भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2022! जानिए उनके टॉप मॉडल्स, कीमत सीमा, features, और भी बहुत कुछ।
22 Mar, 2022
सभी ट्रैक्टर प्रेमियों का ट्रैक्टर ज्ञान में स्वागत है। हम एक बार फिर आपके लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियों का ताजा आंकड़ा लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी कंपनी किस स्थान पर आती है। हमने यह विश्लेषण फरवरी 2022 तक जितने भी आंकड़े आए हैं उन को ध्यान में रखते हुए किया है। तो चलिए शुरू करते हैं नंबर 10 से।
10 वे नंबर पर आती है Captain tractor कंपनी!
कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 1994 से मिनी ट्रैक्टर्स और खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के अग्रणी निर्माताओं में से एक है। यह कंपनी छोटे ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए जानी जाती है।
क्या है कैप्टन ट्रैक्टर की मुख्य विशेषता?
- कैप्टन ट्रैक्टर्स में मिनी ट्रैक्टर्स की एक अद्भुत श्रृंखला है, जिसमें 15 से 26 एचपी तक के ट्रैक्टर्स हैं।
- कैप्टन ट्रैक्टर्स अपने जबरदस्त माइलेज और सस्ते बजट के लिए जाने जाते हैं।
- इन्हें आप छोटा पैकेट,बड़ा धमाका कह सकते हैं।और ये छोटे किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है।
कैप्टन ट्रैक्टर की प्राइस रेंज क्या है?
कैप्टन ट्रैक्टर 2.85 लाख से लेकर 4.50 लाख रूपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है।
सबसे लोकप्रिय कैप्टन ट्रैक्टर-
कैप्टन 250 डि(Captain 250 di)
कैप्टन 200 डि 4Wd(Captain 200 di 4wd)
कैप्टन 280 डि(Captain 280 di)
कैप्टन 273 4wd(Captain 273 4wd)
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
कैप्टन 250 डि | 25 HP | Rs. 4.55-4.85 Lacs* |
कैप्टन 200 डि 4Wd | 20 hp | Rs. 3.75-3.95 Lacs* |
कैप्टन 280 डि | 28 HP | Rs. 4.70-4.95 Lacs* |
कैप्टन 273 डि | 27 hp | Rs. 4.85-4.90 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
भारत में निर्मित यह कंपनी अपने कृषि उपकरणों का दूसरे देशों में भी निर्यात करती है। पहले ये कंपनी आशा एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी, जिसकी स्थापना राजकोट के दो किसान भाइयों जी टी पटेल और एम टी पटेल ने की थी।
कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के पीछे उद्देश्य एक ऐसे ट्रैक्टर को विकसित करना था, जो किफायती, कुशल, रखरखाव लागत में कम और माइलेज में अधिक हो।
#9 वे नंबर पर आती है PREET
प्रीत ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स
- प्रीत समूह अपने उत्पादों में वैरायटी के लिए जाना जाता है।
- यह छोटे से लेकर बड़े-बड़े ट्रैक्टरों तक का निर्माण करता है। इसकी रेंज 25HP से लेकर 100 HP तक के ट्रैक्टरों की है।
- इसका इंजन बहुत ही दमदार और इसके टायर भी बहुत टिकाऊ होते हैं।
- प्रीत कंपनी का सबसे ताकतवर ट्रैक्टर है- PREET 10049 - 4WD 100 HP TRACTOR
5 सबसे प्रसिद्ध प्रीत ट्रैक्टर्स
इसके सबसे पांच पॉपुलर ब्रांड के नाम नीचे दिए गए हैं-
प्रीत 9049(Preet 9049)
प्रीत 6049(Preet 6049)
प्रीत 4049 4wd(Preet 4049 4wd)
प्रीत 9049 AC 4wd(Preet 9049 AC 4wd)
प्रीत ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
प्रीत ट्रैक्टर भारत में 3.80 लाख से 22.10 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
प्रीत 9049 | 90 hp | Rs. 15.55-16.25 Lacs* |
प्रीत 6049 | 60 hp | Rs. 6.20-6.65 Lacs* |
प्रीत 4049 4WD | 40 hp | Rs. 4.75-5.15 Lacs* |
प्रीत 9049 AC 4WD | 90 hp | Rs. 20.25-22.20 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
#8 वे नंबर पर आती है- Indo Farm
इंडो फार्म ने अक्टूबर 2000 में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी में स्थित संयंत्र में ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया। 34 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस संयंत्र की शुरुआत एकल मॉडल के उत्पादन से हुई।
इंडो फार्म ट्रैक्टर्स की विशेषताएं
- इंडो फार्म ट्रैक्टर कंपनी ग्राहकों को अपने उत्पादों से पूरी तरह संतुष्ट करती है।
- सभी इंडो फार्म ट्रैक्टर्स भारी-भरकम औजार खींच सकते हैं।
- 26 hp से 90 hp तक Indo Farm Tractor उपलब्ध हैं।
सबसे प्रसिद्ध इंडो फार्म ट्रैक्टर्स
इंडो फार्म 3055 एनवी(Indo farm 3055 NV)
इंडो फार्म 2030(Indo farm 2030)
इंडो फार्म 2035(Indo farm 2035)
इंडो फार्म 4175(Indo farm 4175)
इंडो फार्म ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
Indo farm ट्रैक्टर भारत में 3.80 लाख से 22.10 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
इंडो फार्म 3055 NV | 55 | Rs. 8.35-8.45 Lacs* |
इंडो फार्म 2030 DI | 34 | Rs. 4.65-5.20 Lacs* |
इंडो फार्म 2035 DI | 38 | Rs. 5.00-5.25 Lacs* |
इंडो फार्म 4175 DI | 75 | Rs. 12.20-12.35 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
#7 वे नंबर पर आती है- Kubota
कुबोटा कृषि यंत्रो में भारत में हमेशा से ही ट्रैक्टर व सर्वश्रेष्ठ मशीनों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जो उच्च गुणवत्ता वाली मशीनरी की आपूर्ति करता है जो सरल और किफायती खेती करने में सहायता प्रदान करता है।
कुबोटा ट्रैक्टर्स की वो खासियत जो उसे सबसे अलग बनाती है।
- कुबोटा ट्रैक्टर के विश्व में सबसे महंगे और पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक होने का कारण है इसका इंजन!
- अन्य ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के विपरीत कुबोटा अपने ट्रैक्टरों में स्वयं कुबोटा कंपनी द्वारा निर्मित ACDH इंजन प्रदान करती है,जो बेहतर इकोनामी और कम डीजल खपत के लिए मशहूर है ।
- Kubota Tractor में 21-55HP के बीच ट्रैक्टरो का उत्पादन करती है।
- साथ ही विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टरो का भी निर्माण करती है।
लोकप्रिय कुबोटा ट्रैक्टर्स
भारत में इसके सबसे पसंदीदा Tractor हैं-
कुबोटा एम यू 4501(Kubota mu4501)
कुबोटा एम यू 5501(Kubota MU5501)
कुबोटा नेओस्टर B2441 4wd(Kubota Neostar B2441 4wd)
कुबोटा ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
Kubota ट्रैक्टर भारत में 4.15 लाख से 10.12 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
कुबोटा MU4501 4WD | 45 | Rs. 8.40 Lacs* |
कुबोटा MU5501 4WD | 55 | Rs. 10.46 Lacs* |
कुबोटा Neostar B2441 4WD | 24 | Rs. 5.15 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
#6 नंबर पर आती है- New Holland
न्यू हॉलेंड ऐसी कंपनी है जिसका नाम सुनते ही ऑलराउंडर वाला एहसास होता है।
न्यू हॉलैंड क्यों है सबसे खास?
- न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स में नवीनतम तकनीक है।
- सबसे कमाल की बात यह है कि ये अपने सभी ट्रैक्टरों पर 6 साल की वारंटी देता है।
- न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की कीमत बहुत सस्ती होती है और उत्पाद बहुत वास्तविक।
- छोटे और किफायती ट्रैक्टरों में बड़े-बड़े फीचर दे देना न्यू हॉलैंड की खासियत है।
- इसके नवनितम ब्रांडो में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक ही देखने को मिलेंगे।
- New Holland में 35-90HP के ट्रैक्टर आपको देखने को मिल जाते हैं।
भारत में New Holland के सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्रैक्टर है-
न्यू हॉलैंड 3630(New holland 3630)
न्यू होलैंड 6010(New holland 6010)
न्यू हॉलैंड 4710 4wd(New holland 4710 4wd)
न्यू हॉलैंड 3600 2TX(New holland 3600 2TX)
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारत में 5.20 लाख से 25.30 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
न्यू हॉलैंड 3630 TX Plus | 55 | Rs. 7.10-7.60 Lacs* |
न्यू हॉलैंड Excel 6010 | 60 | Rs. 8.00-8.95 Lacs* |
न्यू हॉलैंड 4710 4WD | 47 | Rs. 6.50-7.70 Lacs* |
न्यू हॉलैंड 3600 2TX | 50 | Rs. 6.90-7.15 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
#5 नंबर पर आती है- John Deere
जब बात ताकतवर ट्रैक्टर की आती है तो दिमाग में जितने भी नाम आते हैं,उनमें से एक होता है-John Deere
जॉन डियर ट्रेक्टर्स की मुख्य विशेषताएं
- John Deere tractor की 28HP से लेकर 120HP तक की रेंज आती है।
- यह कंपनी दमदार ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है।
- John Deere 6120 B भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जिसमें 120 एचपी और 4 सिलिंडर्ड टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर का इंजन है, जो खेतों में इस ट्रैक्टर को और भी बेहतर बनाता है। 120 HP भारत में आपको और किसी टॉप टेन ट्रैक्टर कंपनी में देखने को नहीं मिलेगी।
- John Deere ने बागवानी करने वाले किसानो के लिए भी छोटे आकार के ट्रैक्टर भी बनाए है।
सबसे लोकप्रिय जॉन डियर ट्रैक्टर्स
जॉन डीयर 5310(John deere 5310)
जॉन डीयर 5105(John deere 5105)
जॉन डीयर 5050(John deere 5050)
जॉन डीयर 5405(John deere 5405)
जॉन डियर ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा
जॉन डियर ट्रैक्टर भारत में 4.70 लाख रुपए से 29.20 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
John Deere 5310 | 55 | Rs. 7.89-8.50 Lacs* |
John Deere 5105 | 40 | Rs. 5.55-5.75 Lacs* |
John Deere 5050 D | 50 | Rs. 6.90-7.40 Lacs* |
John Deere 5405 | 63 | Rs. 8.60-9.20 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
#4 नंबर पर आती है- Escorts
Escorts Ltd कंपनी ने किसानो को खेती करने के लिए ट्रैक्टर व मशीनों के साथ कई सारे उपकरणों का निर्माण करती है । जिससे किसान सही समय पर अपनी खेती का काम करके ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने में मदद कर सके। यह कंपनी दुनिया भर में 40 से अधिक देशों में फैली हुई है
एस्कॉर्ट्स कंपनी की खासियत
यह कंपनी भारत में 4 ब्रांड ट्रैक्टर मॉडलों का निर्माण करती है। जिसमे Powertrac, Farmtrac, Digitrac और Escorts शामिल हैं।
इन चारों ब्रांड की HP range को एक साथ देखा जाए तो इनमें 15 से लेकर 80 hp तक के ट्रैक्टर मौजूद है।
पावरट्रेकट्रैक्टर्स (Powertrac Tractor)
यह भारतीय बाजारों में बिकते हैं। इनमें 25HP से लेकर 60HP तक के ट्रैक्टर है।
लोकप्रिय पावरट्रेक ट्रैक्टर्स
पॉवरट्रैक यूरो 50(Powertrac euro 50)
पॉवरट्रैक 434(Powertrac 434)
पॉवरट्रैक 60(Powertrac 60)
पॉवरट्रैक 439(Powertrac 439)
पॉवरट्रैक 445(Powertrac 445)
पावर ट्रेक ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
पावर ट्रेक ट्रैक्टर भारत में 3.30 लाख से 11.90 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
पावर ट्रेक Euro 50 | 50 | Rs. 6.35-6.65 Lacs* |
पावर ट्रेक 434 Plus | 37 | Rs. 5.20-5.50 Lacs* |
पावर ट्रेक Euro 60 | 60 | Rs. 7.40-8.20 Lacs* |
पावर ट्रेक 439 Plus | 41 | Rs. 5.20-5.50 Lacs* |
पावर ट्रेक 445 Plus | 47 | Rs. 6.25-6.40 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
Farmtrac Tractor
इसके 26HP-80HP तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही Atom 22,26 जैसे छोटे Tractor का भी निर्माण करती है।जिसमे Farmtrac 60 सबसे लोकप्रिय ब्रांड है।
फार्मट्रेक ट्रेक्टर के भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ब्रांड
फार्मट्रैक 45(Farmtrac 45)
फार्मट्रैक 60 क्लासिक(Farmtrac 60 classic)
फार्मट्रैक 60 ईपीआई टी 20(Farmtrac 60 epi t20)
फार्मट्रैक 6055(Farmtrac 6055)
फार्मट्रेक ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज
फार्मट्रेक ट्रैक्टर भारत में 4.00 लाख से 12.50 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
फार्मट्रेक 45 | 50 | Rs. 5.65-6.25 Lacs* |
फार्मट्रेक 60 Classic | 60 | Rs. 7.60-8.00 Lacs* |
फार्मट्रेक 60 EPI T20 | 50 | Rs. 6.95- 7.55 Lacs* |
फार्मट्रेक 6055 | 55 | Rs. 7.50-7.80 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
Digitrac Tractor
ये अभी भारतीय बाजारों में केवल online ही खरीद सकते हैं। ये केवल अभी हरियाना पंजाब जैसे राज्यों में ही सबसे ज्यादा रहा हैं। इन ट्रैक्टरों में आपको 43HP से लेकर 50HP तक के Tractor मॉडल देखने को मिल जायेगे।
भारत के जाने-माने डीजीट्रेक ट्रैक्टर
डिजिट्रेक pp 43i(Digitrac PP 43i)
डिजिट्रेक pp 46i(Digitrac PP 46i)
डिजिट्रेक ईपी 55i(Digitrac PP 51i)
डीजीट्रेक ट्रैक्टर्सकी प्राइस रेंज
डिजिट्रैक ट्रैक्टर की कीमत सीमा 5.85 से 6.80 लाख रुपये* है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
डिजिट्रैक PP 43i | 47 | Rs. 5.80-5.90 Lacs* |
डिजिट्रैक PP 46i | 50 | Rs. 6.25-6.55 Lacs* |
डिजिट्रैक PP 51i | 60 | Rs. 6.75-6.85 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
Escorts Tractors
ये 12-35 HP तक के ट्रैक्टर बनती है। Escorts Josh 335 एस्कॉर्ट्स में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर है।
एस्कॉर्ट्स के लोकप्रिय ब्रांड कौन-कौन से हैं?
एस्कॉर्ट्स जोश 335(Escorts Josh 335)
एस्कॉर्ट्स स्टीलट्रैक(Escorts Steeltrac)
एस्कॉर्ट्स एमपीटी जावन(Escorts MPT JAWAN)
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की कीमत सीमा 2.60 लाख से 5.00 लाख रुपये* है।
#3 नंबर पर आती है-Sonalika international tractors limited
सोनालिका किसानो की सोच के साथ काम करती हैं। यह कंपनी किसानो की उम्मीद पर बिल्कुल खरी उतरती हैं।
सोनालिका में 'सोने' जैसी क्या बात है?
यह कंपनी जो आप सोचेंगे, हमेशा उन बिंदुओ को पूरा करती है।
Sonalika में 20HP से लेकर 90HP तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उचित मूल्य पर मिल जायेगे।
Sonalika Company ने अपने ट्रैक्टरों को 5 सीरीजों में बाटा हैं जो
Sonalika Sikander
Sonalika Milege Master
Sonalika DI&RX
Sonalika Tiger
Sonalika सिकंदर DLX
सोनालिका के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर
सोनालिका 750(Sonalika 750)
सोनालिका 60(Sonalika 60)
सोनालिका 745(Sonalika 745)
सोनालिका 740(Sonlika 740)
सोनालिका डी आई 35(Sonalika di 35)
सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत कहां से शुरू और कहां पे खत्म होती है?
सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत सीमा 3 लाख से 12.60 लाख रुपये* है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
सोनालिका DI 750 III | 50 | Rs. 6.15-6.30 Lacs* |
सोनालिका 60 | 60 | Rs. 5.80-6.45 Lacs* |
सोनालिका DI 745 III | 50 | Rs. 5.40- 5.65 Lacs* |
सोनालिका DI 740 III S3 | 45 | Rs. 5.35-5.65 Lacs* |
सोनालिका 35 DI | 39 | Rs. 5.15-5.45 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
आगे बढ़ने से पहले आपको बता देते हैं कि सोनालिका देश की पहली ऐसी कंपनी बन चुकी है जिसने अपना इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च कर दिया है।सोनालिका ट्रैक्टर ने देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 'टाइगर' (Tiger) लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर 25.5 संचालनकिलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी लागत बहुत कम है।
#2 नंबर पर आती हैं TAFE
यह वह कंपनी है जिस पर आप बिना किसी सोच विचार के भरोसा कर सकते हैं।
TAFE के अंतर्गत चार प्रमुख कंपनियां जिसमें Eicher, Massey Ferguson, TAFE Tractors और IMT Tractors आते हैं। जिनके कारण TAFE भारत के Top 10 ट्रैक्टर ब्रांडों की सूची में शामिल हैं। लेकिन भारत में TAFE के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रेक्टर मॉडल Eicher और Massey Ferguson केवल दो ही हैं।
Eicher Tractor
इसमें अगर HP की बात की जाये तो 18-55 HP तक के अलग-अलग Tractor देखने को मिल जाएगे।
आईसर के लोकप्रिय ट्रैक्टर
आयशर 485(Eicher 485)
आयशर 380(Eicher 380)
आयशर 242(Eicher 242)
आयशर 241(Eicher 241)
आईसर ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
आईसर ट्रैक्टर की कीमत सीमा 2.90 से 6.90 लाख रुपये* है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
आईसर 485 | 45 | Rs. 6.10-6.20 Lacs* |
आईसर 380 | 40 | Rs. 5.25-5.35 Lacs* |
आईसर 242 | 28 | Rs. 3.40-3.50 Lacs* |
आईसर 241 | 25 | Rs. 7.50-7.80 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
Massey Ferguson Tractor
इसमें 28 HP से लेकर 75HP तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में आपको देखने को मिल जायेगे।
सबसे पसंदीदा मेसी ट्रेक्टर
बाकी सब ट्रैक्टर है, ये मेसी है!
मैसी फर्ग्यूसन 241(Massey ferguson 241)
मैसी फर्ग्यूसन 1035(Massey ferguson 1035)
सी फर्ग्यूसन 9500(Massey ferguson 9500)
मैसी फर्ग्यूसन 7250(Massey ferguson 7250)
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI | 42 | Rs. 5.85-6.20 Lacs* |
मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI | 40 | Rs. 5.20-5.65 Lacs* |
मैसी फर्ग्यूसन 9500 4WD | 58 | Rs. 10.25- 10.75 Lacs* |
मैसी फर्ग्यूसन 7250 DI | 50 | Rs. 6.50-6.85 Lacs* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
तो चलिए अब आखिरकार बात कर लेते हैं भारत के नंबर वन ट्रैक्टर ब्रांड की!
#No.1 Mahindra & Mahindra
महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी भारतीय किसानों के बीच नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता व् अपने ट्रैक्टर बेचने वाली कंपनी है। जिसने भारतीय किसानों के विश्वास को बना के रखा हैं। यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है।
कौन सी बातें बनाती है महिंद्रा को सबसे नंबर वन?
- महिंद्रा अपने ट्रैक्टरों में सबसे नई टेक्नोलोजी के फीचर उपलब्ध कराती है।
- फीचर्स के मामले में अर्जुन नोवो और एक्सपी प्लस मॉडलों का कोई तोड़ नहीं।
- इनमें पॉवर स्टीयरिंग, आरामदायक सीट और एसी केबिन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
- महिंद्रा पहली ऐसी कंपनी बनी,जिसने अपने ट्रैक्टर्स में 6 साल की वारंटी देना शुरू किया।
- महिंद्रा सिर्फ और सिर्फ किसानों की जरूरत के हिसाब से अपने ट्रैक्टरों का निर्माण करती हैं, और शायद यही एकमात्र कारण है जिससे वह देश की शीर्ष ट्रैक्टर कंपनियों में से एक हैं।
- दुनिया के टॉप 10 ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों में भी शामिल हैं।
महिंद्रा टैक्टर कंपनी किसानों के लिए 15-75 एचपी तक के ट्रैक्टरो के अलग अलग मॉडल के साथ साथ MAHINDRA JIVO 225 DI 4WD जैसे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी बनती है,जो बागवानी करने वाले किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
महिंद्रा के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर, जो आपको घर-घर देखने को मिल जाएंगे
महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस(Mahindra 575 xp plus)
महिंद्रा 475 एक्सपी प्लस(Mahindra 475 xp plus)
महिंद्रा 265 डिआई(Mahindra 265 di)
महिंद्रा 275 डिआई एक्सपी प्लस(Mahindra 275 di xp plus)
महिंद्रा 585 एक्सपी प्लस(Mahindra 585 xp plus)
महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत सीमा 2.50 लाख से 12.50 लाख रुपये* है।
Mahindra 575 DI XP Plus | 47 HP | 5.70-6.25 लाख* |
Mahindra 475 DI XP Plus | 44 HP | 5.80-6.10 लाख* |
Mahindra 265 DI | 30 HP | 4.70- 4.90 लाख* |
Mahindra 275 DI XP Plus | 37hp | 5.20-5.35 लाख* |
Mahindra 585 DI XP Plus | 50 HP | 6.90-7.20 लाख* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
वही महिंद्रा का ही सबडिवीजन है-Swaraj.
Swaraj Tractor
जोश का राज, मेरा स्वराज!
स्वराज ट्रैक्टर में 15HP से 60HP तक के ट्रैक्टर मिलते हैं। जिसे किसान अपनी जरूरत की हिसाब से खरीद सकते हैं।
स्वराज के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रैक्टर ब्रांड
स्वराज 855 एफई(Swaraj 855 FE)
स्वराज 744 एफई(Swaraj 744 FE)
स्वराज 735 एफई(Swaraj 735 FE)
स्वराज 960 एफई(Swaraj 960 FE)
स्वराज 744 एक्सटी(Swaraj 744 XT)
स्वराज ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा!
स्वराज ट्रैक्टर की कीमत सीमा 2.60 लाख से 8.40 लाख रुपये* है।
ट्रैक्टर मॉडल | HP | मूल्य सीमा |
स्वराज 855 FE | 55 hp | 7.15-7.45 लाख* |
स्वराज 744 FE | 48 hp | 6.20-6.65 लाख* |
स्वराज 735 FE | 39 hp | 5.55- 5.80 लाख* |
स्वराज 960 FE | 55 hp | 7.50-7.80 लाख* |
स्वराज 744 XT | 48 hp | 7.40-7.80 लाख* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
हम बहुत ही मेहनत करके यह जानकारी आपके लिए लाएं है। अगर आपको अब भी कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
जानकारी सही,मिलेगी यही।
Read More
| महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर व अन्य विशिष्टताएं 2021 Read More |
| फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर "PAWRI"(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके! Read More |