भीगी हुई किशमिश खाने से क्या फायदे हैं? - bheegee huee kishamish khaane se kya phaayade hain?

रोज भीगी किशमिश खाने के फायदे

By Anuj Tiwari

06 August 2022

भीगी हुई किशमिश मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत होती है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के फायदे।

वजन बढ़ाने में फायदेमंद

रोजाना भीगी किशमिश खाने वालों की शारीरिक दुर्बलता दूर होती है और हेल्दी तरीके से वजन भी बढ़ता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले फ्रक्टोज और ग्लूकोज के कारण होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भीगी किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र का असर कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाये जाते हैं, जिससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा टलता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

भीगी किशमिश खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। दरअसल भीगी किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं, जिसके सेवन से इम्यूनिट सिस्टम ठीक काम करता है, साथ ही यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में भी हेल्प करता है।

एनीमिया से बचाव

भीगी किशमिश के सेवन से आप एनीमिया से भी लड़ सकती हैं। किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है।

पाचन बेहतर होगा

भीगी किशमिश को नियमित अपने आहार में शामिल करने से पाचन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को मुलायम बनाता है और आंतों की सफाई करता है।

मुंह की बदबू का समाधान

मुंह से आ रही बदबू को भी भीगी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त रूप से पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के एसिड लेवल कंट्रोल करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

भीगी किशमिश रोजाना खाने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बीटाकैरोटीन और कैरोटीनॉइड पाए जाते हैं, जो कि आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

तो हेल्दी रहने के लिए शुरू कीजिये रोज सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाना। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com

Soaked Raisins Benefits: आज हम आपके लिए भीगी हुई किशमिश के फायदे लेकर आए हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर भीगी हुई किशमिश में पोटाशियम होता है, इसका नियमित सेवन करने से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है और बॉडी को कई जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं। शरीर में खून की कमी होने से आप कई बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं, लेकिन अगर किशमिश का सेवन किया जाए तो इन समस्याओं से दूर रहने में मदद मिलती है। जो भी पुरुष कमजोरी से जूझ रहे हैं, वे किशमिश का सेवन करें, इससे उन्हें एनर्जी मिलेगी।

अभी पढ़ें मंकीपॉक्स को लेकर WHO प्रमुख ने किया डराने वाला दावा, बोले-सौ फीसदी कारगर नहीं है टीका

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे (Soaked Raisins Benefits)

रोज भीगी हुई किशमिश खाने से पेट साफ होता है।
भीगी हुई किशमिश शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।
किशमिश शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया-संक्रमण से लड़ने में मददगार है।
कैल्शियम से भरपूर होने के चलते किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाती है।
मुंह से आने वाली बदबू को भी किशमिश का सेवन खत्म करता है।

शादीशुदा पुरुषों के लिए फायदेमंद किशमिश

जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि किशमिश सेक्सुअल लाइफ को बढ़िया बनाने में मदद करती है। किशमिश टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में आते हैं। यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने और उनकी विभिन्न शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद पहुंचाता है। यही वजह है कि शादीशुदा पुरुषों के लिए ये काफी फायदेमंद है।

स्पर्म कमजोर होने वाली दिक्कत ठीक करती है किशमिश

आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश में शहद मिलाकर खाने से शादीशुदा मर्दों में स्पर्म कमजोर होने वाली दिक्कत ठीक हो जाती है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा किशमिश के घरेलू नुस्खे आजमाकर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। नीचे जानिए किशमिश का सेवन कैसे करें…

अभी पढ़ें खून की कमी को दूर करता है किशमिश, जानें खाने का सही तरीका

इस तरह करें किशमिश का सेवन

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए भीगी किशमिश फायदेमंद है। इसका सेवन करने के लिए 50 ग्राम किशमिश लें। फिर इन 50 ग्राम किशमिश को 1 छोटे गिलास साफ पानी में रख दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। भीगी किशमिश के साथ उसका का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से क्या होता है?

रोज किशमिश खाने से डाइजेशन की प्रॉब्लम दूर होती है. भीगी हुई किशमिश आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को और भी मजबूत करती है. इसके सेवन से इम्यूनिटी में इजाफा होने के साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मददगार है. भीगी हुई किशमिश का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी किया जाता है.

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या होता है?

खाली पेट किशमिश खाने के फायदे खाली पेट किशमिश के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से फायदा मिल सकता है. खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं तो एनीमिया यानी खून की कमी से भी राहत मिल सकती है. यह कमजोरी और थकान को भी दूर करता है. यदि आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप नियमित रूप से किशमिश का सेवन करें.

पानी में भीगा हुआ किशमिश खाने से क्या फायदा है?

सुबह उठकर भीगी हुई किशमिश खाने से पेट का डायजेशन सिस्टम भी ठीक रहता है. इसके अलावा अगर आप नियमित किशमिश खाते हैं तो आपको पाचनतंत्र से जुड़ी सभी परेशानियों से आराम मिलता है. इसलिए रात को भीगी हुई किशमिश सुबह जरूर खाना चाहिए. रात में भीगे हुए किशमिश को खाने और इसका पानी पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

एक दिन में कितनी किशमिश खाने चाहिए?

1 दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए? किशमिश खाने में बहुत स्वाद लगती हैं, लेकिन ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ने और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. आपको रोजाना 5 से 10 किशमिश ही खानी चाहिए.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग