शमी का पौधा घर में लगाने से क्या लाभ है? - shamee ka paudha ghar mein lagaane se kya laabh hai?

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों का बहुत-बहुत स्वागत करते हैं आज हम आप लोगों को बताएंगे कि शमी का पौधा लगाने के फायदे क्या होते हैं अगर आप लोगों को शमी के पौधे के बारे में पता है और आप उसे अपने घर में लगाते हैं तो आप लोगों को उसके फायदों के बारे में पता होना चाहिए कि यह पौधा आपके लिए कितना फायदेमंद होता है.

दोस्तों हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है जिनमें से शमी का पौधा भी बहुत ज्यादा शुभ माना गया है ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि शमी के पौधे सीधा संबंध शनिदेव से है.

[राशिफल 2023 : जाने यह साल कैसा रहेगा ]

साथ ही साथ यह भी माना जाता है कि शिव जी को भी शमी के पौधे से बहुत ज्यादा प्रेम था इसलिए अगर आप सावन में शिव मंदिर जाते हैं तो आपको शिवजी को जल अर्पित करने से पहले उसमें शमी के फूल या फिर उसकी पत्तियां डालने चाहिए.

इससे भगवान शिव आप से बहुत ज्यादा खुश हो जाते हैं आज हम आप लोगों को शमी के पौधे को घर में लगाने के क्या क्या फायदे होते हैं इसके बारे में बताएंगे साथ ही साथ हम आप लोगों को यह भी बताएंगे कि शमी का पौधा लगाते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है.

आइए दोस्तों बिना देर करते हुए अपने मेन मुद्दे पर चलते हैं और जानते हैं कि शमी के पौधे को लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और शमी का पौधा लगाने के फायदे क्या होते हैं।

Table of contents : दिखाएँ

1. शमी का पौधा लगाने के फायदे | sami ka paudha lagane ke fayde

2. शमी का पेड़ की पहचान

3. शमी का पौधा लगाने का तरीका

4. शमी के पौधे को लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

5. FAQ : शमी का पौधा लगाने के फायदे

5.1. घर में शमी का पौधा क्यों नहीं लगाना चाहिए?

5.2. शमी का पेड़ क्यों लगाया जाता है?

5.3. शमी की लकड़ी पहनने से क्या होता है?

6. निष्कर्ष

शमी का पौधा लगाने के फायदे | sami ka paudha lagane ke fayde

इस जानकारी को सही से समझने
और नई जानकारी को अपने ई-मेल पर प्राप्त करने के लिये OSir.in की अभी मुफ्त सदस्यता ले !

हम नये लेख आप को सीधा ई-मेल कर देंगे !
(हम आप का मेल किसी के साथ भी शेयर नहीं करते है यह गोपनीय रहता है )

▼▼ यंहा अपना ई-मेल डाले ▼▼

Email Address

सदस्यता ले

Join 474 other subscribers


★ सम्बंधित लेख ★

  • घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना चाहिए : सम्मान,सुख,समृद्धि,धन लाभ,भाग्यवान | Ghar par kaun sa ped lagana chahiye
  • पपीता का पेड़ शुभ या अशुभ : धन लाभ के लिये पपीता का पेड़ किस दिशा में लगाएं

☘ पढ़े थोड़ा हटके ☘गुस्से को कम करने का टोटका trick to reduce angerनिरंतर धन प्राप्ति के लिए हनुमान मंत्र : कभी नहीं पड़ेगी धन की कमी | Dhan prapti ke liye hanuman mantra


  1. शमी के पौधे को लगाने के बाद आपके घर में बहुत ज्यादा बरकत आती है और आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.
  2. शमी के पौधे को लगाने के बाद आपके घर से सभी तरह के दुख मुसीबत दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि आती है.
  3. ऐसा माना जाता है कि शमी के पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होता है और घर में मौजूद सभी तरह की बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है.
  4. शमी के पौधे को घर में लगाने से घर में आ रही है विवाह में बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है.
  5. शमी का पौधा लगाने से आप के कारोबार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है.
  6. शमी के पौधे को लगाने से आपके घर में किसी भी सदस्य के ऊपर चल रही साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है.
  7. शमी का पौधा लगाने के बाद आपको किसी भी दुश्मन का खतरा नहीं रहता है.
  8. शमी का पौधा लगाने के बाद आपके घर में सभी के स्वास्थ्य अच्छे रहते हैं.
  9. शमी का पौधा लगाने से आपके ऊपर हमेसा शनिदेव की कृपा बनी रहती है.
  10. शमी का पेड़ लगाने से शादी में आरही रूकावटे दूर हो जाती हैं.शमी के पौधे को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है इसलिए इसे लगाने के बाद आपको बहुत सारे फायदे होते हैं।

शमी का पेड़ की पहचान

शमी के पेड़ की पहचान करना थोडा मुश्किल होता है लेकिन अगर आपको इसके बारे में पट हो जाए की इसकी पहचान कैसे करते है तो आपको इसे पहचानने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी लेकिन अगर आपको इसकी पहचान नहीं होगी तो आपको दुकानदार ठग सकते है इस लिए इसकी पहचान बहुत जरुरी होती है.शमी का पेड़ बिल्कुल छुईमुईके जैसा होता है बस इसमें थोडा सा फर्क होता है उसी को समझने की जरुरत है.

  1. शमी के वृक्ष की पत्तियां किसी भी मौसम में वह जाती नहीं है वह हमेशा हरी-भरी बनी रहती हैं शमी के पेड़ की पत्तियों मोटी होती है।
  2. लेकिन वही छुईमुई के पौधे की पत्तियां बहुत ज्यादा पतली होती हैं शमी के पौधे में कभी भी फोन नहीं लगता है शमी का पौधा 10 से 20 मीटर ऊंचा होता है और इसके फूल तीन रंग के होते हैं।
  3. यह गुलाबी इसके बाद हल्का पीला और गहरा पीला इस तरह शमी के पौधे की पहचान उनके फूल से भी आप कर सकते हैं लेकिन शमी इसी तरह का फूल छुईमुई के पौधे में भी पाए जाते हैं।

शमी का पौधा लगाने का तरीका

( यह लेख आप OSir.in वेबसाइट पर पढ़ रहे है अधिक जानकारी के लिए OSir.in पर जाये  )

शमी का पौधा लगाने का तरीका बहुत ही आसान होता है इसके लिए आपको कुछ बातो को समझने की जरुरत होती है और आपको ये सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है की शमी का पेड़ लगते समय साफ सफाई का बहुत ज्यादा ध्यान देना होता है.

इसके लिए आप चाहे तो इसे अपने घर के बाहर लगा दे या फिर इसे आप किसी गमले में लगा दे इसे लगाने के लिए आपको साफ मिट्टी लानी है और फिर आपको उसे किसी गमले में भर कर पानी डाल देना है जब मिट्टी मुलायम हो जाए तो आपको शमी के पौधे को उसमे लगाना है और उसमे साफ पानी डालना है.

शमी के पौधे को लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. शमी के पौधे को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए इसे आप अपने मुख्य द्वार पर या फिर गार्डन या फिर छत पर लगा सकते हैं।
  2. शमी के पौधे को आप शनिवार को लगा सकते हैं या फिर आप दशहरे के दिन भी आप इस पौधे को लगा सकते हैं।
  3. शमी के पौधे को अपने घर के बाहर ऐसे लगाएं कि जब भी आप घर से बाहर निकले तो वह दाएं हाथ की तरफ पड़े।
  4. इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाएं लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि इससे पानी और दो बराबर मात्रा में मिलना चाहिए अगर दक्षिण दिशा में से पानी है 2 महीने में समस्या है तो आप इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।
  5. आप इसे साफ सुथरी जगह पर लगाएं जहां पर नाली का गंदा पानी या फिर कूड़ा ना हो और जिस मिट्टी पर लगाए उस मिट्टी का भी साफ होना अनिवार्य है।
  6. हमें के पौधे को लगाने के बाद रोजाना उस में पानी डालना चाहिए और उसके नीचे दीपक जलाना है।

FAQ : शमी का पौधा लगाने के फायदे

घर में शमी का पौधा क्यों नहीं लगाना चाहिए?

क्योंकि शमी के पौधे पर शनिदेव का वास होता है और अगर जाने अनजाने में हमसे कोई गलती हो जाए तो उससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं इसलिए इस पौधे को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।

शमी का पेड़ क्यों लगाया जाता है?

शमी का पौधा लगाने के बाद आपके पूरे परिवार पर देवी देवताओं की कृपा रहती है और आपके घर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आपके घर में खुशी समृद्धि बनी रहती है भगवान शिव को शमी के पौधे बहुत ज्यादा प्रिय हैं इसलिए शमी का पौधा लगाना चाहिए।

शमी की लकड़ी पहनने से क्या होता है?

शमी की लकड़ी पहनने से शनिदेव आपकी हर प्रकार की बाधाओं को दूर करते हैं शमी के पत्ते जितना ज्यादा घने होते हैं आपके घर में उतनी ही ज्यादा सुख समृद्धि और शांति आती है अगर आपके घर में किसी को भी स्वास्थ्य या फिर दुर्घटना की समस्या हो तो आप शमी की लकड़ी से काले धागे में बांधकर उसके गले में या फिर उसके हाथ में पहना दे वह हर बला और परेशानी से दूर रहेगा।

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं दोस्तों हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आप लोगों को काफी पसंद आई होगी इस आर्टिकल के माध्यम से आपने आज आप लोगों को यह जानकारी देने का प्रयास किया है कि शमी का पौधा लगाने फायदे क्या होते हैं शमी का पौधा लगाने से बहुत सारे फायदे होते हैं।

अगर आप लोगों ने इस आर्टिकल को आखिर पर पढ़ा होगा तो आप लोगों को यह सारे फायदे पता हो गए होंगे अगर आप इस पौधे को लगाना चाहते हैं तो आप इस पौधे को लगा सकते हैं और इससे होने वाले फायदे हासिल कर सकते हैं।

शमी का पौधा घर के अंदर लगाने से क्या होता है?

घर में शमी का पेड़ (Shami tree) लगाने से सुख, शांति व धन की प्राप्ति होती है, साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है।

शमी का पेड़ घर के किधर लगाना चाहिए?

इन दिशा में लगाएं शमी का पेड़-Shami plant Vastu direction आमतौर पर लोगों को लगता है कि सारे पूजा-पाठ वाले पेड़ों को पूर्व की दिशा में ही लगाना चाहिए लेकिन शमी के पेड़ को दक्षिण की दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इसे दिशा में इसे लगाकर पूजा करने से केतु, शनि और सोम से जुड़े कुछ दोष कम होने लगते हैं।

शमी का पौधा घर में कब लगाना चाहिए?

कब लगाना शुभ होता है शमी का पौधा शमी का पौधा शनिवार के दिन गमले में या फिर सीधे कच्‍ची जमीन में भी लगा सकते हैं। इसे आप घर के मुख्‍य द्वार के पास लगा सकते हैं। घर के अंदर शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वैसे इसे विजयदशमी के दिन लगाना सबसे उत्‍तम माना जाता है।

शमी के पेड़ में जल चढ़ाने से क्या होता है?

ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी का पौधा मुख्य रूप से शनि देव का पौधा माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। यही नहीं इस पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग