंगल जोश और उत्साह का कारक ग्रह है। इस जोशीले महीने में जिन लोगों का जन्म हुआ है या जिन लोगों का जन्म होता है उनके विषय में वैदिक ज्योतिष क्या कहता है, कैसा इनका स्वभाव होता है। इनकी शिक्षा कैसी होती है। करियर के मामले में यह कैसे होते हैं। आइए हम जानते हैं उन लोगों के बारे में जिनका जन्म सितंबर महीने में होता हुआ है।

  • सितंबर में पैदा हुए लोगों का स्वभाव

    सितंबर के माह में जन्मे लोग काफी उदार माने जाते हैं। हालांकि इस महीने में जन्मे लोग खुद को काफी महत्व देते हैं। यह अपने खिलाफ कोई भी बात सुनना पसंद नहीं करते। ये बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और लोगों से मिलने वाली अटेंशन को खूब एंजॉय करते हैं। इनको परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है क्योंकि जिस काम को करने की एक बार यह ठान लेते हैं उसे करके ही छोड़ते हैं। इसके साथ ही इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है और अपनी बातों से यह किसी को भी हंसा सकते हैं।

    मार्च में आपका है जन्मदिन, इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए

  • सितंबर में पैदा हुए लोगों का सामाजिक जीवन

    सितंबर माह में जन्मे लोग सामाजिक जीवन में सामान्य माने जाते हैं। साथ ही यह मेहनती और प्रैक्टिकल होते हैं। ये उन लोगों के साथ ही रहना पसंद करते हैं, जो इनकी बातों को समझते हैं। नए लोगों के साथ घुलने-मिलने में इनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ये बहुत ऑर्गेनाइज और प्रैक्टिकल होते हैं। साथ ही अपनी चीजों को सही तरीके से रखते हैं। कई बार अपने मुंहफट अंदाज के कारण सामाजिक स्तर पर परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि जैसे-जैसे इस माह में जन्मे लोगों की उम्र बढ़ती है उतना ही ये व्यवहारिक और सामाजिक बनते जाते हैं। इनके कई मित्र होने की वजह से यह हमेशा मित्रों से घिरे रहते हैं।

    दिसंबर में है जन्मदिन, जानें इस महीने में पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें

  • सितंबर में पैदा हुए लोगों का करियर

    करियर के क्षेत्र में सितंबर माह में जन्मे जातकों को बहुत अच्छा माना जाता है। यह जिस काम को अपने हाथ में लेते हैं, उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि करियर क्षेत्र में इनको सफलताएं बहुत जल्दी मिलने लगती हैं। इसके साथ ही काम को लेकर इनकी सक्रियता भी करियर क्षेत्र में इन्हें अच्छे फल दिलाती है। इस माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं।

    बुध का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों की खुलने वाली है किस्मत

  • प्रेम और वैवाहिक जीवन

    सितंबर माह में जन्मे लोग यूं तो काफी हंसमुख और उदार चरित्र के माने जाते हैं लेकिन इनका रवैया अपने पार्टनर पर हुकुम चलाने का हो सकता है। इनकी यही आदत कई बार लव लाइफ में इनको प्रतिकूल प्रभाव देने वाले होती है। हालांकि अपने इस रवैये पर यदि काबू पा लें तो इनको प्रेम जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन में इस माह में जन्मे लोगों को अच्छा माना जाता है। यह अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए हमेशा आगे आते हैं और अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग करते हैं। साथ ही परिवार का हमेशा साथ देते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 01 Sep 2022 06:44 AM IST

September Born People Personality: किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि, वार या महीना उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह से किसी व्यक्ति की राशि के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार उसके जन्म के माह के अनुसार उसके स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सितंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। कैलेंडर के अनुसार, सितंबर साल का नौवां महीना होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सितंबर मंगल ग्रह का महीना माना जाता है। मंगल को साहस और पराक्रम का कारक होता है। मान्यता के अनुसार, मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इस माह में जन्मे लोग बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सितंबर महीने में जन्मे व्यक्ति स्वभाव, करियर और प्रेम के मामले में क्या चाहते हैं ये लोग...

मेहनती 
सितंबर माह में जन्मे लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर जीवन में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं। साथ ही ये बहुत जल्द ही समस्या का समाधान ढूढ़ने की कोशिश करते हैं। 

कैसा होता है करियर?
सितंबर माह में जन्मे लोग हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन्हें करियर में जल्दी सफलता हासिल होती है। सितंबर माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं।

दिल के साफ होते हैं इस माह में जन्मे लोग  
ज्योतिष के अनुसार, सितंबर में जन्मे लोगों का हृदय कोमल होता है। साथ ही ये लोग बहुत भावुक भी होते हैं। हालांकि ये लोग दूसरों के सामने अपने आप को बहुत मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं।

सितंबर में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन

सितंबर माह में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद होता है। साथ ही इन्हें पार्टनर का पूरा साथ मिलता है। कभी-कभी इन्हें अपनी आदतों के कारण वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ते हैं। समय के साथ बदलाव के बाद इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सितंबर में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं?

सितंबर माह में जन्मे लोग हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन्हें करियर में जल्दी सफलता हासिल होती है। सितंबर माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सितंबर में जन्मे लोगों का हृदय कोमल होता है।

सितंबर में जन्मे बच्चों की राशि क्या होती है?

सितंबर में जन्मे व्यक्ति मेहनती होने के साथ-साथ अपना पूरा काम करके ही चैन की सांस लेते हैं. जिन व्यक्ति का जन्म सितंबर में होता है उनका रंग गेहुआ होता है और लंबाई औसत देखने को मिलती है. इनकी पर्सनैलिटी के स्मार्ट होती है और ये लोग स्वभाव के संकोची होते हैं.

12 सितंबर को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

Numerology Horoscope 12 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। ... .
मूलांक 1- आज आपका दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। ... .
मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। ... .
मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।.

11 सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 11 सितंबर का दिन... मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग