10 मई 1857 में क्या हुआ था? - 10 maee 1857 mein kya hua tha?

10 मई 1857 को मेरठ से आजादी की पहली चिंगारी उठी थी जो पूरे देश में फैली थी। यह मेरठ के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात है।आज भी आजादी की क्रांति की याद ताजा हो जाती है।

Deep Pandeyहिन्दुस्तान,मेरठTue, 10 May 2022 05:45 AM

वर्ष 1857 में वह ऐतिहासिक दिन 10 मई ही था, जब देश की आजादी के लिए पहली चिंगारी मेरठ से भड़की थी। अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव साल 1857 में सबसे पहले मेरठ के सदर बाजार में भड़की, जो पूरे देश में फैल गई थी। यह मेरठ के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात है। मेरठ के क्रांति स्थल और अन्य धरोहर आज भी अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिधरा से शुरू हुई आजादी की क्रांति की याद ताजा करती हैं।

शहर में में 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति की चिंगारी उस वक्त फूटी थी, जब देशभर में अंग्रेजों के खिलाफ जनता में गुस्सा भरा हुआ था। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए रणनीति तय की गई थी। एक साथ पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाना था, लेकिन मेरठ में तय तारीख से पहले अंग्रेजों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इतिहासकारों की माने और राजकीय स्वतंत्रता संग्रहालय में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित रिकार्ड को देखे तो, दस मई 1857 में शाम पांच बजे जब गिरिजाघर का घंटा बजा, तब लोग घरों से निकलकर सड़कों पर एकत्रित होने लगे थे। 
सदर बाजार क्षेत्र से अंग्रेज फौज पर लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। नौ मई को कोर्ट मार्शल में चर्बीयुक्त कारतूसों को प्रयोग करने से इंकार करने वाले 85 सैनिकों का कोर्ट मार्शल किया गया था। उन्हें विक्टोरिया पार्क स्थित नई जेल में बेड़ियों और जंजीरों से जकड़कर बंद कर दिया था। दस मई की शाम को ही इस जेल को तोड़कर 85 सैनिकों को आजाद करा दिया था। कुछ सैनिक तो रात में ही दिल्ली पहुंच गए थे और कुछ सैनिक ग्यारह मई की सुबह यहां से भारतीय सैनिक दिल्ली के लिए रवाना हुए और दिल्ली पर कब्जा कर लिया था।
मेरठ छावनी में सैनिकों को 23 अप्रैल 1857 में बंदूक में चर्बी लगे कारतूस इस्तेमाल करने के लिए दिए गए। भारतीय सैनिकों ने इन्हें इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया था। तब 24 अप्रैल 1857 में सामूहिक परेड बुलाई गई और परेड के दौरान 85 भारतीय सैनिकों ने चर्बी लगे कारतूसों को इस्तेमाल करने के लिए दिया गया, लेकिन परेड में भी सैनिकों ने कारतूस का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया। सैनिकों द्वारा चर्बी लगे कारतूस इस्तेमाल करने से इनकार करने पर उन सभी का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। मई छह, सात और आठ को कोर्ट मार्शल का ट्रायल हुआ, जिसमें 85 सैनिकों को नौ मई को सामूहिक कोर्ट मार्शल में सजा सुनाई गई। और विक्टोरिया पार्क नई जेल में ले जाकर बंद कर दिया था। दस मई को 85 सैनिकों को जेल तोड़कर आजाद कर दिया था।  क्रांति का गवाह औघड़नाथ मंदिर भी है। काली पलटन के सैनिक वहीं पीछे आवासों में रहते थे। औघड़नाथ मंदिर से नजदीक ज्यादातर स्वतंत्रता सेनानी मंदिर में आकर रुकते थे। उस समय अंग्रेजों ने मंदिर के पास ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया था।

10 मई, 1857 का दिन भारतीय इतिहास में एक विशिष्ट स्थान रखता है। 1857 में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था। 1857 वह वर्ष है, जब भारतीय वीरों ने अपने शौर्य की कलम को रक्त में डुबो कर काल की शिला पर अंकित किया था और ब्रिटिश साम्राज्य को कड़ी चुनौती देकर उसकी जडे़ं हिला दी थीं। 1857 का वर्ष वैसे भी उथल-पुथल वाला रहा है। इसी वर्ष कैलिफोर्निया के तेजोन नामक स्थान पर 7.9 स्केल का भूकम्प आया था तो टोकियो में आये भूकम्प में लगभग एक लाख लोग और इटली के नेपल्स में आये 6.9 स्केल के भूकम्प में लगभग 11,000 लोग मारे गये थे। 1857 की क्रान्ति इसलिये और भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि ठीक सौ साल पहले सन् 1757 में प्लासी के युद्ध में विजय प्राप्त कर राबर्ट क्लाइव ने अंग्रेजी राज की भारत में नींव डाली थी। विभिन्न इतिहासकारों और विचारकों ने इसकी अपने-अपने दृष्टिकोण से व्याख्यायें की हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और महान् चिन्तक पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लिखा कि- ‘‘यह केवल एक विद्रोह नहीं था, यद्यपि इसका विस्फोट सैनिक विद्रोह के रूप में हुआ था, क्योंकि यह विद्रोह शीघ्र ही जन विद्रोह के रूप में परिणित हो गया था।’’ बेंजमिन डिजरायली ने ब्रिटिश संसद में इसे ‘‘राष्ट्रीय विद्रोह’’ बताया। प्रखर विचारक वीर सावरकर व पट्टाभि सीतारमैया ने इसे ”भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम”, जाॅन विलियम ने ”सिपाहियों का वेतन सुविधा वाला मामूली संघर्ष“ व जाॅन ब्रूस नाॅर्टन ने ‘‘जन-विद्रोह’’ कहा। मार्क्सवादी विचारक डॉ. राम विलास शर्मा ने इसे संसार की प्रथम साम्राज्य विरोधी व सामन्त विरोधी क्रान्ति बताते हुए 20वीं सदी की जनवादी क्रान्तियों की लम्बी श्रृंखला की प्रथम महत्वपूर्ण कड़ी बताया। प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक विचारक मैजिनी तो भारत के इस प्रथम स्वाधीनता संग्राम को अन्तर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में देखते थे और उनके अनुसार इसका असर तत्कालीन इटली, हंगरी व पोलैंड की सत्ताओं पर भी पड़ेगा और वहाँ की नीतियाँ भी बदलेंगी।

1857 की क्रान्ति

1857 की क्रान्ति को लेकर तमाम विश्लेषण किये गये हैं। इसके पीछे राजनैतिक-सामाजिक-धार्मिक-आर्थिक सभी तत्व कार्य कर रहे थे, पर इसका सबसे सशक्त पक्ष यह रहा कि राजा-प्रजा, हिन्दू-मुसलमान, जमींदार-किसान, पुरुष-महिला सभी एकजुट होकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध लड़े। 1857 की क्रान्ति को मात्र सैनिक विद्रोह मानने वाले इस तथ्य की अवहेलना करते हैं कि कई ऐसे भी स्थान थे, जहाँ सैनिक छावनियाँ न होने पर भी ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध क्रान्ति हुयी। इसी प्रकार वे यह भूल जाते है कि वास्तव में ये सिपाही सैनिक वर्दी में किसान थे और किसी भी व्यक्ति के अधिकारों के हनन का सीधा तात्पर्य था कि किसी-न-किसी सैनिक के अधिकारों का हनन, क्योंकि हर सैनिक या तो किसी का पिता, बेटा, भाई या अन्य रिश्तेदार है। यह एक तथ्य है कि अंग्रेज़ी हुकूमत द्वारा लागू नये भू-राजस्व कानून के ख़िलाफ़ अकेले सैनिकों की ओर से 15,000 अर्जियाँ दायर की गयी थीं। डाॅ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी के शब्दों में- ‘‘सन् 1857 की क्रान्ति को चाहे सामन्ती सैलाब या सैनिक गदर कहकर खारिज करने का प्रयास किया गया हो, पर वास्तव में वह जनमत का राजनीतिक-सांस्कृतिक विद्रोह था। भारत का जनमानस उसमें जुड़ा था, लोक साहित्य और लोक चेतना उस क्रान्ति के आवेग से अछूती नहीं थी। स्वाभाविक है कि क्रान्ति सफल न हो तो इसे ‘विप्लव’ या ‘विद्रोह’ ही कहा जाता है।’’ यह क्रान्ति कोई यकायक घटित घटना नहीं थी, वरन् इसके मूल में विगत कई सालों की घटनायें थीं, जो कम्पनी के शासनकाल में घटित होती रहीं। एक ओर भारत की परम्परा, रीतिरिवाज और संस्कृति के विपरीत अंग्रेजी सत्ता एवं संस्कृति सुदृढ हो रही थी तो दूसरी ओर भारतीय राजाओं के साथ अन्यायपूर्ण कार्रवाई, अंग्रेजों की हड़पनीति, भारतीय जनमानस की भावनाओं का दमन एवं विभेदपूर्ण व उपेक्षापूर्ण व्यवहार से राजाओं, सैनिकों व जनमानस में विद्रोह के अंकुर फूट रहे थे।
इसमें कोई शक नहीं कि 1757 से 1856 के मध्य देश के विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न वर्गों द्वारा कई विद्रोह किये गये। यद्यपि अंग्रेज़ी सेना बार-बार इन विद्रोहों को कुचलती रही पर उसके बावजूद इन विद्रोहों का पुनः सर उठाकर खड़ा हो जाना भारतीय जनमानस की जीवटता का ही परिचायक कहा जायेगा। 1857 के विद्रोह को इसी पृष्ठभूमि में देखे जाने की ज़रूरत है। अंग्रेज इतिहासकार फॅारेस्ट ने एक जगह सचेत भी किया है कि- ‘‘1857 की क्रान्ति हमें इस बात की याद दिलाती है कि हमारा साम्राज्य एक ऐसे पतले छिलके के ऊपर कायम है, जिसके किसी भी समय सामाजिक परिवर्तनों और धार्मिक क्रान्तियों की प्रचण्ड ज्वालाओं द्वारा टुकडे़-टुकडे़ हो जाने की सम्भावना है।’’ अंग्रेज़ी हुकूमत को भी 1757 से 1856 तक चले घटनाक्रमों से यह आभास हो गया था कि वे अब अजेय नहीं रहे। तभी तो लाॅर्ड केनिंग ने फ़रवरी 1856 में गर्वनर जनरल का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कहा था कि - ‘‘मैं चाहता हूँ कि मेरा कार्यकाल शान्तिपूर्ण हो। मैं नहीं भूल सकता कि भारत के गगन में, जो अभी शान्त है, कभी भी छोटा सा बादल, चाहे वह एक हाथ जितना ही क्यों न हो, निरन्तर विस्तृत होकर फट सकता है, जो हम सबको तबाह कर सकता है।’’ लाॅर्ड केनिंग की इस स्वीकारोक्ति में ही 1857 की क्रान्ति के बीज छुपे हुये थे।
1857 की क्रान्ति की सफलता-असफलता के अपने-अपने तर्क हैं पर यह भारत की आजादी का पहला ऐसा संघर्ष था, जिसे अंग्रेज समर्थक सैनिक विद्रोह अथवा असफल विद्रोह साबित करने पर तुले थे, परन्तु सही मायनों में यह पराधीनता की बेड़ियों से मुक्ति पाने का राष्ट्रीय फलक पर हुआ प्रथम महत्वपूर्ण संघर्ष था। अमरीकी विद्वान् प्रो. जी. एफ. हचिन्स के शब्दों में- ‘‘1857 की क्रान्ति को अंग्रेजों ने केवल सैनिक विद्रोह ही कहा क्योंकि वे इस घटना के राजद्रोह पक्ष पर ही बल देना चाहते थे और कहना चाहते थे कि यह विद्रोह अंग्रेजी सेना के केवल भारतीय सैनिकों तक ही सीमित था। परन्तु आधुनिक शोध पत्रों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह आरम्भ से सैनिक विद्रोह के ही रूप में हुआ, परन्तु शीघ्र ही इसमें लोकप्रिय विद्रोह का रूप धारण कर लिया।’’ वस्तुतः इस क्रान्ति को भारत में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध पहली प्रत्यक्ष चुनौती के रूप में देखा जा सकता है। यह आन्दोलन भले ही भारत को अंग्रेजों की ग़ुलामी से मुक्ति न दिला पाया हो, लेकिन लोगों में आज़ादी का जज्बा ज़रूर पैदा कर गया। 1857 की इस क्रान्ति को कुछ इतिहासकारों ने महास्वप्न की शोकान्तिका कहा है, पर इस गर्वीले उपक्रम के फलस्वरूप ही भारत का नायाब मोती ईस्ट इण्डिया कम्पनी के हाथों से निकल गया और जल्द ही कम्पनी भंग हो गयी। 1857 के संग्राम की विशेषता यह भी है कि इससे उठे शंखनाद के बाद जंगे-आजादी 90 साल तक अनवरत चलती रही और अंतत: 15 अगस्त, 1947 को हम आजाद हुए।[1]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 10 मई 1857 की याद में (हिंदी) शब्द-सृजन की ओर। अभिगमन तिथि: 20 जनवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

भारत का विभाजन

भारत   •   पाकिस्तान   •   रैडक्लिफ़ रेखा   •   स्वतंत्रता दिवस   •   15 अगस्त   •   1947   •   महात्मा गाँधी   •   जवाहरलाल नेहरू   •   राजेन्द्र प्रसाद   •   भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस   •   सरदार पटेल   •   असहयोग आंदोलन   •   नमक सत्याग्रह   •   मुहम्मद अली जिन्ना   •   मुस्लिम लीग   •   हिन्दू महासभा   •   अखण्डित बंगाल   •   अखण्डित पंजाब   •   बांग्लादेश   •   बलूचिस्तान   •   लॉर्ड माउंटबेटन   •   भारत-पाकिस्तान युद्ध   •   ताशकंद समझौता   •   भारतीय संविधान सभा   •   इंग्लैंड   •   ईस्ट इण्डिया कम्पनी   •   गवर्नर-जनरल   •   अंग्रेज़   •   पुर्तग़ाली   •   ब्रिटिश साम्राज्य   •   रेग्युलेटिंग एक्ट   •   वी. के. कृष्ण मेनन   •   चक्रवर्ती राजगोपालाचारी   •   गाँधी युग   •   श्यामा प्रसाद मुखर्जी   •   अबुलकलाम आज़ाद   •   सच्चिदानन्द सिन्हा   •   भीमराव आम्बेडकर   •   प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम   •   सीरिल रैडक्लिफ़   •   स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

देखें  वार्ता  बदलें

औपनिवेशिक (उपनिवेश) काल (1760-1947 ई.)

अकबर ख़ाँ · अकबर हैदरी · अज़ीमुल्लाह ख़ाँ · अजीमुद्दौला · अनवरुद्दीन · अलीनगर की संधि · आलमशाह द्वितीय · इलाहाबाद की सन्धि · गोरखा युद्ध · डूप्ले · दलीप सिंह · दौलतराव शिन्दे · बक्सर का युद्ध · बख़्त ख़ाँ · बर्मी युद्ध · बसई की सन्धि · बाई अमन · बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू · भारतीय प्रशासनिक सेवा · महादजी शिन्दे · मालगुज़ारी · रणजीत सिंह · ला बोर्दने · शाह शुजा दुर्रानी · शेरअली · सालबाई की सन्धि · सिपाही क्रांति 1857 · सिराजुद्दौला · सुर्जी अर्जुनगाँव की सन्धि · मारकुइस डि बुसी · स्थाई बन्दोबस्त · मार्टीमेर डुरंड · गंडमक की संधि · पोर्टो नोवो युद्ध · काउंत डी एक · गंगागोविंद सिंह · सर डेविड आक्टरलोनी · सर चार्ल्स मैटकाफ · सर सैम्युअल आकमटी · सीमा आयोग · आदम जाम · गोडर्ड कर्नल · दीग की लड़ाई · उमदुतुल उमरा · गोलमेज़ सम्मेलन‎‎ · अनुशीलन समिति · अव्यवस्थित प्रांत · सर जॉन कीन · गंगाधर राव · असाई की लड़ाई · अवध की बेगमें · चेतसिंह · आसफ़उद्दौला · सत्यशोधक समाज · महारानी एलिजाबेथ प्रथम · तेलंगाना किसान आन्दोलन · आष्टी की लड़ाई · कर्नाटक युद्ध प्रथम · श्वेत विद्रोह · विलियम विलसन हन्टर · लालमोहन घोष · सुगौली सन्धि · डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी · हबीबुल्ला ख़ाँ · राम सिंह · नेहरू समिति · गोलमेज़ सम्मेलन तृतीय · व्यक्तिगत सत्याग्रह · हिन्दू महासभा · बालक सिंह · आग़ा ख़ाँ · वरसाड आन्दोलन · जस्टिस पार्टी · ताना भगत आन्दोलन · इस्तमरारी बन्दोबस्त · वर्धा शिक्षा आयोग · श्रीराम वाजपेयी · आत्मसम्मान आन्दोलन · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध · पारसी सुधार आन्दोलन · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध प्रथम · वाडीवाश का युद्ध · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध द्वितीय · थीवा · आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध तृतीय · एलिजा इम्पी · जोसेफ़ बैपटिस्टा · भोमर का भील आन्दोलन · माउन्टबेटन योजना · विलियम नॉट · विलियम फ़्रेज़र · अदालत · सदर निजामत अदालत · सदर दीवानी अदालत · ज़िन्दाँ रानी · नंदकुमार · मिर्ज़ा इस्माइल · तुकोजी राव होल्कर द्वितीय · कामागाटामारू प्रकरण · शिताबराय · ए.ओ. ह्यूम · मुजफ़्फ़रपुर बमकांड · भारतीय क़ानून कमीशन · यंग बंगाल आन्दोलन · क्रिप्स प्रस्ताव · दोनाबू का युद्ध · मांटेग्यू घोषणा · अमीचन्द · सार्जेण्ट योजना · जॉब चार्नोक · गुरुवायूर सत्याग्रह · गोलमेज़ सम्मेलन द्वितीय · मद्रास प्रेसीडेंसी · बंग भंग · बड़गाँव समझौता · मेजर विनसेण्ट आयर · सेंट्रल असेम्बली बमकांड · अलेक्जण्डर बर्न्स · जेम्स आउटरम · प्रथम गोलमेज़ सम्मेलन · शिशु हत्या उन्मूलन · अवध काश्तकारी क़ानून · उत्तर प्रदेश किसान सभा · अवध किसान सभा · नेहरू रिपोर्ट · वायकोम सत्याग्रह · बिजोलिया किसान आन्दोलन · अयूब ख़ाँ (जनरल) · होमरूल लीग आन्दोलन · सूरत की सन्धि · अयूब ख़ाँ (शेरअली पुत्र) · चंदा साहब · देवगाँव की संधि · दक्कन विद्रोह · हन्टर समिति · इब्राहीम ख़ाँ गार्दी · शिमला सम्मेलन · इण्डियन एसोसिएशन · वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट · प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम · वुड घोषणा पत्र · नरेन्द्र मण्डल · ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध · मंसूर अली ख़ाँ · नौसेना विद्रोह · लालसिंह · पिट एक्ट · राजस्थान सेवा संघ · हार्टोग समिति · टीपू सुल्तान · अब्दुर्रहमान · बंगाल विभाजन · अमर सिंह थापा · नेटाल भारतीय कांग्रेस · जगत सेठ · अगस्त प्रस्ताव · चम्पारन सत्याग्रह · यशवंत राव होल्कर · पूना समझौता · मीर क़ासिम · मीर ज़ाफ़र · सैडलर आयोग · काकोरी काण्ड · साम्प्रदायिक निर्णय · मैक्स मूलर · हेक्टर मुनरो · अजीम उल्लाह ख़ाँ · कैबिनेट मिशन · ईस्ट इण्डिया कम्पनी · द्वैध शासन पद्धति · वेवेल योजना · रॉलेट एक्ट · जिन्ना के चौदह सूत्र · डंकन जोनाथन · आंग्ल-मराठा युद्ध · आम्बूर की लड़ाई · आंग्ल-मराठा युद्ध प्रथम · अलीवाल की लड़ाई · एडवर्ड सप्तम · मुन्नी बेगम · हन्टर शिक्षा आयोग · आंग्ल-मराठा युद्ध द्वितीय · आंग्ल-मराठा युद्ध तृतीय · द्वैध शासन (बंगाल) · क्रिप्स मिशन · तुकोजी राव होल्कर तृतीय · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (प्रथम चरण) · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (द्वितीय चरण) · भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (तृतीय चरण) · आज़ाद हिन्द फ़ौज · प्लासी युद्ध · आधुनिक भारत का इतिहास · भारतीय ज़मींदारी प्रथा · साइमन कमीशन · किसान आन्दोलन · एका आन्दोलन · शेरसिंह (छत्तरसिंह पुत्र) · नील आन्दोलन · पाबना विद्रोह · महालवाड़ी व्यवस्था · रेवरेण्ड अलेक्ज़ेण्डर डफ़ · इम्पीरियल लेजिस्लेटिव कौंसिल · फ़ोर्ट सेण्ट डेविड · फ़ैजुल्ला ख़ाँ · फ़ारवर्ड ब्लॉक · जगत नारायण मुल्ला · बंगाल की दीवानी · सर हारकोर्ट बटलर · शिमला सम्मेलन 1914 · बटलर समिति रिपोर्ट · इण्डियन कौंसिल एक्ट · रेवरेण्ड हेनरी मार्टिन · भारत सरकार अधिनियम (1858) · भारतीय परिषद अधिनियम (1861) · भारतीय परिषद अधिनियम (1892) · भारत सरकार अधिनियम (1919) · अली मर्दान रुहेला · बेदारा की लड़ाई · कॉर्नवॉलिस कोड · श्रमिक संघ · श्रमिक आन्दोलन · ईस्ट इण्डिया कॉलेज हैलीबरी · मीरन · एलिस विलियम · बोर्ड ऑफ़ कन्ट्रोल · इल्बर्ट बिल · एलफ़िन्स्टन जॉन बैरन · होल्कर वंश · सिंधिया वंश · एलफ़िन्स्टन माउण्ट स्टुअर्ट · इण्डियन नेशनल कान्फ़्रेंस · कर्नल फ़ेरे · कर्नल फ़ोर्ड · दुर्लभराय · चार्ल्स जेम्स फ़ाक्स · सआदत अली · स्वराज पार्टी · तेजा सिंह · फ़िरोज़शाह का युद्ध · ग़दर आन्दोलन · मियानी का युद्ध · ए.ओ.ह्यूम · अलीगढ़ आन्दोलन · देवबन्द स्कूल · बन्धुल · सिक्ख सुधार आन्दोलन · विलियम होजेज़ · बुकानन · जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन · जॉन गिलक्राइस्ट · सर रॉबर्ट बारकर · रिचर्ड बेबर · हेनरी लुई विवियन देरोजियो · बेंजामिन डिसरायली · सर चार्ल्स जेम्स नेपियर · आंग्ल-बर्मा युद्ध प्रथम · आंग्ल-बर्मा युद्ध द्वितीय · आंग्ल-बर्मा युद्ध तृतीय · आंग्ल-बर्मा युद्ध · पामर एण्ड कम्पनी काण्ड · त्रिपक्षीय सन्धि · अलेक्ज़ेण्डर डफ़ · जनरल अलार · लेडी हैरियट जार्जियाना · ब्रिगेडियर जनरल जॉन निकोल्सन · उत्तर पश्चिमी सीमा प्रदेश · जनरल सर आर्थर पावर पामर · डेविड आक्टरलोनी · फ़ोर्थ · जनरल पेरों · जेम्स फ़ोर्बेस · सर फ़िलिप फ़्राँसिस · बैमफ़ील्ड फ़ुलर · विलियम फ़ुलार्टन · शेरसिंह (रणजीत सिंह पुत्र) · हरि सिंह नलवा · हिंगोली · सीरिल रैडक्लिफ़ · कांसीजोड़ा कांड · कामलंका · कर्मरंग · गाज़ीउद्दीन इमामुलमुल्क · दस्तक · अनवरूद्दीन · ब्रिगेडियर नील जेम्स · विक्टर जैकोमाण्ट · 10 मई 1857 · प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम की मुख्य घटनाएँ · दिल्ली दरबार · प्रथम दिल्ली दरबार · द्वितीय दिल्ली दरबार · तृतीय दिल्ली दरबार · भारत परिषद अधिनियम- 1909 · कारख़ाना अधिनियम, 1881 · कारख़ाना अधिनियम, 1891 · कारख़ाना अधिनियम, 1922 · कारख़ाना अधिनियम, 1911 · कारख़ाना अधिनियम, 1934 · कारख़ाना संशोधन अधिनियम, 1946 · त्रिपुरी सम्मेलन · मद्रास महाजन सभा · चौधरी रहमत अली · अब्दुस समद ख़ाँ · फ़ैनी पार्क्स · आर. श्रीनिवासन · इब्राहिम रहीमतुल्ला · देसाई-लियाकत प्रस्ताव · कुनहम्मद हाजी · एजेंसी · लार्ड होरेशियो हरबर्ट किचनर · कैप्टन ख़ान मोहम्मद · शिशिर कुमार घोष · कृपाल सिंह · गोमधर कुंवर · सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय · ग्वालियर की सन्धि · सिकन्दर हयात ख़ान · मलिक खिज़ार हयात तिवाना · ज्ञान सिंह रानेवाला · अंजलाई अम्मल · उज्ज्वला मजूमदार · केलाग­-ब्रियाँ समझौता · आंग्ल-मणिपुर युद्ध · इण्डिया ऑफ़िस लाइब्रेरी

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग