बेल्जियम में कौन कौन से सामाजिक समूह रहते हैं? - beljiyam mein kaun kaun se saamaajik samooh rahate hain?

अध्याय : 1. सत्ता की साझेदारी

बेल्जियम :
बेल्जियम यूरोप का एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी एक करोड़ से अधिक है। इसकी जातीय समस्या बहुत जटिल है। इसकी सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैण्ड, जर्मनी व लक्समबर्ग से लगती हैं।
(A) देश की कुल आबादी का 59 % हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और डच बोलता है।
(B) 40% लोग वेलोनिया क्षेत्रा में रहते हैं और फ्रेंच बोलते हैं।
(C) 1% लोग जर्मन बोलते हैं।
(D) राजधानी ब्रूसेल्स के 80% लोग फ्रेंच बोलते हैं और 20% लोग डच भाषा।
(E) अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं।
(F) बहुत बाद में जाकर आर्थिक विकास और शिक्षा का लाभ पाने वाले डच-भाषी लोगों को इस स्थिति से नाराजगी थी।
(G) इन दोनों समुदायों के टकराव का सबसे तीखा रूप ब्रूसेल्स में दिखा। यह एक विशेष तरह की समस्या थी। डच बोलने वाले लोग संख्या के हिसाब से अपेक्षाकृत ज्यादा थे लेकिन धन और समृद्धि के मामले में कमजोर और अल्पमत में थे।
श्रीलंका :
(A) श्रीलंका एक द्वीप देश हैं जो कि तमिलनाडू के दक्षिणी तट से कुछ ही किलोमीटर दूर है।
(B) इसकी जनसंख्या लगभग दो करोड़ है।
(C) इसकी जनसंख्या विविध है। इसके मुख्य सामाजिक समूह है – सिंहली एवं तमिल।
1. सिंहली बोलने वाले 74 % है।
2. तमिल बोलने वाले 18 %। यह भी दो समूहों में बँटे हैं -
I. श्रीलंकार्इ मूल के तमिल (13 %)
II. हिंदुस्तानी तमिल जो औपनिवेशिक शासनकाल में बागानों में काम करने के लिए भारत से लाए गए लोगों की संतान है (5%)।
(D) श्रीलंकार्इ मूल के तमिल। यह उत्तर व पूर्वी प्रांतों में आबाद है।
(E) अधिकतर सिंहली-भाषी लोग बौद्ध है।
(F) तमिल भाषी लोगों में कुछ हिंदू हैं और कुछ मुसलमान।
(G) श्रीलंका की आबादी में र्इसार्इ 7 % फीसदी है जो कि सिंहली व तमिल दोनों भाषाएँ बोलते हैं।

Download Old Sample Papers For Class X & XII
Download Practical Solutions of Chemistry and Physics for Class 12 with Solutions

Solution : बेल्जियम यूरोप में स्थित एक देश हैं। यहाँ के निवासियों में 59 प्रतिशत डच है। अर्थात डच बहुसंख्यक हैं। बेल्जियम के पडोसी देश नीदरलैंड, फ़्रांस एवं जर्मनी हैं। बेल्जियम की अपनी एक अलग सरकार है। यह न तो केंद्रीय सरकार न ही राज्य सरकार के अधीन है। यह किसी दूसरी सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं है। अतः सत्ता की साझेदारी का प्रश्न ही नहीं उठता। अतः बेल्जियम में राज्य सरकार केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं हैं। राज्य सरकारों और केंद्रीय सरकार में कोई सीधा सम्बन्ध नहीं है बल्कि बेल्जियम स्वतन्त्र हैं। ब्रूसेल्स जो बेल्जियम की राजधानी है, उसका प्रभाव बेल्जियम की राज्य सरकारों पर नहीं है।

Solution : बेल्जियम यूरोप का एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी एक करोड़ से अधिक है। इसकी जातीय समस्या बहुत जटिल है। इसकी सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैण्ड, जर्मनी व लक्समबर्ग से लगती हैं।देश की कुल आबादी का 59% हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और उच बोलता है। 40% लोग वेलोनिया क्षेत्रा में रहते हैं और फ्रेंच बोलते हैं।अल्पसंख्यक् फ्रेंच भाषा बोलने वाले लोग ज्यादा ताकतवर और समृद्ध थे। डच भाषा लोग इस बात से नाराज थे 1950 से 1960 तक समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा| श्रीलंका दक्षिणी एशिया में स्थित एक देश है |1956 में एक कानून बनाया गया जिसके तहत सिंहली भाषा को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया। सरकारी नौकरियों में सिंगली लोगों को प्राथमिकता की नीति बनाई गई सरकार ने बौद्ध धर्म को संरक्षण देना शुरू किया |इन सरकारी फैसलों से तमिल जनता नाराज हो गई सरकार और राजनीतिक पार्टिया तमिलों के खिलाफ काम कर रही है।इसकी आबादी 2 करोड़ है। यहां भी जातीय समूह मौजूद हैं सिंहली और तमिल |

इस अध्याय को पढ़ने के बाद तीन छात्रों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकाले। आप इनमें से किससे सहमत है और क्यों? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में दें।

थम्मन- जिन समाजों में क्षेत्रीय, भाषायी और जातीय आधार पर विभाजन हो सिर्फ़ वही सत्ता की साझेदारी जरूरी है।

मथाई- सत्ता की साझेदारी सिर्फ़ बड़े देशों के लिए उपयुक्त है जहाँ क्षेत्रीय विभाजन मौजूद होते हैं।

औसेफ- हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है भले ही वह छोटा हो या उसने सामाजिक विभाजन न हों।

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या है? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी देंl

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग अलग तरीके निमनलिखित है-

(i) सरकार के तीन अंग के बीच सत्ता की साझेदारी- लोकतंत्र की सफलता के लिए शासन के तीन अंगों के बीच सत्ता का बंटवारा रहता है ताकि कोई भी अंग अपनी शक्तियों का अनुप्रयोग न कर सकेl विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका शासन के तीन अंग हैl हर अंग दूसरे पर अंकुश रखता हैl इस प्रकार संतुलन बना रहता हैl उदाहरण के लिए कानून और अधनियम विधायक द्वारा बनाए और पास किए जाते है इनका कार्यान्वयन कार्यपालिका करती है और न्यायपालिका कानून को तोड़ने वालों को दंडित करती हैl

(ii) विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बँटवारा- सरकार के बीच भी विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बंटवारा हो सकता हैl हर प्रान्त या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार स्थापित हैl उदाहरणार्थ भारतीय संविधान में केंद्र तथा राज्य सरकारों की शक्ति को अलग-अलग सूचियों में बांट दिया गया हैl

(iii) विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता का बँटवारा- सत्ता का बंटवारा विभिन्न सामाजिक समूह अर्थात् भाषायी और धार्मिक समूहों के बीच भी हो सकता हैl बेल्जियम में इसका उदाहरण हैl

(iv) राजनीतिक दलों, दबाव समूह तथा आंदोलन के बीच सत्ता का बँटवारा- लोकतंत्र में व्यपारी, उद्योगपति, किसान आदि जैसे समूह भी सक्रीय रहते हैl लोकतांत्रिक व्यवस्था में कई बार एक दल को बहुमत न मिलने पर कुछ दल मिलकर गठबंधन सरकार बना लेते हैl उदाहरण के लिए भारत में भी 1999-2004 मिली-जुली सरकार का बोला था, इसी तरह डेनकामार्क में अनेक राजनितिक दल है जो सत्ता का बँटवारा कर सरकार चलाते हैl

बेल्जियम में कौन सा समूह बहुमत में है?

बेल्जियम के दो सबसे बड़े क्षेत्र हैं, उत्तर में 59% जनसंख्या सहित फ्लेंडर्स का डच भाषी क्षेत्र और वालोनिया का फ्रेंच भाषी दक्षिणी क्षेत्र, जहाँ 31% लोग बसे हैं। ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र, जो आधिकारिक तौर पर द्विभाषी है, मुख्यतः फ्लेमिश क्षेत्र के अंतर्गत एक फ्रेंच भाषी एन्क्लेव है और यहाँ 10% जनसंख्या बसी है।

बेल्जियम में कौन सा समूह बहुसंख्यक है?

देश की कुल आबादी में से 59 प्रतिशत फ्लेमिश क्षेत्र में रहते हैं और डच भाषा बोलते हैं। अन्य 40 प्रतिशत लोग वालोनिया क्षेत्र में रहते हैं और फ्रेंच भाषा बोलते हैं। शेष एक प्रतिशत बेल्जियन जर्मन भाषा बोलते हैं।

बेल्जियम के प्रमुख जातीय समूह कौन से हैं *?

बेल्जियम में जाति समूह में सबसे अधिक फ्लेमिश समुदाय देश में बहुसंख्यक है। बेल्जियम के 6 मिलियन से अधिक निवासी फ्लेमिश हैं, जबकि फ्रांसीसी भाषी वालून अल्पसंख्यक हैं, लेकिन लगभग 3.5 मिलियन निवासियों के साथ अगला सबसे बड़ा जनसंख्या समूह बनाते हैं

बेल्जियम में कौन सा समुदाय समृद्ध और समृद्ध था?

उत्तर : अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज़्यादा समृद्ध और शक्तिशाली थे।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग