चना का समर्थन मूल्य क्या है - chana ka samarthan mooly kya hai

रबी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24: केंद्र सरकार ने 6 रबी फसलों गेहूं, कैनोला – सरसों, जौ, चना, दाल (मसूर) और कुसुम के फूल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi Crops MSP 2023-24) में 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की 18 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) को हुई बैठक में मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों की एमएसपी (minimum support price) में वृद्धि को मंजूरी प्रदान कर दी है।

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रबी विपणन सत्र 2023-24 की रबी फसल मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 500 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों की MSP में 400 रुपये प्रति क्विंटल , चना की MSP में 105 रुपये प्रति क्विंटल, सनफ्लावर की MSP में 209 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं की MSP में 110 रुपये प्रति क्विंटल जबकि जौ (Barley) का MSP 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

Rabi Fasal MSP LIST Year 2023 (Samarthan mulya): रबी सीजन 2023-24 के लिए आज हुई बढ़ोतरी के बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थ मूल्य 2125 रुपए , चना 5335 रुपए , सरसों 5450 रुपए , जौ 1735 रुपए , कुसुम 5650 रुपए और मसूर का मूल्य 6000 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है। रबी सीजन 2023-2024 के लिए प्रमुख कृषि उत्पादों के सरकारी मूल्य (Rabi Crops MSP 2022) की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई सूची को देखें ।

▪️ 2014 में गेहूं 1450 था जो आज 47% की वृद्धि के साथ 2125 रुपये है
▪️ जौ 1150 था जो 1735 है (51% वृद्धि)
▪️ चना 3175 से बढ़कर 5335 हुआ (68% वृद्धि)
▪️ रेप्सीड और सरसों 3100 से बढ़कर 5450(76% वृद्धि)
▪️ कुसुम 3050 से बढ़कर 5650(85% वृद्धि)
▪️ मसूर 3075 से बढ़कर 6000 (95% वृद्धि) pic.twitter.com/iAnQu22KFL

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 18, 2022

MSPs for all Rabi crops for Marketing Season 2023-24 (In Rs./quintal)

Crops/ फसलें MSP for RMS 2022-23 MSP for RMS 2023-24 Cost* of production 2023-24 Increase in MSP (Absolute) Return over cost (in per cent)
Wheat/गेहूं ₹2015 ₹2125 ₹1065 + ₹110 100%
Barley/जौ ₹1635 ₹1735 ₹1082 + ₹100 60%
Gram/चना  ₹5230 ₹5335 ₹3206 + ₹105 66%
Lentil (Masur)/मसूर ₹5500 ₹6000 ₹3239 + ₹500 85%
Rapeseed & Mustard/ कैनोला – सरसों ₹5050 ₹5450 ₹2670 + ₹400 104%
Safflower/ कुसुम के फूल ₹5441 ₹5650 ₹3765 + ₹209 50%

किसानों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQ)

2023-24 का गेहूं का समर्थन मूल्य क्या है ?

मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है ।

जौ का सरकारी रेट कितना है ?

जौ का सरकारी रेटविपणन वर्ष 2023-24 के लिए 1735 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है ।

सरसों का समर्थन मूल्य क्या है ?

सरसों का एमएसपी ( न्यूनतम समर्थन मूल्य ) सीजन 2023-24 के लिए 400 रुपये बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है ।

चने का समर्थन मूल्य क्या है?

साल 2023 में चने का एमएसपी 105 रुपये बढाकर 5335 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है ।

मसूर का समर्थन मूल्य क्या है?

मसूर का MSP 5,500 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है ।

2022 में मध्यप्रदेश में गेहूं का समर्थन मूल्य क्या है?

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
खरीदे गए गेहूं की मात्रा (एमटी)
एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)
मध्य प्रदेश
3404248
6859.56
बिहार
1704
3.43
राजस्थान
749
1.51
उत्तराखंड
907
1.83
गेहूं की खरीद से 14.70 लाख किसानों को रबी विपणन सत्र 2022-23 में अब तक ...pib.gov.in › PressReleasePagenull

राजस्थान में चने का समर्थन मूल्य क्या है?

एजेंसियों को इस बार राजस्थान से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 5.97 लाख मीट्रिक टन चना की खरीद करनी थी. इसे बढ़ाकर अब 6.2 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. इससे राज्य के किसानों को फायदा होगा और वे अधिक से अधिक अपनी उपज को सरकारी दरों पर बेच पाएंगे. इस बार के लिए केंद्र सरकार ने चने की 5230 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय की है.

चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है?

जहां अधिक आवक होने पर प्रसंस्करण उद्योग में शामिल लोगों ने चने का स्टॉक कर लिया, वहीं अब चने की कीमत घटकर कई जगहों पर सिर्फ 4100 रुपये प्रति क्विंटल रह गई है. जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5230 रुपये प्रति क्विंटल है.

एमपी में चने का समर्थन मूल्य क्या है?

क्या है चने सहित अन्य रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23. चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपए प्रति क्विंटल है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2015 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग