दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार कौन से देश के पास है? - duniya mein sabase jyaada paramaanu hathiyaar kaun se desh ke paas hai?

हिंदी न्यूज़ विदेशRussia-Ukraine War: दुनिया के दो देशों के पास ही 90 प्रतिशत परमाणु हथियार, अमेरिका से अधिक पावरफुल है रूस

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर बयानबाजी शुरू हो गई है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के नौ देशों के पास वर्ष 2022 में 12,700...

Himanshu Jhaहिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Fri, 04 Mar 2022 06:11 AM

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर बयानबाजी शुरू हो गई है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के नौ देशों के पास वर्ष 2022 में 12,700 परमाणु वॉरहेड हैं। इसमें से 90 फीसदी परमाणु वॉर हेड दुनिया की दो महाशक्तियां अमेरिका और रूस के पास हैं। रूस के पास सर्वाधिक 5977 और अमेरिका के पास 5428 परमाणु हथियार हैं। दोनों देशों की सेनाओं के पास चार-चार हजार परमाणु हथियार हैं। इसके अलावा दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जिसकी सेना के पास इतने परमाणु हथियार हैं।

रूसी विदेश मंत्री सेरेगी लावरोव ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध होता है तो ये परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन परमाणु हथियारों को अलर्ट पर रखने का आदेश दे चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी लोगों को परमाणु युद्ध को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रूस को अपने किए का परिणाम भुगतना होगा।

सेना के पास 9400 परमाणु वॉरहेड
रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में मौजूद 12,700 परमाणु वॉरहेड में से 9400 परमाणु वॉरहेड का भंडार दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की सेनाओं के पास है। इन सभी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, समुद्री जहाजों व पनडुब्बियों की मदद से हो सकता है।

3730 परमाणु हथियार हमले को तैयार
सेनाओं के पास मौजूद 9400 परमाणु हथियारों में से 3730 परमाणु हथियार सेना की निगरानी में मिसाइलों और बॉम्बर बेस पर तैनात हैं। इसमें दो हजार परमाणु वॉरहेड अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस में हाई अलर्ट पर रहते हैं जो बहुत कम समय के निर्देश पर छोड़े जा सकते हैं।

यूरोपीय देशों में तैनात हैं सैकड़ों परमाणु हथियार
अमेरिका के परमाणु साझा संधि कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021 में 100 से अधिक बी-61 परमाणु बम यूरोपीय देशों में सुरक्षा के लिहाज से तैनात हैं। वेपन स्टोरेज सिक्योरिटी सिस्टम से लैस ये हथियार अत्यंत सुरक्षित एयरक्राफ्ट शेल्टर में गुप्त स्थान पर रखे गए हैं।

भारत के पास 160 परमाणु हथियार
रिपोर्ट की मानें तो चीन के पास कुल 350 परमाणु हथियार हैं। इसी तरह पाकिस्तान के पास 165, भारत के पास 160, इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 20 परमाणु बम हैं। इसके अलावा कई देश परमाणु हथियारों के परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं।

नाटो के पास परमाणु बम नहीं
नाटो के पास परमाणु हथियार नहीं है। हालांकि इसके तीन सदस्य देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस परमाणु संपन्न देश हैं। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने रूस की धमकी के बीच कहा है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट की कोई जरूरत नहीं है।

तेजी से घट रही परमाणु हथियारों की संख्या
परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संस्थाओं की रिपोर्ट के अनुसार शीत युद्ध के बाद दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। 1986 में 70,300 परमाणु हथियार थे जो 2022 में घटकर 12,700 हो गए हैं।

Symbolic Picture - फोटो : Reuters

26 सितंबर इंटरनेशनल डे फॉर द टोटल एलिमिनेशन ऑफ न्यूक्लियर वीपेनस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में प्रस्ताव पारित कर कहा था कि 26 सितंबर परमाणु अस्त्रों के समूल नाश के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाएगा।

पढ़ें: US के पूर्व सीनेटर बोले- भारत-अमेरिका मिलकर तबाह करें पाकिस्तान के परमाणु केंद्र

आइए आपको बताते हैं कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा विनाशक हथियार किसके पास हैं। अमेरिका के पास दशकों से ऐसे परमाणु हथियार हैं जो धरती को इतनी बुरी तरह तबाह कर सकते हैं कि ये इंसान के रहने लायक भी न रह जाए। अमेरिका के हथियारों का जखीरा ब्रिटेन के मुकाबले 31 गुना और चीन के मुकाबले 26 गुना बड़ा है।

परमाणु हथियारों में रूस अमेरिका से आगे
वॉशिंगटन स्थित संस्था आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन की लगभग सात महीने पुरानी रिपोर्ट के अनुसार केवल रूस ही है जो परमाणु शक्ति के मामले में फिलहाल अमेरिका से आगे है। अमेरिका के पास कुल 6,800 परमाणु हथियार हैं जबकि रूस के पास 7,000 ऐसे हथियार हैं।

पढ़ें: US एजेंसी का दावा, पाक ने छिपाए 9 ठिकानों पर परमाणु हथियार, लग सकते हैं आतंकियों के हाथ

अमेरिका और रूस ही दो ऐसे देश है जिनके पास परमाणु हमले के लिए जरूरत से ज्यादा हथियार हैं। दोनों के पास दुनिया में मौजूद कुल 15,000 ऐसे हथियारों का 90 फीसदी है। इस लिस्ट में 300 हथियारों के साथ फ्रांस तीसरे नंबर पर है।

विश्व में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार कौन से देश के पास है?

इन 9 देशों के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास 5977, अमेरिका के पास 5428, चीन के पास 350, फ्रांस के पास 290, यूके के पास 225, पाकिस्तान के पास 165, भारत के पास 160, इजरायल के पास 90 और उत्तरी कोरिया के पास 20 परमाणु हथियार हैं।

परमाणु हथियार में सबसे शक्तिशाली देश कौन है?

रूस के पास दुनिया के परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा भंडार है और रूसी सेना विश्व की दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना है। इस पर चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च किया जाता है। रूस की सेना में करीब 10 लाख सक्रिय-सैन्‍य कर्मी हैं और कम से कम 20 लाख रिजर्व सैन्‍य कर्मी हैं।

भारत देश के पास कितने परमाणु हथियार हैं?

भारत के पास जनवरी 2021 में 156 परमाणु हथियार थे, जो जनवरी 2022 में बढ़कर 160 हो गया है. सीप्री के अनुसार पाकिस्तान में दोनों ही समयों पर 165 परमाणु हथियार थे. सीप्री की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों को बढ़ाने में लगे हैं.

हथियार के मामले में कौन सा देश सबसे आगे है?

4- स्‍टाकहोम की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्‍यादा हथियारों का निर्यात अमेरिका कर रहा है। इसके बाद रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन है। नए डेटा के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्‍यादा हथियार पश्चिम एशिया के देश खरीद रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग