बार बार सांप देखने का मतलब क्या होता है? - baar baar saamp dekhane ka matalab kya hota hai?

Hindi > Faith Hindi

सपने में बार-बार देखते हैं सांप, तो जान लीजिए क्या है इसका मतलब?

सोते समय सपने आना एक आम बात है कि लेकिन कई बार सपने हमें परेशान कर देते हैं खासतौर पर सपने में दिखाई देने वाली कोई अक्सर डरा देती है. इसलिए आपको कुछ सपनों का मतलब पता होना चाहिए.

सपने में सांप देखना, 10 अशुभ सपना :

1. कहते हैं कि सपने में बहुत सारे सांपों का दिखना अशुभ होता है। हालांकि आप सपने में इन सांपों को मार देते हैं या इनसे बचकर निकल जाते हैं तो यह समझा जाता है कि आने वाले संकट पर आप विजय पा लेंगे।

2. यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप बहुत घबराए हुए हैं तो यह समझा जाएगा कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं, कोई चिंता आपको खाए जा रही है या किसी बात को लेकर आप डरे हुए हैं। यह भी हो सकता है कि आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं या उस राज के खुल जाने का आपको डर है। हालांकि यह सपना अशुभ माना जाता है।

3. सपने में सांप का डंसना इस बात की सूचना है कि आपको जल्द ही गंभीर रोग होने वाला है या किसी प्रकार का संकट आने वाला है। आप सतर्क हो जाएं।

4. सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना या काट लिए जाने की पोजिशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत है कि आपको कोई धोखा दे सकता है या किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।

5. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखने का अर्थ है कि आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना पड़ सकते हैं।

6. बार बार सांप का दिखाई देने का अर्थ है कि आपको पितृदोष हैं या आपके पितृ आपसे नाराज हैं।

7. सांप को बिल में से बहार निकलते देखना धनहानि है।

8. सपने में नाग नागिन का जोड़ा देखना आने वाले किसी संकट की सूचना है।

9. सपने में सांप का आपके उपर गिरना किसी गंभीर रोग होने का संकेत हैं।

10. सपने में बहुत बड़ा काला सांप दिखाई देना किसी खतरे का संकेत है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

बार बार सांप देखने से क्या होता है?

रोजाना सांप का सपना देखने का एक संकेत आपके जीवन में आने वाली बड़ी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। बार-बार सांप का सपना आना आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। हो सकता है कि आप गंभीर बीमारी का शिकार हो जाएं।

सांप देखना शुभ होता है क्या?

सांपों से जुड़ा एक शुभ शगुन यह माना जाता है कि, सांप अगर किसी मंदिर में या शिवलिंग पर लिपटा हुआ दिखे तो अच्छा होता है। यह जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने और उन्नति का संकेत माना जाता है। यह भी मान्यता है कि इससे मनोकामना पूरी होती है। यूं तो सफेद सांप दिखना दुर्लभ है।

सुबह में सांप देखने से क्या होता है?

सपने में सुबह सुबह सांप देखने का मतलब बहुत ही शुभ होता है तथा जिस भी व्यक्ति के द्वारा यह सपना देखा गया है। उसके भाग्य में प्रबल वृद्धि होने की संभावना है। उसे कोई बहुत शुभ संकेत प्राप्त हो सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग