दक्षिण अमेरिका
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप प्रश्नोत्तरी
South America Continent Quiz
प्रश्न 1. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का अधिकांश विस्तार किस गोलार्द्ध में है?
दक्षिणी गोलार्द्ध में
प्रश्न 2. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल कितना है?
1,77,98,500 वर्ग किमी
प्रश्न 3. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में बोलीविया - पेरू की सीमा पर संसार की सर्वाधिक ऊंची नौकायन झील कौनसी है , और कहां स्थित है?
टिटिकाका ( 3,811 मीटर ऊंचा) , बोलीविया पठार पर
प्रश्न 4. ब्राजील में बहने वाली दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की कौनसी नदी संसार में अपवाह - तंत्र क्षेत्र की दृष्टि से प्रथम नदी है
अमेज़न नदी
प्रश्न 5. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की सर्वाधिक लंबी नदी है?
अमेज़न नदी ( 6296 किमी)
प्रश्न 6. अमेज़न बेसिन के लोगो का मुख्य आहार क्या है?
मेनियोक ( आलू की तरह जमीन के अंदर पैदा होता है)
प्रश्न 7. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में संसार की सबसे लंबी पर्वतमाला कौन सी है ?
एंडीज पर्वतमाला ( 7200 किमी)
प्रश्न 8. टूकन नामक पक्षी कहां पाया जाता है?
अमेज़न बेसिन में
प्रश्न 9. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में कैरो नदी पर स्थित कौनसा झरना संसार का सर्वाधिक ऊंचा है , और कहां पर स्थित है?
एंजिल झरना (979मीटर) , गुयाना पठार ( वेनेजुएला )
प्रश्न 10. चिली - अर्जेंटीना सीमा पर दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में संसार का सर्वाधिक ऊंचा ज्वालामुखी कौनसा है और कहां पर स्थित है?
ओजेस - डेल सलाडो , एंडीज पर्वतमाला पर
प्रश्न 11. वर्षा - वन का स्थानीय नाम दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में क्या है?
सेल्वास
प्रश्न 12. अमेज़न द्रोणी वनों में विश्व की सबसे हल्की लकड़ी पाई जाती है जिसका नाम है?
वाल्सा
प्रश्न 13. एंडीज पर्वतमाला के पूर्वी ढलानों के वन क्या कहलाते है?
मोंटाना
प्रश्न 14. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में पाया जाने वाला कौनसा पक्षी विश्व का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी है ?
केंडोर
प्रश्न 15. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के किस पर्वत के ऊंचे स्थानों पर लामा पाए जाते है , जो बोझ ढोने के काम आते है?
एंडीज पर्वतमाला
प्रश्न 16. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के किस देश की राजधानी लापाज संसार की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है?
बोलीविया
प्रश्न 17. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप सर्वाधिक बड़ा नगर कौनसा है ?
रियो - डि - जेनेरियो ( ब्राजील )
प्रश्न 18. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में पाए जाने वाले घास के मैदान को क्या कहा जाता हैं?
पम्पास
प्रश्न 19. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में किस घास के मैदान को " अर्जेंटीना का हृदय " कहा जाता है?
पम्पास
प्रश्न 20. पोषक तत्वों से भरपूर पम्पास क्षेत्र में कौनसी घास उगाई जाती है?
अल्फा - अल्फा नामक
प्रश्न 21.दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का कौनसा देश सूरजमुखी के बीज उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है?
अर्जेंटीना
प्रश्न 23. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के किस देश में गेहूं की चंद्राकार पेटी स्थित है?
अर्जेंटीना
प्रश्न 24. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में कौनसा देश सबसे अधिक कोको उत्पादक देश है, और विश्व में इसका स्थान क्या है?
ब्राजील , दूसरा स्थान
प्रश्न 25. संसार में सबसे अधिक काफी उत्पादन करने वाला दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का कौनसा देश है?
ब्राजील
प्रश्न 26. दक्षिण अमेरिका के ब्राजील के कहवा के बागान क्या कहलाते है?
फजेंडा
प्रश्न 27. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में सबसे अधिक सोयाबीन उत्पादक देश कौनसा है, और विश्व में इसका क्या स्थान है ?
ब्राजील , दूसरा स्थान
प्रश्न 28. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में सबसे अधिक मैंगनीज उत्पादक देश कौनसा है, और विश्व में इसका क्या स्थान है ?
ब्राजील , तीसरा स्थान
प्रश्न 29. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के किस खान को जो एंडीज पर्वत पर है, संसार की " तांबा राजधानी "कहते है?
चुकिकामता तांबा खान ( चिली)
प्रश्न 30. दक्षिणी अमेरिका में विश्व में मैंगनीज की सबसे बड़ी खान कौनसी है ?
अपामा खान ( ब्राजील)
प्रश्न 32. प्रमुख लौह अयस्क खनन केंद्र ब्राजील का कौनसा है?
इटाबिरा
प्रश्न 33. दक्षिणी अमेरिका में स्थित एंडीज पर्वत की सर्वाधिक ऊंची चोटी कौनसी है?
एकांकागुआ (6960 मीटर)
प्रश्न 34.दक्षिणी अमेरिका में नाइट्रेट का भंडार कहां पर है?
आटाकामा मरुस्थल में
प्रश्न 35. दक्षिणी अमेरिका के किस देश को संसार में कहवा पात्र कहा जाता है?
ब्राजील को
प्रश्न 36. संसार में कहवा की मंडी कहते है ?
साओ पाउलो को
प्रश्न 37. दक्षिणी अमेरिका का सबसे अधिक मछली पकड़ने वाला देश कौन सा है?
पेरू
प्रश्न 38. संसार का सबसे बड़ा मांस निर्यातक दक्षिणी अमेरिका देश कौनसा है?
अर्जेंटीना
प्रश्न 39. दक्षिणी अमेरिका का वह स्थान जहां जाड़ों में वर्षा होती है?
मध्य चिली
प्रश्न 40. ब्राजील का कौन सा बंदरगाह " काफी बंदरगाह " कहलाता है?
सांटोस बंदरगाह
प्रश्न 41. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का कौन सा देश सबसे अधिक नगरीकृत है?
उरुग्वे
प्रश्न 42. सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश दक्षिणी अमेरिका में कौनसा है?
बोलीविया
प्रश्न 43. दक्षिणी अमेरिका में सबसे अधिक मक्का उत्पादक देश है?
अर्जेंटीना
प्रश्न 44. दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक कहवा उत्पादक देश है?
ब्राजील
प्रश्न 45. दक्षिणी अमेरिका का सर्वाधिक तांबा उत्पादक देश है?
चिली
प्रश्न 46. दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक तेल उत्पादक देश है?
वेनेजुएला और कोलंबिया
एशिया महाद्वीप
यूरोप महाद्वीप
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप