Deep se Deep Jale Kavita, दीप से दीप जले, माखनलाल चतुर्वेदी (Makhanlal Chaturvedi) द्वारा लिखित कविता है.
सुलग-सुलग री जोत दीप से दीप मिलें
कर-कंकण बज उठे, भूमि पर प्राण फलें।
लक्ष्मी खेतों फली अटल वीराने में
लक्ष्मी बँट-बँट बढ़ती आने-जाने में
लक्ष्मी का आगमन अँधेरी रातों में
लक्ष्मी श्रम के साथ घात-प्रतिघातों
में
लक्ष्मी सर्जन हुआ
कमल के फूलों में
लक्ष्मी-पूजन सजे नवीन दुकूलों में।।
गिरि, वन, नद-सागर, भू-नर्तन तेरा नित्य विहार
सतत मानवी की अँगुलियों तेरा हो शृंगार
मानव की गति, मानव की धृति, मानव की कृति ढाल
सदा स्वेद-कण के मोती से चमके मेरा भाल
शकट चले जलयान चले
गतिमान गगन के गान
तू मिहनत से झर-झर पड़ती, गढ़ती नित्य विहान।।
Deep se Deep Jale Kavita
उषा महावर तुझे लगाती, संध्या शोभा वारे
रानी रजनी पल-पल दीपक से आरती उतारे,
सिर बोकर, सिर
ऊँचा कर-कर, सिर हथेलियों लेकर
गान और बलिदान किए मानव-अर्चना सँजोकर
भवन-भवन तेरा मंदिर है
स्वर है श्रम की वाणी
राज रही है कालरात्रि को उज्ज्वल कर कल्याणी।।
वह नवांत आ गए खेत से सूख गया है पानी
खेतों की बरसन कि गगन की बरसन किए पुरानी
सजा रहे हैं फुलझड़ियों से जादू करके खेल
आज हुआ श्रम-सीकर के घर हमसे उनसे मेल।
तू ही जगत की जय है,
तू है बुद्धिमयी वरदात्री
तू धात्री, तू भू-नव गात्री, सूझ-बूझ निर्मात्री।।
युग के दीप नए मानव, मानवी ढलें
सुलग-सुलग
री जोत! दीप से दीप जलें।
इसे भी पढ़ें: माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन परिचय
माखनलाल चतुर्वेदी की कुछ प्रतिनिधि कवितायेँ
एक तुम हो | लड्डू ले लो | दीप से दीप जले |
मैं अपने से डरती हूँ सखि | कैदी और कोकिला | कुंज कुटीरे यमुना तीरे |
गिरि पर चढ़ते, धीरे-धीरे | सिपाही | वायु |
वरदान या अभिशाप? | बलि-पन्थी से | जवानी |
अमर राष्ट्र | उपालम्भ | मुझे रोने दो |
तुम मिले | बदरिया थम-थमकर झर री ! | यौवन का पागलपन |
झूला झूलै री | घर मेरा है? | तान की मरोर |
पुष्प की अभिलाषा | तुम्हारा चित्र | दूबों के दरबार में |
बसंत मनमाना | तुम मन्द चलो | जागना अपराध |
यह किसका मन डोला | चलो छिया-छी हो अन्तर में | भाई, छेड़ो नही, मुझे |
उस प्रभात, तू बात न माने | ऊषा के सँग, पहिन अरुणिमा | मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक |
आज नयन के बँगले में | यह अमर निशानी किसकी है? | मचल मत, दूर-दूर, ओ मानी |
अंजलि के फूल गिरे जाते हैं | क्या आकाश उतर आया है | कैसी है पहिचान तुम्हारी |
नयी-नयी कोपलें | ये प्रकाश ने फैलाये हैं | फुंकरण कर, रे समय के साँप |
संध्या के बस दो बोल सुहाने लगते हैं | जाड़े की साँझ | समय के समर्थ अश्व |
मधुर! बादल, और बादल, और बादल | जीवन, यह मौलिक महमानी | उठ महान |
ये वृक्षों में उगे परिन्दे | बोल तो किसके लिए मैं | वेणु लो, गूँजे धरा |
इस तरह ढक्कन लगाया रात ने | गाली में गरिमा घोल-घोल | प्यारे भारत देश |
साँस के प्रश्नचिन्हों, लिखी स्वर-कथा | किरनों की शाला बन्द हो गई चुप-चुप | गंगा की विदाई |
वर्षा ने आज विदाई ली | ये अनाज की पूलें तेरे काँधें झूलें |