भारत के 29 राज्यों के मुख्यमंत्री कौन है? - bhaarat ke 29 raajyon ke mukhyamantree kaun hai?

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, और वहीं अगर जनसंख्या की बात की जाये तो दूसरा सबसे बड़ा देश है, कुल 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का संगठन है। भारत में वर्तमान समय में 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं, सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। हर पांच साल बाद नए मुख्यमंत्री (chief minister) पद के लिए चुनाव कराये जाते हैं और उस राज्य की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके नए मुख्यमंत्री को चुनती है। मुख्यमंत्री के अलावा सभी राज्यों के लिए एक राज्यपाल (governor) या उपराज्यपाल की नियुक्ति की जाती है जो राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है। राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है जिसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन यह स्थाई नहीं होता है, राज्यपाल को कभी भी उनके पद से हटाया जा सकता है या उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

हम इस पेज पर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की सूची प्रदान कर रहें हैं जिससे आप एक ही जगह पर आसानी से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (chief minister) का नाम एवं उस राज्य के लिए नियुक्त किये गए राज्यपाल (governor) का नाम जान सकते हैं। नीचे दी गयी टेबल में पहले 28 पूर्ण राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल एवं अंत में 8 केंद्रशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासक या उपराज्यपाल के नाम दिए गए हैं।

राज्य मुख्यमंत्री राज्यपाल
1. अरुणांचल प्रदेश श्री पेमा खांडू डॉ बीडी मिश्रा
2. असम श्री हिमंत बिस्व सरमा प्रोफेसर जगदीश मुखी
3. आंध्र प्रदेश श्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी श्री बिश्वा भूषण हरिचंदन
4. उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ श्रीमती आनन्दीबेन पटेल
5. उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व ले. जनरल गुरमीत सिंह
6. ओडिशा श्री नवीन पटनायक प्रोफ़ेसर गणेशी लाल
7. कर्नाटक श्री बसवराज बोम्मई श्री थावर चंद गहलोत
8. केरल श्री पिनराई विजयन श्री आरिफ मोहम्मद खान
9. गुजरात श्री भूपेंद्र पटेल श्री आचार्य देवव्रत सिंह
10. गोवा श्री प्रमोद सावंत श्री श्रीधरन पिल्लई
11. छत्तीसगढ़ श्री भूपेश बघेल सुश्री अनुसुइया उइके
12. झारखंड श्री हेमंत सोरेन श्रीमती रमेश बैस
13. तमिलनाडु एमके स्टालिन श्री आर. एन. रवि
14. तेलंगाना श्री के. चंद्रशेखर राव तमिलसाई सुंदरराजन
15. नागालैंड श्री नेफियू रियो श्री जगदीश मुखी
16. पंजाब श्री भगवंत मान श्री बनवारी लाल पुरोहित
17. पश्चिम बंगाल कु. ममता बनर्जी श्री जगदीप धनखड़
18. बिहार श्री नीतीश कुमार श्री फागु चौहान
19. मणिपुर श्री एन बीरेन सिंह श्री ला गणेशन
20. मध्य प्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान श्री मंगूभाई पटेल
21. महाराष्ट्र श्री उद्धव ठाकरे श्री भगत सिंह कोश्यारी
22. मिजोरम श्री जोरमथांगा श्री हरिबाबू कम्भमपति
23. मेघालय श्री कॉनराड संगमा श्री सत्यपाल मलिक
24. राजस्थान श्री अशोक गहलोत श्री कलराज मिश्र
25. सिक्किम श्री प्रेम सिंह तमंग (पीएस गोले) श्री गंगा प्रसाद
26. हरियाणा श्री मनोहर लाल श्री बंडारू दत्तात्रेय
27. हिमाचल प्रदेश श्री जयराम ठाकुर श्री राजेंद्र आरलेकर
28. त्रिपुरा श्री माणिक साहा सत्यदेव आर्य
  • भारत के राज्य, राजधानी और उनके स्थापना दिवस

केंद्र शासित प्रदेश

केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चुनाव नहीं कराये जाते हैं और न ही राज्यपाल को नियुक्त किया जाता है। राज्य की देखरेख के लिए देश के राष्ट्रपति उस राज्य में उपराज्यपाल या सरकारी प्रशासक को नियुक्त करता है। केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/ सरकारी प्रशासक की सूची आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एवं प्रशासक

राज्य उपराज्यपाल
1. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह देवेंद्र कुमार जोशी
2. जम्मू और कश्मीर मनोज सिन्हा
3. दिल्ली विनय कुमार सक्सेना
4. पांडिचेरी तमिलसाई सुंदरराजन
5. लद्दाख राधाकृष्ण माथुर
प्रशासक
6. चंडीगढ़ श्री बनवारी लाल पुरोहित
7. दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रफुल खोदा पटेल
8. लक्षदीप दिनेश्वर शर्मा

नोट – आपको बता दें कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं प्रशासक वर्तमान स्थिति के अनुसार हैं, किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा।

भारत के मुख्यमंत्री का नाम क्या है 2022?

भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की सूची-2022.

वर्तमान में भारत में कितने मुख्यमंत्री हैं?

वर्तमान में पदस्थ 30 मुख्यमन्त्रियों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। मार्च 2000 से ( 22 वर्ष, 257 दिन ओडिशा के नवीन पटनायक सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमन्त्री हैं। अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमन्त्री हैं।

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा?

ज्योति बसु (बंगला : জ্যোতি বসু) (८ जुलाई १९१४ - १७ जनवरी २०१०) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जानेमाने राजनेता थे। वे सन् १९७७ से लेकर २००० तक पश्चिम बंगाल राज्य के मुख्यमंत्री रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का कीर्तिमान स्थापित किए।

भारत के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

चौधरी ब्रह्म प्रकाश.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग