भारत में ग्रामीण समाज की मुख्य समस्याएं क्या है? - bhaarat mein graameen samaaj kee mukhy samasyaen kya hai?

ग्रामीण समाज की विशेषताएँ - Characteristics of Rural Society

ग्रामीण समुदाय की विशेषताएँ निम्नवत हैं -

1. ग्रामीण लोग जीवन यापन के लिए प्रकृति पर निर्भर होते हैं। इनके प्रमुख कार्य कृषि आधारित व्यवसाय, पशुपालन, शिकार, मछली मारना और भोजन की व्यवस्था करना आदि होते हैं। भूमि जंगल, मौसम आदि प्रकृति के अंग होते हैं और वे दशाएँ ग्रामीण जीवन को प्रभावित करती है।

2. प्रकृति पर निर्भरता के साथ-साथ इनका प्रकृति के प्रति घनिष्ठ संबंध भी रहता है। ये प्रकृति के निकट रहते हैं।

3. ग्रामीण समुदाय आकार में छोटा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कृषि और पशुपालन आधारित जीवन-यापन के लिए प्रति व्यक्ति भूमि की मात्रा अधिक होनी चाहिए ताकि सभी का निर्वाह आसानी से हो सके।

4. आकार छोटा होने के कारण सभी लोग एक-दूसरे को निजी तौर पर जानते हैं। ग्रामीण समुदाय में प्राथमिक संबंधों की प्रधानता होती है और उनमें घनिष्ठ निकट और प्रत्यक्ष संबंध पाए जाते हैं। 

5. आकार छोटा होने और प्राथमिक संबंधों की प्रधानता के कारण उनमें हम' की भावना पाई जाती है अर्थात ग्रामीण समुदायों में सामुदायिक भावना का समावेश होता है। बाद भूकंप अकाल आदि प्राकृतिक आपदाओं व अन्य संकटकालीन अवसरों पर सभी लोग उसका सामना एकजुट होकर करते हैं।

6. विभिन्न विद्वानों द्वारा भारतीय ग्रामीण समुदायों को एक आत्मनिर्भर इकाई के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह आत्मनिर्भरता सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्रों में देखी जा सकती है। जजमानी प्रथा, ग्राम पंचायत विशेषीकृत संस्कृति आदि ये विशेषताएँ हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाती है।

7. संख्या में भी ग्रामीण समुदाय अपेक्षाकृत बहुत कम होते हैं। कम जनसंख्या घनत्व होने के कारण ग्रामीण समुदाय विभिन्न समस्याओं बीमारी, मकानों का अभाव आदि) से बच जाते हैं।

8. ग्रामीण लोगों का जीवन सरल होता है। वे नगर के समान चमक-दमक, बनावटी जीवन से दूर रहते हैं और ना ही वे कृत्रिमता को पसंद करते हैं। इसके इतर ग्रामीणलोगों की आय भी उतनी अधिक नहीं होती है कि वे नगरीय जीवन शैली को अपना सकें।

9. भारतीय ग्रामीण लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि होता है 70 से 75 प्रतिशत लोग अपना जीवन मापन कृषि कार्यों द्वारा ही करते हैं। इसके इतर ग्रामीण लोगों के अन्य प्रचलित व्यवसाय मिट्टी व धातु के बर्तन बनाना, बस बनाना, बटाई बनाना, गुड बनाना रस्सी बनाना आदि प्रचलित हैं।

10. ग्रामीण समुदायों में सामाजिक नियंत्रण के साधन अनौपचारिक प्रकृति के होते हैं। उनके व्यवहारों और विचारों को नियंत्रित और निर्देशित करने के लिए धर्म परंपराएं, रीति-रिवाज, रूढ़ियाँ आदि होते हैं। उनमें ईश्वर के प्रति भय, प्रेम, श्रद्धा आदि की भावना होती है जिसके कारण वे किसी अनैतिक कार्य को करने से डरते हैं।

11. भारतीय ग्रामीण समुदायों की एक प्रमुख विशेषता है संयुक्त परिवार की प्रधानता। यहाँ एकाकी परिवारों से इतर उन परिवारों की अधिकता होती है, जिनमें तीन अथवा उससे अधिक पीढ़ी के सदस्य रहते हैं, इनका भोजन, संपत्ति धार्मिक क्रियाएँ संयुक्त रूप से संपन्न होती है और परिवार का मुखिया प्रायः एक बुजुर्ग सदस्य होता है। सभी पारिवारिक सदस्यों द्वारा उसकी आज्ञा का पालन करना अनिवार्य होता है।

12. भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता जाति व्यवस्था रही है और यह व्यवस्था ग्रामीण समाजों में अपने कंठोर स्वरूप में पाई जाती है। इसका निर्धारण जन्म पर आधारित होता है और सभी के जातिगत व्यवसाय होते हैं। वैवाहिक संबंध जातिगत होते हैं प्रत्येक जाति की अपनी एक पंचायत होती है, जो जातिगत नियमों को दृढ़ता प्रदान करती है।

13. प्रत्येक जाति का विशिष्ट व्यवसाय होने के साथ-साथ उनके उस व्यवसाय से जुड़े कुछ कर्तव्य होते हैं और ग्रामीण समुदायों में इन कर्तव्यों से परिभाषित व्यवस्था को अजमानी प्रथा कहा जाता है। विभिन्न जातियाँ दूसरी जातियों को अपनी सेवाएं देती हैं और इसके बदले में उन्हें कुछ नकद भोजन, वस्त्र अथवा फसल का कुछ भाग प्रदान किया जाता है।

14. प्रत्येक गाँव की एक ग्राम पंचायत होती है, जिसमें प्रायः गांव का वृद्ध व्यक्ति मुखिया होता है। भारत में यह प्रथा प्राचीन समय से विद्यमान रही है। ग्रामीण समस्याओं का निवारण इसका प्रमुख उद्देश्य होता है। 

15. भारतीय गाँवों में सामाजिक व सांस्कृतिक समरूपता पाई जाती है। सभी लोग प्रायः एक ही भाषा, परंपरा, संस्कृति, जीवन शैली से संबंधित होते हैं।

16. ग्रामीण समुदाय की अधिकांश जनसंख्या अशिक्षित है। स्वतंत्रता के लगभग 65 वर्षों के बाद भी शिक्षा का प्रतिशत 74 से ऊपर नहीं उठ पाया है। उच्च और तकनीकी शिक्षा का अभाव पूर्ण रूप से देखा जा सकता है। हालांकि ग्रामीण समाजों में शिक्षा के स्तर में आंशिक सुधार अवश्य हुए हैं।

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का www.kailashedcation.com मे, आज एक इस लेख मे बात करेंगे ग्रामीण समाज के बारें मे।

ग्रामीण सामाजिक संरचना का अर्थ

ग्रामीण सामाजिक संरचना एक सुन्दर चित्र प्रस्तुत करती है जिसमें विवाह, परिवार, वंश, गोत्र, नातेदारी, जाति, धर्म, राजनैतिक और आर्थिक समूह, तथा वर्ग शामिल है। जब हम ग्रामीण सामाजिक संरचना की बात करते है तो हमारे मस्तिष्क मे समुदाय का निर्माण करने वाले विभिन्न समूह जैसे, नातेदारी समूह, वंश, गोत्र, बिरादरी, जाति उपजाति तथा वर्ग भी होते है।

सामाजिक संरचना हम समाज के व्यवस्थित स्वरूप को कहते है। जिस प्रकार एक माकन ईट, सीमेंट और चूने का केवल ढेर नही होता बल्कि ईट, सीमेंट और चूने का व्यवस्थित स्वरूप होता है। उसी प्रकार सामाजिक संरचना सामाजिक प्रतिमानों, समितियों, संस्थाओं, सामाजिक मूल्यों आदि के व्यवस्थित स्वरूप को सामाजिक संरचना कहा जाता है।
ग्रामीण सामाजिक संरचना का अर्थ जाननें के बाद अब हम ग्रामीण समाज का अर्थ जानेंगे, इसके बाद ग्रामीण समाज की परिभाषा और ग्रामीण समाज की विशेषताएं जानेंगे।

ग्रामीण समाज का अर्थ (gramin samaj ka arth)

जिस समुदाय की अधिकांशतः  अवयश्कताओं की पूर्ति कृषि या पशुपालन से हो जाती है उसे ग्रामीण समाज समुदाय के नाम से जाना जाता है।
नगर की अपेक्षा गाँव में जनसंख्या का धनत्व बहुत ही कम होता है। गाँव में घनी जनसंख्या न होने के कारण कृषक का सीधा सम्बन्ध प्रकृति से होता है। ग्रामीण समाज में महानगरीय सभ्यता और बनावटी भौतिक संस्कृति का जाल नहीं बिछा होता। ग्रामीण समाज सरल साधा जीवन व्यत्ती करता है। 

ग्रामीण समाज की परिभाषा (gramin samaj ki paribhasha)

स्मिथ के मुताबिक,"  कृषक और ग्रामीण समाज प्रायः पर्यायवाची शब्द है।"
हेरेल्ड एफ. ई पीके के अनुसार," ग्रामीण समुदाय परस्पर सम्बन्धित व्यक्तियों का वह समूह है जो एक कुटुम्ब से अधिक विस्तृत है और जो कभी नियमित, कभी अनियमित रूप से निकटवर्ती गृहों में या कभी निकटवर्ती गली मे रहते है। ये व्यक्ति कृषि योग्य भूमि में सामान्य रूप से खेती करते है और समतल भूमि को आपस में बाँट कर बंजर भूमि को चराने में प्रयोग करते है।"
ए.आर देसाई के अनुसार," ग्रामीण समाज की इकाई गाँव हैं, यह एक रंगमंच है, जहाँ ग्रामीण जीवन का प्रमुख भाग स्वयं प्रटक होता है और कार्य करता हैं। ग्राम सामूहिक निवास की प्रथम स्थापना है और कृषि अर्थव्यवस्था की उत्पत्ति है।"
बूनर के अनुसार," एक ग्रामीण समुदाय व्यक्तियों का एक सामाजिक समूह है, जो एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र मे निवास करते है तथा जीवन के सामान्य ढंग को अपनाते है।"
सेंडरसन के अनुसार," एक ग्रामीण समुदाय में स्थानीय क्षेत्रो के लोगों की सामाजिक अन्तक्रिया तथा उसकी संस्थायें सम्मिलित है जिनमें वह सामान्य क्रियाओं के क्रेन्द्र खेतों के चारों और बिखरी झोपड़ियों या ग्रामों में रहता है।"

ग्रामीण समाज की विशेषताएं (gramin samaj ki visheshta)

ग्रामीण समाज की निम्नलिखित विशेषताएं है--

1. जाति व्यवस्था 
ग्रामीण समाज की मुख्य विशेषताओं मे से एक जाति व्यवस्था है। जाति के आधार पर ग्रामीण समाज मे संस्तरण पाया जाता है। जाति एक सामाजिक संस्था और समिति दोनों ही है। जाति की सदस्यता योग्यता के आधार पर नही बल्कि जन्म के आधार पर निर्धारित होती है। प्रत्येक जाति का एक परम्परागत व्यवसाय होता है। जाति के सदस्य अपनी ही जाति मे विवाह करते हैं।
2. कृषि मुख्य व्यवसाय 
ग्रामीण समाज की सबसे मुख्य विशेषता कृषि है ग्रामीण समाज की अर्थव्यवस्था कृषि पर ही टिकी है। हांलाकि गांव मे अन्य व्यवसाय भी होते है लेकिन 70 से 75 प्रतिशत लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर ही आशर्ति होते है।
3. संयुक्त परिवार का होना 
ग्रामीण समाज में संयुक्त परिवारों की प्रधानता पाई जाती है, यहां एकल परिवारों का आभाव होता है। ग्रामीण समाज मे ऐसी परिवार पाई जाते है जिनमें तीन या अधिक पीढ़ियों के सदस्य एक स्थान पर रहते है। इनका भोजन, सम्पत्ति और पूजा-पाठ साथ-साथ होता है। ऐसे परिवारों का संचालन परिवार के सबसे बड़े व्यक्ति द्वारा होता है।
4. जनसंख्या का कम घनत्व 
ग्रामों में नगर की तुलना मे जनसंख्या का घनत्व बहुत ही कम होता है।
5. प्रकृति के समीप
ग्रामीण समाज का कृषि मुख्य व्यवसाय होने के कारण ग्रामीण समाज प्रकृति के समीप होता है।
6. भाग्यवादीता
भारतीय गाँवों के निवासियों मे शिक्षा का अभाव होता है। अतः वे अन्ध-विश्वासी और भाग्यवादी होता है।
7. सरल व सादा जीवन
भारत के ग्रामवासी सादा जीवन व्यतीत करते है। उनके जीवन मे कृत्रिमता और आडम्बर नही है। उनमें ठगी, चतुरता और धोखेबाजी के स्थान पर सच्चाई, ईमानदारी और अपनत्व की भावना अधिक होती है।
8. सामाजिक समरूपता 
जहां नगरों की विशेषता सामाजिक विषमता है वही ग्रामीण समाज की विशेषता सामाजिक समरूपता का होना है। ग्रामीणों के जीवन स्तर में नगरों की भांति जमीन-आसमान का अन्तर नही पाया जाता।  सभी लोग एक जैसी भाषा, त्यौहार-उत्सव प्रथाओं और जीवन-विधि का प्रयोग करते है। उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक जीवन में अनेक अंतर नही पाये जाते है।
9. जनमत का अधिक महत्व
ग्रामवासी जनमत का सम्मान करते और उससे डरते है। वे जनमत की शक्ति को चुनौती नही देते वरन् उसके सम्मुख झुक जाते है। पंच लोग जो कुछ कह देते है उसे वे शिरोधार्य मानते है। पंच के मुंह से निकला वाक्य ईश्वर के मुंह से निकला वाक्य होता है। जनमत की अवहेलना करने वाले की निन्दा की जाती है।
10. आत्म निर्भरता 
ग्रामीण समाज मे हर क्षेत्र में आत्म निर्भरता पाई जाती है। चाहें वह आर्थिक हो, सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो या राजनैतिक हो। गांव मे जनमानी प्रथा द्वारा जातियां परस्पर एक-दूसरे के आर्थिक हितों की पूर्ति करती है।
11. जजमानी प्रथा 
जजमानी व्यवस्था भारतीय ग्रामीण और जातिगत ढ़ाचें की एक प्रमुख विशेषता है। इसका स्वरूप परम्परागत है, इस व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक जाति का एक निश्चित व्यवसाय होता है। इस प्रकार जाति प्रथा ग्रामीण समाज में श्रम-विभाजन का एक अच्छा उदाहरण पेश करती है। सभी जातियां परस्पर एक-दूसरे की सेवा करती है।
12. समुदाय का छोटा आकार
ग्रामीण समुदाय का आकार अन्य समुदायों की तुलना मे छोटा होता हैं। राबर्ट रेडफील्ड ने ग्रामीण समुदाय को लघु समुदाय की संज्ञा दी हैं। 

13. सामाजिक अस्थिरता 

अधिकतर ग्रामीण समाज इतना ज्यादा अस्थिर नही है जितना नागरिक समाज है। ग्रामीण मनुष्य कठिनता से ही एक सामाजिक स्थिति से दूसरी सामाजिक स्थिति को ग्रहण करते है। इसका कारण यह है कि सामाजिक स्थिति और उनके धन्धे मर्यादित है। इसके अतिरिक्त सामाजिक परिवर्तन भी उनमें कम पाया जाता है। ग्रामीण लोग एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना ज्यादा पसंद नही करते। सोरोकिन और जिम्मरमेन के मतानुसार ग्रामीण समुदाय जलाशय के जल की भाँति निश्चल रहता है।

दोस्तो इस लेख मे हमने जाना भारतीय ग्रामीण समाज का अर्थ, ग्रामीण समाज की परिभाषा तथा ग्रामीण समाज की विशेषताओं के बारें मे। अगर इस लेख के सम्बन्ध मे आपका किसी प्रकार का कोई विचार है तो नीचे comment कर जरूर बताए।

यह जानकारी आपके के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी

भारत में ग्रामीण समाज की मुख्य समस्या क्या है?

भारतीय गाँवों में बेरोज़गारी, अशिक्षा, अंधकार, पानी, बिजली, आवास, अंधविश्वास, सड़क, सिंचाई आदि-आदि कई समस्यायें किसी से छुपी नहीं है। उद्योग धंधों की कमी के कारण, गाँव के लोग रोज़गार के लिए मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर हैं। कृषि रोज़गार का मुख्य स्रोत होने के कारण किसान मौसमी बेरोज़गारी से भी जूझ रहे हैं।

ग्रामीण समाज के मुख्य तत्व क्या है?

इस प्रकार अन्त में यह कहा जा सकता है कि परिवार, विवाह, नातेदारी, जाति, पंचायतें, धर्म, आर्थिक और शैक्षिक संस्थायें, प्रतिमान, अधिकार तथा कर्तव्य, स्थितियाँ और भूमिकायें तथा सांस्कृतिक मूल्य और आदर्श इत्यादि ही भारतीय ग्रामीण सामाजिक संरचना के प्रमुख तत्व होते हैं।

ग्रामीण समुदाय क्या है ग्रामीण जीवन की विवेचना कीजिए?

संक्षिप्त विवरण :- ग्रामीण समुदाय में संयुक्त परिवार होता है, और परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होती है। ग्रामीण समुदाय में परिवारिक प्रथाओं, रीति-रिवाजों और परम्पराओं के द्वारा सामाजिक नियंत्रण होता है। कृषि प्रमुख व्यवसाय है तथा ग्रामीण सदस्यों का जीवन सरल और सादा होता है।

ग्रामीण समाज का महत्व क्या है?

ग्रामीण समाज की प्रथाएं, रूढ़ियां एवं नियम सभी इसके अंतर्गत आते हैं। ग्रामीण समाज का ढांचा अपनी मौलिकता पर आधारित है इसलिए इस मौलिकता के अध्ययन का विशेष महत्व है। इसमें कुटुंबिक जीवन का अध्यय,न वैवाहिक प्रथा तथा सामाजिक असंतोष का अध्ययन सम्मिलित है। नगरीय जीवन की तुलना में ग्रामीण जीवन की विशेषताओं का अध्ययन करना।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग