एक आंख का जानवर कौन सा है? - ek aankh ka jaanavar kaun sa hai?

क्या आप जानते हैं एक आंख वाला जानवर कौन सा है ? अब तक आपने दो और तीन आंखों वाले जीव के बारे मे सुना होगा लेकिन हम आपको एक आंख वाला जानवर के बारे मे बताने जा रहे हैं। जी हां दोस्तों दुनिया के अंदर एक आंख वाला जानवर भी होता है। ‌‌‌दोस्तों एक आंख वाला यह जीव पानी के अंदर रहता है। यदि आप इस जीव के बारे मे जानना चाहते हैं तो यह लेख पूरा पढ़े ।

  • एक आंख वाला जानवर कौन सा है
  • साइक्लोप्स एक आंख वाले जीव का रहन सहन
  • ‌‌‌इंसान भी होते हैं एक आंख वाले Cyclopia syndrome
  • साइक्लोप्स शार्क

एक आंख वाला जानवर कौन सा है

साइक्लोप्स नाम से इस जीव को जाना जाता है। और इसकी  400 से अधिक प्रजातियां ज्ञात हैं। इस जीव को अपनी एक आंख की वजह से जाना जाता है। दोस्तों साइक्लोप्स शब्द ग्रीक पौराणिक कथाओं से निकला शब्द है। यह जीव लाल और काले रंग के भी हो सकते हैं।

साइक्लोप्स 5 एम एम तक लंबे हो सकते हैं।और इनको दो वर्गों के अंदर विभाजित किया जा सकता है।अंडाकार अग्र भाग में सिर और पहले पांच वक्ष खंड शामिल हैं। हिंद भाग काफी पतला होता है और यह छठे थोरैसिक सेगमेंट और चार लेगलेस प्लोनिक क्षेत्रों से बना होता है।साइक्लोप्स में 5 जोड़े पैर ‌‌‌होते हैं।  । संभोग के दौरान मादाओं को जकड़ने के लिए पुरुषों द्वारा लंबे एंटीना,  ‌‌‌का  उपयोग किया जाता है। मादा अपने शरीर ‌‌‌की दो छोटे थैलियों में अंडे देती है।

साइक्लोप्स एक आंख वाले जीव का रहन सहन

आमतौर पर साइक्लोप्स ताजे पानी के अंदर रहते हैं। लेकिन यह खारे पानी के अंदर भी पाये जा सकते हैं।साइक्लोप्स पानी के अंदर तैरती भी रहती है। और यह छोटे पौधों को खाती है। इसके अलावा कीचड़ का लबादा पहनकर अपने दुश्मनो से इसके अंदर बचने की क्षमता होती है। ‌‌‌इसका औसत जीवन काल सिर्फ 3 महिने ही होता है।

‌‌‌इंसान भी होते हैं एक आंख वाले Cyclopia syndrome

Cyclopia syndrome का नाम आपने सुना ही होगा । यदि नहीं सुना तो हम बता देते हैं।Cyclopia syndrome एक ऐसी बिमारी होती है। जिसमे बच्चा एक आंख के साथ ही पैदा होता है। ‌‌‌यह एक  एक जन्मजात विकार (जन्म दोष) है जो भ्रूण के प्रोसेसेफेलॉन की विफलता के कारण होता है जोकि आंख की कक्षाओं को दो गुहाओं में विभाजित करता है।

‌‌‌इस प्रकार के बच्चे अधिकतर केसों के अंदर जिंदा नहीं रह पाते हैं। इनके अंदर आंख या तो गायब होता है। या फिर वह आंख के पास एक सूंड के रूप मे होता है।

ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी में 1985 के अंदर एक मामला प्रकाश मे आया था। जिसमे बताया गया था कि शिशु लड़की का जन्म सात हफ्ते पहले हुआ था, जिसके नाक के पास और उसके चेहरे के केंद्र में केवल एक आंख थी। जन्म के 30 मिनट बाद तक जीवित रहने वाले शिशु के मस्तिष्क मे गंभीर असा मान्यताएं भी थीं।

2006 में एक ऐसे बिल्ली के बच्चे का जन्म हुआ था। जिसके केवल एक ही आंख थी।और कोई नाक नहीं थी। यह एक दुर्लभ स्थिति है जिसको  होलोप्रोसेन्सफेली कहा जाता है।‌‌‌अनेक समाचार पत्रों ने यह निर्धारित करने की कोशिश की कि यह असली बिल्ली का बच्चा है या नहीं ? लेकिन बाद मे पता चला कि यह असली था। हालांकि यह ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाया था। बाद मे इसकी हड़ियों को सृजनकर्ता  लॉस्ट वर्ल्ड म्यूजियम को बेच दिए गए थे।

साइक्लोप्स शार्क

आमतौर पर आपने शार्क का नाम तो सुना ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइक्लोप्स शार्क भी होता है। एक तरह से यह एक अपवाद हो सकता है। साइक्लोप्स शार्क के अंदर केवल एक ही आंख होती है। वास्तव मे यह भी एक विसंगति है। समाचार आउटलेट्स के अनुसार एक मछुआरे ने एक ऐसे शार्क की खोज की थी जिसके केवल एक ही आंख थी। वैज्ञानिकों ने उसकी जांच की और कहा कि यह एक रिसर्च का ‌‌‌विषय है।

‌‌‌इस लेख को लिखने के लिए हमने काफी कुछ सर्च किया लेकिन एक आंख वाले जीव के बारे मे हमे अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि नेट पर एक आंख वाले जीवों की तस्वीरें समय समय पर वायरल होती रहती हैं। जिनमे से कुछ सच होती हैं तो कुछ झूठी भी होती हैं।‌‌‌हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा । यदि आपकी कोई समस्या है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

bullet proof jacket kya hai ? bullet proof jacket ka etihas

duniya ka sabse purana computer world oldest computer

Read more articles

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । लिखने मे जो मजा है वह किसी और चीज के अंदर नहीं है।

कौन से जानवर की एक आंख होती है?

कौवे के बारे में यह दिलचस्प बात है. कौवे की हमें दोनों आंखें दिखती हैं लेकिन कौवा इसमें एक आंख से ही देखता है. इसी एक की बदौलत वह दोनों ओर देख लेता है. इंसान या अन्य पशु-पक्षियों में यह बात नहीं होती.

चार आंख किसकी होती है?

हिरन कान Page 2 ã अलग-अलग जानवरों के कान अलग-अलग तरह के होते हैं।

दुनिया में ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी 3 आंखें हैं?

ऐसा कौन सा जानवर है जिसके 3 आंख होती है? दुनिया का ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी 3 आंखें होती है? उत्तर: Tuatara यह न्यूजीलैंड में पाया जाता है.

ऐसा कौन सा जीव है जिसके पांच आंखें होती हैं?

जवाब- मधुमक्खी की पांच आंखें होती हैं.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग