वनोन्मूलन से होने वाले चार दुष्परिणाम - vanonmoolan se hone vaale chaar dushparinaam

वनों की कमी से होने वाले दुष्परिणाम | consequences of deforestation in Hindi

वनों की कमी से होने वाले दुष्परिणामों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 

    • वनों की कमी के दुष्परिणाम
  • Disclaimer

वनों की कमी के दुष्परिणाम

वनों की कमी के दुष्परिणाम- वन किसी भी देश की अमूल्य निधि एवं राष्ट्रीय उन्नति के द्योतक माने जाते हैं। लेकिन वनों का अतिशोषण होने से उनकी कमी से अनेक परेशानियों तथा दुष्परिणामों का सामना करना पड़ता है। वनों की कमी के प्रमुख दुष्परिणामों का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है—

1. मरुस्थलीय भूमि का विकास- जिन क्षेत्रों में वन काटकर समाप्त कर दिये जाते हैं, वहाँ नमी के अभाव, शुष्कता तथा तापमान की अधिकता के कारण मरुस्थलीय भूमि का विस्तार होने लगता है। वनों के अभाव में मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी आ जाती है तथा मिट्टी में नमी धारण करने की क्षमता भी समाप्त हो जाती है।

2. भूमि का कटाव- वृक्षों की जड़ें भूमि की मिट्टी को बाँधकर रखने में सहायक होती हैं। जब वन समाप्त हो जाते हैं तो वहाँ जड़ों द्वारा मिट्टी की पकड़ समाप्त तथा नमी की मात्रा कम हो जाने के कारण वायु तथा वर्षा के जल द्वारा तीव्र गति से भूमि का कटाव प्रारम्भ हो जाता है।

3. भयंकर बाढ़ों का प्रकोप- वर्षा का जल वनविहीन भूमि में तीव्र गति से बहता है जिसके कारण मिट्टी का कटाव अपेक्षाकृत अधिक होता है। यह मिट्टी कटकर बड़ी मात्रा में नदियों की घाटियों में जमा हो जाती है तथा नदियों के मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण इनमें भयंकर बाढ़े आती हैं। इसके परिणामस्वरूप जन-धन की अपार हानि होती है।

4. मिट्टी में पोषक तत्वों का अभाव होना– वनयुक्त क्षेत्रों में पेड़ों की पत्तियाँ गिरकर भूमि में सड़-गल कर पोषक तत्वों का विकास करती हैं। लेकिन जब वनों को काटकर समाप्त कर दिया जाता है तो उस समय पेड़ों की पत्तियों तथा अन्य प्राकृतिक वनस्पति के अभाव में मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी आने लग जाती है।

5. वर्षा की कमी हो जाना- वनों के अभाव के फलस्वरूप वर्षा का अभाव पाया जाता है। जब किसी क्षेत्र में जल से युक्त हवाएँ गुजरती हैं तो वनों के अभाव के कारण ठण्डी न हो पाने के कारण वर्षा करवाने में असमर्थ रहती हैं जिसके फलस्वरूप सूखा पड़ जाता है। सम्पूर्ण वनस्पति तथा कृषि सूखकर समाप्त हो जाती है। पशुओं के लिए चारगाह स्थल समाप्त हो जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप पशुओं के लिए भोजन की कमी हो जाती है।

6. चरागाह स्थलों का विनाश- वनों के अभाव में वर्षा कम होती है। ऐसी अवस्था चारे या घास के उगने के लिए पानी का अभाव हो जाने के कारण चारागाह स्थलों की घास तथा अन्य छोटी प्राकृतिक वनस्पति सूख कर समाप्त हो जाती है। इसका पशुपालन व्यवसाय पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है।

7. जलवायु सम्बन्धी विषमता उत्पन्न हो जाना— वन क्षेत्रों में मिलने वाले वृक्षों की पत्तियों से निकलने वाली नमी वायुमण्डल की गर्मी को अवशोषित कर लेती है तथा मौसमी दशाओं को सम बनाती है। लेकिन वनों के अभाव में वायुमण्डल अपेक्षाकृत गर्म हो जाता है तथा दैनिक एवं वार्षिक तापमान में विषमता बढ़ने लग जाती है।

8. भूमिगत जल-स्तर नीचे चला जाना- वनों में पाये जाने वाले वृक्षों की पत्तियों तथा जड़ों में रुकावट के कारण वर्षा के जल की गति धीमी हो जाती है तथा जड़ों द्वारा ये वृक्ष पानी को घरातल के नीचे पहुँचा देते हैं जिसके फलस्वरूप भूमिगत जल-स्तर में वृद्धि हो जाती है। लेकिन इसके विपरीत वनस्पतिविहीन भूमि पर वर्षा का जल गिरते ही तीव्र गति से बहकर नदी-नालों के माध्यम से समुद्रों में चला जाता है अर्थात् पानी के पर्याप्त मात्रा में धरातल में प्रवेश न कर पाने के कारण भूमिगत जल-स्तर नीचे चला जाता है। इसके परिणामस्वरूप कुएं आदि सूख जाते हैं। इस प्रकार पीने तथा सिंचाई के कार्यों के लिए पानी के अभाव में समस्त फसलें व वनस्पति सूख जाती हैं।

9. उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना – वनों पर निर्भर रहने वाले उद्योगों जैसे लुग्दी उद्योग, कागज उद्योग, रेशम उद्योग, दियासलाई उद्योग, जलयान निर्माण उद्योग, फर्नीचर उद्योग तथा कृषि से सम्बन्धित अनेक महत्त्वपूर्ण उद्योग इनके अभाव के कारण बन्द हो जाते हैं।

10. उपयोगी वस्तुएँ कम हो जाना— वनों में साल, सागवान, देवदार, शीशम, चीड़, बबूल, फर आदि कीमती लकड़ी वाले वृक्ष पाये जाते हैं। इनके अभाव में इमारती लकड़ी, ईंधन के उपयोग में आने वाली लकड़ी, लुग्दी के उपयोग में आने वाली लकड़ी व कोयला बनाने वाली लकड़ी आदि मिलना बन्द हो जाती है। वनों के अभाव के फलस्वरूप बाँस, बेंत, लाख, राल, शहद, तेल, चमड़ा रंगने वाले पदार्थ समाप्त हो जाते हैं।

निष्कर्ष– वनों के अतिशोषण से इनकी कमी हो जाती है तथा इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं। अतः विश्व की सभ्यता को स्थायी बनाये रखने तथा प्राकृतिक सम्पत्ति के विशाल भण्डार को बनाये रखने के लिए वनों को काटे जाने से बचाना अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़े…

  • वित्तीय प्रणाली की अवधारणा | वित्तीय प्रणाली के प्रमुख अंग अथवा संघटक
  • भारतीय मुद्रा बाजार या वित्तीय बाजार की विशेषताएँ बताइए।
  • मुद्रा का अर्थ एवं परिभाषा | Meaning  and Definitions of money in Hindi
  • मानी गयी आयें कौन सी हैं? | DEEMED INCOMES IN HINDI
  • मुद्रा के प्रमुख कार्य क्या-क्या हैं ?| Functions of Money in Hindi
  • कर नियोजन का अर्थ, परिभाषा, प्रकार, आवश्यक तत्त्व या विशेषताएँ, उद्देश्य, आवश्यकता एवं महत्व
  • कर अपवंचन का अर्थ, विशेषताएँ, परिणाम तथा रोकने के सुझाव
  • कर मुक्त आय क्या हैं? | कर मुक्त आय का वर्गीकरण | Exempted incomes in Hindi
  • राष्ट्रीय आय की परिभाषा | राष्ट्रीय आय के मापन या गणना की विधियां
  • कर नियोजन का अर्थ, परिभाषा, प्रकार, आवश्यक तत्त्व या विशेषताएँ, उद्देश्य, आवश्यकता एवं महत्व
  • कर अपवंचन का अर्थ, विशेषताएँ, परिणाम तथा रोकने के सुझाव
  • कर बचाव एवं कर अपवंचन में अन्तर | Deference between Tax avoidance and Tax Evasion in Hindi
  • कर मुक्त आय क्या हैं? | कर मुक्त आय का वर्गीकरण | Exempted incomes in Hindi
  • राष्ट्रीय आय की परिभाषा | राष्ट्रीय आय के मापन या गणना की विधियां
  • शैक्षिक आय का अर्थ और सार्वजनिक एवं निजी आय के स्त्रोत
  • गैट का अर्थ | गैट के उद्देश्य | गैट के प्रावधान | GATT Full Form in Hindi
  • आय का अर्थ | आय की विशेषताएँ | Meaning and Features of of Income in Hindi
  • कृषि आय क्या है?, विशेषताएँ तथा प्रकार | अंशतः कृषि आय | गैर कृषि आय
  • आयकर कौन चुकाता है? | आयकर की प्रमुख विशेषताएँ
  • मौद्रिक नीति का अर्थ, परिभाषाएं, उद्देश्य, असफलतायें, मौद्रिक नीति एवं आर्थिक विकास
  • भारत में काले धन या काले धन की समस्या का अर्थ, कारण, प्रभाव या दोष
  • निजीकरण या निजी क्षेत्र का अर्थ, विशेषताएँ, उद्देश्य, महत्त्व, संरचना,  दोष तथा समस्याएं
  • औद्योगिक रुग्णता का अर्थ, लक्षण, दुष्परिणाम, कारण, तथा सुधार के उपाय
  • राजकोषीय नीति का अर्थ, परिभाषाएं, उद्देश्य, उपकरण तथा विशेषताएँ
  • भारत की 1991 की औद्योगिक नीति- मुख्य तत्व, समीक्षा तथा महत्त्व
  • मुद्रास्फीति या मुद्रा प्रसार की परिभाषा, कारण, परिणाम या प्रभाव
  • मुद्रा स्फीति के विभिन्न रूप | Various Types of Inflation in Hindi
  • गरीबी का अर्थ एवं परिभाषाएँ | भारत में गरीबी या निर्धनता के कारण अथवा समस्या | गरीबी की समस्या को दूर करने के उपाय
  • बेरोजगारी का अर्थ | बेरोजगारी की प्रकृति | बेरोजगारी के प्रकार एवं विस्तार

Disclaimer

Disclaimer:Sarkariguider does not own this book, PDF Materials Images, neither created nor scanned. We just provide the Images and PDF links already available on the internet. If any way it violates the law or has any issues then kindly mail us:

You may also like

About the author

वनोन्मूलन के दुष्परिणाम क्या क्या है?

वनों की कटाई के परिणाम:.
भूजल में कमी.
मिट्टी को गर्मी और बारिश के लिए उजागर करना.
जैव विविधता के नुकसान.
स्वदेशी समुदायों का विस्थापन.
जलवायु परिवर्तन.
आर्थिक नुकसान.
भूस्खलन.

वनोन्मूलन के कारण एवं उनके प्रभाव क्या है?

वनोन्मूलन का अर्थ है वनों के क्षेत्रों में पेडों को जलाना या काटना ऐसा करने के लिए कई कारण हैं; पेडों और उनसे व्युत्पन्न चारकोल को एक वस्तु के रूप में बेचा जा सकता है और मनुष्य के द्वारा उपयोग में लिया जा सकता है जबकि साफ़ की गयी भूमि को चरागाह (pasture) या मानव आवास के रूप में काम में लिया जा सकता है।

वनोन्मूलन का निबंध पर क्या प्रभाव पड़ता है?

वनोन्मूलन के कारण वायु प्रदूषण, पर्यावरण में जहरीली गैसों के स्तर में बढ़ौतरी, मृदा और जल प्रदूषण का बढ़ना, पर्यावरणीय उष्मा का बढ़ना आदि नकारात्मक बदलाव होते हैं। वनोन्मूलन के सभी नकारात्मक प्रभाव से बहुत सारे स्वास्थ्य विकार और खासतौर से फेफड़े और साँस संबंधी बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कौन तेजी से वनोन्मूलन के लिए जिम्मेदार मुख्य कारण है?

2. निर्माण कार्यों के लिए वनोन्मूलन–जनसंख्या वृद्धि, नगरों का फैलाव, आवासीय भूमि की आवश्यकता में वृद्धि, उद्योगों, रेल–लाइनों, सड़कों का विस्तार एवं नदियों पर बड़े बाँधों का निर्माण भी वनोन्मूलन का मुख्य कारण है,क्योंकि ज्यादा क्षेत्र की आवश्यकता वनों को साफ करके ही पूरी की जा सकती है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग